कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोवा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। संकेलिम में उन्होंने कहा कि हम गोवा के लोगों के लिए 'न्याय स्कीम' लाएंगे। हम हर महीने 6,000 रुपए गोवा के सबसे गरीब व्यक्ति के बैंक अकाउंट में डालेंगे। 72,000 रुपए साल के आपके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जेल जाएंगे। बादल ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 5 सालों में राज्य को लूटा है। चन्नी ने पिछले तीन महीने में रिकॉर्ड कायम कर दिए। आज उनका भतीजा अंदर(जेल) है। मुझे पता चला है कि उसने कहा कि पैसा चन्नी का है। मुझे लगता है कि चुनाव के बाद चन्नी भी जेल जाएंगे।
पठानकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं आप सभी से अपील करने आया हूं कि आप सभी भाई-भाई हैं, बहुत सारी ताकतें सिख समाज और हम लोगों में एक खाई पैदा करने की कोशिश कर रही हैं, चाहे हमें कितना भी बड़ा बलिदान क्यों न देना पड़े हम इस रिश्ते को टूटने नहीं देंगे।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में लोगों से संवाद किया। इस दौरान धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी बहनों, आशा कार्यकर्ताओं, वृद्धा अवस्था, विकलांग अवस्था, विधवा अवस्था की बहनों और अन्य का मानदेय बढ़ाया है। उनके मानदेय को 1,200 से बढ़ा कर 1,500 रुपए किया गया है। घरों में मौजूद बुजुर्गों को अलग-अलग पेंशन भी दी जा रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपिंदर सिंह हुड्डा और आनंद शर्मा का नाम पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंजाब के होशियारपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा उससे पीड़ा हुई। राहुल जी ने संसद में इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी गलत विदेश नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन में दोस्ती हो गई है, क्या उन्हें पहले का इतिहास नहीं पता है?
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की अपने भतीजे भूपिंदर सिंह हनी की गिफ्तारी पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करे हमें कोई ऐतराज नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए गोवा पहुंचे हैं। उन्होंने मोरमुगाओ में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।
गोवा में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में अनुसूचित जनजाति समाज के लिए आप आठ प्वाइंट एजेंडे का एलान कर रही है। अगर हमारी सरकार आएगी तो ट्राइबल सब प्लान का कुल पैसा आदिवासियों पर खर्च किया जाएगा। आदिवासी समाज के लिए जो 3,000 पद खाली हैं उन सभी को भरा जाएगा। समाज के लोगों के लिए फॉरेस्ट राइट एक्ट को लागू करवाया जाएगा और आदिवासी समाज के लोगों का जमीनों पर जो हक बनता है वो दिया जाएगा।
विधानसभा के अंदर 12.5% आदिवासी समाज की सीट होनी चाहिए जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है उसे लागू करवाया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों का इलाज फ्री में होगा। इस समाज के बच्चों को ग्रेजुएशन तक फ्री शिक्षा दी जाएगी। इस समाज की महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए दिए जाएंगे। आदिवासी समाज के बच्चों के लिए नौकरियां सुनिश्चित की जाएगी और अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें हर माह 3,000 रुपए दिए जाएंगे।
भाजपा ने छह बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर भाजपा ने बागियों पर यह कार्रवाई की है। नामांकन वापसी के बाद भी पार्टी ने इन बागियों को मनाने की कोशिश की थी, लेकिन बात न बनने पर सख्त रुख अपना लिया। वहीं, छह अन्य बागियों पर भी पार्टी जल्द कार्रवाई कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
कुछ माह के लिए पंजाब के सीएम बनाए गए चरणजीत चन्नी को 2018 में दर्ज एक मामला अब बड़ा दर्द दे रहा है। ईडी द्वारा गुरुवार देर रात सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार करते ही एक बार फिर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस की तरफ से अगले सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे चन्नी इससे बैकफुट पर आ गए। सबसे बड़ा डर ये है कि विरोधी तो पहले ही निशाना साध रहे थे अब कहीं ईडी की इस कार्रवाई से अपने ही विरोध में न आ जाएं। पढ़ें पूरी खबर...
खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की उत्तराखंड में होने वाली वर्चुअल चुनाव रैली रद्द कर दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये रैली आज होने वाली थी लेकिन खराब मौसम के चलते रद्द कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पांच फरवरी को हरिद्वार आएंगे। इस दौरान वह किच्छा के किसानों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके साथ ही राहुल राज्य के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से भी जुड़ेंगे। वह गंगा आरती में भी भाग ले सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से उनका कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब के तीन सीमावर्ती जिलों में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे। वह यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पठानकोट के अलावा गुरदासपुर और होशियारपुर में भाजपा प्रत्याशियों का हौसला भी बढ़ाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले सुबह 11:20 बजे रक्षा मंत्री पठानकोट के सिविल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से होशियारपुर के तलवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित बगलामुखी मंदिर के दर्शन किए। यहां के आचार्य दिनेश ने बताया कि वह यहां आते रहते हैं। अभी गुप्त नवरात्रि चल रहे हैं इसलिए वह गुरुवार के दिन यहां आए थे। उन्होंने करीब 12:30 से 1:30 बजे तक हवन-यज्ञ किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध रेत खनन मामले में दिन भर की पूछताछ के बाद गुरुवार शाम को जालंधर से गिरफ्तार किया।