फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: तेलंगाना में बीआरएस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, किशन रेड्डी ने की हमले की निंदा

Wed, 15 Nov 2023 02:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: विपक्षी गठबंधन की पार्टियां भले ही अगले लोकसभा चुनाव में एनडीए को पटखनी देने की बात कर रही हैं लेकिन विपक्षी गठबंधन की एकता ही सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस की जातीय जनगणना कराने के वादे पर ही गंभीर सवाल उठा दिए हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो तब कांग्रेस ने जातीय जनगणना क्यों नहीं करायी थी? 
विज्ञापन
मप्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:38 AM, 15-Nov-2023

बीआरएस सरकार ने तेलंगाना में विकास को गति दी: केटी रामाराव
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव (केटीआर) ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की स्थिर सरकार और मजबूत नेतृत्व ने 2014 के बाद से तेलंगाना को विकास में तेजी से प्रगति करने में सक्षम बनाया है। उन्होंने दावा किया कि बीआरएस सरकार ने पिछले नौ वर्षों में जितना विकास किया है, कांग्रेस छह दशकों में नहीं कर सकी। हैदराबाद में तेलंगाना बिल्डर्स एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए केटीआर ने कहा कि पिछले एक दशक में हैदराबाद में जमीन की कीमत 10-20 गुना बढ़ गई है। उन्होंने  कहा कि तेलंगाना आज प्रगतिशील राज्यों में शामिल है। राज्य में कोई सांप्रदायिक दंगा या हिंसा नहीं हुई है, इसलिए अन्य राज्यों और देशों से निवेश यहां आ रहा है।

02:28 AM, 15-Nov-2023

तेलंगाना के नलगोंडा में बीआरएस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में मंगलवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, नागार्जुन सागर क्षेत्र में हुई इस झड़प में नलगोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष के. श्रीधर रेड्डी पर कथित तौर पर बीआरएस कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने हमले की निंदा की। तेलंगाना भाजपा प्रमुख ने एक बयान में कहा कि नागार्जुन सागर में उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बीआरएस उम्मीदवार के निर्वाचित होने के बाद नेल्लीकल लिफ्ट सिंचाई परियोजना को पूरा करने का वादा किया था। लेकिन अभी तक परियोजना पूरी नहीं हुई है। बयान में कहा गया है कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने मंगलवार को नागार्जुन सागर में केसीआर की जनसभा के विरोध में श्रीधर रेड्डी ने नेल्लीकल में धरना दिया। इससे चिढ़कर बीआरएस के गुंडों ने दिनदहाड़े सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हमला कर दिया। श्रीधर रेड्डी को इलाज के लिए नलगोंडा के रिम्स में भर्ती कराया गया है। 

09:23 PM, 14-Nov-2023

 प्रियंका को चुनाव आयोग का नोटिस
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मध्यप्रदेश की एक रैली में असत्यापित बयान देने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस भेजा है। भाजपा की ओर से शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने उनसे बृहस्पतिवार रात 8 बजे तक अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने को कहा।

आयोग को सौंपी अपनी शिकायत में भाजपा ने प्रियंका गांधी पर निराधार और झूठा दावा करने का आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) का निजीकरण कर दिया है। उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने पीएसयू बीएचईएल को अपने उद्योगपति दोस्तों को दे दिया है।

विज्ञापन
08:13 PM, 14-Nov-2023

अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी 
चुनाव आयोग (EC) ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। आयोग ने उनसे 16 नवंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। बता दें कि भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि पार्टी के आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किए गए दो ट्वीट्स में कथित तौर पर पीएम मोदी को अपमानजनक तरीके से चित्रित किया गया है। इस पर चुनाव आयोग का कहना है कि पोस्ट प्रथम दृष्टया एमसीसी (आदर्श आचार संहिता) के साथ-साथ चुनाव और दंडात्मक कानूनों के प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं।  
 

06:32 PM, 14-Nov-2023

शाह ने कांग्रेस नेताओं पर लगाए परिवारवाद के आरोप
मध्य प्रदेश के जबलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 5 पीढ़ी से कांग्रेस पार्टी को अपने परिवार का गढ़ बनाए हुए गांधी परिवार और कमलनाथ-दिग्विजय की बंटाधार जोड़ी मध्य प्रदेश का भला नहीं कर सकती है। कमलनाथ को अपने बेटे नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है और दिग्विजय  सिंह को जयवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री बनाना है। सोनिया गांधी को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। ये आपका भला कर सकते हैं क्या?"

विज्ञापन
05:44 PM, 14-Nov-2023

पांच में से तीन राज्यों में जीतने जा रहे- गडकरी
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से पांच में से तीन राज्यों में जीत हासिल करने जा रहे हैं। मिजोरम में हमारी संख्या बढ़ेगी और तेलंगाना में हमें जीत मिलेगी। मुझे विश्वास है कि हम 2024 में लोकसभा चुनाव भी जीतने जा रहे हैं। बीते 20 वर्षों में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किए गए अच्छे काम और पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में किए गए काम के कारण, हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश में भी जीतेंगे। 

04:27 PM, 14-Nov-2023

हिमंता ने भूपेश बघेल पर कसा तंज
छत्तीसगढ़ में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राजिम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा  कि उन्होंने (भूपेश बघेल) महादेव के नाम पर घोटाला किया है, अब महादेव उन्हें छोड़ेंगे नहीं। भूपेश बघेल आपका हिसाब देने का समय आ चुका है। चुनाव के पहले चरण में आप लोग(कांग्रेस) हार चुके हैं और दूसरे चरण के चुनाव में आपका हारना पक्का है। 

03:17 PM, 14-Nov-2023

कांग्रेस का मॉडल, 'लापता मॉडल'

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एमपी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा 'कांग्रेस का मॉडल लापता मॉडल है। उनकी सरकार में पानी की सप्लाई, विकास, बिजली, सड़कें सबकुछ लापता रहा था।'
 

03:15 PM, 14-Nov-2023

असम सीएम ने भूपेश बघेल को घेरा

असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने छत्तीसगढ़ के राजिम में एक जनसभा के दौरान सीएम बघेल पर निशाना साधते हुए कहा 'उन्होंने (भूपेश बघेल) महादेव के नाम पर घोटाला किया, अब भगवान महादेव आपको छोड़ेंगे नहीं। भूपेश बघेल का वापस भुगतान करने का समय आ गया है। पहले चरण के मतदान में कांग्रेस असफल रही है और दूसरे चरण में वह हारेंगे।'

02:14 PM, 14-Nov-2023

'मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान चल रहा'

राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने कई बार मध्य प्रदेश का दौरा किया है और मैं सौ प्रतिशत दावे से ये कह सकता हूं कि यहां कांग्रेस पार्टी का तूफान चल रहा है। आप लिख लीजिए, मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 145-150 सीटें देगी।'
 

02:10 PM, 14-Nov-2023

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा 'प्रधानमंत्री मोदी भी आएंगे, अमित शाह भी आएंगे और लोगों को भड़काने वाले काम करेंगे। हम उनको चुनौती देते हैं कि आप जिस राज्य में जा रहे हैं उस राज्य का 5 साल में प्रदर्शन क्या रहा, जो उन्होंने फैसले किए हैं उसपर बात कीजिए। हम विकास के नाम पर वोट मांगने की बात कर रहे हैं। वे (भाजपा) धर्म के नाम पर अपना पुराना एजेंडा राजस्थान पर थोपना चाहते हैं।'
 

02:10 PM, 14-Nov-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "... आप(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) जिम्मेदारी के पद पर बैठे हुए हैं और आपको सवालों के जवाब देने होंगे। आप क्यों जातीय जनगणना नहीं कराते हैं? आपको किसका डर है?... सबसे बड़ा झूठा सर्च करेंगे तो प्रधानमंत्री मोदी का नाम आगे आएगा... वह ये लड़ाई सीधी नहीं लड़ रहे हैं। कभी झूठा आरोप लगा देंगे तो कभी ED को सामने ले आएंगे... "

01:42 PM, 14-Nov-2023

'रेवंत रेड्डी, आरएसएस के आदमी'

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "कांग्रेस के जो TPCC(तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी) प्रमुख हैं इनका असली नाम RSS अन्ना है। उन्होंने RSS से अपनी जिंदगी शुरू की और उसी के साथ अपना सियासी जीवन खत्म करेंगे... आज हैदराबाद में जो कांग्रेस का मुख्यालय है उसे मोहन भागवत नियंत्रित कर रहे हैं और उनकी ज़ुबान से जो नफरत निकली है ये RSS की ज़ुबान है... ये इनकी(रेवंत रेड्डी) पहचान है। वे RSS के आदमी हैं और RSS के रहेंगे... ।"

01:32 PM, 14-Nov-2023

'हम अहिंसा के सिपाही'

विदिशा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा 'हम कर्नाटक में भाजपा से लड़े और उन्हें सत्ता से बाहर किया। ऐसा ही हमने हिमाचल प्रदेश में किया लेकिन नफरत से नहीं। हमने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली। हम अहिंसा के सिपाही हैं और हम प्यार से जीत हासिल करते हैं। हमने उन्हें बताया कि उनकी यहां कोई जगह नहीं है। आपने कर्नाटक लूटा और 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार चलायी। हमने उनसे कह दिया था कि कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी।'
 

12:37 PM, 14-Nov-2023

'कांग्रेस के फैलाये कीचड़ में कमल खिलने के लिए तैयार'

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस के फैलाये कीचड़ में कमल खिलने के लिए तैयार है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को हराने के लिए तैयार है। अब छत्तीसगढ़ उन सभी लोगों का सफाया करेगा, जिन्होंने महादेव एप पर खर्च किए। 

12:34 PM, 14-Nov-2023

'एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को मिलेगी जीत'

केंद्रीय मंत्री और राजस्थान में भाजपा प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। हालांकि तेलंगाना और मिजोरम के लिए उन्होंने कुछ नहीं कहा और बोले कि उन्हें इन दोनों राज्यों की स्थिति की जानकारी नहीं है। 

11:52 AM, 14-Nov-2023

Assembly Election Live: तेलंगाना में बीआरएस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, किशन रेड्डी ने की हमले की निंदा

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस वो पार्टी है, जिसने आजादी के बाद जातीय जनगणना नहीं करायी। जब लोकसभा में सभी पार्टियां जातीय जनगणना की मांग कर रहीं थी, तब उन्होंने जातीय जनगणना नहीं करायी। वह अब ऐसा क्यों करना चाहते हैं? क्योंकि वह जानते हैं कि उनका पारंपरिक वोटबैंक उनके साथ नहीं है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी मांग कर रही है कि देशभर में जातीय जनगणना करायी जानी चाहिए। राहुल गांधी बार-बार अपने बयानों में जातीय  जनगणना की मांग उठा रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार बनने पर देशभर में जातीय जनगणना करायी जाएगी। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें