फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 10th 12th Result 2022 Live: एमपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कौन किस संकाय में बना टॉपर

Fri, 29 Apr 2022 03:58 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

MP Board Result 2022 LIVE : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की ओर से आज शुक्रवार 29 अप्रैल, 2022 को मध्यप्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणाम आज दोपहर 1 बजे जारी किए गए। हम आपको इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से परिणाम से जुड़ा हर अपडेट पहुंचाते रहेंगे। पढ़िए..

  
विज्ञापन
MP Board 10th, 12th Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:56 PM, 29-Apr-2022

MP board Result 2022: कैलाश विजयवर्गीय ने दी बधाई

कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को संदेश दिया के मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में सफल हुए विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। जो असफल हुए है वो मन छोटा ना करें क्योकि जीवन में कभी-कभी मनमाफिक सफलता नहीं मिलती। एक बार फिर प्रयास करें, खूब मेहनत करें और सफल हो।


 

03:02 PM, 29-Apr-2022

MP board Result: बोर्ड ने जारी किया टोल फ्री नंबर

छात्र किसी भी जानकारी के लिए इस टोल फ्री नंबर 1800 233 0175 पर कॉल कर सकते हैं, यह सुविधा सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक उपलब्ध है.
 

02:35 PM, 29-Apr-2022

MP Board 10th, 12th Result: 12वीं में अलीराजपुर रहा अव्वल

एमपी बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम में 12वीं में अलीराजपुर जिले का परिणाम सबसे अच्छा रहा। यहां कुल 93.24 प्रतिशत बच्चे सफल घोषिच हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने इन सभी को बधाई दी है।

विज्ञापन
02:16 PM, 29-Apr-2022

MP Board Rsesult 2022: 12वीं के मेरिट में ये रहे टॅापर 

एमपी बोर्ड परिणाम में 12वीं के आर्ट्स संकाय में सागर की इशिता दुबे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया है। साइंस-मैथ्स ग्रुप में श्योपुर की प्रगति मित्तल ने 494 अंक और कॉमर्स में मुरैना की खुशबू शिवहरे ने 480 अंक लाकर टॉप किया है। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल ने 491अंक के साथ टॉप किया है।

02:01 PM, 29-Apr-2022

MP Board Rsesult 2022:  हाई स्कूल की मेरिट सूची में ये रहे टॉपर्स

वहीं, हाई स्कूल की मेरिट सूची में छतरपुर की नैंसी दुबे 500 में से 496 अंक लेकर और सतना की सुचिता पांडे भी 496 अंक लेकर संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर रही हैं। जबकि रीवा के आयुष मिश्रा और राजगढ़ के पार्थ नारायण शर्मा 495 अंक लेकर संयुक्त तौर पर दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा 494 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही हैं।

विज्ञापन
01:54 PM, 29-Apr-2022

MP Board 10th, 12th Result: 18 लाख के करीब छात्रों ने दी थी परीक्षा

मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन न 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक किया गया था। दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 10 मार्च, 2022 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।
 

01:45 PM, 29-Apr-2022

MP Board Result Live Update: शिक्षा मंत्री ने दिया संदेश

मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी किया। उन्होंने कोरोना के दौर बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि असफल छात्र परेशान मत हो, यह केवल अंकों का खेल है। छात्र और बेहतर तरीके से तैयारी करें।
 

01:36 PM, 29-Apr-2022

MP Board Result 2022: यहां देखें अपना परिणाम

परीक्षार्थी  mpresults.nic.in , mpbse.nic.in , mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
 

01:31 PM, 29-Apr-2022

MP Board 10th Result: दसवीं के टॉपर

हाई स्कूल की मेरिट में छतरपुर की नैंसी दुबे 500 में से 496 अंक लेकर पहले स्थान पर, सतना की सुचिता पांडे भी 496 अंक लेकर पहले स्थान पर रही, राजगढ़ के पार्थ शर्मा 495 अंक लेकर दूसरे और नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा 494 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 
 

01:29 PM, 29-Apr-2022

MP Board Results : इन्होंने ने किया टॉप

मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं बोर्ड में कला संकाय में इशिता, विज्ञान संकाय में प्रगति और वाणिज्य संकाय खुशबू टॉपर बनीं हैं।

01:25 PM, 29-Apr-2022

MP Board Result Live: 12वीं की पूरक परीक्षा 20 जून को

कक्षा 12वीं में इस वर्ष 96751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता प्राप्त हुई है। पूरक परीक्षा दिनांक 20 जून 2022 को ली जाएगी। कुल 1 लाख 19 हजार 851 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए है।
 

01:19 PM, 29-Apr-2022

MP Board Result: 12वीं में अलीराजपुर जिले ने मारी बाजी

प्रावीण्य सूची में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया हैं। प्रावीण्य सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने बाज़ी मारी है। सर्वाधिक पास प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 प्रतिशत रहा है और द्वितीय दमोह का 89.18 प्रतिशत रहा है। 

01:11 PM, 29-Apr-2022

MP Board Result 2022: यह रहा सफलता प्रतिशत

12वीं में 6 लाख 97 हजार 880 में से 72.72 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, दसवीं कक्षा में कुल 10 लाख 29 हजार 698 छात्रों में से 59. 54 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। 

01:06 PM, 29-Apr-2022

परिणाम जारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम एब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

12:56 PM, 29-Apr-2022

MP Board 10th, 12th Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां शुरू

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है। रिजल्ट जारी होने में कुछ ही समय बचा है। रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा मंत्री दोपहर 1 बजे के आसपास यहां पहुंचकर सिंगल क्लिक से परिणाम की घोषणा करेंगे। 
 

12:45 PM, 29-Apr-2022

MP Board Result: एमपी बोर्ड रिजल्ट का पेज हुआ अपडेटेड

एमपी बोर्ड ने परिणाम चेक करने की वेबसाइट mpresults.nic.in का पेज अपडेट कर दिया है। अब इसपर परिणाम के लिंक दिखने लगे हैं। दोपहर एक बजे के बाद दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के परिणाम की लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगी। 

12:32 PM, 29-Apr-2022

MP Board MPBSE result 2022: बीते साल सभी छात्र हुए थे पास

पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं में 9,14,079 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें सफलता फीसदी शत प्रतिशत था। वहीं, एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के लिए पिछले साल 6,60,682  छात्र उपस्थित हुए थे। इसमें भी सफलता फीसदी शत प्रतिशत रहा था।

12:25 PM, 29-Apr-2022

MP Board Result 2022: अब से कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम अब से कुछ ही देर में जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार 1 बजे परिणाम को जारी करेंगे। 
 

12:05 PM, 29-Apr-2022

MP Board Result 2022 Check Online: इनके परिणाम होंगे जारी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश की ओर से आयोजित किए गए हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप और बोर्ड की विभिन्न वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

11:47 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th, 12th Result: बोर्ड ने परिणाम को लेकर जारी की सूचना

मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर ट्वीट जारी किया है। बोर्ड ने बताया कि स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री  इंदर सिंह परमार आज दोपहर 1 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के भवन से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट सिंगल क्लिक से घोषित करेंगे।

 

11:31 AM, 29-Apr-2022

MP Board Result 2022: सीएम शिवराज ने छात्रों के लिए दिया संदेश

आज #MPBoard की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आ रहा है। जो बच्चे सफल हुए उन्हें बधाई और जो सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों।  'रुक जाना नहीं' योजना अभी चल रही है, आपका साल खराब नहीं होगा, इसी साल फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा

11:21 AM, 29-Apr-2022

MP Board 12th Result 2022 : करीब 18 लाख छात्रों परीक्षा में लिथा भाग

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपी बोर्ड ) ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी। परीक्षा में करीब 18 लाख छात्रों ने भाग लिया था 

10:42 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th 12th Result: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने भी बोर्ड परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों को शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने Koo पर लिखा- मध्यप्रदेश के प्रिय बेटे-बेटियों, आज #MPBoard की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने जा रहा है। परीक्षा के परिणाम आप सबकी अपेक्षा के अनुरूप हों और आप सभी की मेहनत रंग लाए इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद।


10:31 AM, 29-Apr-2022

mp board 10th 12th result 2022: बुधवार को जारी हुई रिजल्ट की तारीख

एमपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा बुधवार को कर दी गई थी। मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्वयं ट्वीट कर दी थी।

10:00 AM, 29-Apr-2022

MPBSE MP Board 10th 12th Result: परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए

मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के लिए संशोधित मार्किंग स्कीम जारी की गई है। इसके तहत सभी थ्योरी के विषयों के लिए 80 अंक आवंटित किए गए हैं। वहीं, 20 अंक व्यावहारिक और परियोजना कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। छात्रों को परीक्षा में सफल होने के लिए इन दोनों ही विषयों में 30 फीसदी अंकों की जरूरत पड़ेगी। 

09:42 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th, 12th Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

1. सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 

5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

09:21 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th 12th Result : इस तारीख को हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 के बीच किया गया था।

09:01 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th 12th Result 2022 : 10वीं और 12वीं के साथ ये परिणाम भी होंगे जारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की ओर से एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के साथ ही 12वीं वोकेश्नल का रिजल्ट, विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम भी जारी किए जाएंगे।

MP Board 10th, 12th Result: एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए, यहां जानें    

08:25 AM, 29-Apr-2022

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 : मोबाइल ऐप के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे परिणाम

एमपी बोर्ड की ओर से बताया गया है कि छात्र अपना परिणाम मोबाइल एप के जरिए भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE App या MP मोबाइल ऐप या MP Mobile App Download करना होगा। इसके बाद  know your result के सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर व आवेदन क्रमांक डालकर छात्र परिणाम को देख सकेंगे।  

08:20 AM, 29-Apr-2022

MP Board Result 2022: मंत्री परमार जारी करेंगे परिणाम

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल, 2022 को दोपहर 1 बजे परिणाम की घोषणा करेंगे।

07:57 AM, 29-Apr-2022

MP board Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

MP Board Result 2022: आज जारी होंगे एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे 

07:10 AM, 29-Apr-2022

MP Board 10th 12th Result 2022 Live: एमपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कौन किस संकाय में बना टॉपर

MP Board Result 2022 LIVE : लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परीक्षा के परिणाम आज जारी होने वाले हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज 29 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें