फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rail Accident LIVE: कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में दो और मौतें, मरने वालों का आंकड़ा 10 पहुंचा

Tue, 18 Jun 2024 04:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

Train Accident LIVE: सोमवार को दार्जिलिंग के फांसीदेवा इलाके में कंजनजंगा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई थी। अब वहां ट्रेन सेवा फिर से बहाल हो गई है। सोमवार को यहीं हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हुए थे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग और घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:14 PM, 18-Jun-2024

राजद नेता मनोज झा का मोदी सरकार पर निशाना

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा का कहना है कि ममता बनर्जी ने जो भी कहा, वह सही कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि शयनयान (स्लीपर कोच) में यात्रियों का कैसा हाल है? 


 

02:52 PM, 18-Jun-2024

जांच के बाद ही हादसे की वजह पता चलेगी

हादसे पर नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के चीफ कमिश्नर सेफ्टी जनक कुमार गर्ग ने कहा कि 'हादसे की जांच की जाएगी। दोपहर में जांच शुरू होगी। अगर सिग्नल खराब थे तो ड्राइवरों को तय प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था। क्या गलती हुई, यह जांच में पता चलेगा। सभी रिकॉर्ड सील कर दिए गए हैं।'
 

02:34 PM, 18-Jun-2024

मृतकों का आंकड़ा 10 तक पहुंचा

कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में दो और लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है। नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. संदीप कुमार सेनगुप्ता ने बताया कि हादसे में घायल लोगों में से दो और लोगों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। 

विज्ञापन
02:27 PM, 18-Jun-2024

'अप्रत्याशित घटनाएं हो जाती हैं'

कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे पर केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन ने कहा कि 'पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी रेल मंत्री रही हैं। वह जानती हैं कि कई बार अप्रत्याशित चीजें हो जाती हैं। घटना के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य कराए।'

12:08 PM, 18-Jun-2024

अप लाइन का काम भी थोड़ी देर में पूरा हो जाएगा

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के DRM सुरेन्द्र कुमार ने बताया, 'घटना के बाद लगातार कर्मचारी काम कर रहे हैं...आज सुबह से डाउन लाइन पर बिजली पर ट्रेन चलने लगी है। अप लाइन का काम 2-3 घंटे में पूरा कर लिया जाएगा... घटना की जांच आज से शुरू हो जाएगी।'
 

विज्ञापन
10:48 AM, 18-Jun-2024

हादसे में घायल हुए बीएसएफ इंस्पेक्टर ने सुनाई आपबीती

रेल हादसे में घायल हुए बीएसएफ के इंस्पेक्टर राजकुमार ने कहा कि 'मेरी मां कोमा में हैं, इसलिए मैं उनसे मिलने छुट्टियों पर घर जा रहा था। सुबह करीब 8.30-8.40 बजे हादसा हुआ। लोगों को बचाते वक्त मेरे पैर में चोट लग गई। फिलहाल हालत बेहतर है। मुझे मुआवजे की रकम मिल गई है।'
 

10:37 AM, 18-Jun-2024

सिग्नल खराब थे फिर भी ड्राइवरों को दी गई सिग्नल क्रॉस करने की लिखित मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बारिश के चलते बंगाल के रानीपात्रा स्टेशन और छत्तर हाट जंक्शन के बीच ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम सुबह 5.50 बजे खराब हो गया था। नियमों के अनुसार, जब सिग्नल खराब हो जाते हैं तो स्टेशन मास्टर द्वारा ड्राइवर को टीए-912 नामक लिखित मंजूरी देता है, जिससे ड्राइवर सभी रेड सिग्नल पार कर सकता है। आरोप है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस के साथ ही मालगाड़ी के ड्राइवर को भी टीए-912 फॉर्म दिया गया और दोनों को महज 15 मिनट के अंतराल पर ये लिखित मंजूरी दी गई। ऐसे में इसकी जांच की जा रही है कि क्या हादसे के समय ड्राइवरों ने तय स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज गति से ट्रेन दौड़ाई और लिखित मंजूरी देते समय अंतराल मेंटेन क्यों नहीं किया गया?

09:50 AM, 18-Jun-2024

Rail Accident LIVE: कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में दो और मौतें, मरने वालों का आंकड़ा 10 पहुंचा

कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में हुए घायलों का सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।  
 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें