राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई थी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। बैठक में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वायरस की चौथी लहर का सामना कर रही है। हम लॉकडाउन लगाने पर विचार वहीं कर रहे हैं। लेकिन, अगर ऐसी स्थिति बनती है तो हम पहले दिल्ली की जनता से बात करेंगे। इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व अन्य अधिकारी शामिल हुए थे।
गुजरात: वडोदरा में नवजात जुड़वा कोरोना पॉजिटिव निकले। एसएसजी अस्पताल के डॉक्टर अय्यर ने कहा कि 15 दिन पहले इन नवजातों को यहां लाया गया था। इन्हें जन्म से ही डायरिया और डिहाइड्रेशन था। दोनों कोरोना पॉजिटिव निकले हैं लेकिन अब उनकी स्थिति बेहतर है।
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे लेकर केजरीवाल सरकार ने आज आपात बैठक भी बुलाई है।