अमिताभ बच्चन का हुआ जोरदार स्वागत
शुरू हुआ शो का 22वां एपिसोड। दर्शकों ने कोरोना को मात देकर लौटे अभिनेता अमिताभ बच्चन का किया जोरदार स्वागत।
मंच पर पहुंचीं मीराबाई और निकहत
केबीसी के मंच पर पहुंचीं मीराबाई चानू और निकहत जरीन। लोगों ने गर्मजोशी ने किया दोनों खिलाड़ियों का स्वागत।
निकहत ने सुनाई सफलता की कहानी
शो में पहुंचीं निकहत ने सुनाई अपनी सफलता की कहानी और पहली बार में ही कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने का अनुभव भी बताया।
पहला सवाल
इनमें से किस हिंदी वाक्यांश का अर्थ सम्मान बढ़ाना होता है। सही जबाव- सर ऊंचा करना।
दूसरा प्रश्न
इनमें से कौन से वस्त्र का अंग्रेजी नाम खेल में स्कोर बराबर हो जाने पर उपयोग किए जाने वाले शब्द से मिलता है। सही जवाब था- टाई। इस सवाल के जवाब के साथ ही मीराबाई और निकहत ने दो हजार रुपये जीत लिए।
अगला सवाल
इनमें से क्या खुबानी का मीठा मिठाई की मुख्य साम्रगी है। इसका सही जवाब इमेज ऑप्शन ए था। इस सवाल के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने पांच हजार रुपये जीत लिए हैं।
वेल्फेयर सोसाइटी को इमान राशि होगी दान
हैदराबाद रनर्स सोसाइटी और बोलने- देखने में असमर्थ बच्चों के लिए इनाम राशि दान करेंगी मीराबाई चानू और निकहत जरीन
दोनों खिलाड़ियों ने बताई अपने संघर्ष की कहानी
एड के बाद फिर शुरू हुआ आज का एपिसोड। अमिताभ बच्चन के पूछने पर मीराबाई चानू और निकहत जरीन ने बताई अपने संघर्ष की कहानी।
छठा सवाल
इनमें से कौनसा व्यायाम आमतौर पर पैरों को जमीन को छूएं बिना किया जाता है। इसका सही जवाब है- पुल अप।
सातवां प्रश्न
इन दोनों गानों के सिंगर कौन हैं, जिन्हें एक अभिनेता के रूप में भी जाना जाता है। सही जवाब है- सलमान खान। इस जवाब के साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने जीते 40 हजार रुपये।
आठवां प्रश्न
इनमें से किस रंग का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल एनर्जी सोर्सेस को दर्शाने के लिए किया जाता है। इस सवाल का जवाब देने के लिए मीराबाई और निकहत ने ऑडियंस पोल लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। दर्शकों के साथ जाते हुए दोनों खिलाड़ियों ने सही जवाब देते हुए ग्रीन ऑप्शन का चुनाव किया।
अमिताभ बच्चन ने रीक्रिएट किया अपना सीन
मीराबाई चानू की खास अपील पर अमिताभ बच्चन ने अपने मशहूर फिल्म अग्निपथ का फेमस सीन शो के मंच पर रीक्रिएट किया।
नौवां प्रश्न
'द सोल अ बटरफ्लाई' और 'किंग ऑफ द वर्ल्ड' किस खेल दिग्गज से संबंधित किताबें हैं। सही जवाब था- मोहम्मद अली
निकहत ने दिया बिग बी को अनोखा टास्क
विज्ञापन के बाद फिर शुरू हुआ आज का एपिसोड। निकहत ने बिग बी ने अपील की कि वह उनकी फिल्म शहंशाह के मशहूर डायलॉग को हैदराबादी स्टाइल में बोले। इसके बाद एक्टर ने निकहत की नकल कर टास्क पूरा किया।
दोनों खिलाड़ियोंं ने पार किया दूसरा पड़ाव
चित्र में दिखाई गई संरचनाएं आपको किस शहर में मिलेगी। इसका सही जवाब देते हुए दोनों खिलाड़ियों ने इस्तानबुल का चुनाव किया।
निकहत की कहानी सुन भावुक हुए लोग
शो के दौरान अपनी सफलता और संघर्ष की कहानी सुनाते हुए निकहत ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने पिता को श्रेय दिया, जिसे सुन वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया।
ग्यारहवां प्रश्न
मणिपुर के याओशांग फेस्टिवल में इनमें से कौनसा नृत्य पारंपरिक रूप से किया जाता है। सही जवाब है- थबल चौंगा। इस सवाल का जवाब देने के बाद मीराबाई और निकहत ने स्टेज पर अमिताभ बच्चन के साथ स्टेज पर इस नृत्य को भी किया।
बारहवां सवाल
इनमें से क्या भारतीय पुलिस सेवा के किसी भी अफसर की वर्दी के किसी भी रैंक के तमगे पर नहीं पाया जाता है। इस सवाल का जवाब देने के लिए खिलाड़ियोंने 50-50 लाइफलाइन ली और सही जवाब राष्ट्रीय ध्वज का चुनाव किया।
तेरहवां सवाल
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनने तक, कौनसी धार्मिक प्रतिमा दुनिया में सबसे ऊंची थी। इसका सही जवाब देने के लिए मीराबाई और निकहत ने फोनो फ्रेंड लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। इसका सही जवाब भगवान बुद्ध था।
फिर शुरू हुआ आज का एपिसोड
एड के बाद फिर शुरू हुआ केबीसी 14 का 22वां एपिसोड और शो के होस्ट बिग बी ने 10 नए कंटेस्टेंट का सभी से परिचय कराया और उनके साथ फास्टेस्ट फिंगर क्रॉस राउंड खेला।
कृष्णा दास ने जीता फास्टेस्ट फिंगर क्रॉस राउंड
फास्टेस्ट फिंगर क्रॉस राउंड जीतकर हॉटसीट पर पहुंचे कृष्णा दास और इसके साथ ही हूटर बज गया और इसी के साथ आज का एपिसोड खत्म हुआ।