01:54 AM, 02-Jun-2024
भाजपा को पहले ही मिल चुकी है बढ़त
अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं। लेकिन 19 अप्रैल को मतदान केवल 50 सीटों के लिए हुआ था। दरअसल, यहां सीएम पेमा खांडू सहित भाजपा के 10 प्रत्याशियों ने पहले ही निर्विरोध अपनी सीटें जीत ली हैं। इन सीटों में जीरो-हापोली, तलिहा, ताली, सागली, रोइंग, मुत्तो, ईटानगर, हयुलियांग, चौखम और बोमडिला शामिल हैं।