फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election 2022 Live : भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने योगी आदित्यनाथ को बताया अपर्णा यादव का चचेरा भाई

Wed, 19 Jan 2022 07:17 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

State Assembly Election 2022 UP, Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
संघमित्रा मौर्य - फोटो : facebook.com/sanghmitra.maurya
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:16 PM, 19-Jan-2022

अपर्णा की एंट्री से लखनऊ कैंट सीट पर क्या होगा

मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा को इसकी मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सकती है। भाजपा इसे मुलायम परिवार में फूट के रूप में प्रचारित कर सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को चाचा शिवपाल यादव से नाराजगी का नुकसान उठाना पड़ा था। इसके साथ ही लखनऊ कैंट सीट पर टकराव बढ़ सकता है। पढ़िए पूरा विश्लेषण..

06:49 PM, 19-Jan-2022

ममता जिसका प्रचार करेंगीं वो हारेगा: सुवेंदु अधिकारी

बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु  अधिकारी ने ममता बनर्जी के यूपी में प्रचार करने पर कहा है कि ममता बनर्जी का उत्तर प्रदेश जाने से समाजवादी पार्टी को कितना फायदा होगा वह मुझे नहीं पता लेकिन उनकी राजनीतिक छवी सनातनी के खिलाफ है। ममता बनर्जी जिस भी पार्टी से प्रचार करेंगी वह हारेगी। उत्तर प्रदेश में ममता बनर्जी की हिंदी भी कोई नहीं समझेगा।

06:12 PM, 19-Jan-2022

संघमित्रा मौर्य ने योगी आदित्यनाथ को बताया अपर्णा यादव का चचेरा भाई

स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर सवाल खड़े किए हैं। संघमित्रा ने योगी आदित्यनाथ को अपर्णा यादव का चचेरा भाई बताया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि हफ्ते भर पहले एक बेटी का पिता पार्टी बदलता है तो  पुत्री पर वार हो रहा था, आज वहीं एक बहू अपने चचेरे भाई (योगी जी) के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो स्वागत। क्या इसको भी वर्ग से जोड़ा जाना चाहिए कि बेटी  (मौर्य)  पिछड़े वर्ग की है और बहू (विष्ट) अगड़े वर्ग से है। 
उन्होंने आगे लिखा अगड़ा भाजपा में आता है तो राष्ट्रवादी और वो वोट भाजपा को करेगा या नहीं इस पर सवाल खड़ा करना तो दूर सोचा भी नहीं जाता, लेकिन पार्टी में रहने वाला राष्ट्रद्रोही, उसके वोट पे सवाल खड़े हो रहे ऐसा क्यों? 

विज्ञापन
05:40 PM, 19-Jan-2022

पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई भाजपा में शामिल

पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई विजय रावत (सेना से रिटायर्ड) भाजपा में शामिल हुए। उनके शामिल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हुए हैं। राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर और प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर आप ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है। आपके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

05:06 PM, 19-Jan-2022

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों का एलान

कांग्रेस ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लेकर पांच उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है।

विज्ञापन
04:59 PM, 19-Jan-2022

विकास और सामाजिक न्याय का बहुत ही बेहतरीन कॉकटेल है हमारा गठबंधन: अनुप्रिया पटेल

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी लंबे समय से एनडीए का हिस्सा है। पिछले पांच सालों में देश और उत्तर प्रदेश में विकास यात्रा आगे बढ़ी है। वहीं, सामाजिक न्याय की अवधारणा और मजबूत हुई है। अपना दल और भाजपा का गठबंधन विकास और सामाजिक न्याय का बहुत ही बेहतरीन कॉकटेल साबित हुआ है। हमने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदमी के हक की लड़ाई लड़ी है। 
 

04:51 PM, 19-Jan-2022

भाजपा का अपना दल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का एलान

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सहयोगी पार्टियों अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन का एलान किया। उन्होंने कहा की तीनों दल मिलकर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा इसका जल्द एलान कर दिया जाएगा। इस दौरान नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले पलायन हो रहा था, शाम को पांच बजे के बाद आम जनजीवन थम जाता था। माफिया और सरकार की साठगांठ थी। ये सब पिछले पांच साल में खत्म हुई हैं। अब यूपी में कानून का शासन है। हमने जो कहा था वो किया है। हमारी सोच ईमानदार है और काम असरदार है। 

04:40 PM, 19-Jan-2022

प्रवर्तन निदेशालय के छापे पर बोले चन्नी- मुझे बदनाम करने के लिए हो रही छापेमारी

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। इस छापेमारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि मुझे बदनाम करने के लिए ईडी की छापेमारी कराई जा रही है। केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग का दुरुपयोग करता है। चुनाव के दौरान इन एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है। बंगाल में चुनाव के समय छापेमारी कराई गई थी। अब पंजाब में यही हो रहा है। 
 

04:25 PM, 19-Jan-2022

हरक सिंह रावत पर हरीश रावत की भगवान और भक्त कथा

हरक सिंह रावत के पार्टी में शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान की तरह है और भगवान के बहुत सारे भक्त होते हैं। यह जरूरी नहीं कि सभी भक्त अच्छे हों। अब यह भगवान और भक्त पर निर्भर करता है कि भक्त भगवान को कैसे खुश करता है और भगवान किन भक्तों को स्वीकार करता है।

04:14 PM, 19-Jan-2022

योगी ने किया अपर्णा यादव का पार्टी में स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है। योगी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वो अपने कामों से भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगी।  वो भाजपा की डबल इंजन काम और प्रधानमंत्री के विजन को पसंद करती हैं। हम उनका पार्टी में स्वागत करते हैं। 

03:55 PM, 19-Jan-2022

चुनाव नहीं लड़ना चाहते त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। रावत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं। मैं अपना पूरा समय नई सरकार बनाने में लगाना चाहता हूं। 

03:27 PM, 19-Jan-2022

नोएडा में योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर में जिम्स इंस्टीट्यूट और बाकी की सुविधाओं का निरिक्षण किया। 

02:44 PM, 19-Jan-2022

लक्ष्मीकांत बाजपेयी के दावे को शिवपाल यादव ने बताया झूठा

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भाजपा में जाने की खबरों के निराधार बताया है। शिवपाल ने ट्वीट करके कहा कि लक्ष्मीकांत बाजपेयी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल हो सकता हूं। मैं अखिलेश यादव के  नेतृत्व वाले समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ हूं। 

02:28 PM, 19-Jan-2022

रालोद ने छपरौली में बदला प्रत्याशी

रालोद ने छपरौली विधानसभा में स्थानीय विरोध के बाद प्रत्याशी बदल दिया है। पहले यहां से  वीर पाल राठी को रालोद का उम्मीदवार बनाया गया था। अब यहां से प्रोफेसर अजय कुमार रालोद के उम्मीदवार होंगे। मुजफ्फर नगर सीट से सौरभ को रालोद उम्मीदवार बनाया गया है। 

02:19 PM, 19-Jan-2022

 पहले चरण के लिए भाजपा के 30 नेता करेंगे अपने उम्मीदवारों का प्रचार

भाजपा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 30 नेताओं की सूची जारी की, जो पहले चरण में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद हेमा मालिनी समेत कई नेता शामिल हैं। 

 

01:39 PM, 19-Jan-2022

अखिलेश ने अपर्णा को दी शुभकामनाएं

खुद के चुनाव लड़ने पर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेकर ही कोई फैसला करूंगा। क्योंकि वहां की जनता ने मुझे सांसद चुना है। अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इससे समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। नेता जी ने बहुत कोशिश की समझाने की।  

01:31 PM, 19-Jan-2022

सरकार बनी तो समाजवादी पेशन शुरू करेंगे, इस बार तीन गुना होगी राशि

बुधवार को अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई एलान किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में समाजवादी पेंशन योजना शुरू की गई थी। हमारी सरकार आई तो समाजवादी पेंशन योजना दोबारा शुरू की जाएगी। इस बार ये पेंशन 18 हजार रुपए साल होगी। पहले ये साल के छह हजार रुपए मिलते थे। अखिलेश ने कहा कि सरकार बनने पर स्नेक चार्मर्स विलेज भी बनाएंगे। 

01:21 PM, 19-Jan-2022

सुखबीर बादल ने मांगा चन्नी का इस्तीफा

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापे पर राजनीति शुरू हो गई है। अकाली दल के सुखबीर बादल ने कहा है कि काग्रेंस ने ऐसे गरीब को मुख्यमंत्री बनाया है जिसके रिश्तेदारों के घर से साढ़े छह करोड़ रुपए मिले हैं। चन्नी को इस्तीफा देना चाहिए। चन्नी पंजाब के सबसे बड़े खनन माफिया हैं। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने मोहाली में अवैध बालू खनन मामले के मुख्य आरोपी भूपिंदर सिंह हनी के परिसरों की तलाशी ली। ईडी अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी के दौरान भूपिंदर सिंह हनी के आवासीय परिसर से 3.9 करोड़ रुपये और बरामद किए हैं। छापेमारी से अब तक करीब 10.7 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। ये छापेमारी अभी भी जारी है। 

01:13 PM, 19-Jan-2022

भाजपा में शामिल होंगे पूर्व सीडीएस विपिन रावत के भाई

पूर्व सीडीएस विपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। कर्नल रावत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी विचारधारा भाजपा से मिलती है। पार्टी में शामिल होने के बात पर उन्होंने कहा कि देहरादून जाकर मैं भाजपा में शामिल हो जाऊंगा। 

01:06 PM, 19-Jan-2022

मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने के बाद अमित पालेकर की गारंटी

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अमित पालेकर ने कहा कि मैं आपको भ्रष्टाचार मुक्त गोवा की गारंटी दे रहा हूं। हमें गोवा का खोया हुआ गौरव वापस मिलेगा, जिसका सपना सभी ने देखा था। मैं अपने कहे हर शब्द को रखूंगा। यह एक गारंटी है।

01:00 PM, 19-Jan-2022

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों पर आज मंथन

कांग्रेस उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर आज मंथन करेगी। पार्टी की  केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होगी। ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बता दें कि पार्टी पहले ही 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 40% महिला उम्मीदवार थीं। 

12:31 PM, 19-Jan-2022

गोपालपुर या मैनपुरी की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। इसे लेकर पार्टी के अंदर खाने में सीटों पर विचार शुरू हो गया है। उनके लिए आजमगढ़ जिले की गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र और मैनपुरी जिले की एक विधानसभा पर विचार चल रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन दोनों सीटों के समीकरण पर मंथन चल रहा है। हालांकि अभी तक चुनाव लड़ने की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है।  गोपालपुर सीट पर नफीस अहमद विधायक हैं। वह अखिलेश यादव के खास माने जाते हैं। चार बार से लगातार यह सीट सपा के हिस्से में आती रही है। इस सीट पर यादव के बाद सबसे ज्यादा वोट दलित समाज का है इसलिए इस सीट पर सीधी टक्कर सपा और बसपा की होती रही है।

12:15 PM, 19-Jan-2022

गोवा में आप का चेहरा होंगे अमित पालेकर, केजरीवाल ने घोषित किया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

अमित पालेकर गोवा में आप के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। अमित पालेकर भंडारी समाज से आते हैं। उनके नाम का एलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो ऐसे शख्स को सीएम का चेहरा बना रहे हैं जिसके दिल में गोवा बसता है। जो गोवा के सब लोगों को साथ लेकर चलेगा। चाहे वो किसी भी धर्म-जाति के हों। जो पढ़ा लिखा होगा। जिसे हम गोवा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएंगे वो इमानदार होगा। अभी तक गोवा के भंडारी समाज के मन में अन्याय की भावना है। पिछले साठ साल में इस समाज से केवल एक बार ढाई साल के लिए सीएम बना था। 

12:06 PM, 19-Jan-2022

भाजपा में शामिल होने के बाद क्या बोलीं अपर्णा यादव

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि मैं हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित रही हूं। राष्ट्रवाद मेरे जीवन का बहुत ही अहम हिस्सा रहा है। मैं हमेशा से किसी भी चीज से पहले राष्ट्र के बारे में सोचती हूं। लखनऊ कैंट से खुद के चुनाव लड़ने के बारे में अपर्णा ने कहा कि पार्टी मुझे जो कुछ कहेगी मैं वो करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी स्वतंत्रत होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं। देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है, भाजपा राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है।
 

11:24 AM, 19-Jan-2022

उत्तराखंड पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल

उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल शाम 5 बजे होगी। इस बैठक में चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम पर मंथन होगा। 

11:19 AM, 19-Jan-2022

नड्डा से मिलने पहुंचीं अपर्णा यादव

 भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी थे। 

10:45 AM, 19-Jan-2022

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा ने की मोदी-योगी की तारीफ

भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे चिंतन में राष्ट्र सबसे पहले है। अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं। मैं हमेशा से प्रधानमंत्री से प्रभावित रहती हूं। मैं हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की स्कीम से प्रभावित रही हूं। 

10:41 AM, 19-Jan-2022

भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। अपर्णा ने भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वॉर्टर में यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। 

10:25 AM, 19-Jan-2022

भाजपा दफ्तर पहुंची अपर्णा थोड़ी देर में लेंगी पार्टी की सदस्यता

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा दफ्तर पहुंच गई हैं। अपर्णा थोड़ी देर में भाजपा की सदस्यता लेंगी। अपर्णा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने 2017 में लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा था। 

10:07 AM, 19-Jan-2022

विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख और आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 लड़ सकते हैं। अखिलेश के विधानसभा चुनाव लड़ने की खबर पर योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि अखिलेश मन से चुनाव नहीं लड़ने जा रहें बल्कि वो भरे मन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं क्योंकि भाजपा ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को चुनाव लड़ाने की की तो इसे लेकर उनके पार्टी के सदस्यों ने जरूर सवाल किया होगा। 

09:34 AM, 19-Jan-2022

UP Election: चुनाव आयोग से अखिलेश यादव को बड़ी राहत
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को चुनाव आयोग से बड़ी राहत मिली है। 14 फरवरी को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर वर्चुअली रैली में भीड़ जुटाने के मामले में आयोग ने सपा को हिदायत देकर छोड़ दिया। कहा कि ये सपा की पहली गलती थी। आगे ऐसा नहीं होना चाहिए। 

09:28 AM, 19-Jan-2022

Assembly Election 2022 Live : भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने योगी आदित्यनाथ को बताया अपर्णा यादव का चचेरा भाई

UP Election: अपर्णा आज भाजपा जॉइन करेंगी
उत्तर प्रदेश की सियासत में आज समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकती हैं। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में वह भाजपा की सदस्यता लेंगी। पार्टी की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, 10:30 बजे पार्टी कार्यालय में सदस्यता समारोह होगा। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें