05:42 PM, 12-Jun-2023
दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ से जाने वाले वाहनो के लिए मार्ग
दिल्ली से चंडीगढ़-अंबाला की तरफ जाने वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सैक्टर 2/3 कट से ब्रहमसरोवर, तृतीय गेट केयूके ढांड रोड से नेशनल हाईवे 152 डी रहेगा। यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौंक पुल के नीचे से वाया उमरी, इन्द्री, लाडवा-यमुनानगर रहेगा।
चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ से जाने वाले वाहनो के लिए डायवर्ट मार्ग
चण्डीगढ़ से करनाल-दिल्ली, यमुनानगर जाने वाले वाहनों के लिए अमन होटल पुल से जीटी रोड पर ना चढ़कर पुल के नीचे से साहा कट से वाया दौसडका, अधौया, बाबैन से होते हुए लाडवा से यमुनानगर व करनाल-दिल्ली रहेगा। चंडीगढ़ से कैथल-हिसार-कुरूक्षेत्र जाने वाले वाहनों के लिए साहा पुल के नीचे से जलेबी पुल से होते हुए वाया ठोल, 152 डी रहेगा।