उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस हफ्ते दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल 47 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है।
दसवीं का रिजल्ट मोबाइल पर पाने के लिए यहां क्लिक करें।
कक्षा बारहवीं का परिणाम चेक करने का सबसे सरल तरीका यहां जानें- UP Board 12th Result
यूपी बोर्ड का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। इसके बाद करीब 47 लाख छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। छात्र यूपी बोर्ड का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे पहले देगा।
इस बार यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित की गई हाई स्कूल परीक्षा में 27,81,654 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24,11,035 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से हाई स्कूल में 25,25,007 और इंटरमीडिएट में 22,50, 742 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। ऐसी खबर है कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जून तक जारी होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से राज्य में आयोजित की गई 12वी कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। परिणाम को लेकर अब छात्रों की बेसब्री भी बढ़ने लगी है।
अपना परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि को दर्ज करना होगा। इसके बाद वे परिणाम को चेक कर सकेंगे।
UPMSP ने परीक्षा में शामिल छात्रों को परिणाम के सिलसिले में आगाह करते हुए नोटिस भी जारी किया है। बोर्ड ने छात्रों को पास या फेल कराने वाले असामाजिक तत्वों से फोन कॉल को लेकर चेतावनी दी है।
बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी किसी भी तरह की घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे पहले देगा।
यूपी बोर्ड की ओर से दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 23 अप्रैल, 2022 को शुरू किया गया था। इसे अब पूरा किया जा चुका है। वहीं अंकों को भी बोर्ड को भेज दिया गया है।
यूपी बोर्ड द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ो के अनुसार कुल 47,75,749 छात्र हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे। यूपी बोर्ड द्वारा कुल 2.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है।
यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित किए गए 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर सीधे पर पाने के लिए यहां पर क्लिक कर के अपना पंजीयन करें- UP Board Result
यूपी एमएसपी की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया में जो परिणाम घोषणा की तारीख चल रही है, वह अधिकारिक नहीं है।
यूपी माध्यमिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने भी जानकारी दी है कि रिजल्ट अभी तैयार किया जा रहा है। इसे जारी करने को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।
बता दें कि बोर्ड की ओर से तारीख के एक से दो दिन के भीतर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीख आज जारी की जा सकती है।
यूपी बोर्ड ने अब तक परिणाम को लेकर आधिकारिक तारीख तो नहीं जारी की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही जा रही है कि परिणाम इस हफ्ते भी जारी किया जा सकता है।
लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं। 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे।
यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और बारहवीं के परिणाम स्वरूप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई मार्कशीट अंतरिम होगी। छात्रों को अंतिम और फाइनल मार्कशीट स्कूल या संबंधित कॉलेज से प्राप्क होंगे।
यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और बारहवीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in विजिट करें। छात्रों के पास नामांकन / पंजीकरण संख्या होनी चाहिए। इसकी मदद से लॉगिन कर के उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड या मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसी संभावना है कि यूपीएमएसी 10वीं और12वीं का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी कर सकता है। बोर्ड की ओर से इसे लेकर जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल, 2022 के बीच किया था।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 47 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में हुई कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं अंकों को भी बोर्ड को भेज दिया गया है। बता दें कि बोर्ड की ओर से 23 अप्रैल, 2022 को कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था।
यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 2022 में परीक्षार्थियों को अच्छी लिखावट के लिए परीक्षा में 1 अतिरिक्त अंक देने का निर्देश दिया है।
UP Board Result 2022 Live Updates: यूपी बोर्ड द्वारा साझा किए गए अनुमानित आकड़ो के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में कुल 47,75,749 छात्र उपस्थित हुए थे। अब इन सभी के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।