फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Election Result: 'INDIA' को मिला बहुमत, CM हेमंत सोरेन जीते, JMM ने 34 सीटों पर हासिल की जीत

Sat, 23 Nov 2024 09:15 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Jharkhand Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Live: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए गए। चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा पर भरोसा जताया। इंडिया गठबंधन में शामिल झामुमो ने 34 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा 21 सीटें जीत सकी। जानिए झारखंड के मतगणना के लाइव अपडेट्स
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:12 PM, 23-Nov-2024

झारखंड में मतगणना पूरी, झामुमो ने जीतीं 34 सीटें

झारखंड में मतगणना पूरी हो गई है। यहां पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 34 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस ने 16, आरजेडी ने चार, सीपीआई एम ने दो सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा ने 21, आजसू ने एक, लोजपा रामविलास ने एक, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने एक, जनता दल यूनाइटेड ने एक सीट पर जीत हासिल की। 

09:09 PM, 23-Nov-2024

लोगों ने कांग्रेस और झामुमो पर भरोसा जताया: विक्रमार्क

झारखंड में कांग्रेस पर्यवेक्षक और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि यह कांग्रेस और जेएमएम दोनों के लिए एक बड़ी जीत है। झारखंड के लोगों ने कांग्रेस पार्टी और जेएमएम नेतृत्व पर विश्वास किया। 

08:41 PM, 23-Nov-2024

सबसे कम अंतर से जीते आजसू प्रत्याशी

झारखंड विधानसभा चुनाव में आजसू प्रत्याशी निर्मल महतो ने सबसे कम अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने 231 वोटों से कांग्रेस के जय प्रकाश भाई पटेल को हराया। 

विज्ञापन
08:27 PM, 23-Nov-2024

झामुमो कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर

झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर सीएम हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए हरमू चौक पर पोस्टर लगाए। 

07:20 PM, 23-Nov-2024

इंडिया गठबंधन को मिला बहुमत

झारखंड में इंडिया गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। यहां पर झामुमो 31, कांग्रेस 15, आरजेडी ने चार सीटों पर जीत प्राप्त कर ली है। झारखंड में सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन के लिए 41 सीटें जीतना जरूरी है। 

विज्ञापन
06:53 PM, 23-Nov-2024

झामुमो ने जीतीं 28 सीटें

झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 28 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी छह सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है और पांच पर बढ़त बनाए है। इसके अलावा कांग्रेस 11 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ ही पांच पर बढ़त बनाए है। 

 

05:51 PM, 23-Nov-2024

सीएम सोरेन ने जनता का किया धन्यवाद

झारखंड के सीएम और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मैं सभी समुदायों के लोगों और राज्य के सभी किसानों, महिलाओं और युवाओं को बहुमत के साथ वोट देने और इस चुनाव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उन सभी नेताओं को भी धन्यवाद देता हूं जो मैदान में थे और लोकतंत्र की ताकत को लोगों तक ले गए। हम पूरे परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही घोषित किए जाएंगे। उसके बाद हम आगे का फैसला लेंगे। इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। मैं आप सभी को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 


 

05:45 PM, 23-Nov-2024

जनता ने हेमंत पर जताया भरोसा : कल्पना

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि ये सरकार अबुआ सरकार है। ये सरकार झारखंड की जनता की सरकार है। जनता ने हेमंत सोरेन पर अपना अटूट विश्वास जताया है। हेमंत जिस तरह पहले एक बेटे के तौर पर, एक भाई के तौर पर झारखंड की सेवा कर रहे थे, अब आने वाले समय में वो उससे भी ज्यादा मेहनत करेंगे।

05:27 PM, 23-Nov-2024

हेमंत सोरेन ने दर्ज की जीत

बरहेट सीट से चुनाव लड़ रहे झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 39 हजार वोटों से गमलियाल हेम्ब्रम को हराया है।

05:05 PM, 23-Nov-2024

झामुमो प्रत्याशी ने की पुर्नमतगणना की मांग

सरायकेला से झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गणना में हुई गलती हुई है। गणेश महाली ने 61 नंबर बूथ से 210 नंबर बूथ तक में गलती होने का आरोप लगाया है। 

04:55 PM, 23-Nov-2024

कांग्रेस ने पांच और आरजेडी ने एक सीट पर हासिल की जीत

कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जबकि एक सीट पर आरजेडी प्रत्याशी को जीत मिली है। 

04:49 PM, 23-Nov-2024

भाजपा ने चार सीटें जीतीं

भाजपा ने बरही सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं धनबाद में राज सिन्हा और बाघमर्रा में शत्रुघ्न महतो जीते हैं। 

04:47 PM, 23-Nov-2024

लुईस मरांडी की जीत

झामुमो ने 14 सीट पर जीत हासिल कर ली है। जामा सीट पर लुईस मरांडी पांच हजार वोटों से जीत गईं हैं। वह हाल ही में भाजपा से झामुमो में शामिल हुईं थीं। मनोहरपुर से जगत मांझी, चक्रधरपुर से सुखराम ओराओन जीते हैं। 

04:28 PM, 23-Nov-2024

बेरमो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

बेरमो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने जीत हासिल की है। उन्होंने जेएलकेएम के जयराम महतो को 29 हजार वोट से हराया। 

04:24 PM, 23-Nov-2024

टुंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हार

टुंडी सीट पर झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने 25 हजार वोट से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार महतो को हराया। 

04:16 PM, 23-Nov-2024

झामुमो ने 10 सीट जीती

झामुमो ने तीन और सीट पर जीत हासिल की है। दुमका सीट पर हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन 14 हजार वोटों से विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के सुनील सोरेन को हराया। इसके अलावा खारस्वान में दशरथ गगरई ने 32 हजार वोटों से भाजपा के सोनाराम बोदरा को हराया। वहीं भगवनाथपुर सीट पर झामुमो के अनंत प्रताप देओ ने 21 हजार वोटों से भाजपा के भानु प्रताप शाही को हराया। 

04:13 PM, 23-Nov-2024

कांग्रेस ने लोहरदगा सीट पर जीत हासिल की

कांग्रेस ने लोहरदगा सीट पर जीत हासिल कर ली है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर ओराओन ने आजसू की नेरू शांति भगत को 34 हजार वोटों से हराया है। 
 

04:04 PM, 23-Nov-2024

मंत्री बेबी देवी की हार, जयराम महतो ने छीनी डुमरी सीट

डुमरी सीट पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम महतो ने जीत हासिल की है। उन्होंने झामुमो सरकार में मंत्री बेबी देवी को 10 हजार वोटों से हराया है। 

03:59 PM, 23-Nov-2024

झामुमो के पाले में गईं सात सीटें

झामुमो ने सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। दो और सीटों पर झामुमो नेताओं ने जीत पाई है। लिटीपारा सीट पर हेमलाल मुर्मू ने 26 हजार और महेशपुर सीट पर स्टीफन मरांडी ने 61 हजार वोटों से विजय पाई है। 

03:51 PM, 23-Nov-2024

भाजपा ने पहली सीट जीती

झारखंड में भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की है। सिमरिया सीट पर पार्टी के प्रत्याशी कुमार उज्ज्वल 111906 वोट पाकर विजयी बने हैं। उन्होंने झामुमो के मनोज कुमार चंद्रा को चार हजार वोटों से हराया है। 

03:48 PM, 23-Nov-2024

बच्चों से गले मिलकर हेमंत सोरेन ने मनाई खुशी

झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने पार्टी को बढ़त मिलने पर बच्चों के साथ खुशी मनाई है। एक्स पर अपने बच्चों से गले मिलते हुए उन्होंने फोटो साझा किए। उन्होंने पोस्ट में लिखा मेरी शक्ति। हेमंत सोरेन बरहेट सीट से उम्मीदवार हैं और 31 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

03:42 PM, 23-Nov-2024

झामुमो ने तीन और सीटें जीतीं

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तीन और सीटें जीत ली हैं। गोमिया, चाईबासा और मझगांव सीट पर झामुमो प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर ली है। अब झामुमो के पांच सीटों पर हासिल कर ली है। पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है। गोमिया से योगेंद्र प्रसाद 36 हजार, चाईबासा से दीपक बिरुआ 64 हजार और मझगांव से निरल 59 हजार वोट से जीते हैं। 

03:17 PM, 23-Nov-2024

झामुमो ने दो सीटें की अपने पाले में

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चंदनकियारी और टोरपा विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर ली। 

03:13 PM, 23-Nov-2024

एक सीट पर जीती सीपीआईएमएलएल

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) के चंद्रदेव महतो ने सिंदरी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। करीब 3448 वोटों के अंतर से जीते हैं। 

03:01 PM, 23-Nov-2024

जीत के बाद चाय की चुस्की लेते दिखाई पड़े दीपक बिरुआ

झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस दौरान राज्य सरकार में मंत्री दीपक बिरुआ चाय की चुस्की लेते हुए नजर हुए। दीपक बिरुआ चाय चाईबासा से चुनाव भारी अंतर से चुनाव जीत रहे हैं।

02:50 PM, 23-Nov-2024

Jharkhand Chunav Result: ढुल्लू महतो के समर्थक और पुलिस आपस में भिड़े

धनबाद से सांसद ढुल्लू महतो के समर्थक और पुलिस आपस में भिड़ गए हैं। दरअसल पुलिस और उनके समर्थकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद ये स्थिति उत्पन्न हुई है।

02:45 PM, 23-Nov-2024

धनबाद में झामुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू

धनबाद में मतगणना स्थल पर एलईडी स्क्रीन पर लोगों भीड़ लग गयी है। वहीं, झामुमो और कांग्रेस समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं, रागिनी सिंह को जीत की ओर आगे बढ़ते देख बीजेपी कार्यकर्ता भी उत्साहित है।

02:37 PM, 23-Nov-2024

झारखंड में तेजस्वी यादव का जादू सिर पर चढ़कर बोला: मृत्युंजय तिवारी

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर कहा, 'जो हमें उम्मीद थी उस हिसाब से परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए हैं। इसकी समीक्षा की जाएगी। इनके कारणों का पता किया जाएगा कि कहां चूक हुई... हालांकि ठीक बगल में यानी झारखंड में तेजस्वी यादव का जादू सिर पर चढ़कर बोला। राजद के 6 में से 5 उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। उपचुनाव में जो सरकार होती है उसे लाभ मिलता है... हम इसका बदला 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में लेंगे... बिहार में भी INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी ये तय है।'

02:36 PM, 23-Nov-2024

जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने बेरमो सीट जीती

 कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले इंडिया के उम्मीदवार कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने बेरमो सीट जीत ली है।

02:30 PM, 23-Nov-2024

Jharkhand election result 2024: संताल में झामुमो कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू

संताल परगना में झामुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते नजर आ रहे हैं।

02:30 PM, 23-Nov-2024

Jharkhand election result 2024: डुमरी में जयराम महतो ने बेबी देवी को पछाड़ा

डुमरी विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन सरकार की मंत्री और झारखंड टाईगर जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी वोटों की गिनती में पीछे चल रहीं हैं। 14 राउंड की गिनती के बाद जयराम महतो ने बेबी देवी पर करीब 2500 वोटों की बढ़त बना ली है।

02:30 PM, 23-Nov-2024

झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर 16 हजार से अधिक मतों से पीछे

गढ़वा जिले की गढ़वा विधानसभा सीट पर 10 राउंड की मतगणना के बाद झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर 16,346 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने उन पर बड़ी बढ़त बना ली है। समाजवादी पार्टी के गिरिनाथ सिंह को 3,341 वोट ही मिले हैं।

02:03 PM, 23-Nov-2024

झारखंड में जो नतीजा आया है उसे हम स्वीकार करते: गिरिराज सिंह

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'झारखंड में जो नतीजा आया है उसे हम स्वीकार करते हैं। लोकतंत्र की यही खासियत है... उत्तर प्रदेश और बिहार में जनता ने तेजस्वी यादव, लालू यादव और अखिलेश यादव का सूपड़ा साफ कर दिया है।'

01:37 PM, 23-Nov-2024

जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "NDA की जो आंधी शुरू हुई थी वो अपने पूरे उरूज़ पर है उसमें कोई कमी नहीं आई है। वहीं कांग्रेस की जो गिरावट है वो भी अपने धरातल पर है। उसमें भी कोई कमी नहीं आई है।"

01:23 PM, 23-Nov-2024

पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा 51 सीटों पर बढ़त लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

01:03 PM, 23-Nov-2024

Jharkhand election result 2024: महागठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार किया

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में 81 में से 50 सीटों पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है (JMM 30, कांग्रेस 14, राजद 4, CPI(ML)(L)2) भाजपा के नेतृत्व वाला NDA 29 सीटों पर आगे है (भाजपा 27, AJSUP 1, LJPRV 1)

12:34 PM, 23-Nov-2024

Jharkhand election result 2024: हम गलतियों पर करेंगे चर्चा: सीटी रवि

झारखंड चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता सी.टी. रवि ने कहा, 'झारखंड में हम जीत हासिल कर सकते है और हम किस वजह से पीछे रह गए हम इस पर चर्चा करेंगे। जो गलती हुई है हम उसे सुधार लेंगे।'

12:27 PM, 23-Nov-2024

Jharkhand election result 2024: उपचुनावों पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी: सुकांत मजूमदार

केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "उपचुनावों पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। अभी तक केवल एक दौर पूरा हुआ है, इसलिए टिप्पणी नहीं करना बेहतर है। मुझे लगता है कि दो सीटों, तालडांगरा और मदारीहाट में, हम कड़ी टक्कर दे सकते हैं..."

12:10 PM, 23-Nov-2024

Jharkhand Election Result: कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए: कल्पना

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा, "...मतगणना अभी भी जारी है। जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए... 23 तारीख का इंतजार सबने किया है और 2 से 3 घंटों की प्रतीक्षा और कीजिए... झारखंड की जनता ने, हमारे बड़े-बुजुर्गों ने, हमारे युवा साथियों ने विकास का रास्ता चुना है..."

11:37 AM, 23-Nov-2024

Jharkhand election result 2024: रांची में 4 में से 3 पर हमारी बढ़त बनी हुई है: गुलाम अहमद मीर

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, 'यहां (झारखंड) पर 20 चरण की मतगणना होनी है। कहीं पर हम छोटे मार्जिन से पीछे भी हैं और कहीं हम आगे हैं। दो से तीन बजे तक इंतजार करना चाहिए क्योंकि अभी मतगणना बाकी है। हम लगातार कह रहे हैं कि हमारी(JMM-कांग्रेस) गठबंधन की सरकार ने बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की... उसकी प्रतिक्रिया चुनाव प्रचार के दौरान भी दिखाई दी और अभी भी दिखाई दे रही है... रांची में 4 में से 3 पर हमारी बढ़त बनी हुई है... कम से कम हम 6 अन्य सीटों पर बढ़त बनाएंगे।'

11:07 AM, 23-Nov-2024

Jharkhand Chunav Result: हेमंत की वापसी के संकेत, पत्नी कल्पना सोरेन पीछे

झारखंड में इंडिया ब्लॉक बहुमत पार कर गया है। गठबंधन 51 सीटों पर आगे हैं। हेमंत सोरेन सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से लगभग 4500 वोटों से पीछे चल रही है। वहीं, एनडीए गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य दो सीटों पर आगे है।

10:52 AM, 23-Nov-2024

Jharkhand Election Result: कल्पना आठ हजार वोटों से पिछड़ीं

झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी हो रही है, लेकिन पत्नी कल्पना अपनी सीट पर आठ हजार वोटों से पिछड़ गई हैं। 

10:42 AM, 23-Nov-2024

कांग्रेस नेताओं ने रांची में की बैठक

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 में से 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य के लिए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राज्य के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरू और पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने मतगणना जारी रहने के दौरान रांची में बैठक की।

10:34 AM, 23-Nov-2024

'रुझान अच्छे आ रहे हैं और मार्जिन लगातार बढ़ता दिख रहा'

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "रुझान परिणामों में बदलेंगे। रुझान अच्छे आ रहे हैं और मार्जिन लगातार बढ़ता दिख रहा है... चाहे किसानों के कर्ज माफ करने की बात हो या 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की, उसका परिणाम दिखाई दे रहा है... भाजपा ने बार-बार ऐसी राजनीति करने की कोशिश की है, जब जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को जेल भेजकर सरकार का बहुमत लूटने की कोशिश की। हमने भाजपा द्वारा किए गए सभी प्रयासों को खत्म करने का काम किया है। अगर भविष्य में भी कोई ऐसी कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।"

10:21 AM, 23-Nov-2024

इंडिया गठबंधन 46 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार- महागठबंधन 46 सीटों (जेएमएम 27, कांग्रेस 11, राजद 6, सीपीआई (एमएल) (एल) 2) पर आगे चल रहा है। एनडीए 25 सीटों (बीजेपी 23, एजेएसयूपी 1, जेडीयू 1) पर आगे है। जेएलकेएम 1 पर आगे चल रही है। अन्य और निर्दलीय 1 पर आगे है।

 

10:11 AM, 23-Nov-2024

जनता को टुकड़े-टुकड़े गैंग वाली पार्टियां नहीं चाहिए: तरुण चुघ

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, 'शुरुआती रुझान बता रहे हैं कि बीजेपी गठबंधन महाराष्ट्र में 200 का आंकड़ा पार करेगा और झारखंड में बीजेपी गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। ये जनादेश स्पष्ट है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिलाओं के लिए जो काम उन्होंने शुरू किया है उस पर जनता ने आर्शीवाद दिया है...जनता ने ये भी स्पष्ट किया है कि उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग वाली पार्टियां नहीं चाहिए।'

09:55 AM, 23-Nov-2024

Jharkhand Chunav Result: इंडिया गठबंधन 38 सीटों पर आगे

झारखंड के रुझानों में एनडीए और इंडिया के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। एनडीए गठबंधन 36 सीटों पर आगे चल रहा है तो इंडिया गठबंधन 38 सीटों पर आगे है।

09:52 AM, 23-Nov-2024

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार- महागठबंधन 15 सीटों (जेएमएम 5, कांग्रेस 5, राजद 3, सीपीआई (एमएल) (एल) 2) पर आगे चल रहा है। एनडीए 10 सीटों (बीजेपी 7, एजेएसयूपी 3) पर आगे है। जेएलकेएम 1 पर आगे चल रही है। अन्य और निर्दलीय 1 पर आगे है।

09:27 AM, 23-Nov-2024

रुझानों में NDA ने फिर बनाई लीड

शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन फिर से सरकार बनाने के करीब है। वह 43 सीटों पर आगे चल रही हैं जबकि इंडिया गठबंधन 33 सीटों पर आगे है। 

 

09:25 AM, 23-Nov-2024

शासन स्थापित होगा और इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा: कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता

झारखंड विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा, 'यह जीत या हार के बारे में नहीं है, बल्कि जनता की सेवा के बारे में है। मुझे विश्वास है कि यहां 'लोगों द्वारा, लोगों का और लोगों के लिए' शासन स्थापित होगा और इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा... मैं (एग्जिट पोल)को भ्रामक और दुष्प्रचार मानता हूं।'

09:22 AM, 23-Nov-2024

झारखंड के शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वापसी हो गई है। झामुमो 38 तो भाजपा 36 सीटों पर आगे चल रही है। 

08:57 AM, 23-Nov-2024

भाजपा और झामुमो के बीच कड़ी टक्कर

रुझानों में भाजपा और झामुमो के बीच कड़ी टक्कर है। यहां दोनों पार्टियां 30-30 सीटों पर आगे चल रही हैं। जबकि अन्य का खाता भी खुल गया है।  

08:50 AM, 23-Nov-2024

झारखंड में NDA की सरकार भारी बहुमत से बनेगी: सीपी सिंह

मतगणना पर भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह ने कहा, "हमें उम्मीद है कि हम जीतेंगे। झारखंड में NDA की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। परिवर्तन होना ही होना है।"

08:38 AM, 23-Nov-2024

दोनों ही जगहों पर NDA की सरकार बनने जा रही: शहजाद पूनावाला

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगहों पर पीएम मोदी के नेतृत्व से भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पिछले 2.5 वर्षों में जिस तरह से महाराष्ट्र की सरकार ने लगातार वहां की जनता, गरीब कल्याण, किसानों का सम्मान और महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है और दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी के नाम पर केवल महाविभाजन अघाड़ी दिखा... दोनों ही जगहों पर NDA की सरकार बनने जा रही है... जिस तरह से नतीजे आने से पहले ही EVM पर सवाल उठाए जा रहे हैं उसी से पता चल जाता है कि वहां पर अपनी हार को लेकर अभी से चिंता शुरू हो चुकी है।'

08:36 AM, 23-Nov-2024

Jharkhand election result live: झामुमो नौ सीटों पर आगे

रुझानों में भाजपा 20+ सीटों पर आगे है। जबकि झामुमो नौ सीटों पर आगे चल रही है। 

08:30 AM, 23-Nov-2024

हेमंत सोरेन शुरुआती रुझान में आगे

बरहेट सीट से हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। 

08:26 AM, 23-Nov-2024

शुरुआती रुझान में एनडीए 13 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि इंडिया गठबंधन भी छह सीटों पर आगे है।  

08:12 AM, 23-Nov-2024

Jharkhand chunav result: जानें कौन कितनी सीटों पर आगे

शुरुआती रुझान में एनडीए छह सीटों पर आगे चल रही है। जबकि इंडिया गठबंधन भी तीन सीटों पर आगे है।  

08:07 AM, 23-Nov-2024

झारखंड में रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में एनडीए चार सीटों पर आगे चल रही है। 

08:07 AM, 23-Nov-2024

भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की मतगणना के दिन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही हैं।

08:02 AM, 23-Nov-2024

jharkhand election result live: साढे़ आठ बजे से EVM की मतगणना शुरू होगी

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने मतगणना की तैयारियों पर कहा, 'मतगणना से संबंधित जो भी तैयारियां की जानी थीं वो सभी पूरी कर ली गई हैं... 8 बजे से पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो जाएगी और 8.30 बजे से EVM की मतगणना शुरू होगी।'

07:49 AM, 23-Nov-2024

Jharkhand election result: भाजपा की ही अधिकांश विधानसभाओं में जीत होगी: चंपई सोरेन

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा, 'भाजपा की ही अधिकांश विधानसभाओं में जीत होगी। इस बात में कोई किंतु-परंतु नहीं है। सरकार भी भाजपा-NDA गठबंधन की ही बनेगी। चुनाव प्रचार के समय से ही संकेत मिल चुके थे... भाजपा गठबंधन के पक्ष में मतदान हुआ है।'

07:18 AM, 23-Nov-2024

NDA गठबंधन की सरकार बनेगी: बाबू लाल मरांडी

झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने कहा, 'सरकार को लेकर हम आश्वस्त है। ये चुनाव के बाद हमने भूस्तर के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि झारखंड में इस बार 51+ सीटें बीजेपी और NDA गठबंधन को मिलेगा। NDA गठबंधन की सरकार यहां बनेगी।'

07:03 AM, 23-Nov-2024

झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। रांची में JMM प्रमुख शिबू सोरेन के आवास के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि राज्य में अभी JMM के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में है।

07:02 AM, 23-Nov-2024

झारखंड में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर का नजारा

06:59 AM, 23-Nov-2024

कुल 1211 उम्मीदवारों ने अपना सियासी भाग्य आजमाया

झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 1211 उम्मीदवारों ने अपना सियासी भाग्य आजमाया। इनमें मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो जैसै कई चर्चित चेहरे भी हैं। 

06:19 AM, 23-Nov-2024

05:47 AM, 23-Nov-2024

Jharkhand Election Result: 'INDIA' को मिला बहुमत, CM हेमंत सोरेन जीते, JMM ने 34 सीटों पर हासिल की जीत

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानभा के लिए इस बार दो चरणों में मतदान कराए गए। 13 और 20 नवंबर को मतदाताओं ने उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया। आज मतगणना होनी है। मतों की आधिकारिक गिनती से पहले एग्जिट पोल में झारखंड में सत्ता परिवर्तन की संभावना व्यक्त की गई है। चूंकि इन नतीजों का सीधा प्रभाव राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा, ऐसे में परिणाम पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। विपक्षी गठबंधन (INDIA ब्लॉक) के सामने झारखंड में सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है।

सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी
बता दें कि झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत गठबंधन सरकार है। उसके सामने भाजपा की चुनौती है। हरियाणा चुनाव की तर्ज पर झारखंड में (दो फीसदी अधिक वोटिंग) भी लोकसभा चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ है। ऐसे में सबकी नजरें आठ बजे से शुरू होने वाली वोटों की गिनती पर टिकी है। मतगणना में सबसे पहले डाक से मिले मतों की गिनती होगी और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गणना की जाएगी। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि 81 सदस्यीय विधानसभा में किस दल को बहुमत मिलेगा या सबसे बड़ी पार्टी कौन होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें