ओडिशा के बालासोर में लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम और आखिरी चरण के मतदान से पहले सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च निकाला।
तमिलनाडु के नागपट्टिनम में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के. अन्नामलाई ने सिक्कल श्री सिंगारवेलावर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
, पश्चिम के बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा, 'हारना तय है इसलिए ममता बनर्जी EVM पर ठिकड़ा फोड़ रही हैं। उनकी नौटंकी अभी से शुरू हो गई है।'
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया, 'अरविंद केजरीवाल जी ने कहा है कि उन्हें बहुत गंभीर बीमारी है और मैं इस बात से सहमत हूं। उन्हें बहुत गंभीर बीमारी है वो है झूठ बोलने की बीमारी जिससे वो बाज नहीं आ रहे हैं। उनको पता था उन्हें जाना है लेकिन जानबूझकर अपने बुजुर्ग मां-बाप का नाम लेकर सहानुभूती लेने की कोशिश करना अपनी चोरी और अपने भ्रष्टाचार को छुपाना है।'
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को होने वाले मतदान के लिए चंडीगढ़ में मतदान कर्मियों को ईवीएम के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
पीएम मोदी की साधना को लेकर विपक्ष की टिप्पणियों पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत लंबा चुनाव अभियान किया है और हर बार चुनाव अभियान करने के बाद वे अध्यात्म और ध्यान से जुड़ते हैं... जिस पर विपक्ष के लोगों को बवाल मचाने की जरूरत नहीं है... क्या प्रधानमंत्री हर काम इनसे(विपक्ष) पूछ कर करेंगे?... ये हैरानी की बात है... उन्हें(विपक्ष) अपनी कमियां ढूंढनी चाहिए... वे क्यों हार रहे हैं और पीएम मोदी क्यों '400 पार' जा रहे हैं, इस पर विचार-विमर्श करना चाहिए..."
एनसीपी एससीपी सांसद और बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने अहिल्याबाई होल्कर जयंती 2024 पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बालासोर जिला मजिस्ट्रेट आशीष ठाकरे ने कहा, 'बालासोर संसदीय क्षेत्र में कुल 1913 बूथ हैं। हमने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। 243 से अधिक महत्वपूर्ण बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। हमारे पास 22 CAPF कंपनियां हैं, जिन्हें पूरे जिले में व्यापक रूप से तैनात किया गया है। हीट वेव के मद्देनजर पोलिंग बूथों पर विशेष व्यवस्था की गई है।'