फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Rally: कुरुक्षेत्र में बोले पीएम- जब तक मोदी है, आरक्षण की व्यवस्था में रत्तीभर भी कमी नहीं आएगी

Sat, 14 Sep 2024 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

खास बातें

PM Modi Rally in Haryana Kurukshetra Live Updates : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा के प्रचार को धार देने कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में रैली को संबोधित किया। मोदी यहां से छह जिलों की 23 विधानसभा सीटों को साधा। पढ़ें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
मंच से संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:16 PM, 14-Sep-2024

कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप

कांग्रेस देश की एकता पर लगातार हमला कर रही है। भाजपा को बदनाम करने के लिए उसको भारत को बदनाम करने में शर्म नहीं आ रही है। इसलिए अब कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहना है। आज की कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है। कांग्रेस को अब झूठ बोलने में कोई शर्म नहीं आती है। कांग्रेस हर रोज एक नया झूठ बोलती है। कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। आज तो हालत ये हो गई है कि कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति जी को भी सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। पूरा देश आज गणेश उत्सव मना रहा है... और कांग्रेस विघ्नहर्ता की पूजा में भी विघ्न डाल रही है।

05:13 PM, 14-Sep-2024

आरक्षण खत्म कर देगी कांग्रेस

पीएम ने कहा कि भारत में सबसे बड़ा दलित, ओबीसी और आदिवासी विरोधी अगर कोई है तो वो कांग्रेस का परिवार है। अभी इन लोगों ने कहा है कि अगर सरकार में आए तो दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। यही इस परिवार की सच्चाई है।

05:07 PM, 14-Sep-2024

कांग्रेस ने किसानों और जवानों को धोखा दिया

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कर्मचारियों की हितैषी भाजपा सरकार नई पेंशन स्कीम लेकर आई है। इसमें कर्मचारियों के लिए निश्चित पेंशन की गारंटी है। इस नई पेंशन स्कीम का व्यापक स्वागत हुआ है, सरकारी कर्मचारियों ने इस पर खुशी जताई है। कांग्रेस ने किसानों के साथ ही हमेशा देश की रक्षा करने वाले जवानों को भी धोखा दिया है। ये भाजपा सरकार ही है, जिसने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू की।

विज्ञापन
05:05 PM, 14-Sep-2024

भाजपा सरकार ने किसान का बोझ अपने ऊपर लेने के प्रयास किए

ये लोग एमएसपी को लेकर कितना शोर मचाते हैं, जबकि हमारा हरियाणा देश का वो राज्य है, जो 24 फसलें एमएसपी पर खरीदता है। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि वो लोग कर्नाटक और तेलंगाना में कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदते हैं? वहां किसानों को कितना एमएसपी देते हैं? भाजपा की केंद्र सरकार ने किसान का बोझ अपने ऊपर लेने के लिए अनेक प्रयास किए हैं।

05:03 PM, 14-Sep-2024

कांग्रेस की एक ही नीति- चुनाव जीतने के लिए जनता का खजाना खाली करो

कांग्रेस किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है, उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाती है। सच्चाई ये है कि ये झूठ के अलावा कुछ नहीं है। अगर कांग्रेस में दम है, तो वो कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी किसान योजनाएं क्यों नहीं लागू करती? कर्नाटक और तेलंगाना में विकास के सारे काम ठप्प हैं। कांग्रेस पार्टी की एक ही नीति है- चुनाव जीतने के लिए जनता का खजाना खाली करो। इसी तरह आप पंजाब की हालत देखिए... क्या कर दी है।

विज्ञापन
04:59 PM, 14-Sep-2024

कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी देश में और कोई नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता की परेशानी से, जनता की समस्याओं से कांग्रेस को कभी कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी देश में और कोई नहीं है। भाजपा सरकार के आने से पहले यहां आधे घरों में नल कनेक्शन नहीं था। आज हरियाणा करीब-करीब शत प्रतिशत नल से जल वाला राज्य बन रहा है।

04:56 PM, 14-Sep-2024

भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा

पीएम बोले, हमने कांग्रेस की सरकार का वो दौर देखा है... विकास का पैसा सिर्फ एक जिले तक सीमित रह जाता था। इतना ही नहीं, वो पैसा किस-किस के जेब में जाता था, इसको भी हरियाणा का बच्चा-बच्चा जानता है। भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है।

04:52 PM, 14-Sep-2024

15 लाख करोड़ रुपये के नए काम शुरू करवाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने कहा था कि इस बार भाजपा सरकार के पहले 100 दिन में बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपये के नए काम शुरू करवा दिए हैं।"

04:52 PM, 14-Sep-2024

राहुल गांधी पर हमला 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने खटाखट 8500 देने का झूठ बोला। लोग 1 जुलाई को लाइन में लग गए पैसे के लिए, लेकिन मिला केवल धोखा। पीएम मोदी ने कांग्रेस को धोखेबाज और झूठे वादे करने वाला बताया। बोले कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की स्थिति खराब कर दी। 

04:51 PM, 14-Sep-2024

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पर बोला हमला 

पीएम मोदी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर घर को झूठ की घुट्टी पिलाई। कोई वायदा पूरा नहीं किया। सरकारी कर्मी वेतन के लिए हड़ताल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री व मंत्री को सैलरी छोड़ने का बहाना करना पड़ रहा है। 

04:44 PM, 14-Sep-2024

'भाजपा सरकार आने से पहले हरियाणा के आधे घरों में नल कनेक्शन नहीं थे'

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह दौर देखा है जब विकास का पैसा एक जिले तक ही रह जाता था। भाजपा सरकार आने से पहले हरियाणा के आधे घरों में नल कनेक्शन नहीं थे। अब शत प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन हैं। भाजपा सरकार गरीब व मध्यम वर्ग के लिए बिजली का बिल जीरो करने में जुटी है। इसके लिए पीएम सूर्य उदय योजना शुरू की है।

04:43 PM, 14-Sep-2024

हरियाणा में भाजपा सेवाभाव के साथ कर रही काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 50 साल का इतिहास है कि हरियाणा की विशेषता रही है दिल्ली में जिसकी सरकार रहती है हरियाणा में भी उसी की सरकार बनाते हैं कभी उलट फेर नहीं होने देते हैं... कुरुक्षेत्र से तो हमारे मुख्यमंत्री खुद ही उम्मीदवार हैं। हरियाणा में भाजपा सेवाभाव के साथ काम कर रही है। हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक तय है।

04:42 PM, 14-Sep-2024

'आप लोग इस गरीब के बेटे को आशीर्वाद दीजिए'

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज हरियाणा के लोगों के बीच आया हूं, आप लोग इस गरीब के बेटे को आशीर्वाद दीजिए, भाजपा को आशीर्वाद दीजिए... फिर एक बार भाजपा सरकार। पीएम बोले कि कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान है, ये गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी की चरण पड़े हैं।  ऐसी पावन धरती से मैं आपसे फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं। 

04:39 PM, 14-Sep-2024

भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ की। उन्होंने ने कहा कि नायब सिंह सैनी प्रदेश के विकास के लिए 24 घंटे तैयार हैं। मुख्यमंत्री का पिछड़े समाज से पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। पीएम बोले कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है। तीन करोड़ पक्के घरों को मंजूर किया गया है। यह गरीब के सपनों का घोसला होगा। उनका पक्का पता होगा। एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदीयां बन चुकी हैं और तीन लाख बनाने का लक्ष्य है। सैकड़ो लखपति दीदीयां हरियाणा में भी बनी हैं। 70 वर्ष के बुर्जुगों को भी अब पांच लाख तक का स्वास्थ्य लाभ मिलेगा चाहे वह किसी भी वर्ग से हो। अब उसके बच्चों को बुजुर्गों की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

04:37 PM, 14-Sep-2024

'मन्नै इस पवित्र धरती पै आणकै घणा आच्छा लाग रया सै'

पीएम मोदी ने जय श्री कृष्ण और राम राम के संबोधन के साथ रैली में संबोधन शुरू किया। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में कहा कि मन्नै इस पवित्र धरती पै आणकै घणा आच्छा लाग रया सै।

04:10 PM, 14-Sep-2024

पीएम मोदी मंच पर पहुंचे

पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच गए हैं। सीएम नायब सैनी ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

03:51 PM, 14-Sep-2024

केयू पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंच गए हैं। सीएम नायब सैनी उन्हें रिसीव करने गए हैं।

03:35 PM, 14-Sep-2024

धर्मेंद्र प्रधान रैली में पहुंचे

रैली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनिल विज और कंवरपाल गुर्जर भी पहुंच गए हैं। 

03:10 PM, 14-Sep-2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी रैली में पहुंच गए हैं। रैली में साढाैरा से प्रत्याशी बलवंत सिंह, अंबाला शहर से असीम गोयल और कालका से शक्ति रानी भी पहुंची हैं।

03:01 PM, 14-Sep-2024

दस प्रत्याशी पहुंचे

रैली में भाजपा के दस प्रत्याशी पहुंच गए हैं। थानेसर से सुभाष सुधा, घरौंडा से हरविंदर कलयान, इंद्री से राम कुमार कश्यप, नीलोखेड़ी से भगवान दास कबीर पंथी, असंध से योगेंद्र राणा, 
पूंडरी से सतपाल जाबा, करनाल से जगमोहन आनंद, शाहाबाद के सुभाष चंद्र, रादाैर से श्याम सिंह राना, पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी, कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और कैथल से प्रत्याशी लीलाराम गुर्जर भी पहुंच गए हैं। 

02:31 PM, 14-Sep-2024

पहली बार जीटी बेल्ट से करेंगे प्रचार की शुरुआत

आम तौर पर पीएम मोदी हरियाणा में चुनावी रैलियों की शुरुआत दक्षिण हरियाणा से करते आए हैं। मगर इस बार जीटी बेल्ट को मजबूत करने के उद्देश्य से वह कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ सीएम नायब सिंह सैनी रैली स्थल का दौरा कर चुके हैं। भाजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का लक्ष्य दिया है।

01:56 PM, 14-Sep-2024

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आएंगे मोदी

धर्मनगरी की धरती से मोदी उत्तर हरियाणा के छह जिलों की 23 विधानसभा सीट के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मोदी हरियाणा में आएंगे और राज्य में हैट्रिक जमाने के लिए विपक्ष को घेरेंगे।

01:55 PM, 14-Sep-2024

बरसात ने बढ़ाई प्रशासन की मुश्किलें

वहीं कुरुक्षेत्र में देर रात और अल सुबह हुई बारिश ने प्रशासन की मुश्किल बढ़ा दी हैं। रैली स्थल पर कीचड़ से निपटना चुनौती बना हुआ है। जेसीबी, ट्रैक्टरों के सहारे प्रयास किया जा रहा है। आज सुबह से धूप खिली है, लेकिन अल सुबह हुई बारिश के कारण कीचड़ फैला हुआ है। 

01:52 PM, 14-Sep-2024

तैयारियों में जुटा प्रशासन

शुक्रवार देर रात तक सड़कों के गड्ढों को भरने में मजदूर लगे रहे और सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट से लेकर रैली स्थल तक सभी दुकानें बंद कराई जा रही हैं तथा चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

01:44 PM, 14-Sep-2024

PM Modi Rally Live: कुरुक्षेत्र में बोले पीएम- जब तक मोदी है, आरक्षण की व्यवस्था में रत्तीभर भी कमी नहीं आएगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को कुरुक्षेत्र से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर बाद गीता की धरा से जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे।  
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें