फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava LIVE: बुखार आने के बाद अब कैसी है राजू की हालत? डॉक्टर्स ने कहा - जब तक होश नहीं आ जाता...

Wed, 14 Sep 2022 12:13 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Raju Srivastava Health Live Update: दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हुए राजू श्रीवास्तव को 34 दिन हो गए हैं। अब तक राजू को होश नहीं आया है। यूं तो राजू कई बार आंखें खोल चुके हैं, अपने बॉडी का मूवमेंट भी कर चुके हैं। लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक राजू को पूरी तरह होश नहीं आ जाता तब तक चिंता बनी रहेगी। पढ़िए अभी कैसी है राजू की हालत...
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:12 AM, 14-Sep-2022

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स भी चिंता जता रहे हैं। कल बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्वीट किया था।

11:38 PM, 13-Sep-2022

राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर आम लोग से लेकर उनका परिवार तक सभी प्रार्थना कर रहे हैं।

10:48 PM, 13-Sep-2022

ब्रेन में दिक्कत बरकरार
राजू श्रीवास्तव की हालत में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं है। उनके ब्रेन में दिक्कतें बरकरार है। 

विज्ञापन
09:45 PM, 13-Sep-2022

अभी नहीं हटेगा वेंटिलेटर
राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर से हटाने की बात पर डॉक्टर्स ने चुप्पी साध रखी है। डॉक्टर्स इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर हटाने को लेकर कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं। 

08:29 PM, 13-Sep-2022

डॉक्टर्स को सता रही चिंता
राजू श्रीवास्तव के होश में नहीं आने को लेकर डॉक्टरों के साथ-साथ परिवार के सदस्य भी चिंतित हैं। आगे चलकर भी वह होश में नहीं आए तो चिंता और बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
07:25 PM, 13-Sep-2022

ब्रेन की स्थिति में सुधार के बाद ही होंगे ठीक  ।    
राजू श्रीवास्तव का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक ब्रेन में हरकत नहीं होगी तब तक कॉमेडियन की हालत को ठीक नहीं माना जाएगा। आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं।  

06:26 PM, 13-Sep-2022

बॉडी मूवमेंट के बाद भी नहीं आया होश
राजू श्रीवास्तव पिछले 34 दिन से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। वह कईं बार अपनी आंखें खोल चुके हैं और उनकी  बॉडी में मूवमेंट भी हो रही है। लेकिन अभी भी कॉमेडियन को पूरी तरह होश नहीं आया है। 

05:23 PM, 13-Sep-2022

ऐसी धमकियों से हम नहीं डरने वाले है

कॉलकर्ता ने फोन पर कॉमेडियन के साथ अभद्रता की और फिर हिंदुत्व को बढ़ावा देने पर पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राजू श्रीवास्तव ने कॉल काट दिया था। इसके बाद राजू श्रीवास्तव ने बाकायदा एक वीडियो जारी करते हुए कहा था, 'ऐसी धमकियों से डरने वाले हम नहीं है।' 

05:00 PM, 13-Sep-2022

पाकिस्तान से आए थे धमकी भरे कॉल

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को बीते साल भी पाकिस्तान से धमकी भरे कॉल आए थे। उन्हें व्हॉट्सएप कॉल पर पाकिस्तान के नंबर से धमकी मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को मंदिर और हिंदुत्व की बात करने को लेकर यह धमकी दी गई थी।

04:00 PM, 13-Sep-2022

बढ़ाई गई थी राजू की सुरक्षा

राजू को कॉल पर किसी ने कहा था कि वह अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान पर जोक क्रैक न करें, अन्यथा वह अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे। शुरुआत में कॉमेडियन को लगा कि यह किसी ने मजाकिया कॉल किया है। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने जांच में पाया कि यह कॉल पाकिस्तान से था। इसे देखते हुए राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

03:00 PM, 13-Sep-2022

राजू को मिली थी धमकी

मगर, दाऊद को राजू का अंदाज पसंद नहीं आया था। वर्ष 2010 में राजू श्रीवास्तव को इसके लिए एक धमकीभरा कॉल आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेडियन को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

01:46 PM, 13-Sep-2022

ऐसे है राजू का अंदाज

राजू श्रीवास्तव अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह आसपास के माहौल पर सटीक व्यंग्य करते हैं तो निर्जीव वस्तुओं पर भी कायदे से कटाक्ष करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, उनकी कॉमेडी के निशाने पर अंडरवर्ल्ड और डॉन दाऊद इब्राहीम तक रहे। 

12:44 PM, 13-Sep-2022

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट

अभिनेता ने लिखा, हम वास्तव में अभिनेता, स्टैंड अप कॉमेडियन किंग, उत्कृष्ट, स्व-निर्मित आदमी, एक बहुत ही अच्छे इंसान राजू श्रीवास्तव के बारे में चिंतित चिंतित हैं, कोई भी कल्पना कर सकता है कि उनकी पत्नी और परिवार को किस आघात से गुजरना पड़ रहा है। यह बहुत निराशाजनक है कि वह एक महीने से अस्पताल में हैं। अगर डॉक्टर/अस्पताल उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर एक बुलेटिन जारी करेंगे तो काफी मदद होगी। आशा और प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द ही इससे बाहर आ जाएं। हर कोई उनके सुचारू रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।

for a month now, at this young age with no positive response coming in. Appreciate, if the doctors/hospital would issue a fresh bulletin on his health status. Hope,wish & pray that he comes out of it soon. Everybody is praying for his smooth recovery. 🙏

— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 10, 2022

11:40 AM, 13-Sep-2022

लोकसभा सांसद ने जताई चिंता

राजू की सेहत से जुड़ा अपडेट न मिलने पर न केवल उनके फैंस बल्कि लोकसभा सांसद और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी परेशान हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई थी।

11:03 AM, 13-Sep-2022

डॉक्टर्स क्यों नहीं दे रहे कोई जवाब?

वेंटिलेटर हटाने को लेकर एम्स के आधिकारियों ने कोई बयान जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत की वजह से डॉक्टर्स अभी कुछ कह नहीं पा रहे हैं। 

10:30 AM, 13-Sep-2022

आखिर कब हटेगा वेंटिलेटर?

राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर सपोर्ट से कब हटाया जाएगा? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। डॉक्टर्स ने भी इस सवाल पर चुप्पी साध रखी है।

10:00 AM, 13-Sep-2022

फीजियोथेरेपी का ले रहे सहारा

मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राजू के बड़े भाई ने यह जानकारी दी थी कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद राजू ने तीन बार आंखें खोली हैं। हालांकि, अभी तक ब्रेन ने काम करना शुरू नहीं किया है। डॉक्टर्स का कहना है कि ब्रेन के अपरहेड में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए न्यूरा फीजियोथेरेपी का सहारा ले रहे हैं।

09:22 AM, 13-Sep-2022

Raju Srivastava LIVE: बुखार आने के बाद अब कैसी है राजू की हालत? डॉक्टर्स ने कहा - जब तक होश नहीं आ जाता...

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अब तक होश नहीं आया है। डॉक्टर्स को इसी बात की चिंता सता रही है। हाल ही में मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान डॉक्टर्स ने कहा कि जब तक राजू जी को होश नहीं आता तब तक चिंता बनी रहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें