11:01 PM, 13-May-2025
पायल कपाड़िया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पायल कपाड़िया बतौर जूरी सदस्य कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई हैं। ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने कहा, 'मैं बहुत उत्साहित हूं। यहां प्रदर्शित फिल्मों को देखना एक प्रिवलेज है'।पायल कपाड़िया ने आगे कहा, 'एक फिल्म मेकर होने के नाते यही है कि फिल्में देखी जानी चाहिए। मैं अभी दो फिल्मों पर काम कर रही हूं। इसमें दो अलग-अलग किरदार हैं। अभी मेरे पास एक्सप्लोर करने को काफी कुछ है'।