07:57 PM, 15-Nov-2023
तेलंगाना में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया खत्म
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सभी पार्टियों ने राज्य में जीत का दावा किया है। इसी बीच सभी दलों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस, बीआरएस समेत तमाम दलों के स्टार प्रचार लगातार राज्य में प्रचार प्रचार कर रहे हैं। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम संख्या निर्वाचन क्षेत्रों से जानकारी मिलने के बाद पता चलेगी। बता दें तेलंगाना में 3.26 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों और महिलाओं की संख्या लगभग समान है। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 2,898 नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि 606 नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया था।