फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed Live Updates: यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल... जानें आज कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल

Tue, 02 Sep 2025 01:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

School Closed Due to Heavy Rainfall Live Updates: देशभर के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। जलभराव से जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इसका असर पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। स्कूलों को बंद रखना पड़ रहा है। यूपी, उत्तराखंड हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू समेत देश के कई राज्यों में स्कूल बंद रखने के आदेश हुए हैं। हालांकि, कुछ स्थानों पर स्कूल बंद रखने का आदेश विशेष स्थानीय स्कूलों के लिए हो सकता है। इसलिए छुट्टी के संबंध में एक बार अपने विद्यालय से संपर्क जरूर करें।
 
विज्ञापन
School Closed News - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:05 PM, 02-Sep-2025

School Closed In UP: यूपी के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, बंद रहेंगे स्कूल

वेस्ट यूपी समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, कासगंज, पीलीभीत समेत कई जिलों में स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

10:50 AM, 02-Sep-2025

School Closed In Meerut: पश्चिम यूपी के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी

भारी बारिश के कारण सोमवार को वेस्ट यूपी के जिलों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। मेरठ और मुजफ्फरनगर डीएम ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।

10:43 AM, 02-Sep-2025

School Closed In Chandigarh: चंडीगढ़ में भी स्कूल बंद

भारी बारिश के कारण चंडीगढ़ के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ में हो रही भारी बारिश के कारण, शहर के सभी स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे।
 

विज्ञापन
10:36 AM, 02-Sep-2025

School Closed In Jammu: जम्मू में आज सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की सलाह

मौसम संबंधी अलर्ट और पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन को देखते हुए जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल 2 सितंबर को बंद रहेंगे। जहां तक संभव हो, ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं।
 

10:27 AM, 02-Sep-2025

School Closed In Uttarakhand: उत्तराखंड के कई इलाकों में स्कूल बंद

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले सभी जिलों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। देहरादून गढ़वाल और कुमाऊं के अन्य सभी जिलों में आज स्कूल बंद रखे गए हैं। उत्तरकाशी में भी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
10:19 AM, 02-Sep-2025

School Closed In Haryana: हरियाणा के कई जिलों में स्कूल बंद

पंचकूला के अलावा भिवानी, हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फतेहाबाद जिलों में भी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। 

10:15 AM, 02-Sep-2025

School Closed In Haryana: हरियाणा के पंचकूला में भी स्कूल बंद

पंचकूला के चारों ब्लॉक मोरनी, बरवाला, पिंजौर व रायपुररानी के स्कूलों की दो सितंबर को छुट्टी रहेगी। उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मुताबिक, मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे।
 

10:07 AM, 02-Sep-2025

School Closed In Himachal Pradesh: हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में सूबे के कई इलाकों में शिक्षणों संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सोलन, चंबा, लाहौल और सिरमौर के स्कूलों मे मंगलवार को भी अवकाश रहेगा।

10:00 AM, 02-Sep-2025

School Closed In Pilibhit: पीलीभीत में तीन सितंबर तक स्कूल बंद

पीलीभीत में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश हुई। 24 घंटे और भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। आठवीं तक के सभी स्कूलों में तीन सितंबर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। दो सितंबर तक 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।

09:14 AM, 02-Sep-2025

School Closed In Gurugram: गुरुग्राम में स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षा चलाने की सलाह

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, निजि कंपनियों से भी कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम करने की अनुमति देने का अग्राह किया गया है।

09:12 AM, 02-Sep-2025

School Closed In Aligarh Due To Rain: यूपी के अलीगढ़ में 12वीं तक के स्कूल बंद

अलीगढ़ के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता  प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से 12 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
 

09:09 AM, 02-Sep-2025

School Closed In Kasganj UP: यूपी के कासगंज में 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे

उत्तर प्रदेश के कासगंज में जिलाधिकारी की ओर से मंगलवार को भी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। लगातार होने वाली बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सुबह कक्षा 12 बजे तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए।

09:04 AM, 02-Sep-2025

School Closed Live Updates: यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल... जानें आज कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल

School Closed On 2 Sep Live Updates: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब समेत देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और मंगलवार, 2 सितंबर को कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें