11:36 AM, 03-Sep-2021
Sidharth Shukla Funeral Live: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, बारिश के बीच दी गई मुखाग्नि
सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को 40 साल के उम्र में निधन हो गया। वो टीवी के जाने माने अभिनेता थे। उनके यूं अचानक चले जाने से फैंस और उनके करीबियों को झटका लगा है। एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में सिद्धार्थ की बॉडी पर कोई भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनका परिवार उन्हें सुबह करीब साढ़े दस बजे कूपर अस्पताल लाया था। जांच में पता चला कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी।
ऐसा रहा था सिद्धार्थ का करियर
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस-13 के विजेता रहे थे। इसके अलावा वो 'जाने-पहचाने से', 'ये अजनबी' और 'लव यू ज़िंदगी', 'बालिका वधू' में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ ने टीवी शो 'बाबुल का अंगना छूटे ना' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।
दोपहर में होगा अंतिम संस्कार
कुछ देर में एक्टर का शव उनके ओशिवारा स्थित घर पर ले जाया जाएगा। पार्थिव शरीर को कुछ देर तक घर पर रखने के बाद 1 से 2 बजे के बीच उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर ही किया जाएगा। सिद्धार्थ के घर उनके करीबियों का जमावड़ा लग चुका है।