फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BSTC Exam Date: फिर खोली गई राजस्थान प्री-डीएलएड की आवेदन विंडो; 20 मई को दो पालियों में परीक्षा

Tue, 24 Mar 2026 05:54 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan BSTC Pre-DElEd 2026 Exam Date: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 की पंजीकरण विंडो फिर से खोल दी है। इसके साथ ही परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan BSTC Pre-DElEd 2026 Registration: राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने पंजीकरण विंडो फिर से खोल दी है। इसके साथ ही परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन

2 अप्रैल तक पंजीकरण का मिला मौका

राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 की पंजीकरण विंडो 2 अप्रैल, 2026 तक खोल दी गई है। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, 'हेल्पलाइन एवं ई-मेल पर अंतिम तिथि बढ़ाने बाबत प्राप्त निवेदनों एवं अधिकाधिक अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर देने हेतु आवेदकों के हित में Pre D.El.Ed.Exam, 2026 हेतु दिनांक 18-03-2026 से 02-04-2026 तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को पुनः खोला जाता है।'

20 मई को दो पालियों में होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय ने राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 की परीक्षा तिथि भी सूचित की है। बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक परीक्षा 20 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, 'Pre D.El.Ed. Exam-2026 का आयोजन दिनांक : 20 मई 2026 को दो परियों में किया जायेगा '

कौन कर सकता है आवेदन?

इस परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं पास होना आवश्यक है। जनरल कैटैगरी वालों के लिए बारहवीं में कम से कम 15 प्रतिशत अंक व एससी, एसटी, ओबीसी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। साथ ही अभ्यर्थी की उम्र अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। रिजर्व्ड कैटेगरी व महिलाओं को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • अधिकारिक वेवसाइट predeledraj2026.com पर जाएं। 
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंट निकाल कर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें