फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live : उत्तराखंड में शादी समारोह में केवल 200 लोगों की अनुमति

Mon, 12 Apr 2021 10:47 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोविड 19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकारों को परेशानी में डाल दिया है। महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश समेत 10 राज्यों में स्थिति बेहद भयावह है। तमाम पाबंदियों के बावजूद रविवार को कोरोना संक्रमण ने सभी पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देश में पहली बार एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
शादी - फोटो : istock
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:43 PM, 12-Apr-2021

उत्तराखंड की शादियों में अधिकतम 200 लोगों की अनुमति

कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के चलते उत्तराखंड में कंटेंमेंट जोन के बाहर शादियों में अधिकतम 200 लोगों की अनुमति होगी, जिनके द्वारा कोविड निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।


 

10:29 PM, 12-Apr-2021

केरल को 50 लाख वैक्सीन की खुराक की जरूरत: विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि केरल को वैक्सीन की 50 लाख खुराक तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।


 

10:20 PM, 12-Apr-2021

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 51,751 नए मामले 

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 51,751 नए मामले सामने आए हैं और 258 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 52,312 लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
10:15 PM, 12-Apr-2021

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  



 

09:27 PM, 12-Apr-2021

लॉकडाउन लगाने से पहले देंगे संभलने का वक्त: असलम शेख

महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने को लेकर मंत्री असलम शेख ने कहा कि लॉकडाउन लगाने से पहले लोगों को संभलने का वक्त देंगे ताकि वे जहां जाना चाहें जाएं या राज्य में आना चाहे आ सकें। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पहले लोगों को मानसिक रूप से भी तैयार करेंगे। 

टीका उत्सव के दूसरे दिन 37 लाख से अधिक खुराक दी गईं  
टीका उत्सव के दूसरे दिन लोगों को 37,63,858 वैक्सीन की खुराक दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 6,021 मामले सामने आए
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 6,021 मामले सामने आए हैं और 55 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 2,854 लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
08:44 PM, 12-Apr-2021

मध्यप्रदेश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 6479 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं। 


 

08:20 PM, 12-Apr-2021

दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना

दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में 11,491 नए मामले सामने आए हैं वहीं 72 लोगों की मौत हो गई है। 


 

08:10 PM, 12-Apr-2021

साबरमती आश्रम एक बार फिर आगंतुकों के लिए बंद

  गुजरात में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए के साबरमती आश्रम को एक बार फिर आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है।

08:07 PM, 12-Apr-2021

दिल्ली के 14 निजी अस्पतालों में सिर्फ कोरोना मरीजों का इलाज

दिल्ली के 14 निजी अस्पतालों में सिर्फ कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा। केजरीवाल सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं।
 

07:10 PM, 12-Apr-2021

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6905 नए मामले

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6905 नए मामले सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है। सबसे राहत की बात ये रही कि 9037 लोग स्वस्थ भी हुए।

07:02 PM, 12-Apr-2021

पूरे हरियाणा में लगा नाइट कर्फ्यू,

हरियाणा में सोमवार रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। आदेश सोमवार रात से लेकर अगले आदेश तक लागू रहेगा।



वैक्सीन के लेकर कांग्रेस का पीएम मोदी पर वार 
वैक्सीन के लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला है।  कांग्रेस ने कहा कि इस स्थिति में हम उम्मीद कर रहे थे कि प्रधानमंत्री पूरे देश के विशेषज्ञों को बुलाकर कोविड से लड़ने के लिए वॉर रूम खोलेंगे। लेकिन प्रधानमंत्री का वॉर रूम दूसरी तरह का वॉर रूम है, बंगाल चुनाव का वॉर रूम है।

06:50 PM, 12-Apr-2021

भोपाल में लगा कर्फ्यू

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया है। यह कर्फ्यू 12 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने इसकी जानकारी दी है। 

06:35 PM, 12-Apr-2021

कोरोना के नए रूप से 948 लोग संक्रमित

देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से भी लोग दहशत में हैं । स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से आने वाले कोरोना के नए रूप से 948 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

05:05 PM, 12-Apr-2021

राजस्थान में कक्षा 6 और 7 के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने का निर्णय

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य में कक्षा 6 और 7 के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने का निर्णय लिया है।

05:03 PM, 12-Apr-2021

महाराष्ट्र के गांव में कोरोना विस्फोट, बागड़ उत्सव मनाने आए 62 लोग हुए संक्रमित

महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में इस महीने की शुरुआत में हुए वार्षिक ‘बागड़ यात्रा’ उत्सव के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले की वई तहसील के बावधन गांव में दो अप्रैल को बागड़ उत्सव के दौरान सैकड़ों लोग कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर एकत्र हुए थे। बाद में जिला प्रशासन ने सौ से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया।

 

04:27 PM, 12-Apr-2021

दो घंटे से कम की हवाई यात्रा के दौरान भोजन की अनुमति नहीं

देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत दो घंटे से कम की अवधि वाली घरेलू हवाई यात्रा के दौरान  भोजन की अनुमति नहीं होगी।


 

04:07 PM, 12-Apr-2021

अभिनेता अक्षय कुमार स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे

कोरोना वायरस से संक्रमित अभिनेता अक्षय कुमार स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट आये हैं। अभिनेता की पत्नी एवं अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

03:25 PM, 12-Apr-2021

स्पुतनिक-वी के इस्तेमाल को मिली मंजूरी

कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी के इस्तेमाल लिए सोमवार को एक्सपर्ट कमेटी की एक बैठक हुई। सूत्रों के हवाले से अब जानकारी आ रही है कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है।

03:18 PM, 12-Apr-2021

राजस्थान में कोविड रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं

राजस्थान कोरोना वायरस रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराकें लोगों को लगाने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। राजस्थान ने सोमवार सुबह तक टीके की एक करोड़ खुराकें लगाने का आंकड़ा पार कर लिया। राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने टीके की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाने के लिए राज्य के चिकित्सा कर्मिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

02:35 PM, 12-Apr-2021

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली। साथ ही लोगों से टीका लगवाने की अपील भी की। सिंह को पिछले महीने टीके की पहली खुराक दी गई थी। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ट्वीट किया, ' पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली। साथ ही एक बार फिर पात्र व्यक्तियों से आगे आकर अपनी, अपने परिवार एवं समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने की अपील की।'

01:56 PM, 12-Apr-2021

भूटान में 16 दिनों में 93 फीसदी वयस्कों को कोविड-19 का टीका लगाया गया

भूटान में टीकाकरण अभियान की शुरुआत के पहले दिन से लेकर अब तक टीकाकरण का ग्राफ हर दिन ऊपर की तरफ ही बढ़ रहा है और यह तेजी से टीका लगाने के लिए जाने जा रहे इजराइल, अमेरिका, बहरीन और अन्य देशों से आगे निकल चुका है। देश में महज 16 दिनों के भीतर 93 फीसदी वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

01:30 PM, 12-Apr-2021

कोरोना वायरस: ओडिशा में संक्रमण के 1,741 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 3.5 लाख के पार

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,741 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या सोमवार को 3.5 लाख से पार हो गई तथा दो और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,928 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 3,51,302 लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण के नए मामले सभी 30 जिलों में सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में संक्रमण से नुआपाड़ा में दो लोगों की मौत हुई।

01:29 PM, 12-Apr-2021

जापान में संक्रमण से बचाव से लिए कड़े नियम लागू, बुजुर्गों के लिए टीकाकरण शुरू

जापान में होने वाले ओलंपिक खेलों के पहले कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए देश में सोमवार से कड़े नियम लागू किए गए। देश में एक प्रतिशत से कम लोगों को संक्रमण रोधी टीका लगा है। जापान में टीकाकरण की शुरुआत चिकित्सा कर्मियों को टीका लगाने के साथ हुई थी और सोमवार को यहां बुजुर्ग नागरिकों को टीका लगना शुरू हुआ। देश के 120 स्थानों पर ये टीके लगाए जा रहे हैं।

01:08 PM, 12-Apr-2021

दिल्ली के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के लिए केंद्र को लिखा पत्र: जैन

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार को एक बार फिर यहां के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है।

12:04 PM, 12-Apr-2021

केंद्रीय मंत्री ने लगवाई दूसरी डोज

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने सोमवार को चंडीगढ़ में कोरोना की दूसरी डोज लगवाई। 
 

 

11:10 AM, 12-Apr-2021

अब 3 दिन में फेफड़ों को 50-70% संक्रमित कर रहा कोरोना


देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। साथ ही संक्रमण की फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी है। विशेषज्ञों के मुताबिक दूसरी लहर यानी कोरोना संक्रमण का नया स्ट्रेन 2-3 दिन में ही फेफड़ों को 50-70% संक्रमित कर देता है। जबकि पहली लहर में इसमें करीब 7 दिन का वक्त लगता था। अब देखा जा रहा है कि दो से तीन दिन में ही वायरस फेफड़ों तक पहुंच कर क्षतिग्रस्त कर रहा है। इस वजह से मौतों की संख्या भी बढ़ रही है।

10:09 AM, 12-Apr-2021

नीदरलैंड्स: जिन्हें टीका लग चुका, वही घूम सकते हैं

नीदरलैंड्स सरकार पर्यटन स्थलों पर लगी पाबंदियों में ढील देकर पता लगा रही है कि लोग घूमने के लिए बाहर जाना चाहते हैं या नहीं। डच सरकार ने शनिवार को थीम पार्क और गार्डन समेत कई पर्यटन स्थल खोले, जहां करीब 2000 से ज्यादा लोग पहुंचे। हालांकि, डच सरकार ने सिर्फ उन्हें ही बाहर निकलने की अनुमति दी जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है।

09:51 AM, 12-Apr-2021

हमारा कोरोना टीका कम असरदार: चीन

चीन के रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक गाओ फू ने माना कि चीन के टीकों में बचाव दर बहुत ज्यादा नहीं है। गाओ ने कहा कि समस्या से निपटने का एक विकल्प यह भी है कि अलग-अलग तकनीक वाले टीकों का इस्तेमाल किया जाए। चीन के बाहर भी एक्सपर्ट्स इस विकल्प को लेकर अध्ययन कर रहे हैं।

09:29 AM, 12-Apr-2021

फ्रांस: 55 से कम उम्र वालों को मिक्स्ड डोज

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने देश में 55 साल से कम उम्र के लोगों के लिए टीके की मिक्स डोज का सुझाव दिया है। ये सुझाव उनके लिए है, जिन्हें टीके का दूसरा डोज लगना है। दूसरी ओर, जर्मनी में भी 60 साल से कम उम्र वाले लोगों के लिए टीके की मिक्स्ड डोज लगाने की तैयारी की जा रही है।

09:22 AM, 12-Apr-2021

दुनिया में कोरोना केस 13.6 करोड़ के पार

दुनिया में कोरोना केस बढ़कर 13.6 करोड़ से अधिक हो गए हैं। मौतों का आंकड़ा 29.4 लाख को पार कर गया है। 31,869,996 मामले और 5,75,595 मौतों के साथ अमेरिका सर्वाधिक कोरोना प्रभावित देश है। वहीं 13,445,006 मामलों और 351,469 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे नंबर पर है।

07:50 AM, 12-Apr-2021

झारखंड में सामने आए कोरोना वायरस के 2296 नए मामले

झारखंड में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2296 नए मामले सामने आए, जबकि 21 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में रविवार को कुल मामले 139384 हो गए, जबकि मृतकों की कुल संख्या 1213 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अबतक 124238 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 13933 मरीजों का इलाज चल रहा है।

07:49 AM, 12-Apr-2021

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक कोरोना संक्रमित

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शिमला (ग्रामीण) सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह संक्रमित पाए गए हैं और पृथकवास में हैं।

06:48 AM, 12-Apr-2021

Corona Live : उत्तराखंड में शादी समारोह में केवल 200 लोगों की अनुमति

भारत में कोरोना की दूसरी लहर लगातार गंभीर होती जा रही है। देश में रविवार को पहली बार एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले। वहीं, छह महीने में दूसरी बार 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इस बीच, देश में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या 11,08,087 पर पहुंच गई, जो कोरोना की शुरुआत से अब तक की सर्वाधिक है।

इसी बीच एक खबर मध्यप्रदेश से जहां दमोह जिले के हिनोता शहर से आई है जहां स्थानीय लोगों ने राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर शनिवार और रविवार को खुद ही लॉकडाउन लगाया है। एक स्थानीय ने कहा कि दुकानदारों ने स्वेच्छा से दो दिनों के लिए अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है। इसे और बढ़ाया जा सकता है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें