फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Haryana Live: PM मोदी बोले- पहली ट्रेन बॉम्बे-ठाणे के बीच चली, वैसे ही भविष्य में जींद का नाम आएगा

Fri, 17 Jul 2026 01:50 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

खास बातें

India Hydrogen Train Inauguration live: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज इस पवित्र धरती पर आकर मन गदगद हो गया है। आज जींद बीजेपी-एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:15 PM, 17-Jul-2026

हरियाणा के खिलाड़ियों को बहुत लाभ होगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आप सभी जानते हैं कि अभी मैं कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा से लौटा हूं। वहां भारत ने अनेक समझौते किए हैं, जिनकी बहुत चर्चा हुई है। लेकिन एक विषय ऐसा है, जिसपर उतनी बात नहीं हुई है। ये विषय मेरे देश के और विशेषकर हरियाणा के युवाओं से जुड़ा हुआ है। वो विषय खेलकूद है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वहां की सरकारों से स्पोर्ट्स को लेकर मेरी व्यापक चर्चा हुई। इन दोनों देशों के साथ मिलकर हम स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग आदि मामले में हम बहुत सारे काम करने वाले हैं, इससे देश के और हरियाणा के खिलाड़ियों को बहुत लाभ होगा।

01:12 PM, 17-Jul-2026

अभी इस मंच से भी तीन बड़े प्रोजेक्ट शुरू हुए: पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले, रेल हो, रोड हो... कनेक्टिविटी का ऐसा काम, सुविधा भी देता है और विकास की गति भी कई गुना बढ़ा देता है। आज जींद इतने सारे हाइवे से जुड़ रहा है। अभी इस मंच से भी 3 बड़े प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। दिल्ली-अमृतसर-काटना एक्सप्रेस वे के हरियाणा वाले हिस्से का लोकार्पण हुआ है, जींद-गोहाना नेशनल हाईवे भी राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके अलावा अंबाला-काला अंब फोरलेन से भी हरियाणा और हिमाचल के लोगों को बहुत सुविधा होगी।

01:10 PM, 17-Jul-2026

बीते 12 वर्षों में रेल नेटवर्क का 99 फीसदी बिजलीकरण हुआ: पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले, भारतीय रेलवे के बिजलीकरण की शुरुआत 1925 में हुई थी, यानी करीब 100 साल पहले। 1925 से लेकर 2014 तक करीब 90 साल में पूरे देश के रेल नेटवर्क का करीब 30% ही बिजलीकरण हो पाया था। 70% क्षेत्र डीजल से चलता था। लेकिन बीते 12 वर्षों में भारत के करीब 99% रेल नेटवर्क का बिजलीकरण हो चुका है। हरियाणा में रेल नेटवर्क का शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो गया है। इस वजह से लड़ाई होने के बावजूद भी, तेल का संकट होने के बाद भी, भारत की रेल रुकी नहीं है, भारत की विकास की गाड़ी अटकी नहीं है।

विज्ञापन
01:07 PM, 17-Jul-2026

अब 2014 की स्थिति नहीं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बोले, 2014 में देश का बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा था, जहां हमारी ट्रेनें डीजल से चलती थी। अब आप सोचिए, अगर डीजल आना बंद हो गया होता तो, डीजल से चलने वाली ट्रेन कैसे चलती, देश संकट में आ जाता। लेकिन ये 2014 की स्थिति नहीं है। ये मोदी है, बहुत पहले सोचता भी है और समस्या के समाधान के रास्ते भी जमीन और उतारता है।

01:06 PM, 17-Jul-2026

पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन का बताया सामर्थ्य

पीएम मोदी ने कहा, भारत की इस हाइड्रोजन ट्रेन के सामर्थ्य के बारे में सुनकर आपको और एक-एक हिंदुस्तानी को गर्व होगा। जींद से चलने वाली हाइड्रोज ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोज ट्रेन है। ये ट्रेन 3200 हॉर्स पॉवर की है और सबसे ताकतवर ही नहीं, बल्कि भारत की हाइड्रोज ट्रेन सबसे लंबी भी है।

विज्ञापन
12:56 PM, 17-Jul-2026

21वीं सदी के रेलवे की पहचान हाइड्रोजन रेल: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, अगर हम रेलवे के इतिहास पर नजर डालें तो पाते हैं कि 19वीं सदी के रेलवे की पहचान स्टीम इंजन से थी। 20वीं सदी की पहचान डीजल और बिजली से चलने वाली रेल बनी और अब 21वीं सदी की रेल हाइड्रोजन से चलने वाली है। साथ ही कहा, दुनिया में हाइड्रोजन ट्रेन अभी-अभी अस्तित्व में आई है। अभी दुनिया के तीन या चार देश ही हैं, जिनके पास हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का सामर्थ्य है।

12:54 PM, 17-Jul-2026

मैं आज जींद वालों से कुछ मांगने आया हूं...: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, मैं आज जींद वालों से कुछ मांगने आया हूं। क्या इस सफाई और स्वच्छता के लिए मोदी का आना जरूरी है? अगर जींद और हरियाणा के लोग तय कर लें कि अब हम गंदगी नहीं करेंगे। तो जींद और हरियाणा कभी गंदा हो ही नहीं पाएगा। स्वच्छता को हमारा स्वभाव बनाएंगे। स्वच्छता को हमारा संस्कार बनाएंगे। हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।

12:53 PM, 17-Jul-2026

हरियाणा को मिली 14 हजार करोड़ से अधिक की सौगात: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आज 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अन्य प्रोजेक्ट्स भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे के, हाईवे के अनेक नए प्रोजेक्ट हैं, हमारी विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट्स है और 2 मेडिकल कॉलेज भी हरियाणा की सेवा के लिए समर्पित हैं।

12:51 PM, 17-Jul-2026

भारत की पहली ट्रेन बॉम्बे-ठाणे के बीच चली, वैसे ही भविष्य में जींद का नाम आएगा

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, भारत में पहली ट्रेन बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी। वैसे ही भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा, तो जींद के, सोनीपत का और हरियाणा का नाम आएगा ही आएगा।

12:49 PM, 17-Jul-2026

पिछले कुछ वर्षों में पूरा हरियाणा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आज जींद और हरियाणा का नाम इतिहास पन्नों में दर्ज हो हो गया है। आज यहां देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। पिछले कुछ वर्षों में, पूरा हरियाणा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

12:48 PM, 17-Jul-2026

हरियाणा की नई पटरी पर चल पड़ा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। आज का ये कार्यक्रम डबल इंजन की भाजपा सरकार के इसी मिशन को नई ऊर्जा से भर रहा है।

12:47 PM, 17-Jul-2026

जींद का घी और घेवर तो नहीं बदला, लेकिन जींद के तेवर बदल गए: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, इतने वर्षों में जींद के घी और जींद के घेवर तो नहीं बदला, लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं। आज जींद भाजपा-NDA के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है।
 

12:36 PM, 17-Jul-2026

जींद में और इंफ्रोस्ट्रक्चर बढ़ेगा व कंपनियां आएंगी- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फिलहाल यह ट्रेन करीब 90 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, लेकिन भविष्य में इसके विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। हम लगातार शोध करते रहेंगे, ताकि इसकी लागत कम हो और इसकी दक्षता बढ़ाई जा सके।

दुनिया में अभी केवल तीन-चार देशों के पास ही हाइड्रोजन ट्रेन संचालित करने की क्षमता है और वहां भी यह तकनीक अभी शुरुआती दौर में है। ऐसे में भारत की हाइड्रोजन तकनीक और क्षमता पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन है। इसकी क्षमता 3200 हॉर्सपावर है। इसके साथ ही यह परिचालन दूरी के लिहाज से भी दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन सेवाओं में से एक है। इस हाइड्रोजन ट्रेन को भारत के ही इंजीनियर्स ने डिजाइन किया है, भारत की ही कंपनी ने इसे बनाया है। अब जींद में और इंफ्रोस्ट्रक्चर बढ़ेगा व कंपनियां आएंगी।

12:29 PM, 17-Jul-2026

पीएम ने जींद के लोगों की विशेष रूप से सराहना

मोदी ने कहा कि आज 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के अन्य प्रोजेक्ट भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे और हाईवे के अनेक प्रोजेक्ट हैं। विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट हैं और दो नए मेडिकल कॉलेज भी समर्पित हैं। यहां के नौजवानों के लिए डॉक्टर व अन्य मेडिकल प्रोफेशनल बनने के रास्ते खुलेंगे। 

कहा कि आज मैं जींद और पूरे हरियाणा के लोगों की एक और बात के लिए विशेष रूप से सराहना करना चाहता हूं। आपने स्वच्छता के इस अभियान को जिस गंभीरता और उत्साह के साथ अपनाया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। यहां के लोग नई ऊर्जा के साथ सफाई अभियान में जुटे हैं, जिसे देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।

पिछले एक हफ्ते से मैं सोशल मीडिया पर लगातार यहां चल रहे सफाई अभियान की तस्वीरें और वीडियो देख रहा था। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि मोदी जी, आप बार-बार जींद आइए, ताकि सफाई अभियान ऐसे ही चलता रहे।

12:25 PM, 17-Jul-2026

जींद का दूध-दही, बूरा और घेवर आज भी याद है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि शक्तिपीठ माता जयंती का नाम और आशीर्वाद इस शहर पर बना रहता है। मेरे लिए तो जींद आना पुरानी यादों का झरोखा खोलने जैसा है। मैं बैठे-बैठे कई पुराने व परिचित चेहरे देख रहा था। कई दशक पहले मैं संगठन के काम से पहली जींद आया था। फिर आप लोगों ने मुझे जो अपनत्व व प्रेम दिया, वो आज तक मैं भूला नहीं हूं। मुर्रा भैंस का दूध-दही और घी। जींद का देसी बूरा और यहां का घेवर...ये वो यादें हैं जो जींद से जुड़ ही जाती हैं।

12:00 PM, 17-Jul-2026

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का गौरव हरियाणा और हमारे जींद को मिला- सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की करीब पौने तीन करोड़ जनता की ओर से आपका हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं। आज का यह अवसर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के अमृत संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सामूहिक चेतना का प्रतीक है। आज सिर्फ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नहीं हो रहा, बल्कि यह दिन पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक बन गया है। ग्रीन एनर्जी के संकल्प का परिणाम है कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का गौरव हरियाणा और हमारे जींद को मिला है।

आप 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प के सारथी हैं। आपने केवल योजनाएं नहीं बनाईं, बल्कि देश की दशा और दिशा दोनों बदली हैं। आज भारत संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। पहले भारत दुनिया से तकनीक मांगता था, लेकिन अब दुनिया भारत की तकनीक और नवाचार की ओर देख रही है। वैश्विक निवेशक भारत में अवसर तलाश रहे हैं। आज पूरी दुनिया कह रही है कि यह नया भारत है, यह मोदी की गारंटी वाला भारत है।

11:51 AM, 17-Jul-2026

भारत हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाले पांच देशों की सूची में शामिल- रेल मंत्री

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत ने हाइड्रोजन तकनीक के क्षेत्र में बड़ा संकल्प लिया है और इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। देश अब उन पांच देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन का संचालन हो रहा है।

जींद में स्थापित हाइड्रोजन प्लांट में हाइड्रोजन से बिजली तैयार की जाती है, जिससे यह ट्रेन संचालित होती है। इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे किसी प्रकार का धुआं या प्रदूषण नहीं फैलता। इसके उत्सर्जन के रूप में केवल पानी की बूंदें और जलवाष्प निकलती हैं, जिससे यह पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल तकनीक मानी जाती है।

11:44 AM, 17-Jul-2026

हरित और टिकाऊ रेल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा कि स्वच्छ ऊर्जा और अत्याधुनिक तकनीक से संचालित भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन देश में हरित और टिकाऊ रेल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पहल विश्वस्तरीय रेलवे अवसंरचना के विकास और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

11:31 AM, 17-Jul-2026

सीएम नायब सैनी ने एक्स पर किया वीडियो पोस्ट

11:20 AM, 17-Jul-2026

पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रूट पर अपनी सेवाएं देगी। 

11:05 AM, 17-Jul-2026

ट्रेन को हरी झंडी दिखाई पीएम

जींद रेलवे जंक्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना किया।
 

10:49 AM, 17-Jul-2026

प्रधानमंत्री मोदी रेलवे जंक्शन हेलीपैड पर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेलवे जंक्शन पर बने हेलीपैड पर पहुंचे। 

10:18 AM, 17-Jul-2026

PM मोदी फूलों से सजी हाइड्रोजन ट्रेन को प्लेटफॉर्म-1 से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

10:06 AM, 17-Jul-2026

प्रधानमंत्री मोदी धर्मनगरी को एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व सिख म्यूजिमय की सौगात दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को धर्मनगरी को 447 करोड़ से तैयार रेलवे स्टेशन व ऐलिवेटेड ट्रैक की सौगात दी। इसके साथ ही करीब 169 करोड़ से गांव उमरी में नेशनल हाईवे के समीप पांच एकड़ में बनने वाले प्रदेश के पहले अत्याधुनिक सिख म्यूजिमय का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री जींद से वर्चुअल माध्यम से रेलवे एलिवेटेड ट्रैक वह रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। वहीं चार मंजिला बनने वाले सिख संग्रहालय का शिलान्यास भी किया।

09:52 AM, 17-Jul-2026

जांच के लिए खड़े पुलिसकर्मी

09:51 AM, 17-Jul-2026

रैली स्थल की ओर जाते हुए लोग

09:37 AM, 17-Jul-2026

इन परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया पीएम मोदी

  • सबसे बड़ी परियोजना दिल्ली-अंबाला-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे है, जिस पर लगभग 7,900 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके शुरू होने से दिल्ली से कटरा की यात्रा लगभग छह घंटे कम समय में पूरी हो सकेगी। साथ ही हरियाणा का कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे से बेहतर संपर्क स्थापित होगा।
  • जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग (लगभग 1,600 करोड़ रुपये) का भी उद्घाटन किया। इससे जींद और गोहाना के बीच यात्रा का समय करीब 40 मिनट घट जाएगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और रोहतक, पानीपत तथा दिल्ली से संपर्क बेहतर होगा।
  • अंबाला-काला अंब राष्ट्रीय राजमार्ग (करीब 1,200 करोड़ रुपये) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। इससे उद्योगों के परिवहन और लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी तथा धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (करीब 600 करोड़ रुपये) का लोकार्पण किया। भिवानी जिला अस्पताल को अपग्रेड कर बनाए गए इस मेडिकल कॉलेज में 630 बिस्तरों की सुविधा होगी और 100 एमबीबीएस सीटों पर पढ़ाई शुरू हो चुकी है।
  • महेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज (लगभग 900 करोड़ रुपये) का भी उद्घाटन होगा। यहां 650 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया गया है तथा 100 एमबीबीएस सीटों के साथ चिकित्सा शिक्षा शुरू होगी। मरीजों को आधुनिक ओपीडी और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
  • रेलवे क्षेत्र में कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक (करीब 400 करोड़ रुपये) लोगों को बड़ी राहत देगा। इससे शहर के बीच स्थित पांच रेलवे फाटकों की समस्या समाप्त होगी और जाम से निजात मिलेगी।
  • सांस्कृतिक क्षेत्र में सिख संग्रहालय, कुरुक्षेत्र (लगभग 160 करोड़ रुपये) का भी उद्घाटन किया। संग्रहालय में सिख गुरुओं की विरासत, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व को आधुनिक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।
  • हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग (करीब 140 करोड़ रुपये) का उद्घाटन किया। इससे हिसार और पंचकूला क्षेत्र के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा, कृषि उत्पादों और स्थानीय माल की ढुलाई आसान होगी तथा क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

09:36 AM, 17-Jul-2026

जींद से करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी PM

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से हरियाणा को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ सड़क, रेल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।  उम्मीद है।

09:24 AM, 17-Jul-2026

PM Modi in Haryana Live: PM मोदी बोले- पहली ट्रेन बॉम्बे-ठाणे के बीच चली, वैसे ही भविष्य में जींद का नाम आएगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा में जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां हाइड्रोजन ट्रेन चलती है। यह ट्रेन जींद-सोनीपत के बीच 89 km के रूट पर चलेगी। यह 10 कोच वाली ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी झंडी दिखाएंगे और शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में से एक है। हालांकि चीन, जर्मनी, फ्रांस जैसे देश हाइड्रोजन ट्रेनों का ट्रायल कर रहे हैं, लेकिन उनके पास दो-तीन कोच की ट्रेन है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें