फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election 2022 Live: उत्तराखंड में बोले राहुल- मोदी प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं, मनमोहन सिंह के दौर को बताया 'स्वर्णिम काल'

Sat, 05 Feb 2022 05:19 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के एलान के बाद दल-बदल और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
राहुल गांधी। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:18 PM, 05-Feb-2022

कांग्रेस ने 'पुष्पा' की तर्ज पर जारी किया पोस्टर, लिखा- चन्नी झुकेगा नहीं

पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा कराए जा रहे सर्वे का काम पूरा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, सर्वे में मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी के नाम पर ही मुहर लगी है। अब रविवार को लुधियाना में राहुल गांधी इसकी औपचारिक घोषणा कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

04:29 PM, 05-Feb-2022

उत्तराखंड में मोदी पर बरसे राहुल

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मनमोहन सिंह के समय को   स्वर्णिम काल बताया। राहुल ने कहा कि मनमोहन सिंह का समय 'गोल्डन पीरियड' क्यों था? वह गोल्डन पीरियड इसलिए था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच साझेदारी थी। उस समय सरकार के दरवाजे आपके लिए खुला करते थे, वह बंद नहीं थे। उस समय जब आप हमारे पास आते थे और जो आपके दिल में था चाहे वह किसान हो, मजदूर हो वह बात आप हमें कह जाते थे। कभी हम कहते थे कि हम आपकी बात से सहमत नहीं है तो कभी कहते थे कि यह जो बात आपने बोली है यह आपने सही बोली है। उस समय भारत में प्रधानमंत्री था और आज के भारत में राजा है। प्रधानमंत्री सुनता है, उनके दरवाजे किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों के खुले थे। आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं राजा हूं। राजा मजदूर, किसान से बात नहीं करता। राजा ना सुनेगा, ना बात करेगा। राजा सिर्फ निर्णय लेगा। 

03:47 PM, 05-Feb-2022

सीएम उम्मीदवारी पर फिर बोले नवजोत सिद्धू

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने सीएम पद उम्मीदवार पर बड़ी टिप्पणी की है। अमृतसर में उन्होंने कहा कि 60 विधायक होंगे तो सीएम चुने जाएंगे। कोई 60 विधायकों की बात नहीं कर रहा है। कोई भी सरकार गठन के रोडमैप के बारे में बात नहीं कर रहा है।  आज पंजाब को बड़ी बात तय करनी है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
03:26 PM, 05-Feb-2022

उत्तराखंड में बोले राहुल- 'आज का राजा जनता की नहीं सुनता, प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं मोदी'

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को राजा बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान कांग्रेस सरकार में ही लौट सकता है। राहुल गांधी ने दिल्ली में किसानों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। पढ़ें राहुल ने क्या कहा...

 

02:49 PM, 05-Feb-2022

राहुल गांधी की न्याय योजना झूठा आश्वासन: फडणवीस

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'न्याय योजना' वाले बयान पर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने गोवा में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी ने ये बात छत्तीसगढ़ में कही थी वहां ये लागू नहीं हुआ। वे उत्तराखंड जाते हैं वहां 72,000 कहते हैं यहां आकर 60,000 कहते हैं। ये झूठे आश्वासन है इससे कुछ नहीं होने वाला है।

विज्ञापन
01:59 PM, 05-Feb-2022

Punjab Election: पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत बिगड़ी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया जा रहा है। 93 साल के बादल रात से ही बीमार बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद 5 दिन तक दयानंद मेडिकल कॉलेज लुधियाना में भर्ती थे। 

01:31 PM, 05-Feb-2022

गोवा में क्या बोले मनीष सिसोदिया


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गोवा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोवा में कांग्रेस व भाजपा का एजेंडा है कि उनकी सरकार बने ताकि वो और लूट सकें, हमारे सामने चिंता है कि एक सरकार बने जो स्वास्थ्य, शिक्षा, भ्रष्टाचार खत्म करने और रोजगार पर काम कर सके। हमारा एजेंडा है कि गोवा को नई दिशा मिले।

12:48 PM, 05-Feb-2022

स्टार प्रचारकों में नाम नहीं होने पर क्या बोले मनीष तिवारी

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रमुख जी-23 नेताओं को जगह नहीं मिलने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राय दी है। उन्होंने इस मुद्दे पर आई खबरों के जवाब में कहा कि मुझे आश्चर्य होता अगर मेरा नाम वहां होता। ये आश्चर्य नहीं कि यह वहां नहीं है। वजह तो सभी जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

12:25 PM, 05-Feb-2022

टनकपुर से अयोध्या के लिए चलेगी ट्रेन: धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि टनकपुर से हर शहर के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। हमने मांग की है कि आने वाले समय में टनकपुर से अयोध्या के लिए भी ट्रेन चलाई जाए, जिससे यहां से सीधे अयोध्या के दर्शन के लिए जाया जा सके।

11:40 AM, 05-Feb-2022

धामी ने घर-घर जाकर किया प्रचार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।


 

11:38 AM, 05-Feb-2022

पंजाब में इंडस्ट्री वापस आएगी: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब में इंडस्ट्री वापस आएगी। नई इंडस्ट्री खोली जाएगी, नए स्कूल, नए अस्पताल बनाए जाएंगे। हमने दिल्ली में ये करके दिखाया है। कांग्रेस ने पंजाब में 26 साल और बादल जी ने 19 साल राज किया, इन्होंने पंजाब को बर्बाद कर दिया।

10:44 AM, 05-Feb-2022

Uttarakhand Election 2022 : आयोग ने सुरक्षाबलों की 115 कंपनियों की डिमांड की
उत्तराखंड में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षाबलों की 115 कंपनियों की डिमांड की है। नामांकन के बाद आयोग ने 800 इलाकों को चिन्हित किया है, जहां 15% या इससे कम मतदान पहले होते रहे हैं। इसी तरह 1200 बूथ को भी चिन्हित किया गया है, जहां मतदाता प्रभावित होते हैं। इन सभी इलाकों को संवेदनशील माना गया है। 

10:22 AM, 05-Feb-2022

Punjab Election: केजरीवाल ने चन्नी पर साधा निशाना
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे के हिरासत में लिए जाने पर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि क्या पंजाब के लोग ऐसे व्यक्ति को CM बनाना चाहेंगे जिस पर रेता चोरी और ट्रांसफर पोस्टिंग में रिश्वत लेने के गंभीर आरोप हों ?

इससे पहले भी केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ मोर्चा खोला था और कहा था वह रेत माफिया से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा था कि वह अपने रिश्तेदारों के माध्यम से पैसा इकट्ठा कर रहे हैं और गरीब व ईमानदार होने का ढोंग रच रहे हैं। चन्नी आम आदमी नहीं बल्कि ‘बेईमान आदमी’ हैं।

10:17 AM, 05-Feb-2022

Assembly Election 2022 Live: उत्तराखंड में बोले राहुल- मोदी प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं, मनमोहन सिंह के दौर को बताया 'स्वर्णिम काल'

Punjab Election: कांग्रेस कार्यकर्ता ने ही नहीं खोला सिद्धू के लिए दरवाजा
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को वह डोर टू डोर प्रचार करने के लिए अमृतसर के तिलक नगर इलाके में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे। यहां उनकी बैठक होनी थी। सिद्धू के पहुंचने के बाद उनके समर्थक काफी देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता का दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इससे नाराज सिद्धू बिना किसी से मिले ही वहां से निकल गए। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें