फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board 12th Result Out Live: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में 83.23% बच्चे पास; अनुष्का राणा बनीं टॉपर

Sat, 19 Apr 2025 03:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UBSE Uttarakhand Board 10th Result 2025 Out Live: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। 1.06 लाख छात्रों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो चुका है। इंटरमीडिएट में कुल 83.23  फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। देहरादून की अनुष्का राणा ने 12वीं में टॉप किया है। नतीजों की घोषणा आज सुबह 11 बजे के आसपास की गई। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
विज्ञापन
UBSE UK Board 12th Result 2025 Live - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:58 PM, 19-Apr-2025

UK Board Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां बोर्ड रिजल्ट वाले बटन पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें।
  • अब कक्षा 10वीं/12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट पेज पर डायरेक्ट जाने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
 
02:02 PM, 19-Apr-2025

UK Board 12th Topper: ये रहे 12वीं के टॉपर

इस बार राज्य की टॉपर बनी हैं देहरादून की अनुष्का राणा, जिन्होंने कुल 493 अंक (98.60%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, देहरादून के ही केशव भट्ट और उत्तरकाशी की कोमल कुमारी ने 489 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

तीसरे स्थान पर ऋषिकेश के आयुष सिंह रावत रहे, जिन्होंने 484 अंक हासिल किए। टॉपर्स की इस सूची में छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

01:21 PM, 19-Apr-2025

UK Board 12th Result 2025: बोर्ड ने रचा कीर्तिमान

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल आज, 19 मार्च को साढ़े ग्यारह बजे घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होने के साथ ही बोर्ड ने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। बोर्ड ने इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में भी जल्दी रिजल्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
12:38 PM, 19-Apr-2025

UK Board 12th Pass Percentage: 83.23 फीसदी रहा रिजल्ट

इस बार 12वीं की परीक्षा के लिए  इंटरमीडिएट में 1,06,358 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 83.23 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें  80.10 फीसदी छात्र और 86.20  फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। 

12:34 PM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board 12th Result 2025: 1.06 लाख ने दी 12वीं की परीक्षा

इस बार इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 1,06,358 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल 2,16,325 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल जारी हुआ, इसमें हाईस्कूल के छात्रों की संख्या भी शामिल है।। मूल्यांकन कार्य 21 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया।

विज्ञापन
12:28 PM, 19-Apr-2025
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, UK Board 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Uttarakhand Board 12th Toppers: उत्तराखंड बोर्ड इंटर के टॉपर्स

अनुष्का कुमारी ने उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 493 अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। वहीं, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से केशव भट्ट और कोमल कुमारी रहीं। दोनों विद्यार्थियों ने 489 अंक लाकर रैंक-2 साझा की है। तीसरे स्थान पर आयुष सिंह रावत रहे, जिन्होंने 484 अंको के साथ रैंक-3 हासिल की।

12:08 PM, 19-Apr-2025

Uk Board 12th Result 2025 Download: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां बोर्ड रिजल्ट वाले बटन पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें।
  • अब कक्षा 10वीं/12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट पेज पर डायरेक्ट जाने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
 
12:05 PM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board 12th Result 2025: जारी हुए 12वीं के नतीजे

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे आज यानी 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी कर दिए हैं। 1.06 लाख छात्रों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो चुका है। 
 
11:32 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board 10th 12th Toppers: ये रहे 12वीं के टॉपर्स

  • रैंक 1 - अनुष्का राणा, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी, देहरादून - 493/500 (98.60 फीसदी अंक)
  • रैंक 2 - केशव भट्ट, S.P.I.C. करबारी ग्रांट, देहरादून, कोमल कुमारी, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर I.C., उत्तरकाशी दोनों के 489/500 (97.80 फीसदी) मार्क्स रहे।
  • रैंक 3 - आयुष सिंह रावत, S.V.M.I.C. आवास विकास, ऋषिकेश, देहरादून- 484/500 (96.80 फीसदी)
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

11:21 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board 12th Topper 2025: 12वीं में अनुष्का बनीं टॉपर

इंटर में देहरादून की अनुष्का ने टॉप किया। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

11:08 AM, 19-Apr-2025

UBSE UK Board 12th result Out: जारी हुए इंटर के नतीजे

उत्तराखंड स्कूली शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला की वेबसाइट के माध्मय से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अनुष्का ने 12वीं कक्षा में टॉप किया है।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

11:03 AM, 19-Apr-2025

UK Board 12th Result: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

छात्रों को इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होने के लिए 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। हालांकि, एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

10:54 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board Result Class 12th 2025: पिछले वर्षों के रुझान

उत्तराखंड 12वीं बोर्ड के परिणामों के लिए पिछले वर्ष के रुझान नीचे देखें:

  • 2025 – 19 अप्रैल, 2025 (सुबह 11 बजे)
  • 2024 – 30 अप्रैल, 2024
  • 2023 – 25 मई, 2023
  • 2022 – 6 जून, 2022

10:53 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board 12th Toppers 2024: पिछले वर्ष इन्होंने किया था 12वीं में टॉप-3 स्टूडेंट्स

  • इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया था। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए थे।
  • अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल कर यह दूसरे पायदान पर रहे थे।
  • हरीश चंद्र बिजलवान तीसरे पायदान पर रहे थे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे थे।

10:48 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board Result 12th 2025: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र जारी होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
 
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

10:38 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board Result Class 12th 2025: रिकॉर्ड समय में जारी हो रहा रिजल्ट

उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी को हुई। कक्षा 12वीं  की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं थी। परिणाम 19 अप्रैल, 2025 को जारी किया जा रहा है। बोर्ड इस बार रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित कर रहा है। इससे पहले 30 अप्रैल को नतीजे जारी हुए थे और उससे पहले बोर्ड मई या जून में नतीजे घोषित करता आया था।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

10:31 AM, 19-Apr-2025

UBSE UK Board 12th Result: इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित होगा बोर्ड का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड इस बार रिकॉर्ड समय में रिजल्ट घोषित कर रहा है। पिछले वर्ष बोर्ड ने अप्रैल में ही नतीजे जारी करके एक नया कीर्तिमान रचा था। 2024 से पहले बोर्ड मई में नतीजे जारी करता आ रहा था, लेकिन 2024 में पहली बार नतीजे अप्रैल में ही घोषित कर दिए गए थे। इस बार दो लाख 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम चार अप्रैल को पूरा हो गया। रामनगर बोर्ड की डाटा पंचिंग की प्रक्रिया से रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है।

10:19 AM, 19-Apr-2025

UK Board 12th Result 2025: सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी करें पंजीकरण

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए छात्र यहां क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको न केवल परिणाम से जुड़ी ताजा अपडेट्स मिलेंगी, बल्कि रिजल्ट जारी होते ही नोटिफिकेशन के जरिए तुरंत जानकारी भी दी जाएगी।
 
10:15 AM, 19-Apr-2025

UK Board 12th Result 2025: सुबह 11 बजे होगी नतीजों की घोषणा

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। नतीजे जारी होने में अब थोड़ी ही समय बाकी रह गया है।
 
10:10 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board Result Class 12th 2025: पिछले वर्षों के रुझान

उत्तराखंड 12वीं बोर्ड के परिणामों के लिए पिछले वर्ष के रुझान नीचे देखें:

  • 2025 – 19 अप्रैल, 2025 (सुबह 11 बजे)
  • 2024 – 30 अप्रैल, 2024
  • 2023 – 25 मई, 2023
  • 2022 – 6 जून, 2022

09:53 AM, 19-Apr-2025

UK Board Result 12th: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र जारी होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 12वीं कक्षा के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
 
09:30 AM, 19-Apr-2025

Uttarakhand Board Class 12th Result 2025: आईडी को ऑनलाइन पोर्टल में डालकर देखे जा सकते हैं परिणाम

उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस आईडी को ऑनलाइन पोर्टल में डालकर परिणाम देखे जा सकते हैं। परीक्षाफल जारी होने के आधे घंटे के भीतर यह विद्यालय की आईडी पर भी अपलोड कर दिया जाएगा।
 
09:19 AM, 19-Apr-2025

UBSE UK Board 12th Result: इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित होगा बोर्ड का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड इस बार रिकॉर्ड समय में रिजल्ट घोषित कर रहा है। पिछले वर्ष बोर्ड ने अप्रैल में ही नतीजे जारी करके एक नया कीर्तिमान रचा था। 2024 से पहले बोर्ड मई में नतीजे जारी करता आ रहा था, लेकिन 2024 में पहली बार नतीजे अप्रैल में ही घोषित कर दिए गए थे। इस बार दो लाख 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम चार अप्रैल को पूरा हो गया। रामनगर बोर्ड की डाटा पंचिंग की प्रक्रिया से रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है।
 
09:09 AM, 19-Apr-2025

UK Board Result 2025: यहां देखें अपना परिणाम

अधिक ट्रैफिक होने या वेबसाइट का सर्वर डाउन होने की स्थिति में, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्मय से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद इस पेज पर जाएं और अपना परिणाम देखें।

09:00 AM, 19-Apr-2025

UK Board 12th Result: परिणाम से संतुष्ट नहीं, तो ये विकल्प

जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परीक्षा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जून 2025 में उपलब्ध होगा।
 
08:41 AM, 19-Apr-2025

UBSE UK Board 12th Result 2025: परिणाम चेक करने के लिए रोल नंबर जरूरी

जो छात्र यूके बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर का उपयोग करके अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना परिणाम देख सकेंगे और उसकी कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

08:30 AM, 19-Apr-2025

UK Board 12th Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अलावा, यूबीएससी छात्र की कक्षा में उपस्थिति को भी पास होने की प्रक्रिया में ध्यान में रखता है। यानी केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होना ही काफी नहीं है, बल्कि नियमित उपस्थिति भी जरूरी है।

08:15 AM, 19-Apr-2025

UK Board Class 12th Result 2025: 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत

प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें इंटर के लिए 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी विद्यार्थियों का इंतजार कुछ ही घंटो में समाप्त होने वाला है। बोर्ड 11 बजे नतीजों की घोषणा कर देगा।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

08:00 AM, 19-Apr-2025

UK Board 12th Result 2025: रिजल्ट चेक करने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी?

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ रोल नंबर और रोल कोड़ की आवश्यकता होगी। परिणाम जारी होने पर आप अमर उजाला की वेबसाइट पर इन क्रेडेंशियल्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

07:50 AM, 19-Apr-2025

UK Board Result: पिछले साल 30 अप्रैल हो घोषित हुआ था 12वीं का रिजल्ट

पिछले वर्ष (2024) उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा 30 अप्रैल, 2024 को की गई थी। 2024 में पहली बार बोर्ड ने अप्रैल में नतीजों की घोषणा की थी। इससे पहले बोर्ड मई में नतीजे जारी करता आया था। हालांकि, 2025 में यह दूसरी बार होगा जब बोर्ड अप्रैल में नतीजे घोषित करेगा।

07:23 AM, 19-Apr-2025

UBSE UK Board Result 2025: रिजल्ट में क्या विवरण उल्लिखित होते हैं?

छात्र का रोल नंबर और रोल कोड उसके परीक्षा की पहचान के लिए आवश्यक होते हैं। उसके पिता का नाम और माता का नाम अभिलेखीय जानकारी के रूप में दर्ज किया जाता है। परीक्षा में दिए गए विषयों के अंतर्गत प्रत्येक विषय का नाम स्पष्ट रूप से उल्लेखित होता है। इसके बाद उस विषय में सैद्धांतिक परीक्षा में प्राप्तांक और प्रैक्टिकल में प्राप्तांक दिए जाते हैं, जिनके योग से विषयवार कुल प्राप्तांक ज्ञात होते हैं। सभी विषयों के प्राप्तांकों को जोड़कर कुल अंक निकाले जाते हैं। इन अंकों के आधार पर छात्र का रिजल्ट स्टेटस तय किया जाता है, जो यह दर्शाता है कि छात्र पास हुआ है या फेल। अंत में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्र को एक डिवीजन (जैसे प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी) प्रदान की जाती है।

09:16 PM, 18-Apr-2025

UBSE UK Board 12th Result 2025: पिछले साल 30 अप्रैल को आया था रिजल्ट

पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 मार्च से 16 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था। इस बार परीक्षा  21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक किया गया और नतीजे 19 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

08:48 PM, 18-Apr-2025

UK Board Class 12th Result 2025: मार्कशीट में होंगे ये विवरण

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, स्कूल कोड, मार्क्स और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।

07:46 PM, 18-Apr-2025

UK Board Class 12th Result 2025: परिणाम के बाद क्या?

परीक्षा पास करने वाले छात्र अपने संबंधित स्कूलों से यूके बोर्ड कक्षा 12वीं की मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

07:02 PM, 18-Apr-2025

UK Board Class 12th Result 2025: कल 11 बजे परिणाम

उत्तराखंड में इंटर की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी को हुई। परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परिणाम 19 अप्रैल को 11 बजे जारी किया जाएगा।

06:22 PM, 18-Apr-2025

UK Board Result 12th Class: कल जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे; सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल, शनिवार सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। बिना किसी असुविधा और सबसे तेज नतीजे देखने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे खुद को पंजीकृत कर लें। पंजीकरण करने के बाद रिजल्ट जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा। सबसे पहले नतीजे देखने के लिए उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें।

05:53 PM, 18-Apr-2025

UK Board Result 2025: यहां से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कल, 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे, कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले चेक कर सकेंगे।

04:59 PM, 18-Apr-2025

UK Board 12th Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अलावा, यूबीएससी छात्र की कक्षा में उपस्थिति को भी पास होने की प्रक्रिया में ध्यान में रखता है। यानी केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होना ही काफी नहीं है, बल्कि नियमित उपस्थिति भी जरूरी है।

04:13 PM, 18-Apr-2025

UK Board Result: पिछले साल 30 अप्रैल हो घोषित हुआ था 12वीं का रिजल्ट

पिछले वर्ष (2024) उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा 30 अप्रैल, 2024 को की गई थी।

04:03 PM, 18-Apr-2025

Uttarakhand Board Class 12th Result 2025: 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत

प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें इंटर के लिए 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

03:44 PM, 18-Apr-2025

UK Board Class 12th Result: 11 मार्च को खत्म हुई थी परीक्षा

उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी को हुई। कक्षा 12वीं  की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं थी।

03:27 PM, 18-Apr-2025

UK Board Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे परिणाम

नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आपको यहां अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

03:22 PM, 18-Apr-2025

UK Board 12th Result Out Live: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में 83.23% बच्चे पास; अनुष्का राणा बनीं टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के अध्यक्ष डॉ. मुकुल कुमार सती ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें