बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनी सना मकबूल। सना ने नैजी को पछाड़कर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है। विजेता बन सना काफी भावुक भी नजर आई हैं।
अनिल कपूर के पास आए दोनों फाइनलिस्ट। अब जल्द ही होस्ट इस सीजन के विनर की घोषणा करने वाले हैं। फैंस विजेता की अनाउंसमेंट सुनने के लिए काफी उत्साहित हैं।
अब नैजी और सना सुल्तान घर की लाइटें बंद कर घर से बाहर आ गए हैं और अनिल कपूर के पास स्टेज पर पहुंच गए हैं। अब कुछ ही पलों में दर्शकों को शो का विनर मिल जाएगा।
बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और कृतिका मलिक की डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब जल्द ही दर्शकों को इस शो का विनर भी मिल जाएगा।
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में नैजी और सना मकबूल की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब प्रतियोगियों ने एक-दूसरे को चिट्ठी लिखकर अपनी दिल की बात कही है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के प्रतियोगियों को घर के लोगों ने टैग दिया है। इस दौरान लोग हर प्रतियोगी को अलग-अलग टैग देते नजर आए हैं।
बिग बॉस ओटीटी से साई केतन बाहर हो गए हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने एक टास्क के दौरान अभिनेता का एलिमिनेशन घोषित किया है। अब सना मकबूल, रणवीर शौरी और नैजी के बीच कांटे की टक्कर है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में स्त्री 2 की कास्ट पहुंचीं है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने फिल्म से जुड़ी कहानी भी साझा की है और प्रतियोगियों को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अतंरगी सीन भी देखने को मिला है। सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच इमोशनल रोमांटिक सीन भी शूट किया गया है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के पूर्व प्रतियोगियों ने एक दूसरे को लेकर खास बातें की हैं। सदस्यों ने एक दूसरे को खास टैग दिया है, जिसकी फैंस खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
कृतिका मलिक हुईं घर से बाहर
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले से कृतिका मलिक का सफर खत्म हो गया है। वही, अब प्रतियोगी अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत रहे हैं।
पायल मलिक ने रोकर कहा- तलाक का फैसला गलत था
विशाल और अरमान की तीखी बहस के बीच पायल मलिक ने रो रोकर कहा कि उनका फैसला गलत था और उन्हें तलाक नहीं लेना था।
बिग बॉस ओटीटी 3 में फिर आमने सामने आए अरमान मलिक और विशाल पांडे। दर्शकों ने दोनों को देख फिर ली चुटकी। घरवालों के सामने दोनों की जुबानी जंग देख दर्शक खूब मजे ले रहे हैं।
शिवानी ने कृतिका पर शिकंजा साधते हुए कहा कि उन्हें फिनाले में नहीं होना चाहिए। दीपक चौरसिया ने भी शिवानी की बात पर सहमति जताई है।
घरवालों ने एक-दूसरे के लिए लिखा खास मैसेज
बिग बॉस ओटीटी 3 में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के लिए खास मैसेज पढ़ रहे हैं। वही, अनिल कपूर ने फाइनलिस्ट को अपने घरवालों से बात करने का अवसर दिया।
फिनाले में भी अनिल कपूर ने साधा कृतिका पर शिकंजा। अभिनेता ने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि कृतिका फिनाले में पहुंच पाएंगी। अभिनेता की यह बात सुन सभी लोग हंसने लगते हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में रणवीर शौरी नए लुक में नजर आए है, उन्होंने अपनी दाढ़ी उड़ा दी है। इस पर अनिल कपूर ने अभिनेता से पूछा कि आखिर दाढ़ी क्यों उड़ी दी है?
बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत हो चुकी है और अनिल कपूर ने शो की शुरुआत कर दी है। शो के एक्स कंटेस्टेंट्स भी फिनाले में शामिल हुए हैं। अनिक कपूर हर घर वाले से बात करते नजर आ रहे हैं।
घरवालों से मिले प्रतियोगी
बिग बॉस ओटीटी 3 के सदस्य अब अपने घरवालों से मिले हैं। घर के कंटेस्टेंट्स अपने घरवालों को देखकर काफी भावुक हुए हैं और घर में बिताए पलों को के बारे में बता रहे हैं।
परफॉर्मेंस ने लगाया चार-चांद
फिनाले से पहले मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें नैजी, कृतिका मलिक और अरमान मलिक तीनों थिरकते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका डांस परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रहा है।
कुछ ही देर में शुरू होगा फिनाले
अब कुछ ही पलों में बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले शुरू हो जाएगा। अब हर कोई शो की ट्रॉफी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
मेकर्स ने हाल ही में, एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ ग्रैंड फिनाले की झलक देखने को मिली हैं। इसमें देखा जा सकता है कि सीजन 3 के सभी कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया है और वह गेस्ट के तौर पर बैठे हैं।
अरमान ने नैजी को किया सपोर्ट
पिछले दिनों अरमान मलिक ने रणवीर शौरी को विनर बताया था और कहा था कि वह रणवीर को ट्रॉफी उठाते देखना चाहते हैं। वहीं, अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नैजी को विनर बनते देखना चाहते हैं।
फैंस ने लगाया अनुमान
बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले एक्स पेज बिग बॉस तक में एक ट्वीट शेयर किया गया, जिसमें बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 ग्रैंड फिनाले का अपडेट शेयर किया गया है। इसमें लिखा गया, साई केतन राव पांचवे स्थान पर एविक्ट हो गए हैं । कृतिका मलिक चौथे स्थान पर एविक्ट हुई हैं।
फिनाले से पहले होगा एलिमिनेशन राउंड
बिग बॉस ओटीटी 3 के आखिरी राउंड यानी कि फिनाले से पहले एलिमिनेशन राउंड भी होगा। खबरों की मानें तो रणवीर शौरी और साई केतन के नाम निष्कासन के लिए सामने आ रहे हैं। कथित कौर पर वह दोनों आखिरी राउंड में शामिल नहीं होंगे।
बिग बॉस ओटीटी 3 के शो में स्त्री 2 की कास्ट देखने को मिली है। फिनाले से पहले मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया है, जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव होस्ट अनिल कपूर के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।
रणवीर शौरी के नाम पर लग रही मुहर?
'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले से पहले X पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है और फैंस अनुमान लगाने लगे कि इस सीजन का विनर कौन बन सकता है। निया शर्मा समेत कई सितारे रणवीर शौरी के नाम पर मुहर लगा रहे हैं।
स्त्री 2 का होगा धमाल
आज फिनाले की रात है, जिसमें स्त्री 2 स्टार कास्ट राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर धमाल मचाने पहुंचेंगे। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का सफर शुक्रवार को पूरा हो रहा है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में साई केतन राव अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर चार-चांद लगाएंगे। मेकर्स ने फिनाले का प्रोमो जारी किया है।
शो का हालिया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें मेजबान अनिल कपूर अपनी फिल्म जुग जुग जियो गाने 'नाच पंजाबन' पर शो में एंट्री करते दिख रहे हैं।
द खबरी के मुताबकि, टॉप 5 में बाहर होने वाली सबसे पहली कंटेस्टेंट्स कृतिका मलिक होंगी, उसके बाद साई केतन एविक्ट हो होंगे। यही नहीं, तीसरे कंटेस्टेंट रणवीर शौरी होंगे, जिनका निष्कासन होगा।