फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 10th Result 2023: 65.43 फीसद रहा परिणाम, रेवाड़ी पहले स्थान पर, देखें कौन आया प्रथम

Tue, 16 May 2023 07:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

खास बातें

BSEH Haryana Board 10th Result Out, HBSE Result Live : हरियाणा बोर्ड की दसवीं परीक्षा के परिणाम पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों इंतजार पूरा हुआ। बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:03 PM, 16-May-2023

शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

दसवीं में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी अपनी लग्न से जीवन में हर इम्तिहान में यूं ही विजय प्राप्त करते रहें, ऐसा मेरा आशीर्वाद है। बोर्ड की परीक्षाओं के सफल संचालन एवं कम समय में बेहतर परिणाम के लिए बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों का ये प्रयास भी काबिले तारीफ है। -कंवरपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार।

06:26 PM, 16-May-2023

रेवाड़ी पहले तो नूंह अंतिम स्थान पर रहा

दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में रेवाड़ी पहले और नूंह अंतिम स्थान पर रहा है। पिछले साल सोनीपत पहले और पंचकूला अंतिम स्थान पर बना रहा था। पिछले साल के मुकाबले जिला वार रैंकिंग में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले तुलनात्मक रैंकिंग

जिला- 2023- 2022
1. रेवाड़ी- 78.68- 82.92
2. चरखी दादरी- 77.61- 84.12
3. महेंद्रगढ़- 77.55- 84.38
4. पानीपत- 74.30- 82.92
5. जींद- 73.52- 77.88
6. यमुनानगर- 73.09- 78.70
7. फतेहाबाद- 72.40- 69.75
8. झज्जर- 71.60- 81.56
9. हिसार- 68.89- 73.57
10. सिरसा- 65.63- 65.65
11. सोनीपत- 65.61- 85.06
12. कैथल- 65.46- 69.03
13. गुरुग्राम- 64.92- 74.43
14. भिवानी- 64.47- 74.05
15. करनाल- 64.29- 67.48
16. कुरुक्षेत्र- 61.07- 61.06
17. अंबाला- 58.62- 58.36
18. पलवल- 58.15- 74.78
19. रोहतक- 56.65- 77.92
20. पंचकूला- 54.31- 55.24
21. फरीदाबाद- 52.17- 68.92
22. नूंह- 51.68- 57.73

05:22 PM, 16-May-2023

करनाल की ज्योति रानी प्रदेश में तृतीय

करनाल की ज्योति रानी प्रदेश में तृतीय स्थान पर रही। छात्रा आनंद पब्लिक स्कूल निग्धु में पढ़ती है। मजदूर की बेटी ने कुल 496 अंक प्राप्त किए, जिनमें गणित पंजाबी और सोशल साइंस में छात्रा के 100 में से 100 अंक हैं। 

विज्ञापन
05:21 PM, 16-May-2023

सोनीपत में गोहाना के गांव बली ब्रह्मणान निवासी वर्षा ने 10वीं कक्षा में 498 अंक लेकर प्रदेश में टॉप किया है। वर्षा पुत्री नवीन संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा स्कूल में पढ़ती है। वर्षा ने हिंदी में 99, अंग्रेजी में 100, गणित में 99, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में 100, फिजिकल एजुकेशन में 98 अंक प्राप्त किए।

04:49 PM, 16-May-2023

पानीपत की दो बोटियों ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान
दोनों ने 496-496 अंक पाए।

  • शिवानी शर्मा पुत्री दिनेश शर्मा स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवी
  • और तमन्ना पुत्री सत्यनारायण स्कूल आशादीप आदर्श हाई स्कूल करहंस

तम्मना पुत्री सत्यनारायण, आशा दीप स्कूल

विज्ञापन
03:39 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे रहे आगे

परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 57.73 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 75.65 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 67.35 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 61.28 रही है।

03:38 PM, 16-May-2023

HBSE Result 2023 Class 10: परीक्षा में 2,86,425 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए

परीक्षा में 2,86,425 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,87,401 उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 37,342 परीक्षार्थियों के कम्पार्टमैंट आयी है तथा 61,682 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहें। इस परीक्षा में 1,49,439 छात्र बैठे थे, जिनमें 91,772 पास हुए तथा 1,36,986 प्रविष्ठ छात्राओं में से 95,629 पास हुई।

03:36 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023: तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र

तृतीय स्थान छात्रा शिवानी शर्मा, राजकीय कन्या हाई स्कूल, कावी, पानीपत, स्वीटी कुमारी, न्यू हैवन मॉडल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, तिरखा कालोनी, फरीदाबाद, याशी, आदर्श सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, बसाना, रोहतक, मोन्टी, बाबा उदल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेड़ी, हिसार, तमन्ना, आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस, पानीपत, दिपांशी, गीता विद्या मन्दिर हाई स्कूल, उचाना मंडी, जीन्द, रिया, शान्ति पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल व ज्योति रानी, आंनद पब्लिक स्कूल, निगदू , करनाल ने 496 अंक अर्जित करके पाया है।

03:35 PM, 16-May-2023

HBSE Result 2023 Class 10: द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र

छात्रा सिमरन, शान्ति महक पब्लिक स्कूल, बनावली, फतेहाबाद, दिपेश शर्मा, शान्ति पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल व मानही, टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, नारनौद, हिसार इन तीनों विद्यार्थियों ने 497 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया है।

03:34 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023: प्रथम रहे छात्र

हिमेश, न्यू सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना, फतेहाबाद और वर्षा, संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा, सोनीपत और सोनू, एनजेएम हाई स्कूल, बुसान, भिवानी ने इस परीक्षा में 498 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया

03:24 PM, 16-May-2023

HBSE Result 2023 Class 10: परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी

10वीं परीक्षा में 69.81 प्रतिशत छात्राओं की तुलना में 61.41 प्रतिशत छात्र ही सफलता प्राप्त कर सके। छात्राओं ने छात्रों से फीसद ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त बनाई है।

03:20 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023: विद्यार्थियों को दी बधाई

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव ने 10वीं परीक्षा के घोषणा करने के बाज विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं अध्यक्ष ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बधाई दी।

02:53 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023: बोर्ड ने जारी किए परिणाम

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार रिजल्ट 65.43 फीसद रहा है।

02:46 PM, 16-May-2023

HBSE Result 2023 Class 10: विद्यार्थियों को मिलेगा दोबारा अवसर

यदि कोई छात्र एक या एक से अधिक विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाता है, तो उसे पूरक परीक्षा के माध्यम से परीक्षा में दोबारा बैठने का अवसर दिया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड द्वारा पूरक परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

02:35 PM, 16-May-2023

Haryana Board 10th Result 2023: तारीख से 20 दिनों तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं, वह परिणाम घोषित होने की तारीख से 20 दिनों तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

02:19 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023: पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में विद्यार्थी पुनः जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परीवारों से सम्बन्धित छात्र-छात्राएं के लिए शुल्क 200 रुपये ही है। जनरल विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये होगा।

01:48 PM, 16-May-2023

Haryana Board 10th Result 2023: रिजल्ट की इंतजार में थे 10वीं के परीक्षार्थी

हरियाणा के दो लाख 96 हजार 329 परीक्षार्थियों अपने परिणाणों के इंतजार में बैठे थे। वहीं, सभी के माता पिता को अपने बच्चों से बेहतक रिजल्ट की उम्मीदें थी। 

01:25 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023 Link: ऐसे देखें परिणाम

छात्र को पहले हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 का लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद एक विंडो खुलेगी, जहां रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। जिसके बाद सबमिट करने पर परिणाम स्क्रीन पर डिस्पले होगा।

01:05 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Class Result: पिछले साल परिणाम 73.18 प्रतिशत रहा था

पिछले साल 10वीं कक्षा का परिणाम 73.18 प्रतिशत रहा था। इसमें भी लड़कियों का परीक्षा परिणाम 76.26 तो लड़कों का परीक्षा परिणाम 70.50 प्रतिशत रहा था।

12:54 PM, 16-May-2023

BSEH 10th Result बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव के अनुसार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि दसवीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के 20 दिन के अंदर परीक्षार्थी पुनः जांच और पूर्न मुल्यांकन के संबंध में भी बोर्ड मुख्यालय को आवेदन कर सकेंगे।

12:31 PM, 16-May-2023

HBSE 10th Result 2023: 65.43 फीसद रहा परिणाम, रेवाड़ी पहले स्थान पर, देखें कौन आया प्रथम

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए हैं। जोकि बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in देखा जा सकेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 में 1475 केंद्रों पर दो लाख 96 हजार 329 परीक्षार्थियों ने दी थी। बोर्ड की दसवीं के परीक्षा परिणामो पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों की निगाहें टिकी हुई थी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें