एनटीए ने कहा कि विषय विशेषज्ञों का एक पैनल उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का सत्यापन करेगा और यदि वे सही पाई जाती हैं, तो अंतिम उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा।
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अनंतिम उत्तर कुंजी 31 जनवरी को जारी हुई थी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 3 फरवरी तक का समय दिया गया था। अब उम्मीदवारों को यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजों का इंतजार है।
यूजीसी नेट परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।
यूजीसी नेट में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं है। उत्तर सही होने पर उम्मीदवारों को पूरे अंक मिलते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अभी तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (यूजीसी नेट दिसंबर 2024) के परिणाम की तारीख या समय की पुष्टि नहीं की है।
यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 परीक्षा देश भर के 266 शहरों में 558 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एनटीए के अनुसार, परीक्षा के लिए 8,49,166 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और 6,49,490 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल उपस्थिति 76.5% रही।
नहीं, अभी तक यूजीसी नेट के परिणाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि यह जल्द ही घोषित किया जा सकता है। हालांकि, एनटीए की ओर से परिणाम जारी करने की तिथि पर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है।
यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट का पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले साल के रुझानों के आधार पर, परिणाम फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपना यूजीसी नेट परिणाम देख सकेंगे।
दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन करने और यूजीसी नेट 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार किसी भी सहायता के लिए एनटीए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
- मोबाइल: 011-40759000, 011-69227700
- ईमेल: ugcnet@nta.ac.in
UGC NET December Result (Out): एनटीए (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में कम से कम 40% कुल अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि ओबीसी-एनसीएल, दिव्यांग, एससी, एसटी और ट्रांसजेंडर श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा 3 से 27 जनवरी तक 85 विषयों के लिए आयोजित हुई।