फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Election Voting: पहले चरण में 43 सीटों पर 66 फीसदी से अधिक मतदान, 10+ सीटों पर 70% से अधिक वोटिंग

Wed, 13 Nov 2024 11:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

खास बातें

Jharkhand Assembly Election 2024 Polling News Live: झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के लिए आज मतदान कराए गए। पहले चरण में राज्य की 43 सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। आधिकारिक तौर पर शाम पांच बजे वोटिंग समाप्त हो गई। हालांकि, कई बूथों पर शाम पांच बजे के बाद भी मतदान हुआ। आयोग के नियम के मुताबिक जिन मतदान केंद्रों पर वोटर शाम 5 बजे से पहले कतार में लग चुके थे, केवल उन्हीं बूथों पर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की इजाजत मिली। रात 11.30 बजे तक 66.37 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज की गई।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: इन 11 सीटों पर शाम पांच बजे तक 70 फीसदी या इससे अधिक मतदान हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 PM, 13-Nov-2024
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: जानिए रात 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत - फोटो : अमर उजाला

झारखंड विधानसभा चुनाव में रात 11.30 बजे तक लगभग 67 फीसदी मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हुआ। वोटिंग शाम पांच बजे तक हुई। अंतिम आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक रात 11.30 बजे तक लगभग 67 फीसदी मतदान हुआ है। बुधवार रात 11.30 बजे तक 66.37 फीसदी वोटिंग हुई है।

09:30 PM, 13-Nov-2024
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: जानिए मतदान प्रतिशत - फोटो : अमर उजाला

रात साढ़े नौ बजे तक 66.16 फीसदी से अधिक मतदान हुआ

निर्वाचन आयोग के वोटर टर्नआउट एप पर जारी आंकड़ों के मुताबिक रात साढ़े नौ बजे तक 66.16 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। 10 से अधिक विधानसभा सीटों पर 70 फीसदी से भी अधिक मतदान हुए हैं।

08:25 PM, 13-Nov-2024

रात आठ बजे तक 65.78 फीसदी मतदान, अंतिम वोटिंग प्रतिशत आने में लगेगा समय

चुनाव आयोग ने बताया कि रात आठ बजे तक झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर 65.78 फीसदी मतदान हुआ। आयोग के मुताबिक सभी सीटों पर अंतिम वोटिंग प्रतिशत आने में समय लगेगा। मतदान प्रतिशत वोटर टर्नआउट एप के आधार पर दिखाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
07:21 PM, 13-Nov-2024

झारखंड से बिना अनुमति जयपुर लौटे IPS अधिकारी, चुनाव आयोग ने निलंबन का निर्देश दिया

झारखंड में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। बिना अनुमति के घर लौटने के आरोपी राजस्थान कैडर के इस आईपीएस अधिकारी को चुनाव आयोग ने निलंबित करने का आदेश दिया है। पर्यवेक्षक के रूप में तैनात इस अधिकारी को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एक निर्वाचन क्षेत्र में तैनात किया गया था। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि चुनाव प्राधिकरण ने राज्य सरकार को निलंबित करने संबंधी निर्देश दिए हैं। इस पर आरोप है कि वह चुनाव आयोग को सूचित किए बिना या उससे अनुमति लिए बिना अपने घर जयपुर लौट गया।

06:17 PM, 13-Nov-2024

झारखंड में मतदान पूरा: प्रत्याशियों का सियासी भाग्य ईवीएम में कैद

मतदान समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने ईवीएम को सील कर स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की। वीडियो पूर्वी सिंहभूम जिले का है।

विज्ञापन
05:37 PM, 13-Nov-2024

पांच बजे तक सरायकेला-खरसावां में सबसे अधिक 77.32 फीसदी मतदान

निर्वाचन आयोग के मुताबिक बुधवार को पहले चरण में 43 सीटों में सरायकेला-खरसावां जिले में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। यहां पांच बजे तक 77.32 फीसदी मतदान हुआ है। बुधवार को 43 में से 10 विधानसभा सीटों पर 70 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। दूसरे नंबर पर बहरागोड़ा है जहां 76.15 फीसदी मतदान हुआ है। तीसरे नंबर पर लोहरदगा में 73.21 फीसदी वोटिंग हुई है। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका विधानसभा सीट पर 72.29%, राजधानी रांची की मांडर विधानसभा सीट पर 72.13 फीसदी मतदान हुआ है। सरायकेला विधानसभा सीट पर 71.54%, गुमला जिले की सिसई विधानसभा सीट पर 71.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोहरदगा जिले की बिशुनपुर विधानसभा सीट पर 70.06 वोटिंग हुई है। पूर्वी सिंहभूम की घाटशिला विधानसभा सीट पर 70.05% मतदान हुआ है। लातेहार में 69.7 फीसदी मतदान हुआ है।
 

जिला सीट मतदान प्रतिशत (पांच बजे तक)
पूर्वी सिंहभूम बहरागोड़ा 76.15
हजारीबाग बरही 61.10
रामगढ़ बड़कागांव 66.32
हजारीबाग बरकट्ठा 59.10
गढ़वा भवनाथपुर 68.20
पलामू बिश्रामपुर 62.63
लोहरदगा बिशुनपुर 70.06
पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा 68.61
पश्चिमी सिंहभूम चक्रधरपुर 66.50
चतरा चतरा 61.16
पलामू छतरपुर 60.88
पलामू डाल्टनगंज 64.82
गढ़वा गढ़वा 66.46
पूर्वी सिंहभूम घाटशिला 70.05
गुमला गुमला 65.46
रांंची हटिया 58.20
हजारीबाग हजारीबाग 57.65
पलामू हुसैनाबाद 59.04
सरायकेला-खरसावां ईचागढ़ 69.00
पश्चिमी सिंहभूम जगन्नाथपुर 66.26
पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर पूर्वी 56.72
पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर पश्चिम 55.95
पूर्वी सिंहभूम जुगसलाई 64.53
रांची कांके 57.89
सरायकेला-खरसावां खरसावां 77.32
खूंटी खूंटी 69.53
कोडरमा कोडरमा 62.00
सिमडेगा कोलेबिरा 68.62
लातेहार लातेहार 69.70
लोहरदगा लोहरदगा 73.21
पश्चिमी सिंहभूम मझगांव 69.40
रांची मांडर 72.13
लातेहार मनिका 64.15
पश्चिमी सिंहभूम मनोहरपुर 63.43
पलामू पांकी 65.13
पूर्वी सिंहभूम पोटका 72.29
रांची रांची 51.50
सरायकेला-खरसावां सरायकेला 71.54
चतरा सिमरिया 65.65
सिमडेगा सिमडेगा 68.70
गुमला सिसई 71.21
रांची तमाड़ 67.12
खूंटी तोरपा 67.03

04:31 PM, 13-Nov-2024

70.10 फीसदी मतदान के साथ बहरागोड़ा सबसे आगे, अन्य सीटों का विवरण देखिए

निर्वाचन आयोग के मुताबिक बुधवार को पहले चरण में 43 सीटों में बहरागोड़ा में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। यहां अब तक 70.10 फीसदी मतदान हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक में 65.99 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सिमडेगा में 64.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।
 

जिला सीट मतदान प्रतिशत
पूर्वी सिंहभूम बहरागोड़ा 70.10
हजारीबाग बरही 59.30
रामगढ़ बड़कागांव 59.22
हजारीबाग बरकट्ठा 58.10
गढ़वा भवनाथपुर 61.39
पलामू बिश्रामपुर 56.43
लोहरदगा बिशुनपुर 65.44
पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा 60.51
पश्चिमी सिंहभूम चक्रधरपुर 60.17
चतरा चतरा 56.63
पलामू छतरपुर 56.29
पलामू डाल्टनगंज 56.93
गढ़वा गढ़वा 60.71
पूर्वी सिंहभूम घाटशिला 69.44
गुमला गुमला 61.56
रांंची हटिया 51.09
हजारीबाग हजारीबाग 54.71
पलामू हुसैनाबाद 54.45
सरायकेला-खरसावां ईचागढ़ 67.30
पश्चिमी सिंहभूम जगन्नाथपुर 59.85
पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर पूर्वी 48.50
पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर पश्चिम 47.81
पूर्वी सिंहभूम जुगसलाई 62.98
रांची कांके 53.30
सरायकेला-खरसावां खरसावां 69.77
खूंटी खूंटी 63.49
कोडरमा कोडरमा 58.13
सिमडेगा कोलेबिरा 64.78
लातेहार लातेहार 63.70
लोहरदगा लोहरदगा 65.99
पश्चिमी सिंहभूम मझगांव 62.51
रांची मांडर 64.77
लातेहार मनिका 61.76
पश्चिमी सिंहभूम मनोहरपुर 58.67
पलामू पांकी 58.64
पूर्वी सिंहभूम पोटका 61.12
रांची रांची 44.25
सरायकेला-खरसावां सरायकेला 63.57
चतरा सिमरिया 60.05
सिमडेगा सिमडेगा 63.91
गुमला सिसई 66.53
रांची तमाड़ 55.28
खूंटी तोरपा 63.29

03:27 PM, 13-Nov-2024

तीन बजे तक 59.28 फीसदी से अधिक मतदान

वोटर टर्नआउट एप पर जारी निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक तीन बजे तक 59.28 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।

03:09 PM, 13-Nov-2024

धोनी अपनी पत्नी के साथ रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रांची के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए पहुंचे।

धोनी ने जब मतदान केंद्र के अंदर जाकर मतदान किया तो स्थानीय लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे।

02:43 PM, 13-Nov-2024

जानें कहां-कितने फीसदी वोट पड़े

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा, 'एक बजे तक अनुमानित मतदान 46.25% है। सबसे ज़्यादा मतदान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 53.87%, बहरागोड़ा में 53.86% और खरसावां में 53.68% रहा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक मिली जानकारी के अनुसार भवनाथपुर में 2, जमशेदपुर में 3 मामले में FIR दर्ज की गई है।'

02:21 PM, 13-Nov-2024

'रोटी-बेटी और माटी' को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा: पीएम मोदी

झारखंड के देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज झारखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है। 'रोटी-बेटी और माटी' को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है। भाजपा ने नारी शक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए जो गारंटियां दी हैं उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है। हमारा ये संथाल का क्षेत्र भी इस बार नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। संथाल में इस बार JMM-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।"

02:00 PM, 13-Nov-2024

झारखंड में दोपहर एक बजे तक 46.25 फीसदी मतदान हुआ।

01:32 PM, 13-Nov-2024

 एनडीए मजबूती से आगे बढ़ रहा है: बिहार मंत्री श्रवण कुमार

बिहार मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, 'झारखंड में तेजी से मतदान जारी। मेरी जानकारी के मुताबिक एनडीए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिम में हमारे दो जद(यू) उम्मीदवार सरयू राय और राजा पीटर चुनाव लड़ रहे हैं। लोग जद (यू) के लिए मतदान कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि हम दोनों सीटों से जीतेंगे और राजग सरकार बनाएगा।'

12:53 PM, 13-Nov-2024

जेएमएम-इंडिया गठबंधन सरकार ने कहीं भी रोजगार नहीं दिया: मधु कोड़ा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा, "आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है... यहां की जनता इस सरकार(JMM) को पूरी तरह से नकार रही है... रुझानों के मुताबिक लोग JMM के खिलाफ हैं, इस बार लोग भाजपा का साथ देंगे... जेएमएम-इंडिया गठबंधन सरकार के 5 साल हो गए हैं लेकिन उन्होंने कहीं भी रोजगार नहीं दिया, उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया... किसान उनसे परेशान हैं... खदानें बंद हैं... लोग इस सरकार के झूठ को समझ चुके हैं।"

12:52 PM, 13-Nov-2024

लोगों ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया: गीता कोड़ा

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने मतदान किया। उन्होंने कहा, 'हमने मतदान कर दिया है। लोगों ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है। जनता पिछले पांच सालों में JMM-कांग्रेस द्वारा किए गए झूठे वादों का हिसाब लेगी। यहां की खदानें बंद हैं, जिसके कारण बेरोजगारी और पलायन की समस्या है, जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम इन खदानों को खोलने का प्रयास करेंगे।'

12:24 PM, 13-Nov-2024

लोग अपने घरों से बाहर आएं और वोट डालें: कल्पना सोरेन

गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा, "मेरी लोगों से अपील है कि वे अपने घरों से बाहर आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।"

12:23 PM, 13-Nov-2024
झारखंड के सीएम सोरेन अपनी पत्नी के साथ - फोटो : पीटीआई

झारखंड के सीएम सोरेन ने वोट डाला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान किया।

11:45 AM, 13-Nov-2024

कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी: चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा, 'कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी। एनडीए गठबंधन की ही विजय होगी इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है... मतदान सभी का अधिकार है।'

11:44 AM, 13-Nov-2024

कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने मतदान किया

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने मतदान किया। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व सांसद और महापौर सुनील कुमार सोनी को मैदान में उतारा है।

11:43 AM, 13-Nov-2024

29.31 फीसदी मतदान हुआ

झारखंड में बुधवार सुबह 11 बजे तक 43 विधानसभा सीटों पर 29.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

10:49 AM, 13-Nov-2024

झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही: विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "आज झारखंड प्रदेश में पहले चरण का मतदान है और छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है और रायपुर पूर्व में भी जो हमारे(भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी हैं वो जीत रहे हैं।"

10:37 AM, 13-Nov-2024

ओडिशा के राज्यपाल ने भी डाला वोट

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास और उनकी बहू व जमशेदपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा दास साहू ने सपरिवार मतदान किया।

10:36 AM, 13-Nov-2024

झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ''हमने 5 साल में जो काम किया है, झारखंडी अस्मिता के लिए जो लड़ाई लड़ी है, कोरोना के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी है... हमें अच्छी उम्मीदें हैं क्योंकि हमने लोगों के लिए काम किया है, हम उनके बीच रहे हैं, हमने अच्छा प्रचार किया है। हमें विश्वास है कि आज हो रहे चुनाव में हम ज़्यादातर सीटें जीतेंगे।''

10:35 AM, 13-Nov-2024

मुझे विश्वास है कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे: अर्जुन मुंडा

भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा, "मैं आज यहां वोट देने आया हूं...मैंने राज्य को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने के लिए वोट किया है, मुझे उम्मीद है कि खरसावां की जनता भी इसी तरह वोट करेगी। मुझे विश्वास है कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।''

10:07 AM, 13-Nov-2024

झारखंड को विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना: भाजपा नेता

भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा, "झारखंड को विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, युवाओं को नौकरी और रोजगार देना है, महिलाओं को अत्याचार से बचाना है... यह आने वाली डबल इंजन सरकार का संकल्प है। बांग्लादेशी घुसपैठियों ने झारखंड को बर्बाद कर दिया है... वो भारत को कमजोर करने की साजिश करते हैं।"

09:46 AM, 13-Nov-2024

नौ बजे तक 13 फीसदी मतदान

झारखंड की 43 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 13 फीसदी मतदान हुआ। 

09:27 AM, 13-Nov-2024

भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें: अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, ''झारखंड में 43 सीटों पर मतदान हो रहा है। हमारी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में जो पांच वर्ष में अवसर मिलता है, अपना प्रतिनिधि चुनने का वो चुनें... राज्य की खुशहाली, विकास, अपनी सरकार बनाने के लिए और वर्तमान भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें, यही हमारी अपील है।

09:17 AM, 13-Nov-2024

शांतिपूर्वक मतदान करें: एसपी मेहता

एसपी सिटी राज कुमार मेहता ने कहा, 'रांची वासियों से यही संदेश है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें... हम चाहते हैं कि लोग शांतिपूर्वक मतदान करें... सुरक्षात्मक दृष्टि से ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।'

09:06 AM, 13-Nov-2024

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी अजय कुमार ने कहा, "मैं जमशेदपुर की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं... सब लोग अपने घर से बाहर निकलें और मतदान करें। हमें पूरा विश्वास है कि जमशेदपुर के मतदाता एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति को चुनेंगे।''

08:36 AM, 13-Nov-2024

'हजारीबाग में विकास और खुशहाली लाने के लिए मतदान करें'

हजारीबाग विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कहा, "हजारीबाग के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि हजारीबाग में विकास और खुशहाली लाने के लिए मतदान करें।"

08:34 AM, 13-Nov-2024

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार सरयू राय ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

07:56 AM, 13-Nov-2024

राज्यपाल संतोष गंगवार ने मतदान किया

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

07:52 AM, 13-Nov-2024

पहले मतदान, फिर जलपान: गंगवार

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, "देश के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान एक अहम हिस्सा है, मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने मत का उपयोग करें। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि पहले मतदान, फिर जलपान।''

07:33 AM, 13-Nov-2024

हमें एक मौका दीजिए: माजी

रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने कहा, "जनता से मैं अपील करूंगी की मुझे वोट करें। मैं चाहती हूं कि आपके शहर का विकास हो। हमें एक मौका दीजिए। मैं एक बड़े दृष्टिकोण के साथ इस शहर और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहती हूं। मैं रांची में IT सेक्टर को भी लाना चाहती हूं ताकि यहां के नौजवान अपने ही शहर में रहकर यहां के विकास में योगदान दे सकें। इस राज्य को देश का नंबर वन राज्य बनाने का जो सपना हेमंत सोरेन ने जो देखा है हम उसे पूरा कर सकें।"

07:32 AM, 13-Nov-2024

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

07:05 AM, 13-Nov-2024

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी तैयारियों की जानकारी
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि पहले चरण के लिए 43 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैयार है। सीसीटीवी कंट्रोल स्थापित कर दिया गया है। मतदान प्रत्येक नागरिक के लिए न केवल एक अधिकार बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। 

07:02 AM, 13-Nov-2024

 झारखंड में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा की 43 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इस दौरान पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लाइनें लगी देखी जा रही हैं। 

06:54 AM, 13-Nov-2024

झामुमो ने जताया जीत का भरोसा
मतदान शुरू होने से पहले, झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने जीत का भरोसा जताता है। उन्होंने कहा कि जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा और समर्थन की कोई कमी नहीं होगी। हमें प्यार भी मिलेगा और वोट भी मिलेंगे। वोटर हमें जानते हैं और पहचानते हैं।

06:36 AM, 13-Nov-2024

झारखंड में रांची के सेंट अन्ना कॉन्वेंट पुरुलिया रोड स्थित मतदान केंद्र पर तैयारियां जारी हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में आज 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

06:30 AM, 13-Nov-2024

कुछ देर में शुरू होगी वोटिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले अलग-अलग पोलिंग बूथ पर तैयारियां की जा रही हैं। सात बजते ही 43 विधानसभा सीटों के सभी पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू हो जाएगा।   

06:12 AM, 13-Nov-2024

आदिवासी अस्मिता के भरोसे पर इंडिया गठबंधन
लोकसभा चुनाव की तर्ज पर झामुमो की अगुवाई वाला कांग्रेस, राजद और वाम दलों का गठबंधन इस चुनाव में भी आदिवासी अस्मिता के भरोसे है। लोकसभा चुनाव से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजे जाने से उपजी सहानुभूति से भाजपा को नुकसान हुआ था। पार्टी ने राज्य की सभी पांच सुरक्षित सीटें गंवा दी थी। अब झामुमो की अगुवाई में इंडिया गठबंधन राजग के सत्ता में आने पर आदिवासियों के अधिकारों में कटौती किए जाने का दावा कर आदिवासी वोट बैंक को साधे रखने की कोशिश कर रहा है।

05:47 AM, 13-Nov-2024

सुरक्षित 20 सीटें तय करेंगी परिणाम की दिशा दशा
पहले चरण में बुधवार को 43 सीटों पर 1.37 करोड़ मतदाता 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें भी अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए सुरक्षित 20 सीटें तय करेंगी कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व में आदिवासी अस्मिता को अहम मुद्दा बनाने वाला इंडिया गठबंधन सत्ता बरकरार रख सकेगा या लैंड, लव और वोट यानी ट्रिपल जिहाद को मुद्दा बनाने वाले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पांच साल बाद सत्ता में वापसी होगी। 

12:14 AM, 13-Nov-2024

दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को
झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को कराया जाएगा। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे महाराष्ट्र के साथ ही 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

12:13 AM, 13-Nov-2024

सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान
पहले चरण के लिए 18 अक्तूबर को जारी हुई थी, जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर रही। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर थी। पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। हालांकि, 950 बूथों पर मतदान का समय शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा, हालांकि उस समय कतार में खड़े लोग वोट कर सकेंगे। 

12:01 AM, 13-Nov-2024

Jharkhand Election Voting: पहले चरण में 43 सीटों पर 66 फीसदी से अधिक मतदान, 10+ सीटों पर 70% से अधिक वोटिंग

Jharkhand Assembly Election 2024 Polling News Live: झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के लिए आज चुनाव होने हैं। पहले चरण में राज्य की 43 सीट पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। कुल 2.60 करोड़ मतदाताओं में से 1.37 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। पहले चरण में कुल 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 609 पुरुष, 73 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। पहले चरण में जिन 43 सीट पर मतदान होना है, उनमें 20 सीट अनुसूचित जनजाति और छह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें