फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र में महायुति और झारखंड में BJP की वापसी के संकेत, UP में SP को लग सकता है झटका

Wed, 20 Nov 2024 08:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Exit Poll Results 2024 Maharashtra Jharkhand Vidhan Sabha Chunav News Live: देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव और यूपी समेत चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आएं हैं। एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि झारखंड में भी भाजपा+ को झामुमो+ के मुकाबले ज्यादा सीटें मिल रही है। अगर यूपी में उपचुनाव की बात करें तो, यहां भी भाजपा+ अन्य दलों से आगे है।
विज्ञापन
एग्जिट पोल 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 20-Nov-2024

यूपी विधानसभा उपचुनाव- 49% से अधिक मतदान

उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सभी 9 विधानसभा सीटों पर 49% से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

07:44 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

झारखंड: भाजपा को बहुमत- टाइम्स नाउ-जेवीसी

झारखंड में टाइम्स नाउ-जेवीसी के अनुसार राज्य की सत्ताधारी दल झामुमो+ को 38 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं भाजपा+ 42 यानी बहुमत का आंकड़ा मिल रहा है। जबकि एक सीट अन्य को मिलती दिख रही है।

07:32 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

एसएएस के एग्जिट पोल में एमवीए को सबसे ज्यादा सीटें

महाराष्ट्र में एसएएस के एग्जिट पोल में महायुति 127-135, एमवीए को 147-155 और अन्य को 10-13 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
07:31 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

टाइम्स नाऊ जेवीसी का एग्जिट पोल में महायुति आगे

टाइम्स नाऊ जेवीसी के एग्जिट पोल में महायुति 150-167, एमवीए को 107-125 और अन्य को 13-14 सीटें मिलने का अनुमान है। 

07:20 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल में महा विकास अघाड़ी आगे

महाराष्ट्र में इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 150 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि भाजपा को 118 और अन्य को 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

विज्ञापन
07:19 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 'इंडिया' गठबंधन को 48 सीटें

वहीं, एक्सिस माय इंडिया ने 81 सीटों में 72 का एग्जिट पोल जारी किया है। इसके मुताबिक, एनडीए को 22 सीटें मिल सकती हैं, जबकि 'इंडिया' गठबंधन को 48 सीटें, जेकेएलएम को दो सीटें मिल सकती हैं।

07:15 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में भी एनडीए को ज्यादा सीटें

चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन को 35 से 38, एनडीए को 45 से 50 और अन्य 3 से पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

07:13 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र: महायुति को 128 से 142 सीटें- लोकशाही रुद्र

लोकशाही रुद्र के एग्जिट पोल में महायुति 128 से 142, एमवीए को 125 से 140 और अन्य को 18 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है। 

07:07 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र: महायुति 122-186, एमवीए 69-121- पोल डायरी

पोल डायरी के एग्जिट पोल में महायुति को 122 से 186, एमवीए को 69 से 121 और अन्य को 12 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है।

07:07 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में महायुति को 175 से ज्यादा सीटें

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में महायुति को 175 से 195, एमवीए को 85 से 112 और अन्य को 07 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। 

07:05 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

झारखंड में भाजपा+ को बहुमत- मैट्रिज

मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन 'इंडिया' को 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 42 से 47 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को एक से 4 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पीपुल्स पल्स ने भी अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 44 से 53 सीटें दी हैं। इसने सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन को 25 से 37 सीटें दी हैं।

07:01 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

चाणक्य के एग्जिट पोल में महायुति को सबसे ज्यादा सीटें

चाणक्य के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति को सबसे ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इसमें महायुति को 152 से 160 और एमवीए को 130 से 138 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि अन्य को छह से आठ सीटें मिल रही हैं।

06:57 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: यूपी विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

यूपी उपचुनाव: भाजपा+ पांच, सपा को चार सीट- जी न्यूज

यूपी उपचुनाव में जी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा+ को पांच सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं सपा को चार सीटें मिल रही हैं।

06:51 PM, 20-Nov-2024

यूपी उपचुनाव: भाजपा+ छह, सपा को तीन सीट- टाइम्स नाउ जेवीसी

यूपी उपचुनाव में टाइम्स नाउ जेवीसी के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा+ को छह सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं सपा को तीन सीट मिल रही हैं।
 

06:40 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में महायुति 137-157, एमवीए 126-146 - पी-मारक्यू

वहीं पी-मारक्यू के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में भाजपा+ को 137-157, कांग्रेस+ को 126-146 और अन्य को दो से आठ सीटें मिलने का अनुमान है।

06:35 PM, 20-Nov-2024
एग्जिट पोल 2024: यूपी विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

यूपी में भाजपा+ सात, सपा को दो सीट- मैट्रिज

मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, यूपी उपचुनाव में भाजपा+ नौ में सात सीट मिलने का अनुमान है, वहीं समाजवादी पार्टी राज्य में दो सीटें जीत सकती है।

06:31 PM, 20-Nov-2024

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत- मैट्रिज

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद सर्वे कंंपनी मैट्रिज ने एग्जिट पोल जारी किया है। मैट्रिज के अनुसार राज्य में महायुति को पूर्ण बहुमत मिल रहा है, इसमें महायुति को 150-170 सीट मिलने का अनुमान है, वहीं महा विकास अघाड़ी को 110 से 130 सीट मिल रही है, जबकि अन्य को आठ से 10 सीट मिलने का अनुमान है।

06:28 PM, 20-Nov-2024

मतदान खत्म, EVM में सीलबंद प्रत्याशियों की किस्मत

उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद अम्बेडकर नगर जिले में अधिकारियों की तरफ से EVM को सील किया जा रहा है।
 

06:16 PM, 20-Nov-2024

झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.59% मतदान

झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.59 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि इस आंकड़े में बदलाव संभव है, जिसे देर शाम तक चुनाव आयोग की तरफ से जारी किया जाएगा।

06:15 PM, 20-Nov-2024

महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 58.22 फीसदी मतदान

महाराष्ट्र में शाम पांच बजे तक 58.22 फीसदी मतदान हुआ है। यहां सबसे ज्यादा गढ़चिरौली में 69.63 और सबसे कम मुंबई सिटी में 49.07 फीसदी मतदान हुआ है। 

06:03 PM, 20-Nov-2024

नांदेड़ में शाम पांच बजे तक 53.78% वोटिंग

महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के तहत शाम पांच बजे तक 53.78 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम आंकड़े देर शाम तक जारी किए जाएंगे।

05:36 PM, 20-Nov-2024

शाम पांच बजे तक मतदान का आंकड़ा
पलक्कड़ (केरल) 62.25%
गिद्दड़बाहा (पंजाब) 78.10%
डेरा बाबा नानक (पंजाब) 59.80%
बरनाला (पंजाब) 52.70%
चब्बेवाल (पंजाब) 48.01%
मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 57.02%
मझवान (उत्तर प्रदेश) 50.41%
खैर (उत्तर प्रदेश) 46.35%
फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 43.43%
कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 57.32%
करहल (उत्तर प्रदेश) 53.92%
कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 56.69%
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 33.30%
सीसामऊ (उत्तर प्रदेश) 49.03%
केदारनाथ (उत्तराखंड) 56.78%

05:11 PM, 20-Nov-2024

यूपी में विधानसभा उपचुनाव की समय सीमा खत्म

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान की समय सीमा खत्म हो गई हैं। हालांकि मतदान केंद्रों पर कतार में लगे मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। 

05:10 PM, 20-Nov-2024

कानपुर: सपा के ट्वीट पर पुलिस कमिश्नर ने लिया संज्ञान

कानपुर में मतदान केंद्र पर हुए हंगामे पर कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा, हमें शिकायत मिली है... कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं 5 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर उन्होंने कहा, हमें सूचना मिली थी कि कुछ पुलिसकर्मी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है... मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। हमें सूचना मिली थी कि बाहर से लोग निर्वाचन क्षेत्र में घुस आए हैं। इसे देखते हुए उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई थी... (समाजवादी पार्टी द्वारा) ट्वीट का संज्ञान लेने के बाद निलंबन किया गया।
 

 

04:45 PM, 20-Nov-2024

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का राज्य सरकार पर बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, इस सरकार ने सारी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है...लोग परेशान हो रहे हैं और यह सरकार उन लोगों को परेशान कर रही है जो इसके खिलाफ वोट कर रहे हैं। हालांकि पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन पुलिस को किसने तैनात किया? पुलिस का इस्तेमाल कौन कर रहा है? यह सब सरकार कर रही है इसलिए चुनाव आयोग को इस सरकार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
 

04:40 PM, 20-Nov-2024

चुनाव की निष्पक्षता पूरी तरह प्रभावित हुई- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, यह बड़े गंभीर आरोप हैं, चुनाव की निष्पक्षता पूरी तरह प्रभावित हुई है। पुलिस वाले वीडियो में दिख रहे हैं कि उन्होंने बैरिकेड लगाएं। चुनाव में बैरिकेड कैसा, INDIA गठबंधन के जो परंपरागत मतदाता थे उन्हें मतदान करने नहीं दिया जा रहा है। चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहा। मैं तो यही कहूंगा कि अखिलेश यादव ने जो कहा है उसपर चुनाव आयोग संज्ञान लें।
 

04:30 PM, 20-Nov-2024

सीसामऊ: भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी का सपा प्रत्याशी पर आरोप

सीसामऊ से भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने आरोप लगाया कि, (समाजवादी पार्टी प्रत्याशी) नसीम सोलंकी समाजवादी पार्टी के गुंडों के साथ फर्जी वोट डालने आए थे। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि उन्हें किसी भी मतदान केंद्र में घुसने न दिया जाए। और अगर वे जाएं भी तो प्रत्याशी के तौर पर जाएं, उनके साथ इतने गुंडे न जाने दिए जाएं।
 
 

04:22 PM, 20-Nov-2024

सपा के खिलाफ भाजपा ने की आयोग में शिकायत

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, हमने चुनाव आयोग से कई बार शिकायत की है कि समाजवादी पार्टी के गुंडे निर्दोष लोगों को धमका रहे हैं कि अगर समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दिया तो गोली मार दी जाएगी। करहल विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने एक दलित बेटी की हत्या कर दी है। समाजवादी पार्टी के लोग महिलाओं के भेष में, बुर्का पहनकर वोट डाल रहे हैं। हमने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। जो लोग चुनाव आयोग और संविधान के नियमों के खिलाफ काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

03:40 PM, 20-Nov-2024

दोपहर तीन बजे तक मतदान का आंकड़ा
पलक्कड़ (केरल) 54.11%
गिद्दड़बाहा (पंजाब) 65.80%
डेरा बाबा नानक (पंजाब) 52.20%
बरनाला (पंजाब) 40%
चब्बेवाल (पंजाब) 40.25%
मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 49.06%
मझवान (उत्तर प्रदेश) 43.64%
खैर (उत्तर प्रदेश) 39.86%
फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 36.58%
कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 50.03%
करहल (उत्तर प्रदेश) 44.70%
कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 49.29%
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 27.44%
सीसामऊ (उत्तर प्रदेश) 40.29%
केदारनाथ (उत्तराखंड) 47%

02:45 PM, 20-Nov-2024

उत्तर प्रदेश: डिंपल बोलीं- प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "भाजपा की गुंडई लगातार चल रही है। जहां-जहां उपचुनाव हो रहे हैं वहां पर पूरा शासन-प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है... हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष लगातार हमारे संपर्क में हैं और वो इस तरह की घटनाओं को बता रहे हैं। एक लोकतांत्रिक देश में अगर इस तरह की घटनाएं घट रही हैं जहां लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है तो यह बहुत ही गंभीर बात है... भाजपा ये समझ जाए कि वो जाने वाली है..."
 

02:44 PM, 20-Nov-2024

कानपुर में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर हंगामा

कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के जीआईसी गेट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। दोनों पार्टियों की तरफ से फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर खूब हंगामा हुआ। जीआईसी मैदान में दोनों पार्टियों के प्रत्याशी और कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। गहमागहमी का माहौल है, भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है।

01:48 PM, 20-Nov-2024

दोपहर एक बजे तक मतदान का आंकड़ा

  • पलक्कड़ (केरल) 40.16%
  • गिद्दड़बाहा (पंजाब) 50.09%
  • डेरा बाबा नानक (पंजाब) 40.40%
  • बरनाला (पंजाब) 28.10%
  • चब्बेवाल (पंजाब) 27.95%
  • मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 36.77%
  • मझवान (उत्तर प्रदेश) 31.68%
  • खैर (उत्तर प्रदेश) 28.80%
  • फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 26.67%
  • कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 41.01%
  • करहल (उत्तर प्रदेश) 32.29%
  • कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 36.54%
  • गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 20.92%
  • शीशमऊ (उत्तर प्रदेश) 28.50%
  • केदारनाथ (उत्तराखंड) 34.40%

01:46 PM, 20-Nov-2024

उत्तर प्रदेश भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा खत
उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में फर्जी पहचान-पत्रों पर वोट डाले जा रहे हैं, "बाहर से आए लोगों को जिले की मस्जिदों, मदरसों और लॉज में ठहराया गया है।" पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि घूंघट वाली महिलाओं को उनकी पहचान की जांच किए बिना वोट डालने दिया जा रहा है और इसका फायदा उठाकर पुरुष बुर्का पहनकर वोट डालने आ रहे हैं।

01:45 PM, 20-Nov-2024

नांदेड़ उपचुनाव में 27.25% मतदान
महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 27.25% मतदान हुआ।

01:22 PM, 20-Nov-2024

पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश
उत्तर प्रदेश उपचुनाव: सूत्रों के अनुसार निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की जांच करने और उन्हें मतदान करने से रोकने संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने उप्र निर्वाचन अधिकारियों को निष्पक्ष और सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विस्तृत खबर

01:03 PM, 20-Nov-2024

अखिलेश बोले- वोट डालने से रोकें तो फिर से जाएं
यूपी में आज उपचुनाव के लिए नौ सीटों पर मतदान हो रहा है। सपा नेता व उनके समर्थकों ने प्रशासन पर मतदान के लिए रोकने और धमकाने का आरोप लगाया है। एक्स पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं। इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ फैल गई है। चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट जरूर डालें। अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। 

12:05 PM, 20-Nov-2024

विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक मतदान का आंकड़ा

  • पलक्कड़ (केरल) 24.95%
  • गिद्दड़बाहा (पंजाब) 32.85%
  • डेरा बाबा नानक (पंजाब) 25.50%
  • बरनाला (पंजाब) 16.30%
  • चब्बेवाल (पंजाब) 12.71%
  • मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 26.18%
  • मझवान (उत्तर प्रदेश) 20.41%
  • खैर (उत्तर प्रदेश) 19.18%
  • फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 17.68%
  • कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 28.54%
  • करहल (उत्तर प्रदेश) 20.71%
  • कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 24.28%
  • गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 12.87%
  • शीशमऊ (उत्तर प्रदेश) 15.91%
  • केदारनाथ (उत्तराखंड) 17.69%

11:40 AM, 20-Nov-2024

पीठासीन अधिकारी का आरोप

मैनपुरी से बड़ी खबर है।करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए कंपोजिट विद्यालय नहली पर फर्जी मतदान की सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। पीठासीन अधिकारी पोलिंग पार्टी समेत कमरे में अंदर बंद हो गए। पीठासीन अधिकारी का आरोप है कि फर्जी मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी एक पोस्ट कर बूथ संख्या 407 पर फर्जी मतदान होने की शिकायत की है। वहीं फर्जी मतदान की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया भी मौके पर पहुंचे।

11:20 AM, 20-Nov-2024

सैफई: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "चुनाव परिणाम 100% समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। जो सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भाजपा का टेंडर लिए हुए हैं, उन पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। अगर चुनाव आयोग संज्ञान नहीं लेगा तो उनके विश्वास पर संकट पैदा होगा... मेरी मतदाताओं से अपील है कि एक बार असफल हों तो दूसरी बार कोशिश करें... जब तक अपना मत ना डाल लें तब तक हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है..."

11:10 AM, 20-Nov-2024

पलक्कड़ में तीन घंटे के मतदान के बाद वोटिंग ने जोर पकड़ा
केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर बुधवार को हो रहे उपचुनाव के तहत मतदान में तेजी देखने को मिली और मतदान शुरू होने के तीन घंटे बाद सुबह 10.30 बजे तक 20.50 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मतदान के शुरुआती घंटे में सुबह आठ बजे तक केवल 1.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जो सुबह साढ़े आठ बजे बढ़कर 6.76 प्रतिशत हो गया तथा करीब साढ़े नौ बजे 13.63 प्रतिशत पर पहुंच गया।

10:52 AM, 20-Nov-2024

उप्र उपचुनाव: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, अखिलेश यादव ने की मतदान की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से राज्य की नौ विधानसभा सीट के लिए बुधवार को हो रहे उपचुनाव में जिम्मेदाराना तरीके से और सक्रियता से मतदान करने की अपील की। राज्य की मीरापुर, गाजियाबाद, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसामऊ, कटेहरी, मझवां और फूलपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

10:52 AM, 20-Nov-2024

ककरौली में पुलिस पर मारपीट का आरोप, हंगामा

मुजफ्फरनगर के ककरौली में ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह कहा गया कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। जब वह मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया। इसके विरोध में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर उतर आए और पुलिस का विरोध किया। ग्रामीणों ने रोड जाम का एलान भी किया।

09:53 AM, 20-Nov-2024

यूपी की नौ सीटों पर सुबह नौ बजे तक मतदान

  1. गाजियाबाद सीट पर 5.36 फीसदी मतदान
  2. कानपुर की सीसामऊ सीट पर 5.73 फीसदी मतदान
  3. मिर्जापुर की मझवां सीट पर 10.55 प्रतिशत वोटिंग
  4. मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर 13.01 फीसदी मतदान
  5. अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर 9.03 प्रतिशत वोटिंग
  6. प्रयागराज की फूलपुर सीट पर 8.83 फीसदी मतदान
  7. मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर 13.59 प्रतिशत मतदान
  8. मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर 9.67 फीसदी वोटिंग
  9. अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर 11.48 प्रतिशत मतदान

09:26 AM, 20-Nov-2024

उत्तर प्रदेश: उपचुनाव के लिए मतदान जारी
करहल विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अनुज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि भाजपा यहां से जीतकर जाएगी। वहीं मैनपुरी में करहल विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अनुज प्रताप सिंह यादव ने बिधूना गांव में मार्कंडेय मंदिर में पूजा-अर्चना की।

08:45 AM, 20-Nov-2024

प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से की खास अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के मतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान में भाग लेने और लोकतंत्र के त्योहार की भव्यता को बढ़ाने का आग्रह किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने महिलाओं और युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने झारखंड के मतदाताओं से भी इसी तरह की अपील की और उनसे अपनी उच्च भागीदारी के साथ मतदान का रिकॉर्ड बनाने का आग्रह किया। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके प्रत्येक वोट को राज्य की ताकत बताया।

08:28 AM, 20-Nov-2024

मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी
मिर्जापुर में मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। वीडियो श्री गांधी विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, कछवा मतदान केंद्र संख्या से है।
 

07:58 AM, 20-Nov-2024

कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव
उत्तर प्रदेश: कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।
 

07:31 AM, 20-Nov-2024

पंजाब उपचुनाव: आप, कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर
पंजाब में चार विधानसभा सीटों गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (सुरक्षित) और बरनाला में मतदान जारी है। इन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गए थे। चार विधानसभा क्षेत्रों में से गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल पर पहले कांग्रेस का कब्जा था और बरनाला सीट से आप विधायक प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उपचुनाव में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें भाजपा उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, केवल सिंह ढिल्लों, सोहन सिंह ठंडल और रविकरण सिंह कहलों; कांग्रेस की अमृता वडिंग, जतिंदर कौर और आप के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों तथा डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल शामिल हैं।

07:28 AM, 20-Nov-2024

नांदेड़ लोकसभा सीट पर मतदान
महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर चुनाव हो रहा है। यहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हालांकि, सांसद का निधन हो जाने के कारण यहां पर लोकसभा उपचुनाव भी हो गया। लोकसभा उपचुनाव में पिछली बार जीते वसंत राव चव्हाण के बेटे रविंद्र चव्हाण कांग्रेस से चुनावी मैदान में हैं, तो भाजपा ने संतुत राव हंबरडे को मैदान में उतारा है। पढ़ें पूरी खबर

07:22 AM, 20-Nov-2024

केरल की पलक्कड़ सीट पर मतदान जारी
केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मतदान हो रहा है। यहां कांग्रेस विधायक शफी परमबिल के वडकारा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद इस उपचुनाव जरूरी हो गया था।
 

07:02 AM, 20-Nov-2024

मतदान शुरू
उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी है। लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र में भी वोटिंग जारी है।

06:59 AM, 20-Nov-2024

केदारनाथ उपचुनाव: कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला
उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। भाजपा के सामने जहां इस सीट पर जीत को बरकरार रखने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस बद्रीनाथ के बाद केदारनाथ में भाजपा को फिर पटखनी देने के मूड में है। भाजपा विधायक शैलारानी रावत का इस वर्ष जुलाई में निधन हो जाने से केदारनाथ विधानसभा सीट रिक्त हो गई, जिसके कारण उपचुनाव जरूरी है।

05:33 AM, 20-Nov-2024

यूपी का सियासी गणित 
उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार खैर (सुरक्षित) और सीसामऊ सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा ने फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर सीट पर कब्जा जमाया था। मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास थी, जो अब भाजपा की सहयोगी है। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सीसामऊ को छोड़कर सभी सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं।

05:32 AM, 20-Nov-2024

यहां भी मतदान
जिन सीटों के उपचुनाव होने हैं, उनमें केरल की पलक्कड़ सीट शामिल है। इसके अलावा पंजाब की डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दरबाहा और बरनाला विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा। वहीं, उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

05:30 AM, 20-Nov-2024

उत्तर प्रदेश में कहां-कहां उपचुनाव?
उत्तर प्रदेश की जिन नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, उनमें कटेहरी (आंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं। इनमें से आठ सीट मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं, जबकि सीसामऊ में मौजूदा सपा विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है।

05:30 AM, 20-Nov-2024

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव
लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद पहली चुनावी लड़ाई में कांग्रेस ने जहां उपचुनाव से खुद को बाहर रखा है और अपने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (सपा) का समर्थन कर रही है, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपने दम पर सभी नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है।

05:15 AM, 20-Nov-2024

Exit Poll 2024 Live: महाराष्ट्र में महायुति और झारखंड में BJP की वापसी के संकेत, UP में SP को लग सकता है झटका

By Election 2024 Polling News Live: खाली हुई उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा। यूपी के साथ ही उत्तराखंड (एक सीट), पंजाब (चार सीट) और केरल (एक सीट) में उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें