02:48 PM, 16-Apr-2022
महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में भाजपा की करारी हार, कांग्रेस जीती
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार जयश्री जाधव ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सत्यजीत कदम को 18,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है। कांग्रेस-एमवीए उम्मीदवार जयश्री जाधव को 96,176 वोट मिले, जबकि भाजपा के सत्यजीत कदम को 77,426 वोट मिले। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जाधव 18,750 मतों के अंतर से विजयी हुए।