फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava Health Live: राजू श्रीवास्तव के लिए परिवार ने रखी पूजा, दिया बड़ा अपडेट

Sat, 20 Aug 2022 03:30 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Raju Srivastava Health Update Live News in Hindi: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत फिलहाल ठीक है। वह अब भी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार की रात राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन के प्रशंसकों को उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया था। उन्होंने कहा, हालांकि राजू अभी भी अस्पताल में हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि उनके प्रशंसकों का आशीर्वाद उन तक पहुंच रहा है। सुनील पाल ने भी कॉमेडियन की हालत के बारे में जानकारी दी है...पढ़िए...
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:24 PM, 20-Aug-2022

कैसी है राजू की तबीयत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है। उनका इंफेक्शन कम हो रहा है। आज परिवारवालों ने कॉमेडियन की अच्छी सेहत के लिए पूजा रखी है।

02:55 PM, 20-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव ने उतारी थी लालू प्रसाद की नकल

राजू भैया के निराले अंदाज को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी पसंद करते हैं। जितना राजू श्रीवास्तव लालू यादव को पसंद करते हैं उतना ही लालू यादव राजू श्रीवास्तव को। राजू श्रीवास्तव की हालत इन दिनों सही नहीं है, ऐसे में उनके तमाम कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उन्ही में से एक वीडियो है, जिसमें राजू श्रीवास्तव लालू प्रसाद यादव के सामने ही उनकी नकल उतार रहे हैं। यहां देखिए वीडियो

01:45 PM, 20-Aug-2022

खतरे से बाहर हैं राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए शेखर सुमन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा, "राजू का नवीनतम अपडेट यह है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। सबसे अच्छे डॉक्टर, न्यूरो सर्जन उनका इलाज कर रहे हैं और चीजें बेहतर दिख रही हैं। मुझे लगता है कि राजू की अपनी इच्छा लड़ने की है और हमारी सामूहिक प्रार्थना सुनी जा रही है। हर हर महादेव"।

12:20 PM, 20-Aug-2022

गजोधर भैया फाइटर हैं

विज्ञापन
11:52 AM, 20-Aug-2022

गेट वेल सून

11:09 AM, 20-Aug-2022

प्रभु, उन्हें ठीक कर दो

एक फैन ने लिखा, मुझे हमारे असली लाफ्टर किंग के लिए बुरा लग रहा है। प्रभु, उन्हें ठीक कर दो प्लीज।

10:16 AM, 20-Aug-2022

जारी है प्रार्थनाओं का दौर

फैंस लगातार राजू श्रीवास्तव के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'राजू श्रीवास्तव जी आप बहुत अच्छे कॉमेडियन और एक्टर हैं। आपने पूरी दुनिया को हंसाया है। मेरी भगवान से यही विनती है कि आप जल्दी से जल्दी तैयार हो जाएं और एक बार फिर भारत के लोगों को खूब हंसायें।'

09:40 AM, 20-Aug-2022

दीपू श्रीवास्तव बोले- शर्मनाक

दीपू श्रीवास्तव ने गजोधर भइया के बारे में अफवाहें फैलाने वाले को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि लोग क्लिक्स बढ़ाने के चक्कर में ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक है। 

09:09 AM, 20-Aug-2022

दीपू श्रीवास्तव ने कहा..

राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने कहा, मेरे भाई को सर्वोत्तम संभव स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। 'बॉम्बे से लेकर गोवा तक' के चिकित्सा पेशेवरों  की सर्वश्रेष्ठ टीम की देखरेख में राजू श्रीवास्तव ठीक हो रहे हैं।

08:31 AM, 20-Aug-2022

Raju Srivastava Health Live: राजू श्रीवास्तव के लिए परिवार ने रखी पूजा, दिया बड़ा अपडेट

आज सुबह सुनील पाल ने अपने दोस्त और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडिया जारी कर कहा, हमारी दुआएं काम कर रही हैं, बहुत अच्छे संकेत मिल रहे हैं। जल्द लौटेंगे कॉमेडी किंग राजू भाई। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें