इस साल 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षाफल जारी होने का इंतजार है।
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
upmspresults.up.nic.in
results.upmsp.edu.in
results.amarujala.com
यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
यूपी बोर्ड से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए Results.Amarujala.Com क्लिक करें।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में अभी फिलहाल कोई सूचना जारी नहीं की है। संभावना जताई जा रही है कि आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए तारीखों की घोषणा की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा में वाराणसी जिले में 97 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा में इस बार 131 केंद्रों पर 93 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें इंटरमीडिएट के 47,508 (छात्राएं- 23,714) और हाईस्कूल के 46,489 (छात्राएं- 23,162) परीक्षार्थी शामिल हैं।
हाई स्कूल में 96]625 व इंटरमीडिएट में 81,210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले के 279 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। छात्र जानना चाहते हैं कि उनका परिणाम कब घोषित किया जाएगा।
बता दें कि करीब 47 लाख छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद से अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।
यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए 14 जून, 2022 की तिथि महत्वपूर्ण हो सकती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तिथि का ऐलान आज किया जा सकता है।
कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण यूपीएमएसपी की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा के सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की थी।
यूपीएमएसपी की ओर से छात्रों को जो भी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए जाएंगे।
यूपीएमएसपी ने घोषणा की थी कि वह उन विषयों में बोनस अंक देगा जहां बोर्ड के पेपर में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे गए थे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के माता-पिता भी इस बात पर ध्यान दें कि परीक्षा का परिणाम उनके बच्चे के करियर का अंत नहीं बल्कि एक शुरुआत है। परीक्षा का परिणाम ही सबकुछ नहीं
है। छात्रों को पॉजिटिव रखें, उनसे बेहतर व्यवहार करें चाहे उनका परिणाम कैसा भी आए। परीक्षा में विफलता या कम अंक छात्रों के करियर का फैसला नहीं कर सकते।
यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने के संबंध में छात्र केवल विश्ववसनीय वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें। परिणाम के बारे में कोई भी पक्की अपडेट यूपीसएसपी की आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला पर प्राप्त करें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट संबंधी और अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
ऐसी खबरें है कि बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की तारीख का ऐलान आज कर दिया जाएगा। इसके बाद एक या दो दिनों के भीतर परिणामों की भी घोषषा कर दी जाएगी।
छात्रों को परीक्षा परिणाम के तनाव से दूर रहने के लिए योग और मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। बता दें कि तनावमुक्ति के लिए योग और मेडिटेशन से बेहतर उपाय कुछ हो ही नहीं सकता। सुबह उठकर नहाकर ये काम जरूर करें। योग और मेडिटेशन से तनाव तो कम होगा ही साथ ही साथ आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।
बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र सबसे पहले नकारात्मक विचारों और नकारात्मक लोगों दोनों से ही दूर रहें। रिजल्ट को लेकर नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। नकारात्मक विचार किसी भी तरह से अच्छे नहीं होते। ऐसे लोगों से भी दूर रहें जो परिणाम को लेकर आपके मन में सवाल या नकारात्मकता का भाव पैदा करें।
बारहवीं कक्षा का रिजल्ट साल 2021 में 97.88 फीसदी रहा था। बोर्ड ने बीते साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची जारी नहीं की थी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं और इसे 15 जून के बाद कभी भी जारी कर दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें करीब 48 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दी है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से राज्य में आयोजित कक्षा दसवीं के परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। आरबीएसई राज्य में माध्यमिक यानी दसवीं का परिणाम सोमवार 13 जून, 2022 को जारी किया जाएगा।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें करीब 48 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दी है।
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट की तारीख जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 51 लाख 92 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था
छात्रों को यूपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए 100 में से 33 अंक हासिल करने होंगे। अगर छात्र किसी एक विषय में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जल्द जारी हो सकते हैं। अनुमान है कि परीक्षा परिणाम 15 जून तक जारी हो जाएंगे।
छात्र परिणाम संबंधी तनाव से दूर रहने के लिए यह पढ़ें- UP Board Result 2022: परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में हैं तो ये टिप्स दूर करेंगे आपकी टेंशन, पढ़ें
यूपी बोर्ड का रिजल्ट 15 जून से पहले जारी किए जा सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और12वीं का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी किया जाएगा। बोर्ड की ओर से इसे लेकर जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी।
शिक्षा मंत्री के कार्यालय ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी ने सीता-राम लिखकर भर दी पूरी कॉपी तो कोई पक्षियों की प्यास बुझाने की कर रहा था अपील। शादी का हवाला देकर भी मांगे गए थे नंबर।
उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट इस हफ्ते में किसी भी वक्त जारी हो सकता है। ज्यादा आसार है कि यूपी बोर्ड के नतीजे गुरुवार या शुक्रवार को जारी किए जाएं।
RBSE 10th Result 2022 Live Updates: राजस्थान बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम कल, यहां देखें रिजल्ट का हर अपडेट