फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar Awards 2024 Live: अकादमी अवॉर्ड्स में 'ओपनहाइमर' का दबदबा, झटका 'बेस्ट पिक्चर' का ऑस्कर

Mon, 11 Mar 2024 07:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

96th Oscars Awards 2024 Live Updates: 96वें अकादमी पुरस्कारों पर दुनिया की नजर टिकी है। विजेताओं का एलान आज होने जा रहा है। अकादमी अवॉर्ड समारोह की शुरुआत हो चुकी है।
 
विज्ञापन
किलियन मर्फी, क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:54 AM, 11-Mar-2024

बेस्ट फिल्म बनी ओपनहाइमर
अकादमी अवॉर्ड्स में इस साल बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ओपनहाइमर को मिला है।

07:48 AM, 11-Mar-2024

बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर एमा स्टोन को
एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल का अवॉर्ड एमा स्टोन को मिला है। उन्हें यह अवॉर्ड पुअर थिंग्स के लिए मिला है।

07:34 AM, 11-Mar-2024

बेस्टर एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड किलियन मर्फी
ओपनहाइमर के लिए किलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला है। इसके अलावा डायरेक्टिंग श्रेणी में भी 'ओपनहाइमर' का दबदबा रहा। निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन को अवॉर्ड मिला है।
 

विज्ञापन
07:17 AM, 11-Mar-2024
बिली एलीश और फिनीस - फोटो : सोशल मीडिया

बार्बी को मिला ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड
ऑरिजनल सॉन्ग के लिए 'बार्बी' को अवॉर्ड मिला है। 'व्हाट वॉज आई मेड फॉर?' गाने के लिए बिली एलीश और फिनीस को अवॉर्ड मिला है। 
 

07:12 AM, 11-Mar-2024

ओपनहाइमर को ऑरिजनल स्कोर के लिए
ऑरिजनल स्कोर के लिए 'ओपनहाइमर' को अवॉर्ड मिला है। इसके लिए लुडविग गोरान्सन को ऑस्कर मिला है। मंच पर आकर उन्होंने माता-पिता का आभार जताया। 

विज्ञापन
07:02 AM, 11-Mar-2024

'साउंड' कैटेगरी में 'द जोन ऑफ इंट्रेस्ट' को ऑस्कर
टार्न विलर्स और जॉनी बर्न को 'साउंड' कैटेगरी में 'द जोन ऑफ इंट्रेस्ट' के लिए ऑस्कर मिला है।

06:46 AM, 11-Mar-2024

सिनेमैटोग्राफी के लिए 'ओपनहाइमर' को ऑस्कर
होयटे वैन होयटेमा को 'ओपनहाइमर' के लिए सिनेमैटोग्राफी के लिए ऑस्कर मिला है। एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए 'द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी सुगर' को ऑस्कर मिला है।
 
 

06:40 AM, 11-Mar-2024

'20 डेज इन मारियुपोल' बनी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री
बेस्ट डॉक्युमेंट्री का अवॉर्ड '20 डेज इन मारियुपोल' को मिला है। निशा पाहुजा की भारतीय डॉक्युमेंट्री रेस में पीछे रह गई।

 

06:35 AM, 11-Mar-2024

'द लास्ट रिपेयर शॉप' बनी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म
डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए 'द लास्ट रिपेयर शॉप' को ऑस्कर मिला है। 

06:25 AM, 11-Mar-2024
जेनिफर लेम - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर लेम को मिला ऑस्कर
जेनिफर लेम को फिल्म एडिटिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म 'ओपनहाइमर' के लिए मिला है।

06:21 AM, 11-Mar-2024
गॉडजिला माइनस वन - फोटो : सोशल मीडिया

विजुअल इफैक्ट्स कैटेगरी में 'गॉडजिला माइनस वन' जीती
जापानी फिल्म 'गॉडजिला माइनस वन' को विजुअल इफैक्ट्स कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है।

06:11 AM, 11-Mar-2024
रॉबर्ट डॉनी जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर रॉबर्ट डॉनी जूनियर को
रॉबर्ट डॉनी जूनियर को 'ओपनहाइमर' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

06:01 AM, 11-Mar-2024

पुअर थिंग्स का बोलबाला
ऑस्कर अवॉर्ड्स की रेस में फिलहाल 'पुअर थिंग्स' सबसे आगे चल रही है। अलग-अलग कैटेगरी में इसे तीन ऑस्कर अब तक मिल चुके हैं।

05:55 AM, 11-Mar-2024
'द जोन ऑफ इंट्रेस्ट' - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर  'द जोन ऑफ इंट्रेस्ट' को
इंटरनेशनल फीचर फिल्म  के लिए 'द जोन ऑफ इंट्रेस्ट' को ऑस्कर मिला है। यह एक एतिहासिक ड्रामा फिल्म है।

05:47 AM, 11-Mar-2024
हॉली वैडिंगटन - फोटो : सोशल मीडिया

'पुअर थिंग्स' को इस श्रेणी में भी
कॉस्ट्यूम डिजाइन कैटेगरी में 'पुअर थिंग्स' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर हॉली वैडिंगटन को अवॉर्ड मिला है।

05:40 AM, 11-Mar-2024
प्रोडक्शन डिजाइन के लिए पुअप थिंग्स को ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोडक्शन डिजाइन के लिए भी 'पुअर थिंग्स' ने जीता
मेकअप और हेयरस्टाइलिंग के अलावा प्रोडक्शन डिजाइन के लिए भी 'पुअर थिंग्स' ने ऑस्कर अवॉर्ड झटका है। 

05:37 AM, 11-Mar-2024
पुअर थिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

'पुअर थिंग्स' को मेकअप और हेयरस्टाइलिंग के लिए ऑस्कर
मेकअप और हेयरस्टाइलिंग के लिए 'पुअर थिंग्स' ने अवॉर्ड अपने नाम किया है। 

05:29 AM, 11-Mar-2024
कॉर्ड जेफरसन - फोटो : सोशल मीडिया

कॉर्ड जेफरसन को इस श्रेणी में अवॉर्ड

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'अमेरिकन फिक्शन' के लिए कॉर्ड जेफरसन को एडेप्टिड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इसका मुकाबला, बार्बी, ओपनहाइमर, पूअर थिंग्स और द जोन ऑफ इंट्रेस्ट से था।

05:22 AM, 11-Mar-2024
जस्टिन ट्रीट - फोटो : सोशल मीडिया

बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए जस्टिन ने मारी बाजी
'एनाटॉमी ऑफ ए फॉल' के लिए जस्टिन ट्रीट बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है।

05:22 AM, 11-Mar-2024

'द बॉय एंड द हेरॉन' बनी बेस्ट एनिमेटिड फीचर फिल्म
एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर 'द बॉय एंड द हेरॉन' को मिला है। फिल्म का निर्देशन हयाओ मियाजाकी और तोशियो सुजुकी ने किया है।

05:11 AM, 11-Mar-2024

'वॉर इज ऑवर' बनी बेस्ट एनिमेटिड शॉर्ट फिल्म
बेस्ट एनिमेटिड शॉर्ट फिल्म के लिए 'वॉर इज ऑवर' ने बाजी मारी है। 

05:01 AM, 11-Mar-2024

डा'वाइन जॉय
डा'वाइन जॉय रैंडोल्फ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। उन्हें 'द होल्डओवर्स' के लिए यह अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड पाकर डा'वाइन के आंसू छलक आए। उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया।

04:45 AM, 11-Mar-2024

सेलीन सोंग ने की 'पास्ट लाइव्स' पर बात
अवॉर्ड्स समारोह में ऑरिजनल स्क्रीनप्ले नॉमिनी सेलीन सोंग ने ऑस्कर एंबेसडर अमेलिया डिमोल्डेनबर्ग के साथ फिल्म 'पास्ट लाइव्स' को लेकर दिलचस्प बातें साझा कहीं। वे ब्लैक कलर के आउफिट में ऑस्कर अवॉर्ड्स में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

04:41 AM, 11-Mar-2024

आन्या टेलर-जॉय ने जताया उत्साह
आन्या टेलर-जॉय ने ऑस्कर एंबेसडर अमेलिया डिमोल्डेनबर्ग के सामने अपनी खुशी जाहिर की। वह काफी उत्साहित नजर आईं। 

04:37 AM, 11-Mar-2024

दूसरे नंबर पर  'पूअर थिंग्स' 
'ओपनहाइमर' के बाद दूसरे नंबर पर फिल्म 'पूअर थिंग्स' है। इस फिल्म को 11 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' 10 नॉमिनेशन के साथ तीसरे नंबर पर है। 

04:35 AM, 11-Mar-2024
ओपनहाइमर - फोटो : Social media

13 श्रेणियों में मिला है 'ओपनहाइमर' को नामांकन
हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स ऑस्कर्स में 23 कैटेगरी में अलग-अलग फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है। ऑस्कर्स 2024 में क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओपनहाइमर' रेस में सबसे आगे है। इस फिल्म को 13 कैटेगरी में नामांकन मिला है।

04:26 AM, 11-Mar-2024

पूरे शबाब पर रेड कार्पेट
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 का रेड कार्पेट पूरे शबाब पर है। समारोह में शिरकत कर रहे सितारे पोज देते नजर आ रहे हैं।

04:23 AM, 11-Mar-2024
नाटू नाटू - फोटो : social media

बीते वर्ष बुलंद रहा भारत का झंडा 
95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का झंडा खूब बुलंद रहा। एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। वहीं, भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता।

04:20 AM, 11-Mar-2024
जिमी किमेल - फोटो : सोशल मीडिया

जिमी किमेल कर रहे मेजबानी
इवेंट की शुरुआत ग्रैंड रेड-कार्पेट समारोह से हुई है। इसके बाद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस साल शो की मेजबानी जिमी किमेल करेंगे, जिन्होंने पिछले साल भी इस समारोह को होस्ट किया था। यह चौथी बार होगा जब जिमी किमेल इस अवॉर्ड शो को होस्ट करेंगे। 

04:18 AM, 11-Mar-2024
टू किल अ टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

यह भारतीय डॉक्यूमेंट्री है रेस में
इस बार भारतीय फिल्म तो रेस में नहीं है, लेकिन भारत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'टू किल अ टाइगर' ऑस्कर की रेस में शामिल है। इसका निर्देशन भारतीय मूल की निशा पाहुजा ने किया है।

04:07 AM, 11-Mar-2024

Oscar Awards 2024 Live: अकादमी अवॉर्ड्स में 'ओपनहाइमर' का दबदबा, झटका 'बेस्ट पिक्चर' का ऑस्कर

96वें अकादमी पुरस्कारों पर दुनिया की नजर टिकी है। विजेताओं का एलान आज होने जा रहा है। अकादमी अवॉर्ड्स को ही ऑस्कर अवॉर्ड कहा जाता है। इस समारोह का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हो रहा है, जिन्हें भारत में आज सोमवार को सवेरे चार बजे से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवॉर्ड्स का लाइव प्रसारण होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें