06:56 PM, 22-Jul-2022
अजय देवगन की फिल्म तन्हाजी-द अनसंग वॉरियर के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ''मैं तान्हाजी-द अनसंग वॉरियर के लिए 68वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने के लिए उत्साहित हूं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं, सबसे ज्यादा मेरी क्रिएटिव टीम, दर्शकों और मेरे प्रशंसकों का शुक्रिया। मैं अपने माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद के लिए उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। अन्य सभी विजेताओं को बधाई।''