फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2024 Live(Out): 10वीं में 58.10% और 12वीं में 64.49% छात्र पास; लड़कियों ने मारी बाजी

Wed, 24 Apr 2024 06:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

MP Board 10th, 12th Result 2024 (Out) Live: मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट का जारी कर दिया हैं और इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। छात्र अपना रिजल्ट नीचे बताए तरीके से देख सकते हैं।

इस साल हायर सेकेंडरी में 64.49 फीसदी और हाई स्कूल में 58.10 फीसदी पास हुए हैं।
 
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
 
विज्ञापन
MP Board Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:19 PM, 24-Apr-2024
Mp baord 10th topper - फोटो : Amar ujala

MP Board Result 2024: कक्षा 12वीं मे इन छात्रों ने किया टॉप

रैंक छात्रों का नाम अंक
पहली रैंक अनुष्का अग्रवाल 495
दूसरा रेखा रेबारी 493
दूसरा इश्मिता तोमर 493
दूसरा स्नेहा पटेल 493
 दूसरा सौरभ सिंह 492
तीसरा  सौम्या सिंह 491
 चौथा जोयल रघुवंशी 491
चौथा अंकिता उरमलिया 491
चौथा खुशबू कुमारी 491
पांचवा प्रगति असाटी 490

05:13 PM, 24-Apr-2024
MP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

MP Board Result 2024: इन छात्रों ने किया टॉप?

वाणिज्य में मुस्कान दांगी, विदिशा, और विज्ञान-गणित समूह में अंशिका मिश्रा, रीवा ने 493-493 अंक हासिल कर टॉप किया है। कला समूह में जयंत यादव ने 487 अंको के साथ टॉप किया है।

04:45 PM, 24-Apr-2024
MP Board Result 2024 - फोटो : Amar ujala

MP Board Result 2024: इन जिलों का प्रदर्शन अच्छा रहा

हायर सेकेंडरी में नरसिंहपुर, नीमच और इंदौर जिले के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसी तरह हाई स्कूल में नरसिंहपुर, आलीराजपुर और बालाघाट जिले के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा है।

विज्ञापन
04:27 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: 12वीं में अंशिका और मुस्कान ने किया टॉप

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं में अंशिका और मुस्कान ने टॉप किया। जयंत यादव ने 500 में से 487 अंक प्राप्त किए।

04:21 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया। अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए। 
 

विज्ञापन
04:19 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: हाई स्कूल में इतने छात्र हुए पास

हाई स्कूल में महज 58.10 फीसदी ही बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड के लिए भी यह आंकड़ा आश्चर्य में डालने वाला है। बोर्ड ने कहा है कि इसका विश्लेषण किया जाएगा ताकि विभिन्न जिलों में अगली बार बच्चों के प्रदर्शन में सुधार आ सके।

04:12 PM, 24-Apr-2024

कक्षा 10वीं और 12वीं में इतने छात्र हुए पास

हायर सेकेंडरी में 64.49 फीसदी और हाई स्कूल में 58.10 फीसदी पास हुए हैं।

03:58 PM, 24-Apr-2024

MP Board 10th, 12th Result 2024 (Out) Live: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं। 17 लाख से अधिक विद्यार्थी परिणामों का इंतजार कर रहे थे, जोकि अब समाप्त हो चुका है। जो भी छात्र इस वर्ष 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला के वेबसाइट http://results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

03:44 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: इतने अंक वाले होंगे पास

एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक की आवश्यकता होती है।

03:33 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: पिछले साल छात्राओं ने मारी बाजी

एमपी बोर्ड परीक्षाओं में 2023 में छात्राओं ने बाजी मारी थी। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 63.29% रहा था। छात्रों में 60.26% रहा और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47% रहा था। 12वीं का परीक्षा परिणाम 55.28% रहा था। लड़के 52% सफल रहे थे और 58.75 फीसदी छात्राएं सफल रही थी।

03:26 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result: बस कुछ ही समय में जारी होगा रिजल्ट

बस कुछ ही देर में जारी हो जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट यहां इस लिंक https://result.amarujala.com से चेक कर सकेंगे। 

03:20 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result: एक क्लिक में मिलेगा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने पर आपको ऊपर दिए अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल वाले लिंक पर क्लिक करके सिर्फ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। सबमिट करते ही आपका रिजल्ट खुलकर आ जाएगा। आप चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

03:01 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: कुछ ही देरी में आएगा रिजल्ट

एमपी बोर्ड रिजल्ट कुछ ही घंटों का रिजल्ट घोषित हो जाएगा। छात्र इससे पहले आप अपना रोल नंबर तैयार करके रख लें।  

02:37 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट

  •  सबसे पहले छात्र अमर उजाला परिणाम की वेबसाइट http://results.amarujala.com पर जाएं।
  • फिर, होम पेज पर उपलब्ध 'डाउनलोड एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2024 आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अंत में, परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें

02:27 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: परीक्षा तिथि

10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक और एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थीं।

02:22 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: यहां से देखें अपना रिजल्ट

छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट https://result.amarujala.com के माध्यम से बिना किसी रुकावट के सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं। 

02:14 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: कितने छात्र परीक्षा में शामिल हुए?

इस साल 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्राएं शामिल हुईं।

02:07 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: इस साल कितने छात्रों ने कराया पंजीकरण?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित एमपी बोर्ड परीक्षा में 17.5 लाख से अधिक छात्रों का पंजीकरण हुआ। 

02:00 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत

पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम का उत्तीर्ण प्रतिशत 55.28 प्रतिशत था। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम का उत्तीर्ण प्रतिशत 63.29 प्रतिशत था। 

01:59 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: पिछले साल मई में आया था रिजल्ट

पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे 25 मई, 2023 को घोषित किए गए थे। हालांकि, इस साल लोकसभा चुनाव के कारण एमपी बोर्ड के नतीजे एक महीने पहले घोषित किए जा रहे हैं। 

01:33 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result: वेबसाइट करे दिक्कत, तो यहां चेक करें अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होते ही सभी छात्र अपना परिणाम देखने के लिए उतावले हो जाते हैं, ऐसे में आप रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट चेक करें।

01:22 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के बाद से ही छात्र results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
  • सबसे पहले results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एमपी बोर्ड वाले सेक्शन में जाएं।
  • कक्षा 10वीं/12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने के लिए प्रिंट वाले आइकन पर क्लिक करें।

01:07 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: रिजल्ट देखने के लिए जरूरी हैं ये विवरण

छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और आवेदन क्रमांक की आवश्यकता पड़ेगी। गौरतलब है कि ये विवरण एडमिट कार्ड में होते हैं। अगर आपकों अपना आवेदन क्रमांक और रोल नंबर याद नहीं है तो अपना एडमिट ढूंढ़ कर अपने साथ रखें। रिजल्ट जारी होने पर चेक करने के लिए आपको इसकी आवश्यकता होगी।

12:52 PM, 24-Apr-2024

MPBSE MP Board Result 2024: रिजल्ट में होंगे ये विवरण

  • स्कूल कोड
  • केंद्र कोड
  • विद्यार्थी प्रकार
  • नामांकन संख्या
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • पिता का नाम
  • छात्र का नाम
  • जन्म की तारीख
  • मां का नाम
  • थ्योरी परीक्षा में प्राप्तांक
  • विषय कोड और नाम
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • प्रैक्टिकल/इंटरनल अंक
  • टिप्पणी
  • परिणाम की स्थिति

12:46 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result: कौन दे सकता है सप्लीमेंट्री परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उनके पास सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठकर पास होने का मौका होगा। वहीं, जो छात्र फेल होंगे उन्हें रुक जाना नहीं योजना के तहत फिर से पास होने का मौका मिलेगा।

12:36 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: पिछले साल 10वीं के टॉपर्स

एमपी बोर्ड 10 वीं में इंदौर के मृदुल पाल ने प्रदेश में टॉप किया था। साल 2023 में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 63.29 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।

12:27 PM, 24-Apr-2024

MP Board Result: धड़कनें तेज! 4 घंटे से भी कम समय बाकी

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम की घोषणा में 4 घंटे से भी कम समय बाकी है। जैसे-जैसे रिजल्ट का समय नजदीक आता जा रहा है, छात्रों की धड़कने तेज हो रही हैं। बोर्ड 04 बजे रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र results.amarujala.com वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे और कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।

12:19 PM, 24-Apr-2024

MPBSE MP Board Result: स्कोरकार्ड पर होंगे ये विवरण

  • पंजीकरण संख्या
  • रोल नंबर
  • विद्यालय क्रमांक
  • छात्र का नाम
  • उसकी फोटो
  • सेंटर नंबर
  • कुल अंक
  • प्रत्येक विषय में अंक
  • डिविजन

11:51 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result: नाखुश छात्र परिणाम की समीक्षा के लिए कर सकते हैं अनुरोध

रिजल्ट जारी होने पर कुछ छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते हैं। जो छात्र एमपी बोर्ड से अपने परिणामों से असंतुष्ट होंगे, वे समीक्षा का अनुरोध कर सकते हैं, और जो एक या दो विषयों में असफल रहे हैं वे कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपी बोर्ड आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट स्क्रूटनी के शेड्यूल की घोषणा करेगा। 

11:44 AM, 24-Apr-2024

MPBSE Result 2024: यदि कोई छात्र 3 से अधिक विषयों में फेल हो जाता है तो क्या होगा?

यदि कोई छात्र एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में तीन विषयों में उत्तीर्ण नहीं होता है, तो उसे असफल माना जाएगा। ये छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत, उन्हें उसी शैक्षणिक वर्ष के भीतर उत्तीर्ण होने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

11:35 AM, 24-Apr-2024

MPBSE Result: वर्ष 2023 की उत्तीर्ण दर

  • पिछले साल 8,15,364 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 5,15,955 छात्र पास हुए थे। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पिछले साल उत्तीर्ण दर 63.2 फीसदी रही।
  • पिछले साल 12वीं की परीक्षा में 7,27,044 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 4,01,366 छात्र सफल हुए, उत्तीर्ण प्रतिशत 55.28 रहा।

11:22 AM, 24-Apr-2024

MPBSE Result 2024: कल आई थी सूचना

बोर्ड की ओर से 23 अप्रैल, 2024 को एक अधिसूचना जारी कर रिजल्ट जारी होने की तिथि और समय की जानकारी दी गई। बोर्ड के अधिकारी आज शाम 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और नतीजों की घोषणा करेंगे। इस दौरान रिजल्ट के साथ-साथ 10वीं-12वीं के टॉपर्स की सूची अलग-अलग जारी की जाएंगी। इसके साथ ही इस वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंगवार उत्तीर्ण प्रतिशत, कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथि आदि विवरण भी साझा किए जाएंगे।

11:08 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result: करीब 7500 केन्द्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित एमपी बोर्ड परीक्षा में 17.5 लाख से अधिक छात्रों का पंजीकरण हुआ। इनमें 992,101 लड़के और 748,238 लड़कियां थीं। पूरे राज्य में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये थे।

10:59 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: पिछले साल मई में आया था रिजल्ट

पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे 25 मई, 2023 को घोषित किए गए थे। हालांकि, इस साल लोकसभा चुनाव के कारण एमपी बोर्ड के नतीजे एक महीने पहले घोषित किए जा रहे हैं। 

10:53 AM, 24-Apr-2024

MP Board 10th, 12th Result 2024: एमपी बोर्ड का रिजल्ट कहां चेक करें?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज 04 बजे जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने पर छात्रों को results.amarujala.com वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आप अपना अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट पा सकेंगे। यहां आपको अपने रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

10:45 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024: पिछले साल 12वीं के रिजल्ट में आई थी गिरावट

पिछले साल, एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा में 55.28% छात्र उत्तीर्ण हुए। इसके साथ ही पिछले साल 12वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत  में महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 52 प्रतिशत रहा था, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत गिरकर 58.75 प्रतिशत हो गया। इस साल के आंकड़े आज शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे।

10:01 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?

इस बार 10वीं की परीक्षा 2024 में 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली थी, वहीं 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च को समाप्त हो गई थी। इस साल 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्राएं शामिल हुईं। पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 55.28 प्रतिशत और 10वीं कक्षा के परिणाम  63.29% रहे थे। 

09:17 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: रिजल्ट में होंगे ये विवरण

आज एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं परिणाम की अनंतिम मार्कशीट ऑनलाइन जारी की जाएगी, जिसमें विषय और विषय कोड, सिद्धांत परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंक और कुल अंक शामिल होंगे। मूल मार्कशीट आपके संबंधित स्कूलों द्वारा बाद में जारी की जाएगी

08:54 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी ये घोषणा

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा आज शाम 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस दौरान एमपी बोर्ड के अधिकारी एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास प्रतिशत, टॉपर्स, कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख और अन्य विवरणों की घोषणा भी करेंगे।

08:34 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: 17.50 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आज होगा समाप्त

10वीं और 12वीं की परीक्षा में 17.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थी लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जोकि आज खत्म होने वाला है। शाम 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र https://result.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

08:30 AM, 24-Apr-2024

MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: मूल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

रिजल्ट जारी होने वाले दिन, यानी आज ऑनलाइन माध्यम से केवल मार्कशीट की प्रति ही डाउनलोड की जा सकती है। मूल मार्कशीट छात्रों को बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। मार्कशीट बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद विद्यालय में भेज दी जाती हैं।

08:13 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के बाद से ही छात्र results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
  • सबसे पहले results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एमपी बोर्ड वाले सेक्शन में जाएं।
  • कक्षा 10वीं/12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने के लिए प्रिंट वाले आइकन पर क्लिक करें।

07:29 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: पास होने के लिए जरूरी हैं इतने अंक

एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण (पास) करने के लिए, छात्रों को अपने सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है, जिसमें सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल परीक्षा दोनों शामिल हैं। यह न्यूनतम स्कोर उनके समग्र स्कोर (कुल) और उनके व्यक्तिगत विषय स्कोर दोनों पर लागू होता है।

06:53 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: कल इतने बजे जारी होगा रिजल्ट

बोर्ड की ओर से नोटिस में कहा गया है, "माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणाम दिनांक 24.04.2024 को अपरान्ह 4:00 बजे माध्यमिक शिक्षा मण्डल मुख्यालय के सभागृह में घोषित किये जा रहे हैं।"
 

12:30 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live(Out): 10वीं में 58.10% और 12वीं में 64.49% छात्र पास; लड़कियों ने मारी बाजी

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड आज, 24 अप्रैल को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम घोषित करने वाला है। दोनों कक्षाओं के छात्र आज शाम 04 बजे से अपने रिजल्ट देख पाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें