फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Live: तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 33764 नए मामले, 475 की मौत

Thu, 27 May 2021 12:07 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं। पिछले 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,159 लोगों की जान चली गई है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को नए मरीजों की संख्या दो लाख से कम हो गई थी और मौतों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई थी। इस बीच, देश में ब्लैक फंगस भी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यहां पढ़ें कोरोना महामारी से जुड़े सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:05 AM, 27-May-2021

तमिलनाडु में कोविड-19 के 33,764 नए मामले आए

तमिलनाडु में बुधवार को कोविड-19 के 33,764 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। राज्य की राजधानी में भी नए मामलों में कमी आई है। बुधवार को संक्रमण के 3,561 नए मामले आए, जबकि मंगलवार को 4,041 मामले आए थे।

पश्चिमी तमिलनाडु के कोयंबटूर में सबसे अधिक 4,268 नए मामले आए। एक बुलेटिन के अनुसार, 475 लोगों की मौत के साथ, राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,815 हो गई।

राज्य में पिछले कुछ दिनों से दैनिक मामलों में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है। राज्य में मंगलवार को 34,285 मामले और सोमवार को 34,867 मामले आए थे।

09:47 PM, 26-May-2021

पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,124 नए मामले

पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,124 नए मामले सामने आए हैं और 186 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 6,397 रोगी स्वस्थ भी हुए।


 

09:03 PM, 26-May-2021

आयुष मंत्री कल करेंगे रिपोजिटरी पोर्टल और आयुष संजीवनी एप का शुभारंभ

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू गुरुवार को एक वर्चुअल इवेंट में आयुष क्लिनिकल केस रिपोजिटरी (एसीसीआर) पोर्टल और आयुष संजीवनी एप के तीसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
08:58 PM, 26-May-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 33764 नए मामले

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 33,764 नए मामले सामने आए हैं और 475 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 29,717 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

08:52 PM, 26-May-2021

 भारत में चीन जैसा अनुशासन संभव नहीं : गुजरात उच्च न्यायालय

गुजरात उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार को इस बात को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के ढांचे का विकास करना चाहिए कि महामारी की तीसरी या चौथी लहर तक आ सकती है क्योंकि लोग मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और स्वच्छता जैसे नियमों का पालन नहीं करने जा रहे। अदालत ने पाया कि भारत में चीन जैसा अनुशासन लागू नहीं हो सकता।

विज्ञापन
08:25 PM, 26-May-2021

असम में ब्लैक फंगस अधिसूचित रोग घोषित

असम सरकार ने ब्लैक फंगस को एक अधिसूचित रोग के रूप में घोषित कर दिया है।


 

08:22 PM, 26-May-2021

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2991 मामले

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,991 मामले सामने आए और 53 लोगों की मौत हो गई।

 

08:21 PM, 26-May-2021

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 933 नए मामले

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 933 नए मामले सामने आए और 44 लोगों की मौत हो गई।

 

08:14 PM, 26-May-2021

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3085 नए मामले

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,085 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 10,007 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

08:08 PM, 26-May-2021

गोवा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1487 नए मामले

गोवा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,487 नए मामले सामने आए हैं और 39 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1,363 लोग स्वस्थ भी हो गए।



 

08:04 PM, 26-May-2021

राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3886 नए मामले

राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3886 नए मामले सामने आए हैं और 107 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 13,192 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

07:17 PM, 26-May-2021

तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3762 नए मामले

तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3762 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3816 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

06:14 PM, 26-May-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 28,798 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 28,798 नए मामले सामने आए हैं और 151 लोगों की मौत हो गई।

 

06:02 PM, 26-May-2021

लुधियाना में दुकान खुलने के समय में परिवर्तन

पंजाब के लुधियाना में कोरोना मामलों की घटती संख्या को देखते हुए अब सभी दुकानें  गुरुवार से अब दोपहर 3 बजे तक और रेस्टोरेंट द्वारा होम डिलीवरी रात 9 बजे तक जारी रहेगी।

05:59 PM, 26-May-2021

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18285 नए मामले

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18285 नए मामले सामने आए और 99 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 24,105 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 

05:52 PM, 26-May-2021

शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में कोविड स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की।

05:15 PM, 26-May-2021

गुजरात के 36 शहरों में बदला गया नाइट कर्फ्यू का समय

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राज्य के 36 शहरों में रात के कर्फ्यू का समय बदल दिया गया है। अब कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे (रात 8 बजे से सुबह 6 बजे के बजाय) के बीच लागू रहेगा।

 

04:13 PM, 26-May-2021

मार्च तक अगर सबको वैक्सीन लग जाती तो दूसरी लहर नहीं आती: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मार्च तक अगर सबको वैक्सीन लग जाती तो दूसरी लहर नहीं आती। उन्होंने कहा कि दिल्ली में युवाओं की वैक्सीन खत्म हो गई है और उनके वैक्सीन सेंटर पिछले 4 दिनों से बंद हैं। बुजुर्गों की कोवैक्सीन भी खत्म हो गई है। हमने केंद्र सरकार को लिखा है लेकिन अभी तक वैक्सीन आई नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक शायद अभी तक कोई भी राज्य वैक्सीन के एक भी अतिरिक्त टीके का इंतजाम नहीं कर पाया है। ये वक्त 130 करोड़ लोगों को मिलकर इस महामारी से मुकाबला करने का है। कोरोना को हराने के लिए हमें टीम इंडिया बनकर काम करना पड़ेगा। 

04:10 PM, 26-May-2021

यूपी में पॉजिटिविटी दर घटकर एक फीसदी हो से कम गई

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी में आज पॉजिटिविटी दर घटकर एक फीसदी से भी कम हो गई है। पिछले सालभर का औसत पॉजिटिविटी रेट 3.5 फीसदी रह गई है। यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,371 नए मामले आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 62,271 रह गई है जो हमारे पीक (3,10,783) से 80 फीसदी तक घट गया है।

04:08 PM, 26-May-2021

दिल्ली में 18-44 ग्रुप के लिए वैक्सीन खत्म

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में युवाओं की वैक्सीन खत्म हो गई है और उनके वैक्सीन सेंटर पिछले 4 दिनों से बंद हैं। बुजुर्गों की कोवैक्सीन भी खत्म हो गई है। हमने केंद्र सरकार को लिखा है लेकिन अभी तक वैक्सीन आई नहीं है। उन्होंने कहा कि मार्च तक अगर सबको वैक्सीन लग जाती तो दूसरी लहर नहीं आती।

 

04:03 PM, 26-May-2021

इंदौर में ब्लैक फंगस रोधी इंजेक्शनों को लेकर 'एक अनार, सौ बीमार' की स्थिति कायम

इंदौर में ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकर माइकोसिस) के इलाज में प्रमुख तौर पर इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की आपूर्ति को लेकर यहां 'एक अनार, सौ बीमार' की कहावत चरितार्थ हो रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को शहर के 23 निजी अस्पतालों में भर्ती 218 मरीजों में इस फंगस रोधी दवा की केवल 100 खुराकें वितरित की जा सकीं, जबकी इसकी जरूरत इससे कहीं अधिक है।

03:30 PM, 26-May-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1491 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,491 नए मामले सामने आए हैं और 130 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,952 लोग स्वस्थ भी हो गए। दिल्ली की पॉजिटिविटी दर घटकर 1.9 फीसदी हो गई।

03:10 PM, 26-May-2021

यूपी: कोविशील्ड के बाद लगाई कोवैक्सीन, सीएमओ बोले- सभी लोग स्वस्थ

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में 20 लोगों को कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन लगने हंगामा मच गया है। सीएमओ संदीप चौधरी ने कहा, हमने जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट मिली है, जिसके आधार पर आरोपियों से स्पष्टीकरण मांगा है। हमने टीम भेजी थी उन्होंने एक एक लोगों से बात की है। वे स्वस्थ हैं किसी को दिक्कत नहीं है।

02:31 PM, 26-May-2021

हरियाणा में एक करोड़ वैक्सीन के लिए टेंडर

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हम 1 करोड़ कोरोना वैक्सीन के लिए टेंडर फ्लोट कर रहे हैं जो शायद आज हो जाएगा। सही आंकड़े आ गए हैं और हमारा वेस्टेज 2%-2.5% है। वो आंकड़े ठीक नहीं थे काफी डेटा चढ़ा नहीं था।

01:58 PM, 26-May-2021

अरुणाचल में 429 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 25,002 हो गए, वहीं संक्रमण से दो मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 104 हो गई है।

12:45 PM, 26-May-2021

दिल्ली में आज ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर शुरू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में आज ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर शुरू हुआ है। इससे लोगों को काफी मदद मिलेगी और आने वाले दिनों में इसी तरह और भी सेंटर खुलने वाले हैं। दिल्ली में वैक्सीन की कमी हो गई है तो मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र सरकार द्वारा हमें जल्द ही वैक्सीन मिलेगी।

 

 

12:23 PM, 26-May-2021

ब्लैक फंगस: दिल्ली में अभी तक लगभग 600 मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 2.1% है। पॉजिटिविटी रेट एक समय 36% था जो अब 2% हो गया है। लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में अब कोरोना के मामले और पॉजिटिविटी रेट दोनों ही कम हैं। दिल्ली में ICU में कुल 6,800 बेड में से 2,900 बेड खाली है। उन्होनें कहाकि 23 मई को दिल्ली में ब्लैक फंगस के 200 से अधिक मामले सामने आए थे, दिल्ली में अभी तक लगभग 600 मामले हैं जिसमें से कुछ दिल्ली से हैं और कुछ लोग बाहर से हैं। 24 और 25 मई को इसके मामले कम आए हैं।

12:04 PM, 26-May-2021

आज देश दान पर निर्भर: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने देश में कोरोना रोधी टीकाकरण की कथित तौर पर धीमी गति होने को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि टीके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी प्रचार का साधन बना दिया गया जिस कारण दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता राष्ट्र भारत आज दूसरे देशों द्वारा किए जा रहे टीके के दान पर निर्भर है।

10:57 AM, 26-May-2021

महामारी के खिलाफ टीके की भूमिका महत्वपूर्ण: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी दशकों में, मानवता के सामने आया सबसे बुरा संकट है जिसने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है। प्रधानमंत्री ने इस महामारी में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस महामारी में जिन्होंने अपने प्रियजन को खोया और जो इससे पीड़ित रहे, वह उनके दुख में शामिल हैं।

10:41 AM, 26-May-2021

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए औरंगाबाद अस्पताल को मिली मंजूरी रद्द

औरंगाबाद के जिलाधिकारी सुनील चव्हाण ने एक अस्पताल को कोविड-19 केंद्र के तौर पर सेवाएं देने के लिए दी गई अनुमति, मरीजों से अत्यधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायतों के मद्देनजर, रद्द कर दी है।

10:13 AM, 26-May-2021

24 घंटे में 20,39,087 वैक्सीन लगाई गईं

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 20,39,087 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,06,62,456 हुआ। 

09:49 AM, 26-May-2021

ठाणे में  656 नए मामले, 40 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 656 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामले बढ़कर 5,11,665 हो गए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सामने आए इन नए मामलों के अलावा संक्रमण से 40 और लोगों ने जान गंवाई जिससे मृतकों की संख्या 8,963 पर पहुंच गई।

09:18 AM, 26-May-2021

अब तक 33.48 करोड़ सैंपल की जांच हुई

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। देश में मंगलवार तक  कोरोना वायरस के लिए 33,48,11,496 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 22,17,320 सैंपल कल यानी मंगलवार को टेस्ट किए गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने यह जानकारी दी।
 

07:49 AM, 26-May-2021

खौफनाक कोरोना: 24 घंटे में फिर 4 हजार पार मौतें

देश में जहां एक ओर नए मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े से दहशत का माहौल बना हुआ है। देश में बीते 24 घंटे में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,159 की जान जा चुकी है। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 27,156,382 पहुंच गए हैं। जबकि अब तक 311,421 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

07:32 AM, 26-May-2021

Coronavirus Live: तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 33764 नए मामले, 475 की मौत

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं। पिछले 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,159 लोगों की जान चली गई है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को नए मरीजों की संख्या दो लाख से कम हो गई थी और मौतों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई थी। इस बीच, देश में ब्लैक फंगस भी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यहां पढ़ें कोरोना महामारी से जुड़े सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें