फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14 Live Updates: खत्म हुआ केबीसी 14 का आज का एपिसोड, कल फिर हॉटसीट पर दिखेंगे सूरत के बृज किशोर सिंह

Tue, 06 Sep 2022 10:48 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaun Banega Crorepati 14 Episode 23 Latest News in Hindi: बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना से रीकवर होने के बाद एक बार फिर केबीसी के मंच पर लौट चुके हैं। अभिनेता बीते लंबे समय से अपने इस शो के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, दर्शकों की इस शो को काफी पसंद करते हैं। आज इस शो का 23वां एपिसोड प्रसारित हुआ। आज के एपिसोड में कृष्णा दास ने जहां 12 लाख 50 हजार रुपये जीते तो वहीं बृज किशोर सिंह नौ सवालों का जवाब देकर अब तक एक लाख 60 हजार जीत चुके हैं और कल आगे का खेल जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
KBC 14 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते एपिसोड में जहां कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीत चुकीं मीराबाई चानू और निकहत जरीन नजर आई थी तो वहीं आज शो में कृष्णा दास अमिताभ के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे। साथ ही बिग बी की फिल्मों से जुड़ा मजेदार किस्सा भी सुनाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

पहला सवाल

शुरू हुआ आज का एपिसोड। एक हजार के लिए पहला सवाल- भारत में इनमें से किस वाहन में समान्यतः तीन पहिए होते हैं। सही जवाब है- ऑटो।

दूसरा सवाल

इनमें से किसमें अक्षर और नंबर दोनों होते हैं। सहीं जवाब है- पैन कार्ड

तीसरा सवाल

तीन हजार के लिए तीसरा सवाल- चित्र में दिखाए गए इस खाद्य पदार्थ को आप किस यूरोपीय देश के साथ जोड़ेंगे। सही जवाब है- फ्रांस

चौथा सवाल

प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक अपनी किस कला के लिए मशहूर हैं। सही जवाब है- रेत

पांचवा सवाल

इनमें से कौनसी नदी साउथ अमेरिका में है। इसका सही जवाब अमेजॉन है। इसी के साथ कृष्णा दास ने पहला पड़ाव पार कर लिया है।

छठवां सवाल

1930 के दशक में भारत में सुधारों पर चर्चा करने के लिए इनमें से क्या अंग्रेजों द्वारा आयोजित किए जाने वाली सभा का नाम है। सही जवाब है- राउंड टेबल

सातवां सवाल

ओडिशा पर्टयन के लोगो में कौन सा खेल दिखाई देता है, जिसका ओडिशा से गहरा रिश्ता है। इसका सही जवाब देने के लिए कृष्णा ने ऑडियंस पोल लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। जवाब देते हुए जनता के फैसले के साथ जाते हुए कृष्णा ने फील्ड हॉकी का चुनाव किया। 

आठवां सवाल

हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार इनमें से क्या कूटनीति में इस्तेमाल की जाने वाली पारंपरिक रणनीति का हिस्सा नहीं है। सही जवाब है-यज्ञ। इसके साथ ही कृष्णा दास ने 80 हजार रुपये जीत लिए हैं।

नौवां सवाल

ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत भारत ने साल 2021 में किस देश में हुई अशांति से बचकर भाग रहे लोगों की मदद की थी। सही जवाब है- अफगानिस्तान। इस सवाल के साथ ही कृष्णा दास ने एक लाख रुपये जीत लिए हैं। 

दसवां सवाल

'द ड्रीम ऑफ द रेव्यूलेशन' कौनसे राजनेता की जीवनी है, जिसने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था। सही जवाब है- जयप्रकाश नारायण। इस जवाब के साथ ही कृष्णा दास 3 लाख 20 हजार रुपये जीत चुके हैं।

11वां सवाल

कपिल देव के पहले टेस्ट में उनके एक बेहद तेज गेंद फेंकने पर क्रिकेटर सादिक मोहम्मद ने किस चीज मांग की थी। इसका जवाब देने के लिए कृष्णा ने 50-50 लाइफलाइन की मदद ली और सही जवाब देते हुए हेलमेट का चुनाव किया। 

12वां सवाल

इनमें से कौन-सा राज्य एक क्रेंद शासित प्रदेश की सीमा से नहीं लगता। इसका सही जवाब है- अरुणाचल प्रदेश। इसके साथ ही कृष्णा दास 12 लाख 50 हजार की इनाम राशि जीत गए हैं। 

13वां सवाल

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार इनमें से किस देश में दुनिया सबसे लंबी यात्रा परिचालन में है। इसका जवाब देने के लिए कृष्णा दास ने फोनो फ्रेंड लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। लेकिन जवाब साफ ना होने की वजह से उन्होंने खेल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, इसका सही जवाब ऑस्ट्रलिया है, जिसकी ट्रेन द घान (The Ghan) दुनिया में सबसे लंबी है।

बृज किशोर सिंह ने जीता फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड

कृष्णा दास के खेल छोड़ने के बाद शुरू हुआ फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड और सूरत, गुजरात के बृज किशोर सिंह ने यह राउंड जीत कर हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई।

पहला सवाल

अब पछताए होत क्या जब ___________ चुग गई खेत। इनमें से रिक्त स्थान पर कौनसा शब्द आएगा। सही जवाब है- चिड़िया

दूसरा सवाल

इनमें से क्या शरीर के ऊपरी हिस्से में पहना जाता है। सही जवाब है- कुर्ता

तीसरा सवाल

पंजाब के सीएम भगवंत मान मुख्यमंत्री बनने से पहले किस पेशे में थे। इसका सही जवाब है- कॉमेडी।

चौथा सवाल

महाभारत में किसने कर्ण को अंग का राजा नियुक्त किया था। सही जवाब है- दुर्योधन।

पांचवा सवाल

पश्चिमी घाट इनमें से किस राज्य ने होकर नहीं गुजरती। सही जवाब है- पश्चिम बंगाल

छटवां सवाल

इनमें से किस अभिनेता का अंतिम नाम भवनानी है।  इसका जवाब देने के लिए बृज किशोर ने ऑडियंस पोल लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। जनता के फैसले के साथ जाते हुए बृज किशोर ने सही जवाब रणवीर सिंह का चुनाव किया।

सातवां सवाल

एड बाद फिर शुरू हुआ आज का एपिसोड। 500 रुपये के भारतीय मुद्रा नोट पर किसके हस्ताक्षर देखने को मिलेंगे। सही जवाब है- आरबीआई गर्वनर

आठवां सवाल

हर साल दिसंबर के महीने में तानसेन समारोह आयोजित किया जाता है। सही जवाब है- ग्वालियर। इसके साथ ही बृज किशोर ने 80 हजार रुपये जीत लिए हैं। 
विज्ञापन

नौवां सवाल

जुलाई 2022 तक टेस्ट में ऐसी कौन-सी उपलब्धि इन तीन लोगों ने हासिल की है। इसका सही जवाब है- एक पारी में दस विकेट। नौवें सवाल के साथ ही शो में हूटर बज गया और इसी के साथ केबीसी 14 का 23वां एपिसोड खत्म हो गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें