महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 9,489 नए मामले आए और 153 लोगों की मौत हो गयी जबकि 8,395 और लोग संक्रमण से उबर गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 147 नए मामले आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,17,787 हो गई। वहीं पुडुचेरी में मृतकों की संख्या बढ़कर 1760 हो गई। वहीं, लद्दाख में कोविड-19 के 11 नए मरीज आने से महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 20,101 हो गई जबकि 34 मरीजों को स्वस्थ होने के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 404 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 36,572 हो गई है।