फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar Airport: कुशीनगर में बोले पीएम मोदी, यूपी में पहले थी खुली छूट और लूट की नीति, अब माफी मांगता फिर रहा है माफिया

Wed, 20 Oct 2021 02:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

खास बातें

कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया है। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया पर्यावरण संरक्षण की बात करती है, क्लाइमेट चेंज की चिंता जाहिर करती है, तो उसके साथ अनेक सवाल उठ खड़े होते हैं। लेकिन, अगर हम बुद्ध के सन्देश को अपना लेते हैं तो ‘किसको करना है’, इसकी जगह ‘क्या करना है’, इसका मार्ग अपने आप दिखने लगता है।
विज्ञापन
कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:18 PM, 20-Oct-2021

यूपी सरकार ने गन्ना किसानों को दिया 80 हजार करोड़ रुपये

पीएम ने कहा कि भारत एथेनॉल को लेकर आज जिस नीति पर चल रहा है उसका भी बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को होने वाला है। गन्ने और दूसरे खाद्यान्न से पैदा होने वाला बायो फ्यूल विदेश से आयात होने वाले कच्चे तेल का एक अहम विकल्प बन रहा है। डबल इंजन की सरकार यहां किसानों से खरीद के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। यूपी के किसानों के ही बैंक अकाउंट में अभी तक लगभग 80,000 करोड़ रुपये उपज की खरीद के पहुंच चुके हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से यूपी के किसानों के बैंक खाते में 37,000 करोड़ रु से अधिक राशि जमा की जा चुकी है।

02:17 PM, 20-Oct-2021

यूपी के कण-कण में है ऊर्जा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये ऐसी धरती है जिसका इतिहास कालातीत है, जिसका योगदान कालातीत है। इस भूमि पर मर्यादापुरुष भगवान राम ने अवतार लिया, भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया। जैन धर्म के 24 में 18 तीर्थंकर, उत्तर प्रदेश में ही अवतरित हुए थे। आप मध्यकाल को देखें तो तुलसीदास और कबीरदास जैसे युगनायकों ने भी इसी मिट्टी में जन्म लिया था। संत रविदास जैसे समाजसुधारक को जन्म देने का सौभाग्य भी इसी प्रदेश को मिला है। यूपी एक ऐसा प्रदेश है जहां पग-पग पर तीर्थ हैं, और कण-कण में ऊर्जा है।

पीएम मोदी ने कहा कि वेदों और पुराणों को कलमबद्ध करने का काम यहां के नैमिषारण्य में हुआ था। हमारी गौरवशाली सिख गुरु परंपरा का भी यूपी से गहरा जुड़ाव रहा है। आगरा में ‘गुरु का ताल’ गुरुद्वारा आज भी गुरु तेगबहादुर जी की महिमा का, उनके शौर्य का गवाह है जहां पर उन्होंने औरंगजेब को चुनौती दी थी।

02:15 PM, 20-Oct-2021

यूपी ने सबसे अधिक प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि नई सड़कों, नए रेल मार्गों, नए मेडिकल कॉलेजों, बिजली और पानी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर का तेज गति से विकास हो पाता है। इसे सीएम योगी की पूरी टीम जमीन पर उतारकर दिखा रही है। यूपी के बारे में एक बात हमेशा कही जाती है कि ये एक ऐसा प्रदेश है जिसने देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री दिए। ये यूपी की खूबी है, लेकिन यूपी की पहचान को केवल इस दायरे में ही नहीं देखा जा सकता। यूपी को 6-7 दशकों तक ही सीमित नहीं रखा जा सकता।

विज्ञापन
02:12 PM, 20-Oct-2021

पीएम मोदी ने यूपी की तारीफ की

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में स्वच्छ भारत अभियान से लेकर कोरोना के विरुद्ध अभियान में देश ने लगातार अनुभव किया है। देश में प्रतिदिन औसतन सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। जब कानून का राज होता है, अपराधियों में डर होता है, तो विकास की योजनाओं का लाभ भी तेजी से गरीब, दलित, शोषित, पिछड़ों तक पहुंचता है।

02:10 PM, 20-Oct-2021

माफिया मांग रहे हैं माफी

पीएम मोदी ने कहा कि 2017 से पहले जो सरकार यहां पर थी, उसकी नीति थी- माफिया को खुली छूट, खुली लूट। आज योगी जी के नेतृत्व में यहां माफिया माफी मांगता फिर रहा है और सबसे ज्यादा दर्द भी माफियावादियों को हो रहा है। एक समय में उत्तर प्रदेश, देश के हर बड़े अभियान के लिए चुनौती मान लिया जाता था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के हर बड़े मिशन की सफलता में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।


 

विज्ञापन
02:09 PM, 20-Oct-2021

ग्रामीण इलाकों में समृद्धि का नया द्वार खोलेगी योजना

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक और योजना शुरू की है जो भविष्य में यूपी के ग्रामीण इलाकों में समृद्धि का नया द्वार खोलने वाली है। इस योजना का नाम है- पीएम स्वामित्व योजना। इसके तहत गांव के घरों की घरौनी यानि घरों का मालिकाना दस्तावेज देने का काम शुरु किया है।

02:07 PM, 20-Oct-2021

समाजवादी समाज को भूल गए: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि इन लोगों की पहचान समाजवादी की नहीं, परिवारवादी की बन गई है। इन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार का भला किया, समाज का और उत्तर प्रदेश का हित भूल गए।

02:01 PM, 20-Oct-2021

विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले कि डबल इंजन की सरकार, डबल ताकत से स्थितियों को सुधार रही है। वर्ना 2017 से पहले जो सरकार यहां थी, उसे आपकी दिक्कतों से, गरीब की परेशानी से कोई सरोकार नहीं था। लोहिया जी कहा करते थे कि कर्म को करूणा से जोड़ो, भरपूर करुणा से जोड़ो। लेकिन जो पहले सरकार चला रहे थे, उन्होंने गरीब के दर्द की परवाह नहीं की, पहले की सरकार ने अपने कर्म को, घोटालों से जोड़ा, अपराधों से जोड़ा।

01:58 PM, 20-Oct-2021

पीएम मोदी ने गरीबों का बढ़ाया हौसला

उन्होंने कहा कि जब मूल सुविधाएं मिलती हैं, तो बड़े सपनों को देखने का हौसला और सपनों को पूरा करने का जज्बा पैदा होता है। जब झुग्गी में रहने वालों को पक्का घर मिले, घर में शौचालय, बिजली, गैस का कनेक्शन हो, नल से जल आए, तो गरीब का आत्मविश्वास अनेक गुना बढ़ जाता है।

01:57 PM, 20-Oct-2021

युवा डॉक्टर बनने का अपना सपना होगा पूरा

पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने से आपको अब इलाज के लिए एक नई सुविधा मिल गई है। बिहार के सीमावर्ती इलाकों को भी इसका लाभ मिलेगा। यहां से अनेक युवा डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर पाएंगे।

01:53 PM, 20-Oct-2021

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट का उद्घाटन कर खुशी जाहिर की

पीएम मोदी ने कहा कि दिवाली और छठ पूजा बहुत दूर नहीं है। ये उत्सव और उत्साह का समय है। आज महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती भी है, इस पावन अवसर पर कनेक्टिविटी के, स्वास्थ्य के और रोजगार के सैकड़ों करोड़ के नए प्रोजेक्ट कुशीनगर को सौंपते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

01:46 PM, 20-Oct-2021

भोजपुरी में शुरू किया संबोधन

पीएम मोदी ने भोजपुरी में जनता को संबोधन कर नमस्कार किया। उन्होंने भोजपुरी में लोगों को बताया कि उन्होंने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है।

01:42 PM, 20-Oct-2021

कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज का हुआ लोकार्पण

पीएम मोदी ने कुशीनगर जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास व 180.66 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

01:34 PM, 20-Oct-2021

पीएम मोदी को मिला सम्मान

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम नरेंद्र मोदी को गौतम बुद्ध की मूर्तियां गिफ्ट कीं।

01:24 PM, 20-Oct-2021

मेडिकल कॉलेज का होगा शिलान्यास

थोड़ी देर में कुशीनगर जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास व 180.66 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

12:59 PM, 20-Oct-2021

पीएम मोदी ने श्रीलंका के मंत्री नमल राजपक्षे को किया सम्मानित

पीएम मोदी ने कुशीनगर में श्रीलंका के मंत्री नमल राजपक्षे से मुलाकात की और उन्हें भगवद गीता भेंट की।

12:40 PM, 20-Oct-2021

बुद्ध आज भी भारत के संविधान की प्रेरणा

पीएम मोदी ने कहा कि बुद्ध आज भी भारत के संविधान की प्रेरणा हैं, बुद्ध का धम्म-चक्र भारत के तिरंगे पर विराजमान होकर हमें गति दे रहा है। आज भी भारत की संसद में कोई जाता है तो इस मंत्र पर नजर जरूर पड़ती है- ‘धर्म चक्र प्रवर्तनाय’। भगवान बुद्ध ने कहा था- “अप्प दीपो भव”। यानी, अपने दीपक स्वयं बनो। जब व्यक्ति स्वयं प्रकाशित होता है तभी वह संसार को भी प्रकाश देता है। यही भारत के लिए आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा है। यही वो प्रेरणा है जो हमें दुनिया के हर देश की प्रगति में सहभागी बनने की ताकत देती है।
 

12:38 PM, 20-Oct-2021

क्लाइमेट चेंज की जाहिर की चिंता

पीएम ने कहा कि बुद्ध इसीलिए ही वैश्विक हैं क्योंकि बुद्ध अपने भीतर से शुरुआत करने के लिए कहते हैं। भगवान बुद्ध का बुद्धत्व है- sense of ultimate responsibility. आज जब दुनिया पर्यावरण संरक्षण की बात करती है, क्लाइमेट चेंज की चिंता जाहिर करती है, तो उसके साथ अनेक सवाल उठ खड़े होते हैं। लेकिन, अगर हम बुद्ध के संदेश को अपना लेते हैं तो ‘किसको करना है’, इसकी जगह ‘क्या करना है’, इसका मार्ग अपने आप दिखने लगता है।

 

12:35 PM, 20-Oct-2021

चीवर दान का मिलना सौभाग्य: पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि आज एक और महत्वपूर्ण अवसर है, भगवान बुद्ध के तुषिता स्वर्ग से वापस धरती पर आने का! इसीलिए, आश्विन पूर्णिमा को आज हमारे भिक्षुगण अपने तीन महीने का ‘वर्षावास’ भी पूरा करते हैं। आज मुझे भी वर्षावास के उपरांत संघ भिक्षुओं को ‘चीवर दान’ का सौभाग्य मिला है।

12:32 PM, 20-Oct-2021

अपने विचारों के धनी हैं बुद्ध: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि श्रीलंका में बौद्ध धर्म का संदेश, सबसे पहले भारत से सम्राट अशोक के पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा ले कर गए थे। माना जाता है कि आज के ही दिन ‘अर्हत महिंदा’ ने वापस आकर अपने पिता को बताया था कि श्रीलंका ने बुद्ध का संदेश कितनी ऊर्जा से अंगीकार किया है। इस समाचार ने ये विश्वास बढ़ाया था, कि बुद्ध का संदेश पूरे विश्व के लिए है, बुद्ध का धम्म मानवता के लिए है।

12:30 PM, 20-Oct-2021

पीएम मोदी ने दिया बुद्ध का ज्ञान

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बुद्ध का उपदेश इतना जीवंत है कि वह पूरे जीवन में काम आता है।

12:11 PM, 20-Oct-2021

बौद्ध भिक्षुओं का किया सम्मान

भगवान बुद्ध के निर्वाण मंदिर से पीएम मोदी अभिधम्म कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने वहां बौद्ध भिक्षुओं का सम्मान किया

12:07 PM, 20-Oct-2021

पीएम ने लगाया पेड़

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने भगवान बुद्ध से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने निर्वाण स्थली पर स्थित मंदिर में दर्शन किया। पीएम मोदी ने महापरिनिर्वाण मंदिर में पेड़ लगाए।

11:46 AM, 20-Oct-2021

पीएम मोदी ने किए भगवान बुद्ध के दर्शन

कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर में 'अभिधम्म दिवस' के अवसर पर पीएम मोदी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध के दर्शन किए।

11:35 AM, 20-Oct-2021

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया है। इसके बाद वह गुजरात के वडनगर और अन्य स्थलों से खुदाई की गई अजंता के चित्र, बौद्ध सूत्र सुलेख और बौद्ध कलाकृतियों की प्रदर्शनी में सम्मलित हुए। इस दौरान उन्होंने कला कृतियों की तारीफ की।

10:56 AM, 20-Oct-2021

हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर प्रोफेशनली चले, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है। ऐसा ही एक बड़ा रिफॉर्म डिफेंस एयरस्पेस को सिविल यूज के लिए खोलने से जुड़ा है। 

10:51 AM, 20-Oct-2021

कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है, इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरू भी हो चुकी है। 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है, भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
 

10:49 AM, 20-Oct-2021

कुशीनगर के बाद जेवर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं को यही बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी देश के पांच एयरपोर्ट पर 8 फ्लाइट शुरू की गई है ट्रेनिंग के लिए उद्योग से जुड़े नियमों को भी सरल किया गया है भारत द्वारा बनाए गए ड्रोन नीति भी कृषि से लेकर स्वास्थ्य ला पहुंचाएगा जीवन को बदलने वाली है। वाराणसी, लखनऊ, कुशीनगर के बाद जेवर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा

10:46 AM, 20-Oct-2021

गवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी यहां से बहुत दूर नहीं: पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी यहां से बहुत दूर नहीं है। कपिलवस्तु भी बिल्कुल पास में ही है। भगवान बुद्ध ने जहां पहला उपदेश दिया, वो पावन भूमि सारनाथ भी 100-150 किमी के दायरे में आ जाती है। 

10:36 AM, 20-Oct-2021

कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से सभी को लाभ होगा: मोदी

कुशीनगर के लोगों को यूपी के लोगों को पूर्वांचल पूर्वी भारत के लोगों को दुनिया भर के भगवान बुद्ध के अनुयायियों के कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत बधाई। साथियों भगवान खुशियों को विकसित करने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के निर्माण पर आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को सभी को लाभ मिलेगा। 

10:35 AM, 20-Oct-2021

देश सबका साथ सबका विकास कर रहा: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश सबका साथ सबका विकास कर रहा है साथियों कुशीनगर एयरपोर्ट दशकों की आशाओं का परिणाम है मेरी खुशी आज दोहरी है आध्यात्मिक जीवन के रूप में अपूर्व अप पूर्वांचल क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में पूरा होने के करीब है। कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए देश को बधाई। 

10:32 AM, 20-Oct-2021

पीएम मोदी बोले-कुशीनगर आस्था और प्रेरणा का केंद्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुशीनगर आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। कुशीनगर आज सीधे दुनिया से जुड़ गया है। सबके साथ प्रयास से देश का विकास हो रहा है। 

10:27 AM, 20-Oct-2021

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान लघु फिल्म दिखाई जा रही है। 

10:24 AM, 20-Oct-2021

हवाई चप्पल पहनकर सफर करने वाले लोगों के लिए यह तोहफा: योगी

लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट फंक्शनल था अब कुशीनगर भी फंक्शनल हो गया है। पीएम मोदी का हवाई चप्पल पहनकर सफर करने वाले लोगों के लिए यह तोहफा है। अयोध्या को भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 11 एयरपोर्ट पर काम जारी है। 
 

10:23 AM, 20-Oct-2021

पीएम मोदी ने कहा था दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया: योगी

सीएम योगी ने कहा कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। पीएम मोदी ने यूएन में कहा था कि दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया। उसी मार्ग पर पीएम मोदी चल रहे हैं। कुशीनगर बस सड़क ही नहीं वायु मार्ग से पूरे देश को जोड़ रहा है।
 

10:21 AM, 20-Oct-2021

पूर्वी यूपी में विकास की धारा: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री का का कुशीनगर की धरती पर स्वागत है। आज शरद पूर्णिमा का शुभ दिन है और वाल्मीकि जयंती भी है। ऐसे में आज के दिन पूर्वी यूपी को उड़ान की सौगात मिल रही है। पूर्वी यूपी में विकास की धारा बह रही है। 

10:18 AM, 20-Oct-2021

उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में 17 अन्य एयरपोर्ट बनाए जाएंगे: सिंधिया

केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ने कहा कि यह 9वां हवाई अड्डा है, उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में 17 अन्य एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। आज विकास की जिस गति से उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है, वही हाल देश का भी है। 

10:16 AM, 20-Oct-2021

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र की एक सभा में कहा था कि जो दूसरे देश युद्ध के लिए तैयार रहते हैं, भारत सदैव गौतम बुद्ध के रास्ते पर अग्रसर होता है। आज हमारे 54 करोड़ बौद्ध धर्म के भक्तों को ये कुशीनगर हवाईअड्डा समर्पित करने के लिए PM यहां उपस्थित हैं। 

10:12 AM, 20-Oct-2021

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की पीएम मोदी की तारीफ

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पूरे विश्व को वैभव कुटुंब का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट सभी बौद्ध धार्मिक को जोड़ेगा। इसका सारा श्रेय पीएम मोदी को जाता है। 18 दिसंबर को कुशीनगर को मुंबई और कोलकाता से जोड़ा जाएगा। दो साल पहले पीएम मोदी ने जो वादा किया था उसे सूद समेत विकास के रूप में लौटाया है।

10:09 AM, 20-Oct-2021

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया पीएम मोदी का स्वागत

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशीनगर में स्वागत किया। प्रधानमंत्री थोड़ी देर में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।

10:05 AM, 20-Oct-2021

विस्तारीकरण में 13 गांवों के किसानों ने दी जमीन

हवाई अड्डे के लिए भलुही मदारीपट्टी, बेलवा दुर्गा राय, बेलवा रामजस, नीबीडीह, शाहपुर, कुरमौटा, मिश्रौली, नरकटिया, पतया, पतईं, नंदाछपरा, नकहनी व खोराबर के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया। पहली बार किसानों को अपनी जमीन के लिए सरकारी मालियत की दर से चार गुना अधिक मुआवजा मिला। लिहाजा कई किसान खुद ही जमीन देने के लिए आगे आए।

10:05 AM, 20-Oct-2021
PM modi - फोटो : अमर उजाला।

बसपा शासनकाल में आया चर्चा में हवाई अड्डा

वर्ष 2008 में मुख्यमंत्री के तौर पर मायावती कुशीनगर आई थीं। अपने आध्यात्मिक गुरु एबी ज्ञानेश्वर से मिलकर लौटीं मायावती ने कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनवाने की घोषणा की। इसके लिए प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया। मंजूरी भी मिल गई, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। वर्ष 2012 में प्रदेश की सत्ता संभालते ही सपा सरकार ने मैत्रेय प्रोजेक्ट को लेकर तत्परता दिखाई। एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई। मैत्रेय प्रोजेक्ट के विरोध को देखते हुए एयरपोर्ट के लिए जमीन मिलना मुश्किल था, लेकिन तत्कालीन डीएम के प्रयासों से जमीन अधिग्रहण का काम जल्दी ही पूरा हो गया। 
 

09:51 AM, 20-Oct-2021
कुशीनगर में पीएम मोदी व सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर पहुंच गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। 

09:48 AM, 20-Oct-2021
कुशीनगर में पीएम मोदी व सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

1954 में कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ

ब्रिटिश हुकूमत में देवरिया-कुशीनगर का यह इलाका गन्ने की खेती के लिए जाना जाता था। तब यहां 13 चीनी मिलें स्थापित थीं। वर्ष 1946 में अंग्रेज अफसरों के आवागमन के लिए कसया के भलुही मदारीपट्टी गांव में एयरोड्रम का निर्माण हुआ था। हालांकि अंग्रेज इसका उपयोग नहीं कर पाए। वर्ष 1954 में कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें चीन, ताइवान, तिब्बत, थाईलैंड समेत बौद्ध अनुयायी देशों के प्रतिनिधियों और राष्ट्राध्यक्षों ने भी प्रतिभाग किया। 

09:41 AM, 20-Oct-2021

कुशीनगर में बोले पीएम मोदी: यूपी में पहले थी खुली छूट और लूट की नीति, अब माफी मांगता फिर रहा है माफिया

आजादी की पहली किरण की गवाह कसया की हवाई पट्टी (एयरोड्रम) 75 वें साल में अंतरराष्ट्रीय पहचान पाने जा रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट होगा। इतिहास में दर्ज होने वाली इस तारीख का हर व्यक्ति गवाह बनना चाहता है। वर्ष 1995 में हुए जीर्णोद्धार के ढाई दशक बाद अब जाकर इस एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू होगी। रोजगार के क्षेत्र में पिछड़े इस जिले के लोगों को पर्यटन से कारोबार की बड़ी उम्मीद है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें