सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी की हो।
सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : 2674 पद
स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) : 185 पद
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बंपर पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में बड़ा अपडेट सामने आया है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की जहां पहले आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2023 तक थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 02 मई 2023 तक कर दिया गया है।
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग और जल शक्ति विभाग से संबंधित डिवीजन / जिला कैडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 16 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
JKPSC CCE प्रारंभिक परीक्षा 23 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी। JKPSC मुख्य परीक्षा नवंबर 2023 के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है। आवेदक 17 से 19 मई, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। आवेदकों को प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ।
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (CCE) के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई, 2023 तक है।
UPSC CMS परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएमएस आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
UPSC CMS टेस्ट 2023 विभिन्न सरकारी मंत्रालयों में चिकित्सा कर्मियों की भर्ती के लिए 16 जुलाई 2023 को होगा। यूपीएससी की घोषणा के अनुसार, ई-प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने से तीन सप्ताह पहले वितरित किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी उम्मीदवार को डाक मेल के माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होगा।