फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava Health LIVE Update: कार्डियो और न्यूरो कर रहे राजू का इलाज, दो हफ्ते बाद होश में आने की उम्मीद

Mon, 22 Aug 2022 11:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Raju Srivastava Health Update: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अभी भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने बाद राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका स्वास्थ्य कई उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन की हालत अब भी गंभीर है। उनका इलाज नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:41 PM, 22-Aug-2022

फैंस राजू श्रीवास्तव की सेहत के लिए कामना कर रहे हैं। उनके लिए दुआ और पूजा पाठ भी हो रही है। 

09:31 PM, 22-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव का इलाज कार्डियोलॉजी और न्यूरो विभाग मिलकर कर रहा है। राजू को 12 दिन से अब तक होश नहीं आया हैं, उनको लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया है। एम्स के डॉक्टर अब भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि उनका ब्रेन ऑक्सीजन के सहारे धीमे-धीमे अपनी नई सेल्स का निर्माण कर खुद को थोड़ा ठीक कर पाएगा। चूंकि ये प्रक्रिया बेहद धीमी होती है, इसलिए होश में आने में अभी दो हफ्ते से ज्यादा का समय भी लग सकता है।

07:13 PM, 22-Aug-2022

कॉमेडी की वजह से एक बार राजू श्रीवास्तव को अंडरवर्ल्ड से धमकी भी मिल चुकी है। साल 2010 में जब राजू श्रीवास्तव ने दाऊद इब्राहिम को लेकर जोक सुनाया था, तब पाकिस्तान से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद गजोधर भैया ने इन धमकियों का बेबाकी से जवाब दिया था और कहा था- कनपुरिया हैं, अपने दम पर बने हैं, हम डरने और विचलित होने वाले नहीं हैं। 

विज्ञापन
06:02 PM, 22-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव का करीब 27 दिन पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मौत की बात कर रहे हैं। इस वीडियो में राजू कह रहे हैं- जीवन में सबको इस तरह का काम करना चाहिए कि जब भी यमराज आए तो वो भी आपको लेकर जाते समय कहे कि आप भैंस पर बैठ जाइए। जीवन ऐसा होना चाहिए कि यमराज खुद पैदल चलने लगे, लेकिन आपको भैंस पर बैठाकर ले जाए।
 

05:11 PM, 22-Aug-2022

राजू श्रीवास्तव के परिवार वाले उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कॉमेडियन के लिए बड़े भाई जो कि दिल्ली में रहते हैं वो अपनी पत्नी के साथ उनकी सेहत के लिए विशेष पूजा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
04:19 PM, 22-Aug-2022

राजू से नहीं मिल पाईं उनकी पत्नी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू का ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल बढ़ गया है। उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को आईसीयू में उनके पास जाने से रोक दिया गया है क्योंकि डॉक्टर नहीं चाहते कि किसी भी प्रकार के संक्रमण की वजह से राजू की हालत खराब हो।

03:37 PM, 22-Aug-2022

राजू के लिए 24 घंटे अहम

राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि एम्स के डॉक्टर्स का कहना है कि कॉमेडियन की हालत नाजुक है और उनके लिए अगले 24 घंटे काफी अहम है। 

02:23 PM, 22-Aug-2022

अस्पताल ने उठाया सख्त कदम

अस्पताल कर्मियों ने उस शख्स से पूछताछ की और राजू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईसीयू के बाहर गार्ड तैनात कर दिए हैं। अब बिना अनुमति किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। 

02:22 PM, 22-Aug-2022

राजू के रूम में पहुंचा अनजान शख्स

एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक अनजान शख्स राजू श्रीवास्तव के रूम में पहुंच गया। और आईसीयू के अंदर कॉमेडियन के साथ सेल्फी लेने लगा। शख्स को देख हर कोई घबरा गया और कॉमेडियन की सुरक्षा के लिए चिंतित हो गया।

01:30 PM, 22-Aug-2022

हर दिन हो रहा है सुधार

प्रशांत का कहना है कि तीन दिन पहले ब्रेन में आई सूजन की वजह से चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब हर दिन राजू की सेहत में कुछ न कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। इसलिए यहां विशेष पूजा कराई जा रही है।

01:00 PM, 22-Aug-2022

परिवार वालों ने क्या कहा?

राजू के भाई काजू के साले प्रशांत ने मीडिया हाउस से बातचीत में कहा, हम लोग राजू के लिए विशेष पूजा करा रहे हैं। हम चाहते हैं कि भगवान राजू पर कृपा करें और उन्हें फिर से ठीक कर दें।

12:22 PM, 22-Aug-2022

पांच दिनों तक चलेगी पूजा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजू के भाई के घर पिछले दो दिनों से पूजा चल रही है। यह विशेष पूजा पांच दिनों तक चलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई ब्राह्मणों द्वारा भगवान की विधि विधान से पूरी आस्था के साथ पूजा कराई जा रही है। इस पूजा में राजू के सभी भाई, उनकी पत्नी शिखा और उनके बच्चे शामिल होकर भगवान से राजू को जल्द स्वास्थ्य करने की प्रार्थना कर रहे हैं।

12:01 PM, 22-Aug-2022

घर पर हो रही विशेष पूजा

दिल्ली में राजू के बड़े भाई के घर में विशेष पूजा कराई जा रही है। बता दें कि राजू की अच्छी सेहत के लिए कॉमेडियन के परिवारवालों के साथ-साथ उनके फैंस तक सब दुआएं कर रहे हैं।

11:10 AM, 22-Aug-2022

राजू की पत्नी ने कहा था..

इससे पहले राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने भी कहा था कि कॉमेडियन की हालत स्थिर है। शिखा ने पीटीआई से बात-चीत के दौरान कहा था, "वह स्थिर हैं। डॉक्टर उसका अच्छा इलाज कर रहे हैं। राजू जी एक फाइटर हैं और वह वापस आएंगे। हमें आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं की जरूरत है।”

10:28 AM, 22-Aug-2022

पढ़िए शेखर सुमन का ट्वीट

09:30 AM, 22-Aug-2022

Raju Srivastava Health LIVE Update: कार्डियो और न्यूरो कर रहे राजू का इलाज, दो हफ्ते बाद होश में आने की उम्मीद

राजू श्रीवास्तव के परिवार वालों ने कॉमेडियन के स्वास्थ्य की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, शेखर सुमन के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उनके अंग अब काम कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, "उसके अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि वह अब भी बेहोश हैं, डॉक्टर्स का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है। महादेव की कृपा है। हर हर महादेव (sic)।"

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें