फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Live: महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के कुल 7395 मामले, 644 संक्रमितों की मौत

Mon, 14 Jun 2021 01:07 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले अब काफी कम हो गए हैं। 70 दिन बाद देश में कोरोना वायरस के सबसे कम दैनिक मामले दर्ज किए गए। हालांकि इस खतरनाक वायरस से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक है। मौजूदा समय में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 11 लाख से कम हो गई है। कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद भी कई राज्यों में लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू को जारी रखा गया है। गोवा सरकार ने 21 जून तक राज्य में कोरोना कर्फ्यू लागू करने का एलान किया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 80834 मामले सामने आए हैं, जबकि इसी दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
ब्लैक फंगस के मरीज की जांच करते डॉक्टर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:03 AM, 14-Jun-2021

झारखंड में सामने आए 154 कोरोना के नए मामले

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 154 नए मामले सामने आए साथ ही 713 ठीक हुए और 2 मौतें हुई हैं। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3,395 और करीब 3,34,979 लोग स्वस्था होकर घर जा चुके हैं।


 

12:35 AM, 14-Jun-2021

पश्चिम बंगाल: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3984 नए मामले सामने आए

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3984 नए मामले सामने आए और 2497 ठीक हुए और 84 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 14,61,257 और करीब 14,26,710 लोग स्वस्था होकर घर जा चुके हैं।
 

11:32 PM, 13-Jun-2021

महाराष्ट्र: ब्लैक फंगस के कुल 7395 मामले, 644 संक्रमितों की मौत

महाराष्ट्रमें ब्लैक फंगस के कुल 7,395 मामले सामने आए हैं। इनमें से 644 संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 2,212 लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा ब्लैक फंगस के मामले पुणे, नागपुर, नासिक और सोलापुर जिलों में सामने आए।
 

विज्ञापन
10:58 PM, 13-Jun-2021

बिहार: ब्लैक फंगस से अब तक 76 की मौत, 333 मरीज भर्ती

बिहार में ब्लैक फंगस संक्रमण से रविवार तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस रोग से ग्रसित 333 मरीज इलाजरत हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के अबतक 562 मामले सामने आए हैं। इनमें से आठ मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। राज्य में ब्लैक फंगस से पीड़ित 153 मरीज अब तक ठीक हुए, जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए चार मरीज भी शामिल हैं। इससे पीड़ित 76 मरीज की अबतक मौत हो चुकी है जिनमें पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

10:47 PM, 13-Jun-2021

दिल्ली: रेस्तरां मालिकों ने बैठकर खाने की सुविधा बहाल करने का स्वागत किया

दिल्ली में करीब दो महीने से बंद रेस्तरां मालिक ने रविवार को राहत की सांस ली और दिल्ली सरकार के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें रेस्तरां को 50 फीसदी की क्षमता के साथ उसमें बैठकर खाने (डाइन-इन) सुविधा देने की इजाजत दे दी। दिल्ली के रेस्तरां में 17 अप्रैल से बैठकर खाने पर रोक है, तभी कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए शहर में लॉकडाउन लागू किया गया था। हालांकि रेस्तरांओं को खाना पैक करके ग्राहकों के घर पहुंचाने की इजाजत दी गई थी।

विज्ञापन
10:32 PM, 13-Jun-2021

बंगाल: 3984 नए मामले, 2497 ठीक हुए

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड संक्रमण के 3984 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 2497 लोग ठीक हुए तो 84 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस बीमारी के कुल 14 लाख 61 हजार 257 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 14 लाख 26 हजार 710 लोग ठीक हो चुके हैं और 16,896 की जान जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा अब 17,651 हो गया है।

10:17 PM, 13-Jun-2021

हरियाणा: 21 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को 21 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, इस दौरान राज्य में कुछ प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया गया है। राहतों के तहत सभी दुकानों को सुबह नौ से रात आठ बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है। मॉल भी सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुल सकेंगे।
 

10:11 PM, 13-Jun-2021

नोएडा: लॉकडाउन के दौरान पार्टी करते 61 गिरफ्तार

नोएडा में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित चौधरी फार्म हाउस में बिना अनुमति के पार्टी करने के आरोप में रविवार रात को 15 युवतियों समेत 61 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पार्टी आयोजित करने वाले पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब मिली है। इनके खिलाफ आबकारी विभाग भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

10:06 PM, 13-Jun-2021

नगालैंड: 82 नए मामले, पांच की मौत

नगालैंड में रविवार को कोरोना वायरस के 82 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 23,644 पहुंच गए हैं। वहीं दिन में 204 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई जिसके बाद मृतक संख्या 453 हो गई। राज्य में अब तक 19,026 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

09:57 PM, 13-Jun-2021

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोविड के कारण निधन

भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का मोहाली के एक अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह पिछले महीने इस बीमारी की चपेट में आई थीं। वह 85 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति, एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

09:52 PM, 13-Jun-2021

मध्यप्रदेश: शादी समारोह में 40 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि प्रदेश में अब शादी समारोह में 40 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। साथ ही कहा कि शादी में शामिल हो रहे सभी व्यक्तियों की कोरोना जांच अनिवार्य होगी। चौहान ने कहा कि आपदा प्रबंधन समितियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर 15 जून तक नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण का संकट अभी गया नहीं है। तीसरी लहर की आशंका है। सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता है। 

09:45 PM, 13-Jun-2021

राजस्थान: खाट पर कोरोना के खिलाफ संदेश

राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले श्रवण कोरोना के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए खाट की विशेष तरीके से बुनाई कर संदेश लिख रहे हैं। श्रवण ने कहा कि मैं लंबे समय से खाट बनाने का काम कर रहा हूं। इस बार मैंने सोचा कि मुझे देश के लिए कुछ करना चाहिए। मैंने लोगों को कोविड के प्रति जागरूक करने के लिए खाट पर संदेश लिखा। बता दें कि श्रवण की खाट पर 'देश जीतेगा कोरोना हारेगा' लिखा हुआ है।
 

09:33 PM, 13-Jun-2021

पंजाब: 958 नए मामले, 1980 ठीक हुए

पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 958 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 1980 लोग ठीक हुए तो 49 संक्रमितों की जान चली गई। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 12,981 हो गई है। राज्य में कोविड के चलते कुल 15,562 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:24 PM, 13-Jun-2021

महाराष्ट्र: 10442 नए मामले, 483 की मौत

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,442 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान यहां 7504 लोग ठीक हुए तो 483 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 59 लाख आठ हजार 992 हो गई है। इनमें से 56 लाख 39 हजार 271 लोग ठीक हो चुके हैं और एक लाख 11 हजार 104 मरीजों की जान जा चुकी है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले अब एक लाख 55 हजार 588 हो गए हैं।

09:10 PM, 13-Jun-2021

दिल्ली: जिम संचालकों ने जताई निराशा

दिल्ली के जिम मालिकों ने नई राहतों के तहत सरकार द्वारा जिम को खोलने की अनुमति न देने पर निराशा जताई। दिल्ली जिम एसोसिएशन ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि आज के आदेश में जिम को खुलने की अनुमति दे दी जाएगी। हमारा उद्योग बहुत संकटों का सामना कर रहा है। हमारे लिए सरकार की ओर से भी कोई सहायता नहीं है। 

08:59 PM, 13-Jun-2021

हैदराबाद: वॉलंटियर्स ने किया कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार

तेलंगाना के हैदराबाद में कुछ लोगों के एक समूह ने कोविड के चलते मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार किया। एक वॉलंटियर ने कहा, लोग कोरोना संक्रमितों के शव को यूं ही छोड़कर जा रहे हैं। हम उनके अंतिम संस्कार अपने खर्च पर सभी रीति-रिवाजों के साथ करवा रहे हैं।

08:40 PM, 13-Jun-2021

तमिलनाडु: 14016 नए मामले, 25895 ठीक हुए

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोविड के 14,016 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में यहां 25,895 मरीज ठीक हुए तो 267 संक्रमितों की जान चली गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 49 हजार 927 हो गई है। 

08:37 PM, 13-Jun-2021

मुंबई: 700 नए मामले, 704 ठीक हुए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 700 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में शहर में 704 लोग ठीक हुए तो 19 संक्रमितों की मौत हो गई। शहर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब सात लाख 16 हजार 579 हो गई है। इनमें से छह लाख 83 हजार 382 लोग ठीक हो चुके हैं और 15,183 की जान जा चुकी है। मुंबई में कोविड के सक्रिय मामले अब 15,773 हो गए हैं। 

08:29 PM, 13-Jun-2021

स्पूतनिक वी की 1000 खुराकें दिल्ली पहुंचीं

रूस के कोरोना रोधी टीके स्पूतनिक वी की करीब 1000 खुराकें दिल्ली पहुंच गई हैं। सूत्रों के अनुसार 170 टीके डॉ. रेड्डीज लैब के कर्मचारियों को लगाए गए।

08:24 PM, 13-Jun-2021

गोवा: 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए खुला नौसेना का टीकाकरण केंद्र

गोवा के दबोलिम में भारतीय नौसेना की ओर से लगाए गए टीकाकरण में 2700 से अधिक टीके की खुराकें लगाई गईं। नौसेना ने बताया कि अब यह केंद्र 18 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। 

08:09 PM, 13-Jun-2021

जम्मू-कश्मीर: 774 नए मामले, 1965 ठीक हुए

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड संक्रमण के 774 नए मामले दर्ज किए गए। इसी दौरान यहां 1965 मरीज ठीक हुए तो 12 संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब तीन लाख सात हजार 412 हो गई है। इनमें से दो लाख 88 हजार 145 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं तो 4186 लोगों की जान जा चुकी है। यहां कोविड के सक्रिय मामले अब 15,081 हो गए हैं।

08:00 PM, 13-Jun-2021

हिमाचल: 237 नए मामले, 855 ठीक हुए

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 237 नए मामले दर्ज किए गए। इसी दौरान राज्य में 855 मरीज ठीक हुए और सात की जान चली गई। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब एक लाख 98 हजार 550 पर पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 90 हजार 377 लोग ठीक हो चुके हैं और 3375 की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 4777 हो गई है।

07:51 PM, 13-Jun-2021

तेलंगाना: 1280 नए मामले, 2261 ठीक हुए

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 1280 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 2261 लोग ठीक हुए और 15 संक्रमितों की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या छह लाख तीन हजार 369 हो गई है। इनमें से पांच लाख 78 हजार 748 लोग ठीक हो चुके हैं और 3484 की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामले 21,137 हो गए हैं।

07:42 PM, 13-Jun-2021

बिहार: 24 घंटों में मिले 487 नए मामले

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 487 नए मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 5311 पर पहुंच गई है।

07:24 PM, 13-Jun-2021

मणिपुर: 530 नए मामले, 728 ठीक हुए

मणिपुर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 530 नए मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ राज्य में 728 लोग इस बीमारी से ठीक हुए और 15 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 8499 हो गई है। इसके अलावा 50,397 लोग अब तक इस बीमारी को मात दे चुके हैं और 974 की जान जा चुकी है।

07:03 PM, 13-Jun-2021

उत्तर प्रदेश: कोविड-19 से 53 की मौत, 468 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 53 और लोगों की मौत हो गई और 468 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,786 हो गई है। राज्य में इस वक्त 8986 संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। 

06:55 PM, 13-Jun-2021

राजस्थान: 308 नए मामले, 1260 ठीक हुए 

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 308 नए मामले सामने आए, 1260 लोग ठीक हुए और सात मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या नौ लाख 49 हजार 684 हो गई है। इनमें से 7441 सक्रिय मामले हैं।

06:46 PM, 13-Jun-2021

गोवा: 420 नए मामले 581 ठीक हुए

गोवा में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 420 नए मामले दर्ज किए गए, 581 लोग ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 4882 हो गई है। यहां अब तक एक लाख 54 हजार 658 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं और 2928 लोगों की जान जा चुकी है।

06:38 PM, 13-Jun-2021

गुजरात: लोक गायिका को घर पर लगा टीका, लगाने वाले को नोटिस

गुजरात के कच्छ जिले में लोक गायिका गीता राबड़ी को उनके घर पर कोविड टीका लगाया गया। जिला विकास अधिकारी भव्य वर्मा ने इसे लेकर कहा कि उस स्वास्थ्यकर्मी को नोटिस जारी किया गया है जिसने टीका लगाया था। मामले में लोक गायिका की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

06:29 PM, 13-Jun-2021

केरल: 11584 नए मामले, 17586 ठीक हुए

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 11584 नए मामले दर्ज किए गए। इसी दौरान प्रदेश में 17,856 लोग ठीक हुए तो 206 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब एक लाख 23 हजार तीन हो गई है। वहीं, 25 लाख 93 हजार 625 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के चलते अब तक कुल 11,181 लोगों की जान जा चुकी है।

 

06:16 PM, 13-Jun-2021

हिमाचल प्रदेश: तीसरी लहर को लेकर समिति का गठन

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण की संभावित तीसरी तीसरी लहर को लेकर योजना बनाने और इसके प्रभाव से निपटने के लिए राज्य में एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति डाटा ट्रेंड, अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अनुभवों का विश्लेषण करेगी और अगली लहर को लेकर सलाह देगी और मॉडलिंग अभ्यास आयोजित कराएगी।

06:03 PM, 13-Jun-2021

पिछले 24 घंटों में 80834 नए मामले

देश में रविवार को 71 दिन बाद कोविड-19 के सबसे कम 80,834 नए मामले सामने आए हैं जबकि रोजाना की संक्रमण दर घटकर 4.25 फीसदी हो गई है। इसके साथ ही कोरोना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 25 करोड़ 31 लाख 95 हजार 48 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। 

05:51 PM, 13-Jun-2021

झारखंड: पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं

झारखंड में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से पहली बार रविवार को कोविड-19 से कोई मौत दर्ज नहीं की गई। हालांकि, गत 24 घंटे में 239 और लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या तीन लाख 43 हजार 304 हो गई है। इस समय राज्य में 3,966 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 5082 पर बनी हुई है। प्रदेश में कोरोना से ठीक होने की दर 97.37 फीसदी हो गई है।

05:35 PM, 13-Jun-2021

आंध्र प्रदेश: 6770 नए मामले, 12492 ठीक हुए

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 6770 नए मामले दर्ज किए गए। इसी दौरान प्रदेश में 12,492 लोग ठीक हुए तो 58 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब कोविड के कुल मामलों की संख्या 18 लाख नौ हजार 844 हो गई है। इनमें से 17 लाख 12 हजार 267 लोग ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामलों का आंकड़ा 85,637 है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक कुल 11,940 लोगों की मौत हो चुकी है।

05:26 PM, 13-Jun-2021

जम्मू-कश्मीर: आठ जिलों में दी गईं राहतें

जम्मू-कश्मीर में 29 मई को जारी किए गए प्रतिबंधों को अग्रिम आदेश तक जारी रखने का फैसला किया गया है। केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने कहा कि स्थितियां बेहतर होने के आधार पर आठ जिलों में कुछ राहतें दी गई हैं। इनमें पूंछ, रियासी, रामबन, डोडा, शोपियां, कुलगाम, गांदरबल और बांदीपोरा शामिल हैं। सरकार ने कहा कि सभी सरकारी और निजी कार्यालय कोरोना नियमों का पालन करते हुए खुल सकते हैं।

05:19 PM, 13-Jun-2021

दिल्ली: मंदिरों श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं, पुजारियों में रोष

दिल्ली में कोरोना प्रतिबंधों में राहतें दी गई हैं। इनके तहत धार्मिक स्थलों को भी खुलने की अनुमति दी गई है लेकिन श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है। दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों में इसे लेकर रोष है। कालकाजी मंदिर के पुजारी ने कहा कि यह फैसला बेमतलब का है। बिना श्रद्धालुओं के धार्मिक स्थलों को खोलने का क्या मतलब है। वे दुकानें खोल रहे हैं लेकिन लोगों को मंदिरों में आने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

05:11 PM, 13-Jun-2021

दिल्ली: अगले सप्ताह उपलब्ध हो सकता है स्पूतनिक वी टीका

दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में अगले सप्ताह से रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन रोलआउट कार्यक्रम टीके की खेप प्राप्त होने के आधार पर शुरू होगा। सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए स्पूतनिक वी टीके की कीमत 1145 रुपये निर्धारित की है। 

05:04 PM, 13-Jun-2021

तमिलनाडु: चाय की दुकानें खोलने की अनुमति

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 14 जून से राज्य के लगभग 27 जिलों में अधिक छूट देने की रविवार को घोषणा की, जिसमें चाय की दुकानों के दोबारा खोलने की अनुमति शामिल है। पश्चिमी हिस्से में सात और कावेरी डेल्टा क्षेत्र के चार जिलों को छोड़कर शेष 27 जिलों में नई राहतें लागू होंगी। इनमें चेन्नई व इसके आसपास के जिले भी शामिल हैं। स्टालिन ने कहा कि चाय की दुकानें सुबह छह से शाम पांच बजे तक खोली जा सकेंगी। उन्होंने चाय घर ले जाने के लिए लोगों से प्लास्टिक की थैलियों के बजाय बर्तनों का इस्तेमाल करने की अपील की। ये दुकानें कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते 10 मई को राज्य में लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद हैं और समय-समय पर इन पाबंदियों को बढ़ा जा चुका है।

04:57 PM, 13-Jun-2021

मुंबई कांग्रेस प्रमुख और अन्य पर नियमों के उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी

मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) के अध्यक्ष अशोक उर्फ ‘भाई’ जगताप और 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोविड-19 नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ उपनगरीय गोरेगांव में विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि जगताप और अन्य शनिवार को नियमों का उल्लंघन करते हुए उपनगर केएसवी रोड चौराहे पर जमा हुआ थे। उनमें से कुछ ने मास्क भी पहन नहीं रखा था। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती क़ीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्राथमिकी के बाद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

04:40 PM, 13-Jun-2021

दिल्ली: राहतें मिलते ही ताक पर रख दिए नियम 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जारी प्रतिबंधों में आज राहतें दे दी गईं। वहीं, इसके बाद ही दिल्ली के विभिन्न बाजारों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान शारीरिक दूरी जैसे नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ। यहां की मशहूर गफ्फार मार्केट और सरोजनी मार्केट में कोरोना नियमों की खूब धज्जियां उड़ीं।
 
 

04:36 PM, 13-Jun-2021

मध्यप्रदेश: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का ध्यान रखेगी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाज के साथ गठजोड़ करते हुए सरकार उन बच्चों की शिक्षा, आवास और भोजन की देखभाल करेगी जिन्होंने कोरोना वायरस के चलते अपने माता-पिता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसके लिए जल्द ही एक कार्यक्रम का एलान करेंगे।

04:23 PM, 13-Jun-2021

तेलंगाना: लॉकडाउन में रेव पार्टी करते 60 हिरासत में

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में लॉकडाउन अवधि के दौरान रेव पार्टी करते 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार डीसीपी शम्साबाद ने बताया कि ये पार्टी एक आईटी कर्मचारी ने अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित की थी। लॉकडाउन के दौरान हो रही इस पार्टी में शामिल 25 महिलाओं समेत कुल 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

03:59 PM, 13-Jun-2021

असम: टीके की दोनों खुराक ले चुके कर्मचारी सोमवार से कार्यालय आएंगे

असम सरकार ने रविवार को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके अपने सभी कर्मचारियों से सोमवार से कार्यालय आने का निर्देश दिया है। यह आदेश ऐसे समय में दिया गया है जब राज्य में आंशिक लॉकडाउन लागू है। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त एवं सचिव एमएस मणिवन्नन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह फैसला सरकारी कार्यालयों में सुचारु काम सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

03:44 PM, 13-Jun-2021

रेलवे ने पहुंचाया 30 हजार एमटी से अधिक ऑक्सीजन

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 30 हजार मीट्रिक टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाया गया है। रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार अब तक भारतीय रेलवे ने 1734 से अधिक टैंकरों में करीब 20,182 मीट्रिक टन एलएमओ देश के विभिन्न राज्यों में पहुंचाया है। अब तक कुल 421 ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपना सफर पूरा कर चुकी हैं। 

03:30 PM, 13-Jun-2021

दिल्ली: 255 नए मामले, 376 ठीक हुए

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 255 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में यहां 376 लोग ठीक हुए तो 23 संक्रमितों की मौत हो गई। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 3466 रह गई है। यहां अब तक कुल 14 लाख दो हजार 850 लोग इस वायरस को मात दे चुके हैं और 24,823 की मौत हो चुकी है। दिल्ली की कोरोना सकारात्मकता दर अब -0.35 फीसदी हो गई है।

03:18 PM, 13-Jun-2021

कर्नाटक: मुख्यमंत्री ने किया दो जिलों का दौरा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएसयेदियुरप्पा ने रविवार को हसन और शिवमोगा जिलों का दौरा किया और वहां कोविड-19 महामारी की स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा की। येदियुरप्पा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और मैं जल्द ही हसन एयरपोर्ट की नीव रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वास्थ्य विभाग को इस बात के निर्देश दूंगा कि उन लोगों और प्रवासी मजदूरों की कोविड जांच की जाए जो अनलॉक के बाद राज्य लौट रहे हैं। 

03:11 PM, 13-Jun-2021

कल से दिल्ली में खोले जाएंगे धार्मिक स्थल

राजधानी दिल्ली में कल से धार्मिक स्थलों को खोला जा सकेगा लेकिन श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं होगी। तस्वीरें हनुमान मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर की हैं।
 

02:36 PM, 13-Jun-2021

इंदौर में 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी लगाया जाएगा टीका

जिला प्रशासन ने इंदौर में रह रहे करीब 5,000 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भी कोविड-19 रोधी टीका लगाने का फैसला किया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया कि सिंधी हिन्दू समुदाय के पाकिस्तानी शरणार्थियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से हाल ही में मांग की थी कि महामारी से बचाव के लिए उन्हें भी टीका लगाया जाए। उन्होंने बताया, "प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद यह मांग मान ली गई है। पाकिस्तानी शरणार्थी शहर के टीकाकरण केंद्रों पर पहचान पत्र के रूप में अपना पासपोर्ट दिखाकर कोविड-19 रोधी टीका लगवा सकेंगे।"

02:03 PM, 13-Jun-2021

पुडुचेरी: 402 नए मामले, सात मरीजों की मौत

पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 के 402 नए मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हो गई। नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,12,528 जबकि मृतक संख्या 1,684 हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश में शनिवार को संक्रमण के 442 मामले सामने आए थे। पिछले 24 घंटे के दौरान अस्पतालों से 809 मरीजों को छुट्टी मिल जाने से अब 5331 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक 1,05,513 लोग ठीक हो चुके हैं।

01:30 PM, 13-Jun-2021

केंद्रीय मंत्री ने बालाजी मंदिर के किए दर्शन

आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तिरुमाला में बालाजी मंदिर के दर्शन किए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहां बालाजी के दर्शन करना बहुत अच्छा लगता है और मुझे लगता है कि वो हम सब पर आशीर्वाद बनाए हुए हैं और कोविड जूझ रहे लोगों को भी आशीर्वाद दे रहे हैं।
 

01:07 PM, 13-Jun-2021

महाराजा अग्रसेन अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।
 

12:50 PM, 13-Jun-2021

दिल्ली में कल से 50 फीसदी क्षमता के साथ निजी दफ्तर खुल सकेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एलान किया कि निजी दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे। बाजार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुल सकती हैं। रेस्त्रां 50 फीसदी बैठने की क्षमता पर काम करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जा रही है लेकिन एक दिन में एक जोन में एक ही साप्ताहिक बाजार को अनुमति दी जाएगी। शादियां 20 लोगों के साथ घर या कोर्ट में ही हो सकती हैं। धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति नहीं होगी।
 

12:24 PM, 13-Jun-2021

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना स्थिति पर टीम-9 के साथ बैठक की।
 

12:10 PM, 13-Jun-2021

दिल्ली के मुख्यमंत्री का बड़ा एलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति है। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन पूरी तरह बंद रहेंगे।
गे

11:37 AM, 13-Jun-2021

जम्मू-कश्मीर: राजौरी के धार गांव में 90 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के धार गांव में वैक्सीनेशन अभियान किया जा रहा है। हमने 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से इसकी शुरुआत की और अब 18+ उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगा रहे हैं। अब तक 90 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
 

11:25 AM, 13-Jun-2021

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना स्थिति पर प्रभारी मंत्रियों, प्रभारी अधिकारियों, ज़िला प्रशासन एवं क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के साथ समीक्षा बैठक की।
 

11:06 AM, 13-Jun-2021

71 दिनों में सबसे कम मामले दर्ज किए गए- स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में आज 71 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.25 फीसदी है, जो लगातार 20 दिनों से 10 फीसदी कम है। पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.26 फीसदी हो गया है।
 

10:39 AM, 13-Jun-2021

राजस्थान: बीकानेर में व्हील पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू

राजस्थान के बीकानेर में 45 साल की उम्र से ज्यादा लोगों के लिए व्हील्स पर वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई है। सार्वजनिक जगहों पर मोबाइल सेटअप लगा दिया गया है ताकि लोगों को आसानी से कोरोना की टीका लगाया जा सके। तीन दिन में 65000 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग गई है।
 

10:10 AM, 13-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 19,00,312 लोगों का हुआ टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में देश में 19,00,312 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। बता दें कि अबतक 37,81,32,474 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है।
 

09:43 AM, 13-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 34,84,239 लोगों को लगी वैक्सीन

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,84,239 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,31,95,048 हुआ।
 

09:22 AM, 13-Jun-2021

बीते 24 घंटे में कोरोना के 80834 मामले आए सामने

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार गिर रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 80834 नए मामले सामने आए, जबकि 3303 मरीजों की जान चली गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,32,062 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 11 लाख से भी कम हो गई है।
 

08:57 AM, 13-Jun-2021

दिल्ली के गाजीपुर बाजार में फल-सब्जी खरीदते लोग

दिल्ली के गाजीपुर बाजार में लोग फल सब्जी खरीदने निकले। एक व्यापारी ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से उनका व्यापार बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। अब लॉकडाउन हट चुका है तो उम्मीद है कि सब पहले की तरह सामान्य होगा और हमारा व्यापार दोबारा रफ्तार पकड़ेगा। 
 

08:38 AM, 13-Jun-2021

जम्मू-कश्मीर के सांबा में वैक्सीनेशन ड्राइव जारी

जम्मू-कश्मीर के सांबा के सीमावर्ती गांव में वैक्सीनेशन ड्राइव जारी है। सनूरा में मेडिकल ऑफिसर प्राइमरी हेल्थ सेंटर की डॉ. रितिका गुप्ता ने बताया, "ये ड्राइव 3 दिन से चल रही है। वैक्सीनेशन ड्राइव का एक ही उद्देश्य है कि हम घर-घर जाकर सभी को टीका लगाए और टीका को लेकर भ्रम दूर करें।"
 

08:25 AM, 13-Jun-2021

राजस्थान में पाकिस्तान से विस्थापित लोगों की लगी वैक्सीन

राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए लोगों को पासपोर्ट दिखाने के बाद कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई। एक व्यक्ति ने बताया, "वैक्सीन लगाने के लिए सरकार का बहुत धन्यवाद। हमारा आधार कार्ड नहीं बन रहा है फिर भी सरकार ने हमारे पासपोर्ट के आधार पर हमें वैक्सीन लगाई।"
 

07:55 AM, 13-Jun-2021

मिजोरम में 24 घंटे में 346 नए मामले आए सामने

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 346 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 15,267 है जिसमें 3,660 सक्रिय मामले, 11,545 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 62 मौतें शामिल हैं>
 

07:31 AM, 13-Jun-2021

गोवा में 21 जून तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

गोवा सरकार ने 21 जून तक कोरोना कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया है। सीएम सावंत ने ट्वीट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत और नगरपालिका क्षेत्रों में स्थित दुकानों को भी सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। 50 लोगों के साथ शादी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी जिलाधिकारियों की ओर से जारी की जाएगी।’’ गोवा में शनिवार को कोविड-19 के 472 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,62,048 हो गई जबकि 15 मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 2914 हो गई।

07:17 AM, 13-Jun-2021

Coronavirus Live: महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के कुल 7395 मामले, 644 संक्रमितों की मौत

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले अब काफी कम हो गए हैं। 70 दिन बाद देश में कोरोना वायरस के सबसे कम दैनिक मामले दर्ज किए गए। हालांकि इस खतरनाक वायरस से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक है। मौजूदा समय में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 11 लाख से कम हो गई है। कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद भी कई राज्यों में लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू को जारी रखा गया है। हालांकि कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है और धीरे-धीरे वहां बाजार खुलने लग गए हैं। जानकारों की माने तो देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है लेकिन इससे पहले ही कुछ राज्यों ने तैयारी शुरू कर दी है और पहले से अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट बनने लगे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें