फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, राकेश बापट और शमिता शेट्टी का हुआ ब्रेकअप

Wed, 27 Jul 2022 01:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Entertainment News Live Updates: ललित मोदी ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। वहीं एकता कपूर ने केआरके के इल्जामों को खारीज करते हुए 'एक विलेन रिटर्न्स' की स्क्रिप्ट को ओरिजनल बताया है। मनोरंजन जगत की इन्हीं छोटी-बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहिए हमारा लाइव ब्लॉग...
विज्ञापन
रणवीर सिंह, राकेश बापट-शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:46 AM, 27-Jul-2022

उर्फी के फोटोशूट पर उठे सवाल

रणवीर सिंह के खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज होने के बाद लोग उर्फी की तस्वीरों के बारे में सवाल कर रहे हैं कि उन्हें अश्लिल क्यों नहीं माना गया। इस पर उर्फी ने उन लोगों की जमकर क्लास लगाई है। पढ़िए पूरी खबर

12:00 AM, 27-Jul-2022

अनुपमा से हुई पारस कलनावत की छुट्टी

टीवी शो 'अनुपमा' में समर का किरदार निभा रहे पारस कलनावत के कॉन्ट्रैक्ट को टर्मिनेट कर दिया गया है। एक्टर ने बिना सूचना दिए 'झलक दिखला जा 10' शो साइन कर लिया था, जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस ने ये एक्शन लिया। पढ़िए पूरी खबर

11:57 PM, 26-Jul-2022

648 फीचर फिल्म और 755 लघु फिल्म होंगी बहाल

सरकार राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन (एनएफएचएम) के तहत 648 फीचर फिल्मों और 755 लघु फिल्मों को बहाल कर रही है। मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद को सूचित किया है।

विज्ञापन
10:13 PM, 26-Jul-2022

1 अगस्त से शूटिंग रोकेंगे तेलुगू निर्माता

तेलुगू निर्माताओं ने फैसला किया है कि वे 1 अगस्त 2022 से फिल्मों की शूटिंग रोकेंगे। इसके साथ ही वह कोरोना माहमारी के बाद से हो परेशानियों पर चर्चा करेंगे। 

09:37 PM, 26-Jul-2022

'द फैमिली मैन 2' के सेट पर मस्ती करते दिखे सितारे

'द फैमिली मैन' सीरीज का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। अमेजन प्राइम की ओर से शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पूरी कास्ट मस्ती करती नजर आ रही है।
 

विज्ञापन
09:05 PM, 26-Jul-2022

राकेश बापट और शमिता का हुआ ब्रेकअप

राकेश बापट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर अपने और शमिता शेट्टी के ब्रेकअप की जानकारी दी है। इसके साथ ही फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा है।

07:23 PM, 26-Jul-2022

खूंखार रोल में नजर आएंगे अपारशक्ति खुराना

अपारशक्ति खुराना कॉमेडी के बाद अब गंभीर भूमिका निभाते नजर आएंगे। अभिनेता सस्पेंस थ्रिलर मूवी 'धोखा राउंड दी कॉर्नर' फिल्म का हिस्सा हैं।  पढ़िए पूरी खबर...

06:33 PM, 26-Jul-2022

मौनी रॉय ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें

05:26 PM, 26-Jul-2022

पत्रलेखा के लिए राजकुमार राव का रोमांटिक पोस्ट

05:26 PM, 26-Jul-2022

कटरीना ने शेयर की वर्कआउट की तस्वीर

05:23 PM, 26-Jul-2022

आपने देखा आलिया का यह नया फोटोशूट?

03:54 PM, 26-Jul-2022

रणवीर सिंह का नया फोटोशूट

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों ही, अभिनेता ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरों में रणवीर के अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि, रणवीर को इन फोटोज की वजह से खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है। इन सबके बीच अब अभिनेता ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रणवीर सिंह का लुक देखने लायक है।  यहां देखिए तस्वीर

02:46 PM, 26-Jul-2022

कटरीना-विक्की को धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ कोर्ट ने उठाया सख्त कदम

01:30 PM, 26-Jul-2022

रणवीर सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में 'महिलाओं की भावनाएं आहत' करने जुर्म में रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। इतना ही नहीं, लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।

11:42 AM, 26-Jul-2022

सामने “पूजा मेरी जान” की पहली झलक

दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की ड्रामा फिल्म "पूजा मेरी जान" का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। मेकर्स ने फिल्म की झलक दिखाते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। यहां देखिए फिल्म की पहली झलक

11:10 AM, 26-Jul-2022

एकता कपूर ने केआके को दिया करारा जवाब

केआरके उर्फ कमाल आर खान ने एकता कपूर पर कोरियन स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया था, जिसका जवाब देते हुए एकता कपूर ने कहा, 'जो कोई भी इस स्क्रिप्ट को सुनेगा उसे यह पसंद आएगी। इसे किसी अन्य भाषा में नहीं बनाया गया है। मुझे नहीं पता कि मिस्टर केआरके कौन-सी कोरियन सीरीज देख रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि केआरके मुझे ज्यादा जानते हैं।'

10:43 AM, 26-Jul-2022

Entertainment News Live Updates: रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, राकेश बापट और शमिता शेट्टी का हुआ ब्रेकअप

ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए ललित ने ना सिर्फ ट्रोल को करारा जवाब दिया बल्कि मीडिया पर भी निशाना साधा है। कुछ मिनट पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में ललित मोदी ने एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें चार अलग-अलग खबरें दिखाई गई हैं। इन चार खबरों में से एक खबर ललित और सुष्मिता के रिलेशनशिप की भी है। पढ़िए खबर में क्या लिखा था...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें