फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 12th Result 2023 Out: 498 अंक लेकर नैंसी ने किया टॉप, कृषि मंत्री ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की

Mon, 15 May 2023 07:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

खास बातें

Haryana Board 12th Result Out, HBSE Result 2023 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी हो गया है। 12 वीं के नतीजों में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:09 PM, 15-May-2023

रेवाड़ी अव्वल और फरीदाबाद पिछड़ा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बारहवीं के नतीजों में प्रदेशभर में रेवाड़ी जिला सबसे आगे रहा और फरीदाबाद सबसे निचले पायदान पर रहा।
ये है जिले वार परीक्षा परिणाम की स्थिति
जिले का नाम- प्रतिशत में परिणाम
1. रेवाड़ी- 88.10
2. महेंद्रगढ़- 88.00
3. जींद- 87.69
4. फतेहाबाद- 87.03
5. हिसार- 86.07
6. पानीपत- 85.73
7. यमुनानगर- 85.17
8. कैथल- 84.99
9. चरखी दादरी- 84.91
10. सिरसा- 84.49
11. करनाल- 83.50
12. भिवानी- 82.26
13. झज्जर- 81.41
14. पंचकूला- 80.28
15. अंबाला- 80.09
16. गुरुग्राम- 79.94
17. कुरुक्षेत्र- 79.86
18. सोनीपत- 79.08
19. रोहतक- 74.74
20. नूह- 74.27
21. पलवल- 73.93
22. फरीदाबाद- 67.89

06:59 PM, 15-May-2023
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

सीएम मनोहर लाल ने भी दी बधाई

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को रिजल्ट की बधाई दी है। सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं। बोर्ड का यह परिणाम आपके जीवन में एक नया एवं महत्वपूर्ण अध्याय प्रारंभ करेगा। आप सभी अपनी लगन से जीवन के हर इम्तिहान में यूं ही विजय प्राप्त करते रहें, ऐसा मेरा आशीर्वाद है। जिन बच्चों का परिणाम अपेक्षित नहीं आया है, वे इस परिस्थिति से न घबराते हुए और मेहनत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

06:32 PM, 15-May-2023

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में प्रदेश में टॉप आने वाली नैंसी बंसल को कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने अपने निजी कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। मंत्री जयप्रकाश दलाल ने होनहार बेटी का फोटो अपनी सोशल मीडिया पर डालकर एक लाख रुपये देने की घोषणा के साथ उसे और उसके परिवार को भी बधाई दी है। बारहवीं की परीक्षा में भिवानी जिले के सिवानी खंड की नैंसी पुत्री हरपाल बंसल ने पांच सौ में से 498 अंक लेकर कॉमर्स संकाय से हरियाणा में टॉप किया है।

विज्ञापन
06:29 PM, 15-May-2023
हरियाणा बोर्ड का परिणाम - फोटो : अमर उजाला

सीए बनना चाहती है हरियाणा टॉपर्स नैंसी 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं टॉपर नैंसी ने कड़ी मेहनत से 498 अंक प्राप्त किए। नैंसी ने रोजाना पांच घंटे पढ़ाई की। नैंसी का लक्ष्य सीए बनना है। 

05:55 PM, 15-May-2023

पिछले साल के मुकाबले 5.43 फीसदी कम रहा बारहवीं का परीक्षा परिणाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 2022-23 का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 81.65 फीसदी रहा। वहीं, पिछले साल 2021-22 में परीक्षा परिणाम 87.08 फीसदी रहा था। पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षा परिणाम 5.43 प्रतिशत कम रहा है।

विज्ञापन
05:36 PM, 15-May-2023

महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में 12वीं कक्षा के रिजल्ट प्रतिशत के हिसाब से दूसरे नंबर पर रहा है। पास प्रतिशत 88.00 रहा।

05:33 PM, 15-May-2023

रिजल्ट प्रतिशत के हिसाब से रेवाड़ी टॉप पर

रेवाड़ी जिला प्रदेश में 12वीं कक्षा के रिजल्ट प्रतिशत के हिसाब से टॉप रहा है, लेकिन विद्यार्थी टॉप सूची में नहीं आ पाए है। 88.10 प्रतिशत जिले का रिजल्ट रहा है।

04:22 PM, 15-May-2023

HBSE 12th Result 2023 rank 3

कनुज, न्यू रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जहांगीरपुर, झज्जर, 500 से 496 अंक
मानसी सैनी, सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक, 500 से 496 अंक
प्रिया, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उकलाना मंडी, हिसार, 500 से 496 अंक

04:21 PM, 15-May-2023

HBSE 12th Result 2023 rank 2

जसमीत कौर, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल, निर्मल धाम, करनाल, 500 से 497 अंक

04:20 PM, 15-May-2023
टॉपर का किया स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

HBSE 12th Result 2023 Toppers rank 1

नैंसी, नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिवानी मंडी, भिवानी - 500 से 498 अंक

04:18 PM, 15-May-2023

ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने रिजल्ट में बाजी मारी

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने रिजल्ट में बाजी मारी है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का रिजल्ट 83.51 फीसदी रहा। जबकि शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों का रिजल्ट 77.70 फीसदी रहा है। 

04:03 PM, 15-May-2023

तीसरे स्थान पर आने वाली छात्राएं

झज्जर के जहांगिरपुर न्यू रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साइंस की छात्रा कनूज पुत्री जोगेंद्र, रोहतक के सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आर्टस की छात्रा मानसी सैनी पुत्री धर्मेंद्र सैनी, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उकलानामंडी हिसार की कॉमर्स की छात्रा प्रिया बंसल पुत्री संजय बंसल ने 496 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

04:02 PM, 15-May-2023
HBSE Topper नैन्सी, दूसरे स्थान पर जसमित कौर, तीसरे स्थान पर कनूज, मानसी सैनी, प्रिया बंसल। - फोटो : Board Result sheet

नैन्नी ने पांच सौ में से 498 अंक लेकर कॉमर्स संकाय से हरियाणा में टॉप किया

बारहवीं की परीक्षा में भिवानी जिले के सिवानी खंड की नैन्नी पुत्री हरपाल बंसल ने पांच सौ में से 498 अंक लेकर कॉमर्स संकाय से हरियाणा में टॉप किया। नैंन्सी नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी मंडी की छात्रा है। इसी तरह करनाल के निर्मल धाम के संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल की जसमित कौर 497 अंक लेकर कॉमर्स संकाय से दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि तीसरे स्थान पर भी हरियाणा की तीन बेटियों ने बाजी मारी।

03:59 PM, 15-May-2023

छात्राओं ने परिणाम में बढ़त दर्ज की

12वीं परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों से 10.68 फीसदी ज्यादा प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।

03:48 PM, 15-May-2023

12वीं की परीक्षा के परिणाम में 209933 कुल छात्र हुए पास

12वीं परीक्षा में कुल 257166 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से 209933 छात्र पास हुए हैं और 47183 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। 

03:42 PM, 15-May-2023

परीक्षा में 125696 छात्राओं में से 109491 पास हुई

12वीं परीक्षा में 125696 छात्राओं में से 109491 पास हुई है, जोकि कुल का 87.11 फीसद है। वहीं 131420 छात्रों में से 100442 पास हुए हैं, जोकि कुल का 76.43 फीसद है।

03:21 PM, 15-May-2023

16 मई को आएगा हरियाणा बोर्ड के 10वीं परीक्षा का रिजल्ट

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकेंगे। कल 16 मई को हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट भी जारी होने की संभावना है। 

03:11 PM, 15-May-2023

ऐसे देखें परिणाम

छात्र को पहले हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 का लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद एक विंडो खुलेगी, जहां रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। जिसके बाद सबमिट करने पर परिणाम स्क्रीन पर डिस्पले होगा।

02:58 PM, 15-May-2023

अतिरिक्त परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के अलावा अप्रैल में ली गई अतिरिक्त परीक्षाओं का भी रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाने का फैसला लिया है।

02:52 PM, 15-May-2023

एक माह के अंदर रिजल्ट देना बना चुनौतीपूर्ण कार्य

शिक्षा बोर्ड प्रशासन पर एक माह के अंदर रिजल्ट देना बड़ी चुनौती थी। लेकिन बोर्ड ने अतिरिक्त संसाधन जुटाकर रिजल्ट को तैयार कराने में पूरी ताकत झोंक दी। शिक्षा बोर्ड ने 15 मई को पहले बारहवीं कक्षा और फिर अगले दिन 16 मई को दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी की।

02:36 PM, 15-May-2023

HBSE 12th Result 2023 Out: 498 अंक लेकर नैंसी ने किया टॉप, कृषि मंत्री ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी हो चुका है। इस बार एक माह पहले ही शिक्षा बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में रिजल्ट तैयार किया है। पिछले साल 15 जून को बारहवीं और 17 जून को दसवीं कक्षा का शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 27 फरवरी से वार्षिक परीक्षाएं आरंभ हुई थीं जो एक महीने तक चली थी। इस साल सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षा में 263409 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नकल को रोकने के लिए भी बोर्ड की ओर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें