फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result Out: राजस्थान बोर्ड 10वीं में 94.23% बच्चे पास; 93.63% छात्र तो 94.20 फीसदी छात्राएं सफल

Tue, 24 Mar 2026 06:59 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBSE rajeduboard.rajasthan.gov.in Class 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 24 मार्च, 2026 कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा, जिसमें 94.20% छात्राएं सफल रहीं, जबकि 93.63% छात्र पास हुए। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा कायम रहा। परिणाम बोर्ड मुख्यालय अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी उपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

 

विज्ञापन
RBSE 10th Result Out - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE rajeduboard.rajasthan.gov.in Class 10th Result 2026: इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिनका इंतजार आज समाप्त होने की पूरी उम्मीद है। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का परिणाम आज दोपहर करीब एक बजे घोषित किया जाएगा। पहले बोर्ड ने 20 मार्च तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन कार्य में देरी के कारण तारीख बढ़ाकर 23 मार्च कर दी गई। हालांकि, कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से उस दिन भी परिणाम जारी नहीं हो सका। अब बोर्ड ने नई तारीख तय करते हुए आज रिजल्ट घोषित करने का फैसला किया है।

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026 : 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी आज

राजस्थान बोर्ड आज 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम भी जारी करेगा। ये नतीजे शाम 4 बजे शालादर्पण पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। इन कक्षाओं के लिए टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाती, केवल व्यक्तिगत परिणाम और पास प्रतिशत घोषित किया जाता है।

 RBSE 10th result 2026: कहां चेक करें अपना रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो हो सकता है। ऐसे में छात्र धैर्य बनाए रखें और पहले से अपनी लॉगिन डिटेल तैयार रखें।

RBSE 10th result 2026: शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जानकारी दी है कि आज दोपहर करीब 1 बजे दसवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। आप यहां क्लिक करके भी सीधे रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं।

RBSE class 10th result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर Results वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड का चयन करें।
  • अब कक्षा 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें।

RBSE class 10th result 2026: क्रेडेंशियल रखें तैयार

जानकारी के अनुसार आज दोपहर को करीब 1 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाद दी गई है कि वे समय से पहले अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें। इससे रिजल्ट आने पर आसानी से चेक किया जा सकेगा। सबसे पहला अपना रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें
 

 RBSE class 10th result 2026: पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक जरूरी?

आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा पास करने छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। आरबीएसई कक्षा 5 और 8 का परिणाम भी आज ही जारी करेगा।

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2026: कब हुई थी परीक्षाएं?

राजस्थान बोर्ड क्लास 10 की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें इस साल करीब 10,68,078 परीक्षार्थी शामिल हुए।  

RBSE 10th result 2026: अमर उजाला पर अभी करें रजिस्ट्रेशन

रिजल्ट जारी होने पर ट्राफिक होने के कारण कई बच्चाें को परिणाम देखने में परेशानी होती है। ऐसे में आप पहले से ही अमर उजाला की वेबसाइट का उपयोग करके सबसे पहले आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं। यहां पहले से पंजीकरण करने पर रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत अपडेट मिल जाएगा। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि आपको बार-बार वेबसाइट खोजने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

RBSE 10th Result 2026: कई बार टली रिजल्ट की तारीख

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा पहले 20 मार्च को की जानी थी, लेकिन किसी कारण वश इसे जारी नहीं किया जा सका। इसके बाद बच्चों को 23 मार्च को रिजल्ट मिलने की उम्मीद थी, लकिन इस दिन भी किसी कारण वश नहीं आ सका। जिसके बाद बोर्ड ने एक्स पर आज यानी 24 मार्च को रिजल्ट जारी होने की खुशखबरी दी। साथ ही छात्रों को अपने जरूरी विवरण तैयार रखने की सलाह भी गई ।

राजस्थान बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर पिछले कुछ दिनों से संशय की स्थिति बनी हुई थी। बोर्ड ने शुरुआत में 20 मार्च तक परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कुछ वजहों के चलते इसे टालना पड़ा। इसके बाद 23 मार्च को रिजल्ट आने की प्रबल संभावना थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से छात्र फिर मायूस रहे।

अंत में, बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए आज यानी  24 मार्च को रिजल्ट जारी करने की खुशखबरी दी है।

RBSE class 10th result 2026: परीक्षार्थियों के लिए जरूरी सलाह

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण तैयार रखें ताकि दोपहर 1 बजे लिंक एक्टिव होते ही वे बिना किसी देरी के अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकें। सबसे पहला अपना रिजल्ट देखने के लिए तुरंत पंजीकरण करें

 RBSE 10th result 2026:  पिछले कुछ वर्षों के नतीजों पर एक नजर

इस साल राजस्थान बोर्ड मार्च में ही रिजल्ट जारी कर एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। अगर पिछले कुछ वर्षों के रिकॉर्ड को देखें, तो अमूमन नतीजे मई के आखिरी हफ्ते या जून में जारी किए जाते थे। कोरोना काल (2020-2021) में तो यह प्रक्रिया जुलाई तक खिंच गई थी।

Rajasthan Board 10th Result: वर्षवार रिजल्ट की तारीखें

परीक्षा वर्ष रिजल्ट जारी होने की तिथि
2026 24 मार्च (प्रस्तावित)
2025 28 मई
2024 29 मई
2023 01 जून
2022 13 जून
2021 30 जुलाई

RBSE 10th result 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर  ट्वीट कर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने आधिकारिक पुष्टि की है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं का परिणाम आज दोपहर 1:00 बजे घोषित किया जाएगा।

RBSE class 10th result 2026: शिक्षा मंत्री का ट्विट दीं अग्रिम शुभकामनाएं

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस त्वरित परिणाम को विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया कि मार्च में ही नतीजे जारी करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समय पर अगली कक्षाओं में प्रवेश और भविष्य की शैक्षणिक प्रक्रियाओं का लाभ दिलाना है।

मंत्री जी ने प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए लिखा कि सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं।

RBSE class 10th result 2026: शिक्षा मंत्री का ट्विट

 Rajasthan Board 10th Result: कैसे देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर " Rajasthan Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

Rajasthan Board 10th Result 2026: एक नजर पिछले आंकड़ों पर

साल 2025 में राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। जिसके नतीजे बोर्ड ने मई के अंत में घोषित किए थे, लेकिन इस बार (2026 में) बोर्ड ने मार्च में ही रिजल्ट जारी कर अपनी कार्यक्षमता का नया रिकॉर्ड बनाया है।

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

RBSE class 10th result 2026: री-इवैल्यूएशन की सुविधा

अगर कोई छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट है तो वह उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। बिना रुकावट सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

Rajasthan Board 10th Result 2026: दोपहर 1 बजे जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा आज लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, जिसमें शिक्षा मंत्री अन्य बोर्ड के अधिकारी के साथ कुल पास परसेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट और सभी जरूरी आंकड़े शेयर करेंगे। 

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

RBSE class 10th result 2026:  मार्कशीट कैसे डाउनलोड की जा सकती है?

छात्र परिणाम चेक करने लिए  लिंक पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी जाती है।

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

Rajasthan Board 10th Result 2026: पिछले दो वर्षों का परीक्षा परिणाम

साल 2025 में राजस्थान बोर्ड की 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.6% रहा था। वहीं, 12वीं के नतीजों में आर्ट्स में 97.78%, साइंस में 98.43% और कॉमर्स स्ट्रीम में रिकॉर्ड 99.07% छात्र सफल हुए थे।

2024 के आंकड़े: साल 2024 की तुलना में 2025 का परिणाम बेहतर रहा था। 2024 में 10वीं का पास प्रतिशत 93.03% था, जबकि 12वीं आर्ट्स में 96.88%, साइंस में 97.73% और कॉमर्स में 98.95% छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

Rajasthan Board 10th Result 2026: मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट में आपके विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, प्रतिशत, डिवीजन और फाइनल पास या फेल स्टेटस की पूरी जानकारी दी गई होगी। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेना और सभी व्यक्तिगत विवरणों की जांच करना अनिवार्य है।

RBSE 10th Result 2026: छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ लॉगिन करते हैं, जिससे वेबसाइट का सर्वर स्लो हो सकता है। ऐसे में घबराएं नहीं और पेज को बार-बार रिफ्रेश करने के बजाय थोड़ा इंतजार करें। रिजल्ट चेक करते समय अमर उजाला के विश्वसनीय लिंक का ही उपयोग करें। किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें और अपना रोल नंबर सही दर्ज करें।

Rajasthan Board 10th Result 2026: कितने परीक्षा केंद्रों पर हुई थी परीक्षा?

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लगभग 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए पूरे राज्य में करीब 6,200 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

RBSE 10th Result 2026: इंटरनेट और डिवाइस चेक करें

आपका मोबाइल या लैपटॉप सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। खराब नेटवर्क की वजह से रिजल्ट देखने में परेशानी आ सकती है।

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

Rajasthan Board 10th Result 2026: साल में दो बार होंगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा

राजस्थान बोर्ड (RBSE) अगले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा के बोझ को कम करना है। नए प्रस्ताव के अनुसार, बोर्ड परीक्षा का पहला सेशन फरवरी में और दूसरा सेशन मई में आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेज दिया है।

RBSE 10th Result 2026: रिजल्ट पेज को बुकमार्क करें

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में अमर उजाला के रिजल्ट पेज को पहले से ओपन या बुकमार्क कर लें ताकि आप सीधे लिंक के जरिए जल्दी परिणाम देख सकें।

Rajasthan Board 10th Result 2026:  पिछले साल कितना था प्रतिशत

साल 2025 में राजस्थान बोर्ड की 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.6% रहा था। वहीं, 12वीं के नतीजों में आर्ट्स में 97.78%, साइंस में 98.43% और कॉमर्स स्ट्रीम में रिकॉर्ड 99.07% छात्र सफल हुए थे।

RBSE 10th Result 2026: एक साथ जारी होंगे तीनों रिजल्ट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर ने एक द्वीट के जरिए कहा है कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज, दिनांक 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी इसी के साथ घोषित होगा। यानी 5वीं 8वीं और 10वीं का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan Board 10th Result 2026: तुरंत एक्टिव हो जाएगा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही अमर उजाला का लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्र अपना जांग रोल नंबर आदि डालकर तुरंत अपना स्कोरकार्ड तुरंत चेक कर सकेंगे।


रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

RBSE 10th Result 2026: पिछले वर्ष के आंकड़े ग्राफिक में

ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: रिजल्ट से पहले कुछ तैयारियां जरूरी

ग्राफिक पर क्लिक कर पढ़ें रिजल्ट से पहले क्या तैयारियां रखनी चाहिए:

RBSE 10th Result 2026: घोषित होने पर ऐसे दिखेगा रिजल्ट पेज



यहां क्लिक करके रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं...

RBSE 10th Result 2026: अमर उजाला वेबसाइट पर पंजीकरण करें

रिजल्ट जल्दी और आसानी से देखने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर लें। इससे नतीजे जारी होते ही आपको तुरंत अपडेट मिल जाएगा और आप आसानी से अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

Rajasthan Board 10th Result 2026:  इन क्रेडेंशियल्स को रखें तैयार

रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों के पास आवश्यक क्रेडेंशियल होना आवश्यक है। रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स में रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि विवरण शामिल होते हैं। ये सभी विवरण आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे। इसलिए अपने एडमिट कार्ड को खोजकर अपने पास रखें।

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

RBSE 10th Result 2026: इतने छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं के करीब  10 लाख 68 हजार 109 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि रिजल्ट जारी होने में कुछ ही मिनट बाकी हैं। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, परिक्षार्थी अमर उजाला की  वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट रिजल्ट देख सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

Rajasthan Board 10th Result: कैसे देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर " Rajasthan Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करें...

Rajasthan Board 10th Result 2026: दोपहर एक बजे प्रेसवार्ता में होगा एलान

बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्ट प्रेसवार्ता के जरिए जारी किया जाएगा। इस दौरान Madan Dilawar और बोर्ड के अधिकारी कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों की जानकारी साझा करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी।

RBSE 10th Result 2026: री-टोटलिंग-री-चेकिंग में क्या है फर्क?

बोर्ड के तहत 10वीं रिजल्ट में री-टोटलिंग और री-चेकिंग दो अलग प्रक्रियाएं हैं। री-टोटलिंग में केवल परीक्षक द्वारा दिए गए अंकों का दोबारा जोड़ (कैलकुलेशन) किया जाता है और अगर इसमें कोई गलती मिलती है तो अंक सुधारकर नई मार्कशीट जारी की जाती है, साथ ही संबंधित परीक्षक पर कार्रवाई भी हो सकती है।

वहीं री-चेकिंग में छात्र के आवेदन के बाद पूरी उत्तरपुस्तिका का दोबारा मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें किसी प्रश्न में दिए गए अंक कम या ज्यादा होने पर उन्हें संशोधित किया जा सकता है और इसके बाद अपडेटेड रिजल्ट व नई अंकतालिका जारी की जाती है।

Rajasthan 10th Board Result 2026: रिजल्ट जारी होने में कुछ ही मिनट बाकी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट अब कुछ ही मिनटों में जारी किया जाने वाला है। छात्र लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे और जल्द ही वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी सामने आएंगे।
 

Rajasthan Board 10th Result 2026: ऐसे देखे सकेंगे अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Rajasthan Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

RBSE 10th Result Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट आज यानी (24 मार्च) को घोषित हो गया है। इसके साथ ही 10 लाख से अधिक स्टूडेंट का इंतजार अब खत्म हो गया। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

 

RBSE 10th Result Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में कुल 94.23% छात्र सफल रहे हैं। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत 93.63% रहा, जबकि छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.20% सफलता दर हासिल की है, जिससे एक बार फिर लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से आगे रहा है।
 

RBSE 10th Result 2026: इस साल बढ़ा पास प्रतिशत

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 94.23% छात्र सफल घोषित हुए हैं, जो पिछले साल के 93.06% के मुकाबले 1.17% अधिक है, जिससे इस बार रिजल्ट में सुधार देखने को मिला है।

Rajasthan Board 10th Result: प्रवेशिका परीक्षा में कुल 87.11% अभ्यर्थी पास

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रवेशिका परीक्षा 2026 के लिए कुल 7,864 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 7,570 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 499 छात्र और 460 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं। परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11% रहा, जबकि 85.77% छात्र और 85.33% छात्राएं सफल रहीं।

Rajasthan Board 10th Result 2026: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Rajasthan Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

Rajasthan Board 10th Result: इस बार भी बेटियों का दबदबा कायम

बोर्ड द्वारा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्रदेश के 10,68,109 छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है। इस बार भी परिणाम में बेटियों का दबदबा कायम रहा, जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 94.23% दर्ज किया गया।

Rajasthan Board 10th Result 2026: लड़कों से आगे रहीं लड़कियां

इस बार कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा, जिसमें 94.20% छात्राएं सफल रहीं, जबकि 93.63% छात्र पास हुए। इससे साफ है कि इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा कायम रहा।

Rajasthan Board 10th Result 2026: पिछले साल 93.60% रहा कुल परिणाम

पिछले साल जारी आरबीएससी 10वीं बोर्ड परिणाम में कुल पास प्रतिशत 93.60% रहा था। इसमें 93.16% छात्र सफल हुए थे, जबकि 94.08% छात्राओं ने सफलता हासिल की।

Rajasthan Board 10th Result 2026: अब साल में दो बार होगी परीक्षा

मदन दिलावर ने बताया कि 2027 से प्रदेश में पहली बार 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। सभी छात्रों के लिए पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा, जबकि दूसरी परीक्षा में केवल वही विद्यार्थी बैठ सकेंगे, जिन्होंने पहली परीक्षा दी होगी, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार का मौका मिल सके।
 

Rajasthan Board 10th Result: तीन विषयों में सुधार का मिलेगा मौका

नए नियमों के अनुसार विद्यार्थियों को अधिकतम तीन विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका दिया जाएगा। हालांकि, यदि कोई छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं होता है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

ऐसे विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा और उन्हें अगली बार परीक्षा में शामिल होने के लिए अगले वर्ष तक इंतजार करना होगा।
 

Rajasthan Board 10th Result: देखें अपना रिजल्ट

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Rajasthan Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

Rajasthan Board 10th Result: वेबसाइट हुई स्लो? यहां करें रिजल्ट चेक

RBSE 10th Result 2026: पिछले साल 10वीं के टॉपर

बोर्ड द्वारा जारी 10वीं टॉपर लिस्ट 2025 में पूजा भादू ने 99.50% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद श्रेया प्रजापति और प्रियांशु शर्मा ने 99.17% के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। जयेश सोनी ने 98.81%, विकास वर्मा ने 98.17%, यशिता कुमावत ने 97.83% और खुशबू सोनी ने 97.17% अंक प्राप्त कर टॉपर्स में अपनी जगह बनाई।
 

Rajasthan Board 10th Result: प्रवेशिका परीक्षा में 87.11% बच्चे उत्तीर्ण

प्रवेशिका परीक्षा 2026 के लिए कुल 7,864 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 7,570 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 499 छात्र और 460 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं। परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11% दर्ज किया गया, जबकि 85.77% छात्र और 85.33% छात्राएं सफल रहीं।
 

Rajasthan Board 10th Result: पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट?

वर्ग 2025 के आंकड़े 2026 के आंकड़े
कुल पंजीकृत विद्यार्थी 10,94,186 10,66,561
परीक्षा में शामिल हुए 10,71,460 10,49,068
कुल पास प्रतिशत 93.60% 94.23% (+0.63%)
लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% 93.63% (+0.47%)
लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08% 94.20% (+0.12%)

Rajasthan Board 10th Marksheet: कब मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट?

आरबीएससी 10वीं क्लास की ऑनलाइन मार्कशीट जारी कर दी है, जो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह ऑनलाइन मार्कशीट तुरंत इस्तेमाल के योग्य होती है और 11वीं में एडमिशन लेने के लिए वैध प्रमाण के रूप में काम करती है। वहीं, ओरिजनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूल से प्राप्त होती है, और इसे कंपार्टमेंट या स्क्रूटनी (यदि आवश्यक हो) पूरी होने के बाद ही दिया जाता है।

Rajasthan Board 10th Result: मार्च में ही जारी होगा 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे मार्च 2026 में जारी करने की तैयारी कर रहा है। मदन दिलावर की जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम संभावित रूप से 31 मार्च को घोषित किया जा सकता है।

Rajasthan Board 10th Result: 10वीं के मेधावी विद्यार्थी

RBSE 10th Toppers List - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड 2026 के टॉपर छात्रों में रिया (श्रीगंगानगर) ने 97.67% अंक हासिल किए। वहीं, मोहित गंगवाल (जयपुर) ने 98.17% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। विमल चौधरी (जयपुर, चौमूं) ने 96.83% और आरती देवांद (जयपुर, चौमूं) ने 95.33% अंक लेकर टॉपर लिस्ट में जगह बनाई।

Rajasthan Board 10th Result: देखें अपना रिजल्ट

 

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Rajasthan Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।


या फिर आप यहां क्लिर करके भी सीधे रिजल्ट चेक करने के पेज पर जा सकते हैं।

Rajasthan Board 10th Result: इस साल 94.23% स्टूडेंट्स पास

10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में इस साल 94.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछले साल के 93.60% के मुकाबले 1.7% अधिक है, जिससे इस बार रिजल्ट में सुधार और बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला।

Rajasthan Board 10th Result: प्रवेशिका परीक्षा के पास प्रतिशत

श्रेणी पंजीकृत परीक्षा में शामिल प्रथम श्रेणी में पास पास प्रतिशत
छात्र 7,864 7,570 499 85.77%
छात्राएं 7,864 7,570 460 85.33%

RBSE Rajasthan Board 10th Topper List: देखें मेधासूची और मेधावियों के चेहरे

Rajasthan Board 10th Result: देखें टॉपर्स के अंक

नाम शहर प्राप्तांक (प्रतिशत)
छवी शर्मा  जयपुर, खोरा बिसल  99.33%
गुंजन चौधरी बाड़मेर 98.67%
मोहित गंगवाल जयपुर 98.17%
अस्मिता कोटा ग्रामीण  97.83%
रिया श्रीगंगानगर 97.67%
विमल चौधरी जयपुर, चौमूं 96.83%
आरती देवांद जयपुर, चौमूं 95.33%
 

RBSE 10th Result 2026: 2026-27 से नहीं होगी 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा

जिन विद्यार्थियों की प्रथम बोर्ड परीक्षा में सप्लीमेंट्री (पूरक) आएगी, ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के अनुमति दी जाएगी। सत्र 2026-27 से पूरक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें...

RBSE 10th Result 2026: ऐसा दिखता है रिजल्ट पेज, ग्राफिक पर क्लिक करके सीधे पहुंच सकते हैं

RBSE 10th Result 2026: झुंझुनू जिलों सबसे आगे

शीर्ष 5 जिले पास प्रतिशत
झुंझुनू 97.77%
डीडवाना कुचामन 97.59%
सीकर 97.43%
नागौर 97.09%
जोधपुर 96.48%

RBSE 10th Result 2026: सबसे पिछड़े 5 जिले

जिला पास प्रतिशत
धौलपुर 87.52%
प्रतापगढ़ 88.11%
कोटा 89.25%
बारां 89.72%
झालावाड़ 89.94%

RBSE 10th Result 2026: लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से मदन दिलावर ने 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित किया। इस बार लड़कों का पास प्रतिशत 93.63% और लड़कियों का 94.20% रहा। यह पहली बार है जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है और बोर्ड के इतिहास में मार्च में रिजल्ट आने का यह पहला मौका है।

RBSE 10th Result 2026: पूरक परीक्षा बंद, दूसरी बोर्ड परीक्षा में मिलेगा मौका

मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि बोर्ड सत्र 2026-27 से 10वीं की पूरक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। जिन विद्यार्थियों की प्रथम बोर्ड परीक्षा में सप्लीमेंट्री (पूरक) आएगी, उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, ताकि वे अपने प्रदर्शन को सुधार सकें।

RBSE 10th Result 2026: उत्तीर्ण अंक और सुधार प्रक्रिया

किसी भी कक्षा में आगे प्रवेश के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक और कुल मिलाकर भी 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि मार्कशीट में नाम की वर्तनी, रोल नंबर या अंक संबंधी कोई त्रुटि पाई जाती है, तो छात्र को तुरंत अपने विद्यालय प्रशासन से संपर्क करना चाहिए ताकि सुधार करवा सकें।
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2026: 10वीं में उच्च स्कोर करने वाले मेधावी विद्यार्थी

नाम शहर प्राप्तांक (प्रतिशत)
दीपिका मेहता  बारां 99.50%
छवी शर्मा  जयपुर, खोरा बिसल  99.33%
वंदना कुमारी भरतपुर 99.33%
कनिष्का शर्मा  झालावाड़ 99.00%
गुंजन चौधरी बाड़मेर 98.67%
मोहित गंगवाल जयपुर 98.17%
अस्मिता कोटा ग्रामीण  97.83%
रिया श्रीगंगानगर 97.67%
विमल चौधरी जयपुर, चौमूं 96.83%
आरती देवांद जयपुर, चौमूं 95.33%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें