इलेक्ट्रिक बसों में एक सप्ताह तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगे प्रदेशवासी : सीएम
सीएम नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी समेत पांच शहरों में इलेक्ट्रिक एसी बसों को हरी झंडी दिखाई। रेवाड़ी को 5 बसें मिली हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक सप्ताह मुफ्त यात्रा का लाभ प्रदेशवासी उठा सकेंगे। यहीं नहीं रोडवेज के बेड़े में और भी बसें की शामिल करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के लिए भी वरिष्ठ नागरिको से भरी दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस दौरान सीएम लोगों से भी मिले। साथ ही बुजुर्गों के उन्होंने पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। बजट को लेकर सीएम नायब सैनी का कहना है कि प्रदेश के हित में बजट होना चाहिए। आमजन के बहुमूल्य सुझावों को भी बजट में शामिल किया जाएगा। एम्स में ओपीडी शुरू करने के सवाल पर कहा कि रेवाड़ी में तेजी से एम्स का निर्माण हो रहा है। हरियाणा ही नहीं आसपास के लोगों को भी एम्स का बड़ा लाभ मिलेगा।
हरियाणा सरकार के सौ दिन की उपलब्धियों पर कहा कि सौ दिन ही नहीं, पूरे 5 साल नॉन स्टॉप काम हरियाणा सरकार करेगी। प्रदेश को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में गति से हरियाणा सरकार काम कर रही है। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव द्वारा चलाये जा रहे आई लव रेवाड़ी स्वच्छता अभियान की जमकर प्रशंसा की है। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस से बड़ा भ्रष्टाचारी बताया है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का बड़ा दावा करते हुए रहा है कि अब केजरीवाल के झूठे सब्जबाग में दिल्ली की जनता फंसने वाली नहीं है। केजरीवाल इमानदारी का चोला पहनकर आये थे।
एक बार चार्जिंग के बाद ये बसें 200 किलोमीटर तक दौड़ेंगी:
सुरक्षा को लेकर हर बस में 7 सीसीटीवी कैमरे हैं। इसमें ऑडियो और वीडियो दोनों रिकॉर्ड होगी। ये रिकॉर्डिंग एक माह तक सुरक्षित रहेगी।
इसे साथ ही बस में आगे और पीछे डिस्प्ले लगाया गया है। इस पर आने वाले स्टॉपेज की जानकारी होगी। यात्री पहले से ही जान सकेंगे कि उनका स्टॉपेज आने वाला है। बस में 42 सीटें हैं। हर सीट के बीच में 3 फीट का स्पेस रखा गया है। ताकि यात्रियों को उठने और बैठने में दिक्कत न हो। हर सीट पर पैनिक बटन होगा। जिसका कंट्रोल रूम चंडीगढ़ मुख्यालय से भी होगा। अब बस में किसी भी वायर के साथ छेड़छाड़ करता है तो उसका अलर्ट चालक के पास जाएगा। बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट बनाया गया है। इस पर हर बस 40 मिनट में चार्ज होगी। एक बार चार्जिंग के बाद ये बस 200 किलोमीटर तक दौड़ेगी।
यह रहेगा रूट और टाइम टेबल
अभी पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों में से तीन बसों को रेवाड़ी से सर्कुलर रोड अंबेडकर चौक, लियो चौक, धारूहेड़ा चुंगी, आजाद चौक, सिविल अस्पताल, झज्जर चौक, रेलवे स्टेशन, कॉनोड गेट, नाईवाली चौक, अग्रसेन चौक, बावल चौक, लघु सचिवालय, हुड्डा चौक, बिठवाना आईओसीएल, करनावास, सुठानी, जलियावास, असाही इण्डिया कम्पनी, नया बस अड्डा बावल, सीसीएसएचए विश्वविद्यालय होते हुए बावल के लिए संचालित किया जाएगा।
हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक देवदत्त शर्मा ने बताया कि इन बसों को रेवाड़ी से सुबह 7:00 बजे से शुरू करके 8:00, 9:00 10:00, 11:00, 12:00, 13:35. 14:35, 15:35, 16:35, 17:35, 18:35 बावल के लिए फेरे लगवाये जायेंगे तथा इसी प्रकार वापसी में बावल से रेवाड़ी के लिए भी प्रत्येक घन्टे के अंतराल में बस सेवा दी जायेगी।
इन क्षेत्रों का यह रहेगा टाइम टेबल:
दो इलेक्ट्रिक बसों को रेवाड़ी से धारूहेड़ा बाया अंबेडकर चौक, लियो चौक, धारूहेड़ा चुंगी, केएलपी कॉलेज, राव तुलाराम स्टेडियम, पुलिस लाइन, हांसाका, जोनावास, डुंगरवास/मसानी, खरखड़ा संचालित किया जाएगा। ये बसें रेवाड़ी से धारूहेड़ा के लिए सुबह 6:35 बजे शुरू करके 7:35, 08:35, 09:35, 10:35, 11:35, 13:10, 14:10, 15:10, 16:10, 17:10, 18:10 बजे तक धारूहेड़ा के लिए फेरे लगवाए जाएंगे। धारूहेड़ा से वापसी के लिए प्रत्येक घन्टे के अन्तराल में संचालित की जायेगी। इन इलेक्ट्रिक एसी बसों में यात्रा के पहले 5 किमी पर 10 रुपये किराया लिया जाएगा। इसके उपरांत प्रति तीन किलोमीटर बढ़ोतरी पर 5 रुपये किराया बढ़ाकर लिया जाएगा
पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से सराबोर नृत्य और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। परेड में पुलिस, होमगार्ड्स और एनसीसी कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया।
पानीपत के अलावा, गणतंत्र दिवस पर समालखा और इसराना में भी उप-मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसराना में राई की विधायक कृष्णा गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशभक्ति से ओतप्रोत अपने संबोधन में शहीदों को नमन किया। वहीं, समालखा में स्थानीय विधायक ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जगाधरी के तेजली खेल परिसर में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर हरियाणा के लोक निर्माण और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
समारोह की शुरुआत मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा पुलिस लाइन जगाधरी स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इस दौरान उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा, "शहीदों का बलिदान ही हमारे देश की आज़ादी का आधार है, और हमें उनकी कुर्बानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए।"
गणतंत्र दिवस के अवसर पर करनाल पुलिस लाइन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी।
मंत्री श्याम सिंह राणा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान और लोकतंत्र की शक्ति का उत्सव है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।
समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से देश के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने परेड का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।