फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं में 93.6% बच्चे पास; 93.16 छात्र तो 94.08 फीसदी छात्राएं सफल

Wed, 28 May 2025 06:31 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 28 मई, 2025 कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम बोर्ड मुख्यालय अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी उपस्थित रहे।

इस साल करीब 11 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, और लड़कों-लड़कियों के प्रदर्शन से जुड़े आंकड़े भी साझा किए हैं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।

यहां क्लिक करें और देखें रिजल्ट

 

विज्ञापन
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:21 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Toppers List 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

  • पूजा भादू - 99.50%
  • श्रेया प्रजापति - 99.17%
  • प्रियांशु शर्मा - 99.17%
  • जयेश सोनी - 98.81%
  • विकास वर्मा - 98.17%
  • यशिता कुमावत - 97.83%
  • खुशबू सोनी - 97.17%
  • नागौर की पूजा भादू ने तीन विषयों में 100 नंबर हासिल किए हैं।
  • कालवाड़ रोड, जयपुर की श्रेया प्रजापति ने 10वीं में अंग्रेजी और गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।
  • गोविंदगढ़, चौमूं स्थित गुरुकुल वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रियांशु शर्मा को 600 में से 595 में अंक मिले।
  • विकास वर्मा को 10वीं में साइंस, सोशल साइंस, गणित और संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं।
  • यशिता कुमावत जयपुर में पढ़ाई करती हैं, उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं।
  • 98.81% अंक पाने वाले जयेश सोनी और 97.17% अंक पाने वाली खुशबू सोनी जुड़वा भाई-बहन हैं। बीकानेर के रहने वाले हैं।

05:39 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट

पिछले साल 2024 में 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा था, जिसमें इस बार थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2025 में 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत मामूली बढ़त के साथ 93.60% दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार छात्र और छात्राओं दोनों का उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन फिर भी छात्राओं ने छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

05:27 PM, 28-May-2025

RBSE Result 2025: इतने लाख छात्रों ने किया था आवेदन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गईं। इस परीक्षा के लिए कुल 10,96,085 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 

विज्ञापन
05:22 PM, 28-May-2025

RBSE Result 2025: पिछले साल कैसा रहा परीक्षा परिणाम?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में कुल 10,60,751 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,39,895 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। छात्रों का पास प्रतिशत 92.64% और छात्राओं का 93.46% दर्ज किया गया था। 

प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 2,74,052 और छात्राओं की संख्या 2,71,171 रही थी। कुल मिलाकर परीक्षा परिणाम 93.3% रहा था। वहीं, प्रवेशिका और व्यावसायिक परीक्षाओं में कुल सफलता दर 82.54% रही थी। 
 

यह भी पढ़ें: RBSE 10th Result 2025: पिछले वर्ष के मुकाबले कैसा रहा रिजल्ट, किसने किया टॉप, कितने बच्चे हुए पास? यहां जानें

05:15 PM, 28-May-2025

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025: प्रियांशु शर्मा ने हासिल किए 99.17% अंक

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में गोविंदगढ़ (चौमूं) स्थित गुरुकुल वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रियांशु शर्मा ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने कुल 600 में से 595 अंक अर्जित कर 99.17 प्रतिशत के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
05:14 PM, 28-May-2025
- फोटो : अमर उजाला

RBSE Result 2025: यशिता कुमावत ने हासिल किए 97.83% अंक

जयपुर की यशिता कुमावत ने राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 587 अंक प्राप्त किए हैं, यानी उनका प्रतिशत 97.83% रहा।

यहां क्लिक करें और देखें रिजल्ट

05:06 PM, 28-May-2025
RBSE 10th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

RBSE Result 2025: ग्राफिक से समझें

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 5,46,370 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 3,76,774 छात्रों को द्वितीय श्रेणी और 79,519 को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई। 

यहां क्लिक करें और देखें रिजल्ट

05:05 PM, 28-May-2025

पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट?

वर्ग 2024 के आंकड़े 2025 के आंकड़े
कुल पंजीकृत विद्यार्थी 10,60,751 10,94,186
परीक्षा में शामिल हुए 10,39,895 10,71,460
कुल पास प्रतिशत 93.03% 93.60% (+0.57%)
लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% 93.16% (+0.52%)
लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% 94.08% (+0.62%)
फर्स्ट डिवीजन आई 5,45,653 5,46,370
सेकेंड डिवीजन आई 3,49,873 3,76,774
थर्ड डिवीजन आई 71,422 79,519
पास श्रेणी में रखे गए 444 179
सप्लीमेंट्री आई 27,797 30,599

04:58 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: माध्यमिक और व्यावसायिक परीक्षा में शानदार परिणाम

माध्यमिक और माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा में कुल 10,94,186 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,71,460 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस परीक्षा का कुल परिणाम 93.60 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.16 और छात्राओं का 94.08 प्रतिशत था। कुल 5,75,554 छात्रों में से 2,69,141 छात्र और 5,18,632 छात्राओं में से 2,77,229 छात्राएं प्रथम श्रेणी में सफल हुई हैं।

04:56 PM, 28-May-2025

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 5,46,370 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 3,76,774 छात्रों को द्वितीय श्रेणी और 79,519 को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई। केवल पास की श्रेणी में 179 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इसके अलावा, 30,599 छात्रों को पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
 

श्रेणी उत्तीर्ण छात्र संख्या
प्रथम श्रेणी 5,46,370
द्वितीय श्रेणी 3,76,774
तृतीय श्रेणी 79,519
केवल उत्तीर्ण 179
पूरक (सप्लीमेंट्री) 30,599

04:50 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: प्रवेशिका परीक्षा में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

प्रवेशिका परीक्षा 2025 में कुल 7,316 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,099 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस बार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 83.67% रहा। लड़कों का परिणाम 82.01% रहा, जबकि लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 85.03% की सफलता दर हासिल की। प्रवेशिका परीक्षा में 3,310 छात्रों में से 643 छात्र और 4,006 छात्राओं में से 974 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है।

04:40 PM, 28-May-2025

RBSE Result 2025: असफल छात्रों को मिली दोबारा कोशिश की प्रेरणा

रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जो छात्र इस बार परीक्षा में सफल नहीं हो सके, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अगले प्रयास के लिए और मेहनत करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण छात्रों से विनम्र बने रहने की अपील करते हुए कहा कि सफलता पर घमंड नहीं करना चाहिए।

RBSE 10th Result 2025: पिछले वर्ष के मुकाबले कैसा रहा रिजल्ट, किसने किया टॉप, कितने बच्चे हुए पास? यहां जानें

04:37 PM, 28-May-2025

RBSE Result 2025: बोर्ड ने दी सफलता की बधाई

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने पर सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
 

04:30 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: शिवानी ने हासिल किए 98.83% अंक

अलवर की शिवानी ने 98.83% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।

04:22 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: टेबल से समझें

वर्ष कुल पास प्रतिशत छात्रों पास प्रतिशत छात्राओं का पास प्रतिशत
2025 93.6% 93.16% 94.08%

04:20 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट

पिछले साल 2024 में राजस्थान बोर्ड की दसवीं परीक्षा में कुल 10,60,751 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,39,895 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। उस वर्ष छात्रों का पास प्रतिशत 92.64% और छात्राओं का 93.46% रहा। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 2,74,052 और छात्राओं की संख्या 2,71,171 थी। कुल मिलाकर कुल परिणाम 93.3% दर्ज किया गया। साथ ही, प्रवेशिका और व्यावसायिक परीक्षाओं में सफलता दर 82.54% रही थी।
 

04:16 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: लड़कियों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में छात्र का पास प्रतिशत 93.16% रहा, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 94.08% रहा।

04:12 PM, 28-May-2025

बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2025 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 10,16,963 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।

04:09 PM, 28-May-2025

Rbse 10th Result 2025: कुल 93.6% विद्यार्थी पास

इस बार राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 93.6% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। बोर्ड ने यह परिणाम आज शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी किया।

03:58 PM, 28-May-2025

Rbse 10th Result 2025 Out: रिजल्ट हुआ जारी

Rbse 10th Result 2025 Out Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज, 28 मई 2025 को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह घोषणा अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में की गई।

परीक्षार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। साथ ही, वे अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं, जो अस्थायी (प्रोविजनल) रूप से कई जगहों पर मान्य रहेगी जब तक मूल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त नहीं होती।

03:54 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: पिछले साल 29 मई को जारी हुआ रिजल्ट

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 7 से 30 मार्च 2024 तक आयोजित हुई थीं और परिणाम 29 मई को घोषित किया गया था।

03:46 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा रिजल्ट जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परिणाम आज शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोटा कलेक्टर कार्यालय से जारी किया जाएगा।

03:34 PM, 28-May-2025

RBSE High School Result 2025: यहां मिलेगी ऑनलाइन मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे कुछ ही मिनटों में जारी होने वाला है। छात्र अपना परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले देख सकेंगे और साथ ही ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे। इससे पहले छात्र अपनी सभी जरूरी जानकारी तैयार रखें ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत रिजल्ट चेक कर सकें।

03:20 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: क्या टॉपर्स के नाम का होगा एलान?

राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्ट्रीम के अनुसार टॉपर्स का नाम घोषित किया था, लेकिन 10वीं के रिजल्ट के समय ऐसा होगा या नहीं, इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। पिछले करीब एक दशक से राजस्थान बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट या मेरिट लिस्ट सार्वजनिक नहीं करता है। इस बार भी 10वीं के टॉपर्स के नाम घोषित होंगे या नहीं, यह सवाल अभी बाकी है।
 

03:15 PM, 28-May-2025

RBSE High School Result 2025: परिणाम में उल्लिखित विवरण

आरबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2025 में छात्रों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसमें बोर्ड का नाम, परिणाम का शीर्षक, छात्र का रोल नंबर, छात्र और माता-पिता के नाम, स्कूल का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, प्रतिशत और योग्यता (पास/फेल) की स्थिति शामिल होगी। 

03:03 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद 'बोर्ड रिजल्ट्स' विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुली सूची में से 'राजस्थान बोर्ड' को चुनें।
  • कक्षा 10वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर दर्ज करें।
  • फिर 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखें।

02:43 PM, 28-May-2025

RBSE High School Result 2025: अंक संतुष्टि न होने पर मिलेगी रिचेकिंग की सुविधा

आरबीएसई परिणाम जारी होने के तुरंत बाद अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए रिचेकिंग की विंडो खोल दी जाएगी। छात्र प्रति विषय 300 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर रिचेकिंग या रिवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
 

02:31 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025 Time: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।

02:26 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: रिजल्ट से पहले ये तीन तैयारियां रखना फायदे का सौदा

02:09 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result: पिछले साल इतने विद्यार्थियों ने दी पूरक परीक्षा

पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं में कुल 27,797 छात्रों ने पूरक परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से 14,686 लड़के और 13,111 लड़कियां शामिल थीं।
 

01:44 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: रिजल्ट से पहले छात्र जरूर कर लें ये 3 तैयारियां

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम आज जारी होने वाले हैं। ऐसे में छात्रों को कुछ जरूरी तैयारियां अभी कर लेनी चाहिए, ताकि रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी न हो और सभी अपडेट समय पर मिलते रहें। यहां पढ़ें पूरी खबर...

01:35 PM, 28-May-2025

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025: पिछले साल का रिजल्ट आंकड़ा

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 5,45,653 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन, 3,49,873 ने सेकंड डिविजन और 71,422 ने थर्ड डिविजन हासिल की थी। 444 छात्रों को पास की श्रेणी में रखा गया था, जबकि 27,797 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री मिली थी।

01:25 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: शाम 4:30 बजे जारी होगा परिणाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज शाम घोषित करेगा। बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि रिजल्ट जारी करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिणाम शाम 4:00 बजे बोर्ड मुख्यालय अजमेर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा।

इस वर्ष कक्षा 10वीं में 10,96,085 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7,324 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।  
 

01:15 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: 2024 में इन छात्रों ने हासिल किए सबसे ज्यादा अंक

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में कई होनहार छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में निम्न नाम प्रमुख हैं:

  • निधि जैन - 99.67%
  • मानसी - 97.67%
  • खुशबु गुर्जर - 97%
  • ध्रुव सिंह शेखावत - 96.83%

12:51 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: पिछले साल इतने विद्यार्थी हुए पास

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में कुल 10,60,751 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 10,39,895 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 5,50,050 लड़के और 4,89,845 लड़कियां थीं।

इनमें से कुल 9,67,392 छात्र परीक्षा में सफल रहे थे और परीक्षा परिणाम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा था।

12:41 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: ऐसे देख सकेंगे सबसे पहले अपना रिजल्ट

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com/results पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुली सूची में से राजस्थान बोर्ड को चुनें।
  • कक्षा 10वीं के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर दर्ज करें।
  • फिर 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

12:33 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होगा रिजल्ट

10वीं का रिजल्ट अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन बोर्ड अधिकारी करेंगे, जिसमें 12वीं की तरह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शामिल होंगे और नतीजों की घोषणा करेंगे। 

12:21 PM, 28-May-2025

RBSE Result 2025: यहां मिलेगा सबसे पहले आपका रिजल्ट

छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर जा सकते हैं, जहां उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, रोल कोड और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी। यहां से वे अपनी प्रोविजनल मार्कशीट की कॉपी भी आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE 10th result 2025 Register and Check Here

12:08 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: रोल नंबर की होगी जरूरत

राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर देखने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट चेक करते समय रोल नंबर दर्ज करते ही उन्हें ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट दिखाई देगी।

11:51 AM, 28-May-2025

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025: कौन दे सकता है सप्लीमेंट्री परीक्षा ?

जो छात्र 1 या 2 विषयों में 33% अंक नहीं ला पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए फॉर्म भरना होगा, जो कि छात्रों को अपने स्कूल के माध्यम से करना होगा।

11:34 AM, 28-May-2025

RBSE Result 2025: पूरी सुरक्षा के बीच हुई थी बोर्ड परीक्षा

राजस्थान बोर्ड, अजमेर ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं पूरी सतर्कता और सुरक्षा के साथ आयोजित की थीं। पिछले कुछ समय में विभिन्न भर्तियों में पेपर लीक की शिकायतों के बाद बोर्ड ने इस बार परीक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सख्ती बरती।

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। सभी केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए और अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर परीक्षा की निगरानी की।  

11:25 AM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: पिछले वर्षों कैसा रहा 10वीं का रिजल्ट प्रतिशत

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के पिछले पांच वर्षों के परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहे हैं:

  • वर्ष 2024 - 93.04%
  • वर्ष 2023 - 90.49%
  • वर्ष 2022 - 82.89%
  • वर्ष 2021- 99.56% (कोविड-19 महामारी के दौरान बिना परीक्षा के प्रमोट किए गए)
  • वर्ष 2020 - 80.63%

11:15 AM, 28-May-2025

Rajasthan 10th Result 2025: ऑरिजनल मार्कशीट कब मिलेगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को फिलहाल केवल प्रोविजनल मार्कशीट उपलब्ध होगी, जिसे वे इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते हैं। ऑरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी। जब तक छात्र स्कूल से अपनी ऑरिजनल मार्कशीट प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक प्रोविजनल मार्कशीट ही सभी जगह मान्य रहेगी।

11:05 AM, 28-May-2025

RBSE High School Result 2025: अभी करें अमर उजाला पर रजिस्ट्रेशन

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज कुछ ही घंटों में जारी होने वाला है। छात्र अपना परिणाम सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर देख सकेंगे। इससे पहले छात्र रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही उन्हें नोटिफिकेशन के जरिए तुरंत अलर्ट मिल सके। रजिस्ट्रेशन करने पर छात्रों को परिणाम से जुड़ी हर अहम जानकारी और ताजगी से अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगे।

RBSE 10th result 2025 Register and Check Here

10:55 AM, 28-May-2025

RBSE Board Result 2025: 2024 में इस दिन जारी हुआ रिजल्ट

पिछले वर्ष 2024 में राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक चली थीं और रिजल्ट 29 मई 2024 को घोषित किया गया था।

10:46 AM, 28-May-2025

RBSE High School Result 2025: झुंझुनू जिले का रहा बेहतर प्रदर्शन

पिछले साल झुंझुनू जिले ने राज्य में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था। इस जिले ने सबसे उच्चतम पास प्रतिशत 97.74% हासिल किया था।

RBSE 10th result 2025 Register and Check Here

10:42 AM, 28-May-2025

RBSE High School Result 2025: पिछले का देखें प्रदर्शन

पिछले साल यानी 2024 में राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 10,60,751 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,39,895 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 5,50,050 लड़के और 4,89,845 लड़कियां थीं। पिछले साल कुल 9,67,392 छात्र परीक्षा में सफल हुए थे और पास प्रतिशत 93.03% दर्ज किया गया था।

10:37 AM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025: रिजल्ट देखने का आसान तरीका

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुली सूची में से राजस्थान बोर्ड को चुनें।
  • कक्षा 10वीं के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर दर्ज करें।
  • फिर 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य में उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी अपने पास रख लें।

10:24 AM, 28-May-2025

RBSE High School Result 2025: पिछले साल लड़कियों का रहा शानदार प्रदर्शन

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03% रहा। इसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। जहां लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% रहा, वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत इससे अधिक रहा।

यह भी पढ़ें..

10:22 AM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं में 93.6% बच्चे पास; 93.16 छात्र तो 94.08 फीसदी छात्राएं सफल

RBSE 10th Result 2025 Live: आज यानी 28 मई 2025 को राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा। लाखों छात्र-छात्राएं अपनी कड़ी मेहनत का फल जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) दोपहर 4:30 बजे परिणाम जारी करेगा। इस खबर में हम आपको रिजल्ट से जुड़ी सभी ताजा जानकारियां, टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत और रिजल्ट चेक करने का तरीका लाइव अपडेट्स के साथ उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें