NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18 अक्तूबर को घोषित कर दिए हैं। जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 1,12,070 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कुल 53,694 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है। सीबीटी परीक्षा में कुल में कुल 6,84,244 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर एक्टिव है। एनटीए ने नोटिस जारी कर परिणाम की जानकारी दी है। सभी विषयों के लिए कटऑफ (UGC NET Cutoff) भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
UGC NET Result 2024 Live
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
UGC NET JRF Cutoff: जेआरएफ के लिए अर्थशास्त्र कटऑफ
यूजीसी नेट 2024 में जेआरएफ के लिए अर्थशास्त्र की कटऑफ 210 है।
08:23 PM, 17-Oct-2024
UGC NET Result 2024: स्कोर कार्ड में चेक करें व्यक्तिगत विवरण
UGC NET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "कृपया अपने स्कोर कार्ड पर अपना फोटो, हस्ताक्षर और क्यूआर कोड जांचें। यदि फोटो, हस्ताक्षर और क्यूआर कोड गायब है, तो कृपया इसे फिर से डाउनलोड करें।"
विज्ञापन
08:20 PM, 17-Oct-2024
UGC NET Cutoff: यूजीसी नेट जून के लिए कटऑफ जारी
एनटीए ने परिणाम के साथ-साथ यूजीसी नेट जून कटऑफ भी जारी कर दी है। परिणाम और कटऑफ देखने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है।
08:15 PM, 17-Oct-2024
UGC NET Result 2024: देखें यूजीसी नेट परिणाम के आंकड़े
यूजीसी नेट परिणाम के आंकड़ें
वर्ग
उम्मीदवारों की संख्या
पंजीकृत अभ्यर्थी
11,21,225
उपस्थित अभ्यर्थी
6,84,224
जेआरएफ के लिए योग्य
4,970
केवल सहायक प्रोफेसर के लिए योग्य
53,694
केवल पीएच.डी. के लिए योग्य
1,12,070
08:05 PM, 17-Oct-2024
UGC NET Result Out: जारी हुआ यूजीसी नेट का रिजल्ट
एनटीए ने यूजीसी नेट का परिणाम घोषित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर परिणाम लिंक एक्टिव है। जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 1,12,070 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कुल 53,694 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है। सीबीटी परीक्षा में कुल में कुल 6,84,244 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
05:39 PM, 17-Oct-2024
UGC NET Exam Date 2024: इस दिन हुई परीक्षा
यूजीसी नेट जून परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई थी। यह दो पालियों में आयोजित की गई थी। शिफ्ट 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चली और शिफ्ट 2 दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चली।
03:52 PM, 17-Oct-2024
UGC NET 2024: परीक्षा पास करने के लिए लाने होंगे इतने अंक
यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ओबीसी के विद्यार्थियों को 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
01:55 PM, 17-Oct-2024
UGC NET Result: क्या नेगेटिव मार्किंग होगी?
यूजीसी नेट परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है । उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए पूरे अंक (+2) मिलते हैं, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है।
01:18 PM, 17-Oct-2024
UGC NET Result 2024: रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) पर जाएं।
अब "UGC NET 2024 जून रिजल्ट" वाले लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
उम्मीदवार अपना सुरक्षा पिन, जन्मतिथि और आवेदन संख्या दर्ज करें।
सभी विवरण दर्ज करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ले लें।
12:41 PM, 17-Oct-2024
UGC NET Check Marking Scheme: ऐसे करें अंकों की गणना
प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 2 अंक मिलेंगे।
गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
अनुत्तरित/प्रयास न किए गए/समीक्षा हेतु चिह्नित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
किसी प्रश्न का उत्तर देने के लिए उम्मीदवार को एक विकल्प को सही विकल्प के रूप में चुनना होगा।
12:19 PM, 17-Oct-2024
UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड; देखें विषयवार यूजीसी नेट कटऑफ
UGC NET Result 2024: नौ लाख से अधिक उम्मीदवारों का अब इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि एनटीए ने एक्स पर घोषणा की है कि जून सत्र के लिए यूजीसी नेट परिणाम 18 अक्तूबर, 2024 को घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसरशिप, जेआरएफ और पीएचडी एडमिशन के लिए जून री-टेस्ट इस साल अगस्त-सितंबर में हुआ था।