सबसे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें।
सबसे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें।
इंटर की टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में 30 नाम शामिल हैं। रैंक-1 पर एक, रैंक-2 पर चार, रैंक-3 पर एक, रैंक-4 पर एक और रैंक-5 पर दो विद्यार्थी रहे।
इस साल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो कि बालकों की तुलना में 9.77% अधिक है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 25,12,576 संस्थागत और 85,984 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। सम्मिलित छात्रों में 13,87,263 बालक और 12,11,297 बालिकाएं थीं। परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 21,08,774 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए, जिनमें 20,38,884 संस्थागत और 69,890 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 81.28% रहा। कुल सफल छात्रों में 10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं रहीं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो कि बालकों की तुलना में 9.77% अधिक है। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 56,066 परीक्षकों द्वारा किया गया, वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक दो चरणों में 18,964 परीक्षकों द्वारा संपन्न कराई गईं। इसके अलावा, आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अंतर्गत कुल 74,982 परीक्षार्थी शामिल हुए।
कुल पास प्रतिशत - 81.15%
| रैंक | नाम | प्रतिशत |
|---|---|---|
| 1 | महक जायसवाल (प्रयागराज) | 97.20% |
| 2 | साक्षी (अमरोहा) | 96.80% |
| 2 | आदर्श यादव (सुल्तानपुर) | 96.80% |
| 2 | शिवानी सिंह (प्रयागराज) | 96.80% |
| 2 | अनुष्का सिंह (कौशांबी) | 96.80% |
| 3 | मोहनी (इटावा) | 96.40% |
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान अमरोहा की साक्षी को मिला है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 12वीं का रिजल्ट जारी दिया गया है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में होंगे ये विवरण:
साल 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल में जारी होने वाला है, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 47 दिन का अंतर रहा। वहीं, साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल में जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा।
एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के पास परीक्षा उत्तीर्ण होने का एक मौका रहेगा। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है।
साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल में जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा। वहीं, 2023 में परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं और परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, जिससे कुल 52 दिन का अंतर देखने को मिला।
साल 2024 में यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा के टॉपर्स में शुभम वर्मा ने 97.80% अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सौरभ गंगवार और अनामिका ने 97.20% अंक प्राप्त किए, जबकि प्रियांशु उपाध्याय, खुशी और सुप्रिया ने 97% अंक हासिल किए।
यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजों की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। बाद में विद्यार्थियों की अंक तालिकाएं स्कूलों को भेजी जाएंगी।
यूपी बोर्ड कुछ ही देर में 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड अधिकारियों ने कार्यालय पहुंचना शुरू कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव और सचिव भगवती सिंह बोर्ड मुख्यालय से दोपहर 12:30 बजे परिणाम जारी करेंगे। इसी के साथ आप amarujala.com/results पर भी परिणाम देखे जा सकते हैं।
यूपी बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच लगभग तैयार हो चुका है। जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। कक्षा 12वीं के विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड निकाल कर रख लें।
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर दोपहर 12:30 बजे से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे जारी होगा।
रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:
बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, "वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा का परीक्षाफल दिनांक 25-04-2025 को अपराह्न 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।"
यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
यूपी बोर्ड आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजों की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। बाद में विद्यार्थियों की अंक तालिकाएं स्कूलों को भेजी जाएंगी।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में छात्रों की जानकारी और प्रदर्शन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। इनमें रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से छात्र की पहचान की जाएगी। साथ ही, पिता का नाम और माता का नाम भी परिणाम पत्र में दर्ज रहेगा। हर विषय का नाम अलग-अलग दर्शाया जाएगा, जिसमें उस विषय में प्राप्त सैद्धांतिक परीक्षा के अंक और प्रैक्टिकल में प्राप्तांक का उल्लेख होगा। इन अंकों को मिलाकर विषयवार कुल प्राप्तांक बताए जाएंगे। सभी विषयों के जोड़ से कुल अंक निकाले जाएंगे। इसके आधार पर छात्र का रिजल्ट स्टेटस (जैसे पास या फेल) और डिवीजन (प्रथम, द्वितीय या तृतीय) भी परिणाम में दर्ज होगा।
यूपी बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स पर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि परीक्षा एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं। आज का परिणाम आपकी लगन का प्रतिबिंब है। हार या जीत से आगे बढ़कर—यह दिन है आत्मविश्लेषण, गर्व और भविष्य के लिए तैयार होने का। सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं!
UPMSP UP Board Result: पिछले तीन वर्षों में यूपी बोर्ड के रिजल्ट अलग-अलग तारीखों पर जारी किए गए हैं। वर्ष 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित हुआ था, जबकि 2023 में यह 25 अप्रैल को जारी हुआ था। हालांकि, 2022 में परिणाम अपेक्षाकृत देरी से 18 जून को घोषित किए गए थे।
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे जारी होगा।
इस बार परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को जो मार्कशीट दी जाएगी, वह विशेष रूप से अधिक टिकाऊ होगी। इस नई मार्कशीट पर न तो पानी का असर होगा, न ही धूप और छांव में इसे लेकर कोई परेशानी होगी, क्योंकि यह अलग-अलग रंगों में दिखेगी। इस सुधार के साथ, छात्रों को अपनी मार्कशीट के रखरखाव के लिए कोई अतिरिक्त चिंता नहीं करनी होगी। यहां पढ़ें...
इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की गईं। पहला चरण 1 से 8 फरवरी तक मेरठ, कानपुर और प्रयागराज जैसे मंडलों को कवर किया गया। दूसरा चरण 9 से 16 फरवरी तक लखनऊ, आगरा और अयोध्या जैसे क्षेत्रों को कवर किया गया।
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कीं। परीक्षाएं राज्य भर में दो पालियों में आयोजित की गईं। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक चली और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक थी।
यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट बिना किसी असुविधा के देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। रिजल्ट जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंग।
साल 2024 में यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा के टॉपर्स में शुभम वर्मा ने 97.80% अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सौरभ गंगवार और अनामिका ने 97.20% अंक प्राप्त किए, जबकि प्रियांशु उपाध्याय, खुशी और सुप्रिया ने 97% अंक हासिल किए।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में छात्रों की जानकारी और प्रदर्शन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
इस बार परीक्षा में सफल छात्रों को जो मार्कशीट दी जाएगी, वह विशेष रूप से अधिक टिकाऊ होगी। इस मार्कशीट पर न तो पानी का असर होगा, न ही धूप और छांव में इसे लेकर कोई परेशानी होगी, क्योंकि यह अलग-अलग रंगों में दिखेगी। इस सुधार के साथ, छात्रों को अपनी मार्कशीट के रखरखाव के लिए कोई अतिरिक्त चिंता नहीं करनी होगी।
पिछले तीन वर्षों में यूपी बोर्ड के रिजल्ट अलग-अलग तारीखों पर जारी किए गए हैं। वर्ष 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित हुआ था, जबकि 2023 में यह 25 अप्रैल को जारी हुआ था। हालांकि, 2022 में परिणाम अपेक्षाकृत देरी से 18 जून को घोषित किए गए थे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा को बरकरार रखते हुए कक्षा 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। ध्यान देने योग्य बात यह है कि बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित करेगा।
UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live Updates: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। करीब 54 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार 25 अप्रैल, यानी आज समाप्त हो जाएगा।
यूपी बोर्ड शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। नतीजों की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपीएमएसपी मुख्यालय से की जाएगी। नतीजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। बाद में विद्यार्थियों की अंक तालिकाएं स्कूलों को भेजी जाएंगी।