मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 4384 मामले आए सामने, 79 की मौत, 9405 लोग हुए स्वस्थ।
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 4943 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,41,366 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 1414 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 8453 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 96 मरीजों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 4943 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 348, दुर्ग से 127, राजनांदगांव से 92, बालोद से 97, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 85, धमतरी से 142, बलौदाबाजार से 192, महासमुंद से 134, गरियाबंद से 72, बिलासपुर से 162, रायगढ़ से 358, कोरबा से 199, जांजगीर चांपा से 318, मुंगेली से 141, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 79, सरगुजा से 315, कोरिया से 431, सूरजपुर से 414, बलरामपुर से 368, जशपुर से 267, बस्तर से 184, कोंडागांव से 117, दंतेवाड़ा से 53, सुकमा से 58, कांकेर से 80, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 40 और अन्य राज्य से एक मामला है।
तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,184 मामले सामने आए हैं और 467 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 24,478 लोग स्वस्थ भी हो गए।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,644 नए मामले सामने आए हैं। और 555 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 44,493 लोग स्वस्थ भी हो गए।
पुणे नगर निगम क्षेत्र में 22 मई को टीकाकरण बंद रहेगा
पुणे नगर निगम क्षेत्र के सभी केंद्रों में वैक्सीन की कमी की वजह से 22 मई को टीकाकरण बंद रहेगा।
देश एवं दुनिया में प्रतिष्ठित पत्रकार राजकुमार केसवानी का कोरोना से निधन हो गया है। केसवानी का जन्म 26 नवंबर 1950 में भोपाल में हुआ था। केसवानी पहले पत्रकार थे जिन्होंने भोपाल त्रासदी में सुरक्षा चूक की ओर ध्यान आकर्षित किया था।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7735 नए मामले सामने आए हैं और 172 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 17,668 लोग स्वस्थ भी हुए।