हॉटसीट पर पहुंचे संदीप गोयल
शो का 21वां एपिसोड शुरू हो चुका है। शो शुरू होते ही अमिताभ ने फास्टेस्ट एंड फिंगर फर्स्ट राउंड खिलाया, जिसे जीतकर सबसे पहले संदीप गोयल ने हॉटसीट पर बैठने का मौका हासिल किया।
शुरू हुआ आज का खेल
आज का खेल शुरू करते हुए अमिताभ बच्चन ने पहला सवाल पूछा कि कपड़ धुलवाने के लिए आप किस स्थान पर जाएंगे। जिसका सही जवाब था धोबी।
दूसरा सवाल
2000 के लिए दूसरा सवाल पूछा गया कि इनमें से किस पेशे का व्यक्ति काम करते समय यह टोपी पहनता है। सही था शेफ।
तीसरा सवाल
3000 के लिए शो के होस्ट ने तीसरा सवाल पूछा कि इनमें से किसे धर्मपुत्र के नाम से जाना जाता है। सही जवाब था- युधिष्ठिर
5000 के लिए था ये सवाल
अगला सवाल- मोबाइल के संबंध में माइको यूएसबी लाइटनिंग और टाइप सी किस के प्रकार है। संदीप गोयल ने सही जवाब तेदे हुए कहा चार्जिंग पोर्ट और इसी के साथ 5000 की इनाम राशि भी अपने नाम कर ली।
पूरा हुआ पहला पड़ाव
पांचवा सवाल पूछते हुए अमिताभ ने कहा इनमें से क्या जापान और बांग्लादेश दोनों के झंडे में दिखाई देता है। इसका जवाब देने के लिए संदीप ने 50-50 लाइफलाइन की मदद ली।
सवाल का सही जवाब था- लाल डिस्क।
शुरू हुआ दूसरा पड़ाव
अगले पड़ाव का पहला सवाल पूछा कि इनमें से किस खेल में भारत के कम से कम एक पुरुष और महिला ने ओलंपिक पदल जीता है। सही जवाब था- कुश्ती। इसके साथ ही संदीप ने 20,000 हजार की इनाम राशि जीत ली है।
संदीप ने जीते 40 हजार
शो का सातवां प्रश्न था- एक कहानी के अनुसार, उनके कुछ दांत टूट जाने अवध के नवाब वाजिद अली शाह के लिए किस तरह का कबाव बनाया गया था। इस सवाल का जवाब देने के लिए संदीप ने ऑजियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। सही जवाब था- गलौटी कबाव।
आंठवे सवाल पर ली तीसरी लाइफ लाइन
आठवां सवाल- पश्चिम रेलवे मंडल और मध्य रेलवे मंडल दोनों का मुख्यालय किस शहर में हैं। इसका जवाब देने के लिए भी संदीप ने लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हुए फोनो फ्रेंड की मदद से अपने दोस्त को फोन किया।सवाल का सही जवाब देते हुए उन्होंने मुंबई का चुवान किया। इसके साथ ही संदीप ने 80 हजार रुपये जीत लिए।
नौवें सवाल हारे संदीप गोयल
नौवां सवाल पूछा गया कि किस क्रिकेटर को फिल्म 83 के इस सीन में घायल दिखाया गया है, जिसका किरदार आदिनाथ कोठारे ने निभाया है। इस सवाल का सही जवाब था- दिलीप वेंगसरकर था, हालांकि, क्रिस श्रीकांत जवाब देकर संदीप हार गए और सिर्फ 10 हजार की राशि ही अर्जित कर सके।
फिर शुरू हुआ फास्टेस्ट एंड फिंगर फर्स्ट राउंड
एड के बाद शो फिर से शुरू हुआ और अगले प्रतिभागी के चुनाव के लिए फिर शुरू हुआ फास्टेस्ट एंड फिंगर फर्स्ट राउंड।
दूसरा सवाल
इनमें से कौन खाद्य पदार्थ केसरिया रंग का होता है। सही जवाब था इमरती, जिसे छह लोगों ने सही बताया।
सौरभ शेखर बने आज के दूसरे प्रतिभागी
इनमें से कौन सा संस्थान भारत की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। सही जवाब था- केंद्र सरकार, जिसे सात लोगों ने चुना और सबसे तेज जवाब देकर सौरभ शेखर हॉट सीट पर आने वाले आज के दूसरे प्रतिभागी बने। सौरभ गुजरात से हैं और एक टेक्स्टाइल कंपनी में काम करते हैं।
एक हजार के लिए पहला सवाल
सौरभ शेखर के साथ शुरू हुआ पहला पड़ाव। पहला सवाल- आपको इनमें से किस स्थान पर एक रनवे मिलेगा। सही जवाब था- हवाई अड्डा।
दूसरा प्रश्न
एड के बाद फिर शुरू हुआ आज का एपिसोड। प्रचलित रूप से इनमें से किस मिठाई का आगरा से गहरा संबंध है। सौरभ ने सही जवाब देते हुए पेठा का चुनाव किया।
तीसरा सवाल
इनमें से एक क्या डिजिटल चित्र के एक हिस्से को काटने की प्रक्रिया होती है। सही जवाब है- क्रॉपिंग। इस जवाब के साथ ही सौरभ 3 हजार रुपये जीत गए हैं।
चौथा सवाल
सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी, इनमें से किस निर्देशक की फिल्में हैं। सौरभ से विकल्प स को चुनते हुए रोहित शेट्टी के नाम का चुनाव किया। इस सवाल के लिए उन्होंने चार हजार की राशि हासिल कर ली।
पांचवा सवाल
गणित में एक्स और वाई द्वारा चार विभाजित क्या कहलाते हैं। सही जवाब था- चर्तुभाग। इस सवाल के साथ ही सौरभ ने पहला पड़ाव पार करते हुए पांच हजार की राशि जीत ली।
छठा प्रश्न
चीन से भारत में प्रवेश करने के बाद और बंगाल की खाड़ी में गिरने से पहले ब्रह्मपुत्र नदी किस देश में बहती है। सही जवाब देने के लिए सौरभ ने 50-50 लाउफलाइन की मदद ली और बांग्लादेश का चुनाव किया।
सातवां सवाल
भगवान बुद्ध के जीवन से ये चरित्र कौन है। यह एक चित्र सवाल था, जिसका सही जवाब- अंगुलीमाल था, जिसके लिए उन्होंने 40 हजार का राशि जीत ली।
आठवां प्रश्न
इनमें से कौनसे खेल को पहली बार साल 2022 के राष्ट्र मंडल खेलों में शामिल किया गया। सही जवाब है- महिला क्रिकेट, जिसे चुनते हुए सौरभ ने 80 हजार की इनाम राशि अपने नाम की।
नौवां सवाल
इनमें से कौन 1990 के दशक में भारत के प्रधानमंत्री नहीं थे। इस सवाल का सही जवाब राजीव गांधी था। इस सवाल के साथ ही सौरभ ने एक लाख 60 हजार रुपये जीत लिए।
इस शुक्रवार का सवाल
इनमें से किस संगठन का मुख्यालय धरोहर भवन है। विकल्प- पुरातत्त्व सर्वे विभाग, निर्वाचन आयोग,भारतीय फिल्म प्रमारण बोर्ड
सौरभ से पार किया दूसरा पड़ाव
एक बार फिर एड का बाद शुरू हुआ कौन बनेगा करोड़पति का आज का एपिसोड। दूसरे पड़ाव का आखिरी सवाल- सत्य व्रत शास्त्री किस भाषा में ज्ञानपीठ अवॉर्ड जीतने वाले एक मात्र लेखक है। इस सवाल का जवाब देने के लिए सौरभ ने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। ऑडियंस के साथ जाते हुए सौरभ ने संस्कृत का चुनाव किया और तीन लाख 20 हजार की राशि जीत ली।
ग्यारहवां प्रश्न
पुर्तगाल के एंटोनियो गुटेरेस इनमें से कौन से संगठन के प्रमुख हैं। इस सवाल का सही जवाब देने के लिए सौरभ ने अपनी आखिरी लाइफ लाइन फोनो फ्रेंड का इस्तेमाल करते हुए अपने दोस्त को कॉल किया। सौरभ इस सवाल का जवाब देने से चूक गए और तीन लाख बीस हजार की राशि लेकर वापस लौट गए।
आज का एपिसोड हुआ खत्म
इसी साथ आज का एपिसोड खत्म हुआ। अब अगले हफ्ते सोमवार को कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वालीं मीराबाई चानू और निकहत जरीन हॉट सीट पर बैठ अमिताभ के सवालों का जवाब देती नजर आएंगी।